Home Blog Page 3341

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का बयांन : ‘राष्ट्रीय आपदा’ है मोदी सरकार, दोबारा सत्ता में आई तो देश तानाशाही में फंस जाएगा

0

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के नासिक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि मोदी सरकार ‘राष्ट्रीय आपदा’ है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष से एक जुट होने की अपील की, ताकि आगामी आम चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को चुनौती दी जा सके।

पवार ने कहा, “मोदी सरकार एक राष्ट्रीय आपदा है और सत्ता में बने रहने के लिए वह अब हर तिकड़म करेगी। एनसीपी के कार्यकर्ता उनकी तिकड़म से सतर्क रहें और उन्हें सत्ता में आने से रोकें।” उन्होंने कहा कि पिछले साल तीन राज्यों, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद मोदी ने मतदाताओं के मूड में बदलाव को समझ लिया है।

पवार ने पीएम मोदी पर सीमित दृष्टिकोण होने का आरोप लगाते हुए चेताया कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो देश एक तानाशाही में फंस जाएगा और देश के नागरिक सभी लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हो जाएंगे।

पुलवामा हमले के बाद सीमा पर पैदा हुए हाल के संकट का जिक्र करते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि अब बीजेपी हमारे सैनिकों की कुर्बानी का चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा, “मोदी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भूल गए हैं, जिन्होंने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भूगोल भी लिखा, जब उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का गठन किया। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मोदी जब भी इन नेताओं के बारे में बात करें, उन्हें संयम बरतना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पुलवामा संकट के बाद देश के पूरे विपक्ष ने सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और सीमा पार शत्रु से निपटने के लिए उसके साथ खड़ा रहने का वादा किया। पवार ने सवाल किया, “बहादुर जवानों ने देश के लिए अपने जान की कुर्बानी दी, और भारतीय वायुसेना ने एक मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन अब बीजेपी सशस्त्र बलों के काम का श्रेय लेने को आतुर है। कोई बताए, इसमें बीजेपी का योगदान क्या था?”

उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम मशीनों पर कड़ी नजर रखें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईवीएम मशीनों पर संदेह नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों के इरादों पर संदेह है।

बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई आतंकियों के छिपे होने की खबर

0

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सोमवार शाम को त्राल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

14 एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्‍ली मेट्रो रोकने पर पुलिस हिरासत में

0

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय मेट्रो स्‍टेशन पर मेट्रो ट्रेन रोकने पर 14 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. दिल्‍ली पुलिस अौर सीआईएसएफ की टीम ने मेट्रो ट्रैक पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को मेट्रो ट्रैक से हटाया. इसके बाद पुलिस इन सभी को पकड़कर कश्‍मीरी गेट पुलिस स्‍टेशन ले आई.

सभी एनएसयूआई के सदस्य छात्रों के लिए मेट्रो किराए में रियायत की मांग कर रहे थे. इसी के चलते छात्रों ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को रोका. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की अोर से बताया गया कि करीब 12 बजकर 26 मिनट पर प्‍लेटफार्म पर आकर खड़ी हुई मेट्रो के सामने NSUI के 14-15 सदस्य पटरी पर कूद गये और उन्होंने मोदी और केजरीवाल विरोधी नारे लगाए.

इस दौरान एनएसयूआई सदस्‍यों ने डीयू छात्रों के लिए मेट्रो पास की भी मांग की. हालांकि सीअाईएसएफ और दिल्‍ली पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई. फिलहाल येलो लाइन पर ट्रेन सेवा सामान्य हो गई है  और सुचारू रूप से चल रही है.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने F16 नहीं , इस चीनी फाइटर जेट का किया इस्तेमाल : रिपोर्ट

0

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस कर हमला करने के लिए उसने अमेरिकी विमान F 16 नहीं बल्कि JF17 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था. JF17 चीन डिजाइन फाइटर जेट है जिसे पाकिस्तान के साथ मिल कर बनाया गया है.

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार Dawn में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार CNN की एक रिपोर्ट में कहा गया है जिस फाइटर प्लेन ने भारत के लड़ाकू विमान को गिराया वह JF17 था. बता दें अमेरिका ने पाकिस्तान से F-16 की डील इस शर्त पर की थी कि वह इसका इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ करेगा, लेकिन भारत के खिलाफ इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने डील की शर्तें तोड़ी हैं. अब अमेरिका ये जानना चाहता है कि क्या पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया है.

