Home Blog Page 3271

एफ-16 को लेकर अमेरिका जूटा रहा सबूत,पाकिस्तान संकट में

0

नयी दिल्ली / वाशिंगटन – अमेरिका ने कहा है कि वह 27 फरवरी को भारत के खिलाफ हमले के लिए प्रयोग में लाये गये ‘एफ -16’ विमान मसले को गंभीरता से लिया है और वह इसके इस्तेमाल को लकर पुख्ता सबूत जुटा रहा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और सामरिक संबंधों में संकट और गहरा सकता है।

अमेरिका इस विमान को लेकर हुए समझौते के उल्लंघन पर बेहद गंभीर है और पाकिस्तान एफ-16 के मसले में ‘स्वयं के जाल’ में फंसता जा रहा है। वह लगातार इस बात से इंकार करता रहा है कि उसने भारत के खिलाफ इस विमान का इस्तेमाल नहीं किया है।

पश्चिम देशों की एक महत्पूर्ण समाचार एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी है। प्रवक्ता ने कहा,” हमने रक्षा समझौते के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है और हम पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ इसके उपयोग को लेकर पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं।”

उन्होंने कहा,” हमें इसके उपयोग के बारे में जो रिपोर्टें मिली हैं, उनसे हम अच्छी तरह बाकिफ हैं। इस संबंध में हम और साक्ष्य और सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं।”

इधर, दिल्ली में सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने कहा है कि भारत सरकार ने इस विमान के उपयोग के संबंध में जो साक्ष्य पेश किये गये हैं उसी के अनुरुप चीजें आगे बढ़ रहीं हैं। इस मसले पर बारीक नजर रखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ : ज्वेलर्स संचालक से जेवर की ठगी, अपराध दर्ज

0

रायपुर। बुढ़ापारा स्थित स्वास्तिक ज्वेलर्स से सोने का चैन व अंगुठी ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने खुद को मोबाइल शॉप का संचालक बताकर जेवर की ठगी के वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि वैभव सोनी (24) का बुढ़ापारा नत्थानी बिल्डिंग में स्वास्तिक ज्वेलर्स नाम से जेवर की दुकान है। कल दोपहर वैभव के दुकान में एक व्यक्ति ने बहन की सगाई है कहते हुए सोने का चैन व सोने की अंगुठी खरीदी। जिसकी कीमत करीब 66 हजार रुपए के आसपास हुई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके पास अभी पैसा नहीं है वह अपना नाम सौरव तहेल रम्मानी बताया है, उसने बताया कि रविभवन में उसका जय माता दी मोबाइल शॉप नाम से दुकान है।

आरोपी ने वैभव से कहा कि वह अपने नौकर को मेरे साथ भेज दो मैं दुकान में जाकर उसे पैसा दे देता हूं। जिस पर वैभव ने अपने नौकर को आरोपी सौरव के साथ भेज दिया। आरोपी ने नौकर को रविभवन के जय माता दी मोबाइल शॉप पर बिठाया और 5 मिनट में आकर पैसा देता हूं कहते हुए वहां से निकल गया। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी सौरव वापस नहीं लौटा तो नौकर ने इसकी जानकारी अपने मालिक वैभव को दी। जिससे वैभव ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ : ऐसे रोकी नाबालिग की शादी, बीच रास्ते से लौटाई बारात

0

धमतरी। जिला मुख्यालय धमतरी के एक वार्ड में परिजन 17 साल नौ माह उम्र की लड़की की शादी करवा रहे थे। तीन मार्च रविवार को गरियाबंद जिले से बारात निकल गई थी। खबर मिलने पर महिला बाल विकास की टीम लड़की के घर पहुंची और परिजनों को समझाईश देकर शादी रुकवा दी। रास्ते से बारात को गरियाबंद लौटाया गया। लड़की के बालिग होने पर शादी होगी।

धमतरी शहर के एक वार्ड में नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी। घर में शादी का मंडप सजाया गया था। रविवार तीन मार्च को गरियाबंद जिले से धमतरी आने के लिए बारात निकल गई थी। इसी दौरान महिला बाल विकास विभाग की टीम को सूचना मिली कि कम उम्र की नाबालिग की शादी करवाई जा रही है।

