Home Blog Page 3274

रक्षा विशेषज्ञों ने माना मिग-21 बाइसन नहीं है पुराना

0

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के शौर्य ने मिग-21 बाइसन के बारे में विशेषज्ञों की राय बदल कर रख दी। कहां तो लोग मिग- 21को ‘फ्लाइंग कॉफिन’ कहा जाता था। अब विशेषज्ञों का कहना है कि आईएएफ का विमान भले ही पुराना था, लेकिन इसका नया संस्करण बाइसन निस्संदेह पुराना नहीं है।

पाकिस्तान वायुसेना व भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें यह उभरकर आया कि विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिग-21 से घुसपैठ करने वाले विमान को गिराने में कामयाब रहे।  हालांकि, पाकिस्तान ने हमले में एफ-16 विमान के शामिल होने से इनकार कर दिया, लेकिन भारत ने इसके साक्ष्य होने की बात कही।

बहुत खास है हमारा मिग-21 बाइसन:

मिग-21 व एफ-16 अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। पीएएफ ने अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान एफ-16सी/डी के नये संस्करण को उड़ाया था, जबकि मिग-21 बाइसन, 60 साल से सेवा दे रहे एक विमान का उन्नत अवतार है। विशेषज्ञों का कहना है कि एफ-16 लक्ष्य साधने के लिहाज से बहुत ही बेहतर है, लेकिन मिग-21 की अपनी खासियत है।

सिर्फ 2 मिनट में टेक ऑफ:

विशेषज्ञों का कहना है कि मिग-21 साफ तौर पर भारतीय वायुसेना की पसंद है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसके गश्त के लिए तत्परता की वजह से किसी भी आपात स्थिति में हर समय इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार,  इस भूमिका के लिए मिग-21 सबसे तरजीही विमान है, क्योंकि वे अन्य दूसरे सभी लड़ाकू विमानों की तुलना में हवाई यात्रा करने के लिए सबसे कम समय लेते हैं।  मिग-21 केवल दो मिनट में लॉन्च किया जा सकता है।

क्या-क्या रहता है साथ:

मिग-21 बाइसन किसी अन्य आधुनिक लड़ाकू विमान की तरह हथियारों की एक रेंज को ले जा सकता है और इसमें काफी अच्छी सुविधाएं हैं। इसमें आर 073  मिसाइल है, जिसकी रेंज 20-25 किमी है और विजुअल रेंज की मिसाइल से परे फायर कर सकता है। इसमें रडार, जैमर्स व प्रतिरोधी उपाय के तौर डिस्पेंसिंग सिस्टम चफ व फ्लेयर्स शामिल हैं। इन्हीं के दम पर पिछले छह दशकों से ये विमान भारतीय वायु योध्दाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आंध्र प्रदेश दौरा आज

0

 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। ये जानकारी मुख्यमंत्री निवास के जानकार सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि वे दोपहर बाद 1 बजे माना हवाई अड्डे से विमान से रवाना होंगे। वे 2:20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेंगे। यहां से 3 बजे वे हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय श्रीकाकुलम और यहां से 3:30 बजे नारासन्नापेटा पहुंचेंगे। शाम को 4 बजे वे यहां एक आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां से 4.55 बजे श्रीकाकुलम वापस आएंगे और हेलीकॉफ्टर से रवाना होकर शाम 5.25 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेंगे। वे यहां से 5.40 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 7 बजे रायपुर लौट आएंगे।

रात को कार्यक्रम में होंगे शामिल :

मुख्यमंत्री रात 8.20 बजे समता कॉलोनी के विप्र भवन में और 9 बजे चौबे कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ : नर्सिंग विद्यार्थियों के लैंप लाइटिंग शपथ से हुआ ’ग्रेस कार्निवाल-2019’ का शुभारंभ