वहीं पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता भले ही भारत के खिलाफ F-16 के इस्तेमाल की बात को खारिज कर रहे हो, लेकिन भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों ने इस हमले में F-16 के इस्तेमाल के सबूत पेश किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की ओर से पेश किए गए सबूतों और रिपोर्ट्स का अध्ययन कर रहे हैं.

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने राजौरी में कई एआईएम 120सी मिसाइल दागी थी. इसे एमरैम मिसाइल भी कहा जाता है. वायुसेना ने इस मिसाइल के टुकड़े अमेरिकी अधिकारियों को सौंपे हैं. भारत का कहना है कि ये मिसाइल पाकिस्तान के सिर्फ एफ-16 विमानों में ही इस्तेमाल होती है. इसलिए उसका दावा झूठा है.

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि हम पाकिस्तान के भारत के खिलाफ F-16 के इस्तेमाल करने की खबर पर नज़र बनाए हुए हैं. भारत ने जो सबूत सौंपे हैं, उनका अध्ययन किया जा रहा है. इस संबंध में और जानकारी हासिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका शर्तों के साथ सैन्य उपकरण देता है. अगर शर्तों का उल्लंघन हुआ हो, तो इसपर एक्शन जरूर लिया जाएगा.

RRB Group D exam result 2019: इंतजार खत्‍म, मुंबई, बिलासपुर का रिजल्‍ट जारी, इनके परिणाम भी जल्‍द

0

RRB Group D exam result 2019 LIVE: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मुंबई और ब‍ि‍लासपुर के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी कर द‍ि‍ए हैं. फ‍ि‍लहाल इनकी वेबसाइट हैंग हो रही है. उम्‍मीदवार परेशान ना हों, ज्‍यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट हैंग हो रही है. अभ्‍यर्थी धैर्य बनाए रखें. रेलवे भर्ती बोर्ड अन्‍य क्षेत्रों के नतीजे भी जारी कर रहा है. बोर्ड ने नतीजे जारी करने की शुरुआत मुंबई से की है.

उम्‍मीदवार अपना रोल नंबर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर तैयार रखें. उम्मीदवार अपने नतीजे लॉग इन के माध्यम से देख सकेंगे. मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा. इसके जरिये ग्रुप डी के 60 हजार से ज्‍यादा पदों  पर भर्तियां होने वाली हैं.

RRB वेबसाइट्स

अहमदाबाद www.rrbahmedabad.gov.in

अजमेर www.rrbajmer.gov.in

इलाहाबाद www.rrbald.gov.in
बेंगलुरु www.rrbbnc.gov.in
भोपाल www.rrbbpl.nic.in
भुवनेश्‍वर www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर www.rrbbilaspur.gov.in
चेन्‍नई www.rrbchennai.gov.in
चंडीगढ़ www.rrbcdg.gov.in
गोरखपुर www.rrbgkp.gov.in
गुवाहाटी www.rrbguwahati.gov.in
जम्‍मू www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता www.rrbkolkata.gov.in
मालदा www.rrbmalda.gov.in
मुम्‍बई www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर www.rrbmuzaffarpur.gov.in
पटना www.rrbpatna.gov.in
रांची www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद www.rrbsecunderabad.nic.in
सिलीगुड़ी www.rrbsiliguri.org
तिरुवनंतपुरम www.rrbthiruvanthapuram.gov.in

RRB ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी):

RRB ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में भाग लेने का मौका मिलेगा. आरआरबी पीईटी के माध्यम से एक उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच करेगा. पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए योग्य मानदंड नीचे दिए गए हैं.

बालाकोट में एयर स्ट्राइक पर IAF चीफ का जवाब- हमारा काम टारगेट हिट करना था, लाशें गिनना नहीं

0

पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का बड़ा बयान सामने आया है. एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए? इस सवाल पर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हमारा काम लक्ष्य भेदना था. लाशें गिनना नहीं. मीडिया को ब्रिफिंग देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर नापाक हरकत का जवाब देने की ताकत रखती है.