तत्काल टीम नाबालिग लड़की के घर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद मार्कशीट देखने से पता चला कि लड़की की 18 साल पूरे होने में तीन माह का समय बचा है। इसके बाद विवाह कानून की जानकारी देते हुए परिजनों को समझाईश दी गई कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह करना कानूनी अपराध है।

परिजनों को समझाते हुए टीम ने कहा कि लड़की उम्र 18 साल होने पर शादी कर सकते हैं। गरियाबंद से निकली बारात सिरकट्टी तक पहुंच गई थी। मोबाइल पर सूचना देकर बारात को वापस लौटाया गया। शादी रूकवाने में महिला बाल विकास के अधिकारी हरिकीर्तन राठौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक, लेखापाल लक्ष्मीनारायण सोनी सहित टीम का योगदान रहा।

PM मोदी ने कहा- अब अमेठी की पहचान देश दुनिया मे इस रायफल के नाम से होगी

0

अमेठी। अपने एक दिवसिये दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेठी पहुँचे थे उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण स्मृति ईरानी सहित कई अन्य मंत्री मौजूद रहे प्रधानमंत्री लगभग 4बजे तक अमेठी पहुँचे।

जहाँ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 538करोड़ की लागत की बिकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया इन बिकास परियोजनाओ मे सबसे महत्वपूर्ण परियोजना AK47रायफल की हाईटेक बर्जन क्लासिको असाल्ट 203थी जिसका प्रधानमंत्री ने मंच से शुभारम्भ किया ये परियोजना 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार की गई है।

वही लोगो को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि अब अमेठी की पहचान देश दुनिया मे इस रायफल के नाम से होगी आज से अमेठी मे इसका शुभारम्भ हो चुका है यहाँ की रायफल से अब दुश्मनो का सफाया किया जायेगा प्रधानमंत्री ने कहा जो काम 10साल पहले हो जाना चाहिये था वो आज हो रहा है पिछली सरकारो ने सेना के लिये बुलेटफ्रूफ जेकेट नही खरीद सके तो रायफल क्या बनायेगे। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि नामुमकिन का नाम मुमकिन करना नरेन्द्र मोदी है इनके नेतृत्व मे प्रदेश का ही नही पूरे देश का विकास मुमकिन है मंच से सम्बोधित करते हुये रक्षामंत्री निर्मला सीता रमण ने बताया कि रूस के साथ मिलकर आज हम अमेठी से असाल्ट 203 क्लासिको गन बनाने की शुरुवात की गई है इससे अमेठी मे लघु उधोग को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही यहाँ से इन रायफलो का आयात और निर्यात भी किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ : बसपा-जोगी गठबंधन, अब भाजपा-कांग्रेस की सूची की प्रतीक्षा करेगा

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव में जुटे सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य की 11 सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने का दावा करने वाले जकांछ-बसपा गठबंधन अब वेट एंड वाच की तर्ज पर पहले भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची देखना चाहता है फिर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

विधानसभा चुनाव में काफी पहले उम्मीदवार घोषित करने का बहुत बेहतर अनुभव नहीं रहा है। जकांछ-बसपा गठबंधन ने छत्तीसगढ़ में मिलकर चुनाव लड़ा था। काफी पहले जकांछ ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।

बाद में बसपा के साथ गठबंधन होने के बाद उसे आधा दर्जन सीटों से अपने उम्मीदवार हटाने पड़े थे। बाद में गठबंधन के कुछ उम्मीदवार मैदान छोड़ कर दूसरे दलों में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है पर इस बार उम्मीदवार उतारने में गठबंधन जल्दबाजी नहीं दिखाएगा।

पहले कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो जाने के बाद की स्थितियों का आकलन करते हुए गठबंधन अपने अपने कोटे के सीटों पर उम्मीदवारों का एलान करेंगे। सूत्रों का मानना है की गठबंधन ने अपने अपने कोटे के सीटों का चयन भी कर लिया है और वहां से उम्मीदवारों का चयन भी अंदरखाने लगभग कर ही लिया है।