0

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के द्वारा ग्रेसियस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यट अभनपुर के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ’ग्रेस कार्निवाल-2019’ का शुभारंभ किया गया। डॉ. महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस महाविद्यालय का शिलान्यास मेरे द्वारा आज से 13 वर्ष पूर्व किया गया था। उन्होंने गुरू की महत्ता पर जोर देते हुए महाविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थी जो विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे, उनकी सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. महंत द्वारा महाविद्यालय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में दुर्ग महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेमा राजेश ने अपने उद्बोधन में नर्सिंग प्रोफेशन को मानव सेवा बताते हुए नर्सिंग शिक्षा की महत्ता को बताया। कार्यक्रम में नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लैंप लाइटिंग कर अपने कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ भी लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्राओं द्वारा स्वागत में तथा द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा नागपुरी, पंजाबी, फ्री स्टाईल और बिहू समूह नृत्य कर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, छत्तीसगढ़ व्यापारिक संघ के उपाध्यक्ष श्री भरत बजाज, प्राचार्य डॉ. अपर्णा सिंग, संचालक श्री आशुतोष शुक्ला सहित कॉलेज के प्रोफेसर, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और दर्शकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय स्तर के इस अनूठे मेले को मिली भारी सफलता, परम्परागत हस्तशिल्प जगार मेले में ग्राहकों की उमड़ी भीड़

0

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राजधानी के छत्तीसगढ़ हाट परिसर पंडरी में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दस दिवसीय परम्परागत हस्तशिल्प मेला आठवें दिन भी राजधानीवासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर के इस जगार-2019 महामेले का शुभारंभ 23 फरवरी को ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने किया था। जगार-2019 महामेले में खरीदारी करने के लिए आए ग्राहकों की भीड़ राज्य के इस मेले की सफलता का परिचायक है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के श्री जी.एल. मरावी ने 1 मार्च की स्थिति में उत्पादों की विक्रय की जानकारी देते हुए बताया कि मेले में 63 लाख 8 हजार 838 रूपए की बिक्री शिल्पियों द्वारा की गई। इसमें से छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पियों की बिक्री 21 लाख दो हजार 390 रूपए और अन्य प्रदेश के आए शिल्पियों की बिक्री 42 लाख 6 हजार 448 रूपए की हुई है।

छत्तीसगढ़ : अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय में 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशों के परिपालन में दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप वासनीकर ने आज अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनेक कर्मचारी कुर्सियों से नदारद मिले। जब उपस्थिति पंजी मंगवाई गई तो पाया गया कि 33 के स्टाफ वाले इस कार्यालय में 12 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इसके बाद कमिश्नर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग तांदुला में भी गए, वहां भी चार कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री वीके वर्मा एवं श्रीमती मोनिका कौड़ो भी उपस्थित थीं।

सफाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी- संभागायुक्त ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सफाई की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने देखा कि टेबल पर फाइलें बेतरतीब पड़ी हुई हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की बिखरी फाइलों से काम को समेटने में बड़ी दिक्कत होगी, सबसे पहले आफिस मैनेजमेंट बेहतर कीजिए। किनारे की कुछ फाइलों पर धूल की परत जम गई थी। कमिश्नर ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि आप अपने कार्यस्थल को इतना गंदा रखते हैं। जिस तरह से आप अपने घर को साफ रखते हैं उसी तरह आफिस को भी साफ रखना चाहिए क्योंकि आप बहुत सारा समय आफिस में ही गुजारते हैं। ऐसे धूल भरे वातावरण में आप भी रोगों के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि पंखों की सफाई महीनों से नहीं हुई। आपका आफिस सबसे पुराने कार्यालयों में से है और यह एक तरह से धरोहर की तरह है। इसे सहेजना चाहिए। अच्छे माहौल में काम कर आपको अच्छा लगेगा। कार्यालय के एक कोने में अनुपयोगी सामग्री पड़ी थी। कमिश्नर ने कहा कि निष्प्रयोज्य सामग्री का नियमानुसार डिस्पोजल करें। आफिस में आप जहां काम कर रहे हैं उनके बिल्कुल बगल से इन्हें रखना सही नहीं है।

नरवा योजना की प्रगति की ली जानकारी- उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी में से एक नरवा से संबंधित कार्य आपका है। नालों के रिचार्ज से किसानों के लिए बहुत बेहतर संभावना बनेगी। कार्यपालन अभियंता तांदुला श्री बीजी तिवारी ने इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कमिश्नर ने कहा कि जलसंसाधन के लिए बनाई गई संरचनाओं की समय-समय पर मरम्मत बेहद आवश्यक है ताकि उचित जलप्रबंधन के माध्यम से अधिकांश किसानों तक पानी पहुंच सके।