गठबंधन ने दो सीटों पर हालांकि अपने अपने उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया है। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है।

जल्दबाजी में निर्णय नहीं

जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। हम उम्मीदवार घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे और सभी परिस्थिति को देखकर ही नाम तय करेंगे।

समय से आ जाएगी सूची

बसपा के प्रदेश प्रभारी मिठाईलाल भारती का कहना है कि समय से उम्मीदवारों की घोषणा गठबंधन करेगा। अभी हम उम्मीदवारों का चयन व दूसरे दलों की योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : बस्तर संभाग में 20 साल से नहीं जीत पाई है कांग्रेस

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लोकसभा की दो ही सीटें हैं पर इसका व्यापक महत्व है। ये सीटें आदिवासियों के लिए रिजर्व हैं। बस्तर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा, हर बार दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपने चुनाव अभियान का आगाज यहीं से करती रही हैं।

विधानसभा चुनाव में तो भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने डेरा ही डाल दिया था। हालांकि नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए। विधानसभा की 12 में से 11 सीटें कांग्रेस जीत गई। अब प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है इसलिए बस्तर की दोनों लोकसभा सीटें प्रतिष्ठा का सवाल बन गई हैं।

बस्तर संभाग कभी कांग्रेस का अविजित गढ़ माना जाता था। अब हाल यह है कि पिछले बीस साल से यहां की एक भी सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई है। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद हुए तीनों लोकसभा चुनाव में भाजपा ही यहां से जीती है। इससे पहले 1999 के चुनाव में भी भाजपा का ही परचम लहराया। 1996 के चुनाव में बस्तर की सीट पर कांग्रेस नेता महेंंद्र कर्मा निर्दलीय के रूप में जीते थे लेकिन कांग्रेस तब भी पीछे ही रही।

बस्तर से लखमा और कांकेर से मनोज के नाम की चर्चा

कांकेर सीट से लगातार जीतने वाले अरविंद नेताम इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके दल बदलने के बाद यहां कांग्रेस कमजोर हुई। अरविंद नेताम भी राजनीतिक रूप से हाशिए पर पहुंच गए। अब नेताम फिर से कांग्रेस में हैं और यह संभावना भी उभर रही है कि शायद उन्हें फिर से कांकेर से उतारा जाए।

वैसे पार्टी में अंदरखाने यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि राज्य सरकार के मंत्री कवासी लखमा बस्तर और कांकेर से विधायक मनोज मंडावी को मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल यह तो तय नहीं है कि कौन चुनाव लड़ेगा लेकिन इतना तय है कि इस बार कांग्रेस बस्तर की सीटों पर आरपार की लड़ाई के मूड में है।

बलीराम के बाद बेटे ने संभाली बस्तर की विरासत

बस्तर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बलीराम कश्यप लगातार जीत दर्ज करते रहे। उनकी मृत्यु के बाद 2011 में हुए उपचुनाव में उनके पुत्र दिनेश कश्यप सांसद चुने गए। 2014 के चुनाव में दिनेश कश्यप एक बार फिर कांग्रेस के कवासी लखमा को हराकर संसद पहुंचे। कांकेर में भी ऐसी ही स्थिति रही है। कांकेर से सोहन पोटाई लगातार सांसद रहे। पिछले चुनाव में सोहन पोटाई की जगह विक्रम उसेंडी को भाजपा ने टिकट दिया। वे भी जीत गए।

कांग्रेस के दिग्गज हारते रहे

बलीराम कश्यप और उनके बेटे दिनेश कश्यप के खिलाफ बस्तर सीट से महेंद्र कर्मा, उनके बेटे दीपक कर्मा, वर्तमान सरकार में मंत्री कवासी लखमा, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे पूर्व सांसद मानकूराम सोढ़ी के बेटे शंकर सोढ़ी जैसे कांग्रेसी दिग्गज हारते रहे हैं। कांकेर से पिछला चुनाव प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम हार चुकी हैं।