लोक सेवा गारंटी, सूचना के अधिकार अधिनियम के रजिस्टर भी देखे- कमिश्नर ने लोक सेवा गारंटी, सूचना के अधिकार अधिनियम के संधारित रजिस्टर भी देखे। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को संभागीय कार्यालय में बैठक ली जाएगी जिसमें सभी विभागों के साथ ही जलसंसाधन विभाग के लक्ष्य एवं इसकी प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।

पंद्रह दिनों में सुधारे व्यवस्था- कमिश्नर ने जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को कहा कि पंद्रह दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारें।  इस अवधि के पश्चात वे पुनः कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री मोहम्मद अबकर बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जो कहा सो किया, दो माह में आधा से ज्यादा वादा पूरा किया

0

खाद्य, वन, परिवहन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा जिले में प्रवास के दौरान बिरकोना मेंश्यामा प्रसाद मुखर्जी  रूर्बनकलस्टर केन्द्र   नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत जिले के 75 ग्राम पंचायतों में गौठान विकास के साथ ही बिरकोना मेंगौठान निर्माण कार्य और कृषक सूचना केन्द्र का भूमिपूजन तथा दो नवीन आंगनबाड़ी भवन एवं यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इनमें 10 करोड़ 51लाख 72 हजार रूपये के भूमिपूजन और 17 लाख 90 हजार रूपये के लोकार्पण शामिल है। श्री अकबर ने विभिन्न योजनाओं के तहत धनादेश चेक,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्प्रिंकलर एवं किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किया।

खाद्य मंत्री श्री अकबर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हिम्मतवाले है, उन्होंने जो वादे किये थे उनमें से आधे सेज्यादा वादे दो माह में पूरे कर दिये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पद की शपथ लेने के दो घंटे के भीतर प्रदेश के किसानों का 10 हजार दो सौ करोड़ रूपयेका कर्ज माफी किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने वादे के मुताबिक किसानों से समर्थन मूल्य पर 25 सौ रूपये क्विंटल में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादाधान खरीदा। उन्होंने बताया कि किसानों से 80 लाख 37 हजार क्विंटल धान खरीदा गया तथा किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया।श्री अकबर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर परिवार को 35 किलो चावल देने के वादे पर राशन कार्डो का युक्तियुक्तकरण किया जा रहाहै, किसी का चावल कम नहीं होगा इसके लिए वन विभाग की बजट में कटौती कर चावल वितरण योजना के लिए चार हजार आठ सौ करोड़ रूपये का बजटप्रावधान किया गया है। श्री अकबर ने पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, किसानों को अपनी सुविधा और मर्जी के अनुसार बोरखनन के लिए बोर खनन पर लगी प्रतिबंध को हटाने, पंडरिया तहसील में 83 गांवों में जमीन की खरीद ब्रिक्री पर लगी रोक हटाने, बस्तर क्षेत्र में टाटाकंपनी से किसानों का जमीन वापस दिलाने, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक ढाई हजार रूपये प्रति मानक बोरा से बढ़कार चार हजार रूपये किया गया है। श्री अकबरने राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभाक्षेत्र की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने भी राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

समारोह में छत्तीसगढ़ महिला कोष के सक्षम योजना के तहत ग्राम मानिकचौरी की जय मां संतोषी एवं जय मां कर्मा महिला स्वसहायता समूह को 50-50हजार रूपये और ग्राम बिरकोना की सत्यम महिला स्वसहायता समूह को 50 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। ग्राम कोठार के पांच किसानों कोस्प्रिंकलर, बिरकोना, धरमपुरा, मानिकचौरी, खैरझिटी, इंदौरी, जिंदा एवं झिरौनी के किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सहायताकार्यक्रम के तहत पेंशन राशि का चेक एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्रीकुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह,  सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

भारतीय मूल की गरिमा अरोड़ा चुनी गईं एशिया की सर्वश्रेष्ठ शेफ

0

 गरिमा ने मुंबई के एक कॉलेज से पढ़ाई की है। कुकिंग स्किल्स बढ़ाने के लिए वे पेरिस चली गईं। उन्होंने कई देशों में नामी रेस्त्रां में काम किया है। गरिमा सेलेब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे के साथ काम कर चुकी हैं। उनके रेस्त्रां को विश्व के सर्वश्रेष्ठ रेस्त्रां का अवॉर्ड मिशेलिन स्टार भी मिल चुका है।

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में गांधी परिवार को हराने की कोशिश में लगी बीजेपी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी संसदीय क्षेत्र में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रायबरेली के बाद मोदी अब कांग्रेस के दूसरे सबसे अहम गढ़ का रुख़ कर रहे हैं. कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को ही अमेठी पहुंच गईं हैं.

बीजेपी ने अभी ये घोषणा नहीं की है कि अमेठी से स्मृति ईरानी ही पार्टी की उम्मीदवार होंगी लेकिन माना यही जा रहा है.

स्मृति ईरानी पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी से एक लाख से अधिक वोटों से हार गईं थीं, बावजूद इसके वो अमेठी का लगातार दौरा करती रही हैं और लोगों से संवाद करती रही हैं.

पिछले दिनों अमेठी से हज़ारों लोगों को कुंभ दर्शन कराने के लिए स्मृति ईरानी की ओर से मुफ़्त में बसों की व्यवस्था की गई थी.

सरकारी योजनाओं का लाभ अमेठी वालों को मिले, स्मृति ईरानी की कोशिश इन सबमें विशेष तौर पर होती है और बीजेपी वालों की मानें तो कई योजनाओं को अमेठी के लिए स्वीकृत कराने में भी उन्हीं की ख़ासी भूमिका रही है.

बीजेपी के ज़िलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी कहते हैं कि स्मृति ईरानी के यही सब काम हैं जिनकी बदौलत हम 2019 में चुनाव जीतने जा रहे हैं.

वो कहते हैं, “केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के चलते हम एक-एक परिवार के चूल्हे तक पहुंच चुके हैं. उज्ज्वला योजना का लाभ जिन्हें मिला है वो बीजेपी को भूल नहीं सकते. स्मृति दीदी दीपावली पर लोगों को उपहार बांटती हैं, हरिद्वार और कुंभ की यात्रा कराती हैं, कुम्हारों को उन्होंने चाक बांटे हैं, लोगों को मधुमक्खी पालन से जोड़ा है. उन्होंने अमेठी को परिवार की तरह देखा है, इसलिए अमेठी भी अब उन्हें अपना मान रहा है.”

दरअसल, स्मृति ईरानी अमेठी के लोगों के लिए हर वह काम करने की कोशिश करती हैं जिनसे राहुल गांधी या गांधी परिवार की अहमियत को नकारा जा सके. काम करने के बाद इस बात का एहसास भी कराती रहती हैं.

अमेठी में यदि राहुल गांधी की ओर से वॉलीबॉल किट बांटे गए तो स्मृति ईरानी ने क्रिकेट प्रतियोगिता कराईं. स्मृति ईरानी ने अमेठी के हज़ारों लोगों को प्रयागराज में कुंभ मेला तक भेजने के लिए बसों की व्यवस्था कराई.

स्थानीय पत्रकार असग़र हैं, “बीजेपी का दावा है कि एक साल में योगी-मोदी की सरकार के चलते अमेठी में 22 हज़ार मकान बने, 123 आंगनबाड़ी केंद्र बने, 550 ग्राम पंचायतों में अंत्योदय योजना के तहत 1 लाख 70 हज़ार लोगों का कार्ड बनाया गया. स्मृति ईरानी ने 100 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक और 50 मधुमक्खी पालकों को 500 मधुमक्खी बक्सों का वितरण किया. ये ऐसे काम हैं जिससे बीजेपी ने लोगों के घर तक पहुंचने और उन्हें बीजेपी से जोड़ने की कोशिश की है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेठी में क़रीब 5 हजार करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. निश्चित तौर पर इसके साथ प्रधानमंत्री एक बार फिर उस बात की चर्चा करेंगे कि पिछले ‘साठ-सत्तर साल में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया है’. लेकिन कांग्रेस पार्टी का कहना है लोकार्पित होने वाली योजनाएं वही हैं जिन्हें यूपीए सरकार ने शुरू किया था.