विधानसभा में आगे रहे तब भी हारे

कांग्रेस बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जब आगे रही तब भी लोकसभा हारती रही। 1999 में कांग्रेस ने बस्तर की 11 विधानसभा सीटें जीती थीं, 2003 में 03 सीट, 2008 में एक सीट, 2013 में आठ सीट जीती फिर भी लोकसभा चुनाव हारी। इस बार कांग्रेस ने 11 सीटें जीती हैं। उम्मीद इसलिए ज्यादा है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

अब नहीं तो कब

कांग्रेस इस बार बस्तर की सीटों को हर हाल में जीतने की तैयारी कर रही है। आदिवासी नेता कवासी लखमा को सरकार ने मंत्री बनाकर बस्तर के छह जिलों का प्रभार सौंपा है। निर्दलीय लोकसभा जीत चुके दिग्गज कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बेटे को एक दिन पहले ही सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया है, इसे भी राजनीतिक कदम ही माना जा रहा है।

लखमा लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं। जगह-जगह संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा-पार्टी की क्या रणनीति से यह तो नहीं बताया गया है लेकिन हमसे कहा गया है कि पूरा ध्यान अपने क्षेत्र में दो। पार्टी नेता कह रहे हैं कि अब नहीं जीते तो कब जीतोगे।

ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में भारत शीर्ष पर

0

सिंगापुर। ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में भारत शीर्ष पर है। यह जानकारी ताजा कॉन्फ्रेंस बोर्ड ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में सामने आई है, जिसे नेलसन के सहयोग से किया गया है। इंटरनेट पर किए गए सर्वे में एशिया-पैसेफिक, यूरोप, लैटिन अमेरिका, मध्यपूर्व, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के 64 देशों को 32 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने मतदान किया था।

साल 2018 की चौथी तिमाही में भारत का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (CCI) स्कोर 133 था, जबकि फिलीपीन्स का स्कोर 131 और इंडोनेशिया का स्कोर 127 था। तीसरी तिमाही से भारत ने अपना पहला स्थान कायम रखा है, जब उसने इंडेक्स में 130 का स्कोर हासिल किया था, जबकि 126 समान अंकों के साथ फिलीपीन्स और इंडोनेशिया चौ थे स्थान पर थे।

दक्षिण कोरिया को लेकर दुनिया में सबसे अधिक निराशावादी उपभोक्ता हैं। वहां के लोग बढ़ती महंगाई, कम वेतन वृद्धि, कमजोर शेयर बाजार, बेरोजगारी और वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं को लेकर चिंतित हैं। इस दौरान ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स साल 2018 के चौथी तिमाही में एक अंक की बढ़ोतरी होकर यह 107 अंक हो गई, जो कि 14 साल में सबसे ज्यादा है।

कॉन्फ्रेंस बोर्ड CCI द्वारा मापे गए मुख्य संकेतक में नौकरी की संभावनाओं और 12 महीनों में व्यक्तिगत वित्त के स्वास्थ्य और खर्च करने का इरादा शामिल किया गया था। वैश्विक स्तर पर नौकरी की संभावनाओं और व्यक्तिगत आय की स्थित के बारे में उपभोक्ताओं की धारणा सकारात्मक बनी हुई है। मगर, तेल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मुद्रास्फीति के दबाव पैदा होने, वैश्विक व्यापार के संबंध में अनिश्चितता, मुद्रा के गिरने और उधार लेने पर बढ़ती ब्याज दरों की वजह से खर्च के प्रति उपभोक्ता की भावना कम आशावादी बनी हुई हैं।

उत्तरी अमेरिका इस मामले में अपवाद है, जहां कंज्यूमर कॉन्फिडेंस वर्षों से अपने उच्चतम स्तर पर है। मगर, विकसित अर्थव्यवस्थाएं आमतौर पर इस मामले में कम आशावादी हैं। CCI जहां 100 अंकों को सकारात्मक मानता है। यूरोपीय उपभोक्ता 90 अंकों से नीचे के औसत स्कोर के साथ कम से कम आशावादी हैं। वहीं, उनके एशियाई और उत्तरी अमेरिकी समकक्षों ने अधिक उत्साहित होने का रुझान दिया। लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका में उपभोक्ता सावधानीपूर्वक आशावादी हैं, लेकिन सभी क्षेत्रों में पिछले वर्ष में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में सुधार देखा गया है।