पार्टी नेता चंद्रकात दुबे कहते ,”राहुल जी ने जो भी योजनाएं यहां स्वीकृत कराईं वो दीर्घकालिक और अमेठी के समग्र विकास पर केंद्रित थीं. इन योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को न मिले, इसलिए उन्हें रोककर रखा गया था और चुनाव से पहले अब उनका शिलान्यास करकर इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.”

अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, इसलिए कि कांग्रेस पार्टी यहां से सिर्फ़ दो बार चुनाव हारी है. एक बार 1977 में जब यहां से लोकदल उम्मीदवार ने रवींद्र प्रताप सिंह ने अपना पहला चुनाव लड़ रहे संजय गांधी को हराया और दूसरी बार 1998 में, जब बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह ने कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराया.

इन दो मौकों को छोड़कर उप-चुनाव और आम चुनाव मिलाकर कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर 13 बार जीत दर्ज की है और गांधी परिवार का कोई भी सदस्य हमेशा बड़े अंतर से चुनाव जीतता रहा है. स्मृति ईरानी मोदी लहर में भी एक लाख से ज़्यादा वोटों से हारी थीं. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी जो कोशिशें कर रही है, क्या इस बार वो उसे ये सीट दिला पाने में क़ामयाब होंगी.

वरिष्ठ पत्रकार अमिता वर्मा कहती हैं, “अमेठी में लोग ख़ुद को गांधी परिवार की सीट का मतदाता समझने में गर्व का अनुभव करते हैं. उन्हें लगता है कि इस सीट से बाहर उनकी एक अलग पहचान है. दूसरे, अमेठी में विकास कम हुआ हो या ज़्यादा, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, उसका श्रेय गांधी परिवार को ही जाता है. पांच साल में एनडीए सरकार ने कोई ऐसी उपलब्धि वहां नहीं हासिल की, जिसकी तुलना में लोग इन कार्यों को भूल जाएं. ऐसे में गांधी परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी में कोई और चुनाव जीत जाए, इसकी उम्मीद कम ही है.”

अमेठी के वरिष्ठ लोगों का कहना है कि राजीव गांधी और उसके बाद सोनिया गांधी की पहुंच घर-घर थी. राजीव गांधी तो तमाम लोगों को नाम से जानते थे और अक़्सर गांवों के दौरे पर निकल जाते थे. यही नहीं, दिल्ली में अमेठी वासियों की समस्याओं की सुनवाई और उनके समाधान की विशेष व्यवस्था होती थी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक़, राहुल गांधी के जनसंपर्क का तरीक़ा उससे अलग है. वहीं स्मृति ईरानी और बीजेपी ने भी लगभग उसी तरीक़े से अमेठी के लोगों में पैठ बनाने की कोशिश की है, जो कभी गांधी परिवार किया करता था.

जानकारों के मुताबिक, स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बावजूद अमेठी का लगातार दौरा इसलिए भी करती रही हैं ताकि पार्टी के भीतर भी वो ये महसूस करा सकें कि उनके अलावा यहां कोई और दावेदारी पेश करने वाला नहीं है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी को भी यहां लाकर ये संदेश भी देने में क़ामयाब हो जाएंगी कि पार्टी आलाकमान का भी वरद हस्त उनके साथ है.

भारत ने PoK में तबाह किए उसके आतंकी कैंप, जैश-ए-मोहम्‍मद ने माना

0

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में 26 फरवरी को भारतीय सेना की ओर से आतंकी कैंपों पर की गई एयर स्‍ट्राइक को भले ही पाकिस्‍तान मानने से इनकार कर रहा हो. लेकिन खुद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने एक कथित ऑडियो जारी करके इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना ने एयर स्‍ट्राइक में उसके आतंकी कैंपों को तबाह किया है. हालांकि ज़ी न्‍यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

आतंकी संगठन की ओर से जारी किए गए कथित ऑडियो में सुना जा सकता है, ‘जहां हम जिहाद करते हैं, वहां हमला हुआ है.’ बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पीओके में 12 मिराज लड़ाकू विमानों के जरिये जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी ठिकानों पर 1 हजार किग्रा बमबारी की थी. इसमें बड़ी संख्‍या में आतंकी संगठन और आतंकी मारे गए.

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्‍तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर की गई एयर स्‍ट्राइक के सबूतों को लेकर सूत्रों के हवाले से शनिवार को बड़ी खबर सामने आई थी. रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के पर्याप्त सबूत सेना के पास हैं. इमेज विशेषज्ञों के एयर स्ट्राइक के टारगेट पर सटीक वार को लेकर सवाल उठाने के बाद सेना के एक सूत्र ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार तस्वीरों को जारी करने पर फैसला ले सकती है.

पीओके में जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को लेकर रक्षा विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि डिफेंस विभाग के पास इससे जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं. रक्षा विभाग का कहना है कि उनके पास सिंथेटिक अपर्रचर रडार तस्वीरें हैं, जिनसे रडार के ठिकानों पर शक्तिशाली अटैक को साबित किया जा सकता है. इस प्रमाण को जारी करने का फैसला अब सरकार के हाथ में है.

बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकी हमला अंजाम दिया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज लड़ाकू विमान के जरिये 26 फरवरी की अलसुबह पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. पाकिस्‍तान ने भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पीओके में घुसने की बात कुबूली थी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ट्वीट कर भारतीय एयरफोर्स के LOC क्रॉस करने की बात कबूल की थी. हालांकि पाकिस्तान ने तबाही पर चुप्पी साध ली है.

जैश का यह कुबूलनामा उन लोगों के लिए भी बड़ी बात है जो केंद्र सरकार से इस एयर स्‍ट्राइक में तबाह आतंकी कैंपों के सबूत मांगे थे. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से भारतीय वायुसेना की एयर स्‍ट्राइक में तबाह आतंकी कैंपों से संबंधित सुबूत भी मांगे थे. वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि हम इस सैन्‍य ऑपरेशन पर सवाल नहीं उठा रहे. लेकिन यह तकनीकी समय है और सैटेलाइट तस्‍वीरें लेना संभव है. जैसे अमेरिका ने ओसामा को मारने का पुख्‍ता सबूत दिया था, वैसे हम भी एयर स्‍ट्राइक को लेकर कर सकते हैं.

कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, नवाब खानदान के इस तोता की

0

पक्षी प्रेम की आपने बहुत कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी। आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे है, जो एक तोते को लेकर परेशान है। तोता उनके परिवार के सदस्य की तरह था।

लेकिन वह अचानक गुम हो गया। तोते को गुम होने के बाद रामपुर का नवाब खानदान दुखी है। वहीं तलाशने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के अनुसारनवाब खानदान की तरफ से शहर में एनाउसमेंट कराकर तोते को तलाशा जा रहा है।

तोते की जानकारी देने वाले को 10 हज़ार और खोज कर लाने वाले को 20 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। रामपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली सनम खान ने तोते की खोज में शहर में घर-घर जाकर खुद पम्पलेट बांट रही हैं, साथ ही सार्वजनिक जगहों पर चस्पा भी कर रही हैं। तोता न मिलने की वजह से पूरा परिवार सदमे में है। सनम खान ने बताया कि तोते के जाने के बाद से परिवार के लोग खाना भी नहीं खा रहे है। दिन निकलने के साथ ही तोते को खोजने शुरू कर दिया जाता है। यह सिलसिला सूरज ढलने तक चलता है। उन्होंने बताया कि तोते को खोजने के लिए कई मजारों पर भी जाकर दुआ मांगी जा रही है।

सनम खान ने बताया कि 2010 में मार्केट से बच्चा लेकर आए थे। तोते से इस कदर लगाव हुआ कि उसके खाने पीने और सोने जागने से लेकर गर्मी सर्दी के मौसम में रहने के लिए बेहतर इंजताम किए हुए थे।

सर्दी में तोते के लिए रुम हीटर तक लगवाया गया था। छत के ऊपर उसका स्टैंड बना हुआ था। दो सप्ताह पहले कटरा जलालुद्दीन में पिंजरा खुलने की वजह से उड़ गया। उसे आस-पास खोजा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।