सर्वे से पता चलता है कि एशिया-प्रशांत में CCI तीन अंक बढ़कर 117 हो गया है। चीन, भारत, इंडोनेशिया और जापान जैसे प्रमुख बाजारों में सुधार हुआ है। हालांकि, एशिया-प्रशांत के लिए CCI आमतौर पर अच्छा है। मगर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे अधिक परिपक्व अर्थव्यवस्था में लोग अपने खर्च के बारे में अधिक सतर्क हैं। इन देशों में कंज्यूमर बिजनेस के लिए अच्छे अवसर हैं।

इमरान बोले Nobel Peace Prize की बात पर मैं लायक नहीं, उसे दो जो कश्मीर…

0

इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना पायलट अभिनंदन वर्तमान को बिना शर्त भारत लौटाने के इमरान खान के फैसले के बाद पाकिस्तान में मांग उठी है कि इसके लिए प्रधानमंत्री को शांति का नोबल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान मीडिया और खासतौर पर सोशल मीडिया में यह मुद्दा बीते दिनों से चल रहा है। इमरान ने पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इमरान ने अपनी ट्वीट में कहा है – मैं इस लायक नहीं। यह सम्मान तो उसे दिया जाना चाहिए जो कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के मुताबिक कश्मीर मुद्दे को हल कर दे और उपमहाद्वीप में शांति और विकास की राह आसान करे।

मालूम हो, पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए हालात को देखते हुए इमरान खान दो बार कह चुके हैं कि वे युद्ध नहीं चाहते। बकौल इमरान, युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन यह कैसे खत्म होगा, यह किसी के हाथ में नहीं है।

पुलवामा हमले के बाद अपने दो वीडियो संदेशों में पाकिस्तानी पीएम ने भारत से आतंकवाद समेत हर मुद्दे पर बातचीत शुरू करने की पेशकश की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी संसद में भाषण देते हुए फिर वार्ता की पेशकश की। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने भी कहा है कि भारत को तनाव की राह छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

बताते चलें कि विंग कमांडर को 27 फरवरी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने के बाद उनके मिग-21 विमान पर मिसाइल लगने की वजह से वह क्रैश होकर पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाके में चला गया था। इमरान खान ने शांति की दुहाई देते हुए अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया था।

Balakot Air Strike: शाह का दावा- मारे गए 250 से ज्यादा आतंकी, कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल

0

नई दिल्ली। कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि सरकार पीओके में हुई एयर स्ट्राइक के सबूत दे। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के इस हमले में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

हालांकि सेना ने मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा नहीं बताया है, लेकिन पहले कहा गया था कि करीब 325 आतंकी ढेर हुए हैं। सेना कह चुकी है कि उसके पास इस एयर स्ट्राइक के सबूत हैं, लेकिन उन्हें जारी करना या न करना, सरकार तय करेगी।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने पूछा कि एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा है कि यह कहना अभी जल्‍दबाजी होगी कि आतंकी कैंप पर हुई एयर स्‍ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए हैं। लेकिन भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि एयर स्‍ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। क्‍या यह एयर स्‍ट्राइक को लेकर राजनीति नहीं की जा रही है?

केजरीवाल ने किया ऐसा कमेंट

शाह के इस बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया। उन्होंने पूछा- क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है। क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?

छत्तीसगढ़ : पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला सफाई कर्मी से दुष्कर्म

0

बिलासपुर।

निजी अस्पताल में देर रात ड्यूटी के दौरान महिला सफाई कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी निवासी महिला ने मामले में तारबाहर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि शनिवार की रात उनकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। रात तीन बजे वह स्टाफ रूम चली गई और गिलास में रखा पानी पीकर सो गई। सुबह उठने के बाद वह घर चली गई। घर पहुंचने पर उसे प्राइवेट पार्ट से खून बहने का पता चला। तब उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का अहसास हुआ। उसने पुलिस को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकार बेहोश करने की आशंका जताई है। तारबहार पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।