एयर चीफ मार्शल ने कहा, ‘पाकिस्तान के बालाकोट में अपने टारगेट को भेदा, जो हमारा काम था. एयरफ़ोर्स का काम यह बताना नहीं है कि ज़मीन पर कितने लोग थे. हमारे पास कितने लोग मारे गए इसकी कोई जानकारी नहीं है. कितने लोग मारे गए ये इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे. भारत सरकार इसपर ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकती है.’

 

एयरफोर्स चीफ धनोआ ने बयान दिया कि, पलटवार करना भारत का अधिकार है. उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एयरफोर्स पलटवार करने से पहले कभी सोचेगी नहीं. एयरफोर्स चीफ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के और अंदर घुसकर टारगेट को खत्म करेगी.

धनोआ ने ये भी बयान दिया कि भारत को पाकिस्तान के पास परमाणु बम से लैस होने का कोई खौफ नहीं है.

मिग-21 का इस्तेमाल क्यों?

भारत ने पाकिस्तान के F-16 का जवाब देने के लिए मिग-21 का इस्तेमाल क्यों किया, इस सवाल का जवाब भी एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने दिया है. एयर चीफ मार्शल ने कहा है कि मिग-21 बाइसन ऐसे हमले करने में सक्षम है. उन्होंने बताया कि मिग-21 एक अच्छा और आक्रामक विमान है.

धनोआ ने जानकारी दी कि इस एयरक्राफ्ट को अपग्रेड किया गया है. एयरक्राफ्ट में अच्छे रडार लगाए गये हैं. इसके अलावा ये फाइटर एयरक्राफ्ट एयर टू एयर मिसाइल छोड़ने में भी सक्षम है. उन्होंने कहा कि मिग-21 के पास अब बेहतर मारक क्षमता है.

मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट : उत्तरी छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश के आसार

0

राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, इसके अलावा राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो कल उत्तर-पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना चक्रवाती घेरा आज आगे बढ़कर उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर सक्रिय हो गया है।

इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के चक्रवाती इलाके से लेकर विदर्भ तक जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इस चक्रवाती घेरे और द्रोणिका के असर से प्रदेश में उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बंूदाबांदी होने अथवा तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष इलाकों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इधर राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के कुछ स्थानों में कल रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में एक बार फिर से बदलाव दर्ज किया गया है। आज सुबह राजधानी रायपुर में 20.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अंबिकापुर में 15.7, बिलासपुर में 20.0, पेण्ड्रारोड में 17.6 तथा जगदलपुर में 21.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में गठबंधन के साथ जेसीसीजे लड़ेगी लोकसभा चुनाव

0

 हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को बसपा से गठबंधन के भले ही अच्छे परिणाम नहीं मिले हों। बावजूद इसके जनता कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा इसके जनता कांग्रेस और बसपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक भी होने वाली है, जिसमें बसपा से गठबंधन और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। जनता कांग्रेस प्रवक्ता टीटू अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जो भी परिणाम आए पार्टी उससे अपना अस्तित्व बना लिया है। लोकसभा चुनाव में भी बसपा के गठबंधन के साथ ही जेसीसीजे 11सीटों पर लडेÞगी और जीत भी दर्ज करेगी।

कोरबा से लड़ सकते है अमित जोगी

कोरबा लोकसभा सीट से अमित जोगी के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव से जूनियर जोगी भले ही दूर रहे हों। परंतु लोकसभा चुनाव में जेसीसी जे सुप्रीमों अजीत जोगी चाहते हैं कि कोरबा लोकसभा सीट से अमित जोगी चुनाव लड़े। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इसका फैसला पार्टी की कोर कमेटी करेगी।

ईडी दफ्तर में चंदा कोचर से लगातार तीसरे दिन पूछताछ

0

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई स्थित दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं। उनसे ईडी आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन कर्ज मामले में पूछताछ कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनसे रविवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी। आज उनसे तीसरी बार पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रविवार को और शनिवार को चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर मनी लांडरिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे। जहां उनसे पूछताछ हुई थी। ईडी की ओर से कोचर के ठिकानों पर की गई छापेमारी के एक दिन बाद दोनों केंद्रीय एजेंसी के बलार्ड एस्टेट कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया था कि जांच अधिकारी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोचर और उनके पति के बयान दर्ज करेंगे।

इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को चंदा कोचर के मुंबई और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के औरंगाबाद स्थित परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। अधिकारियों ने बताया कि कुल पांच परिसरों पर छानबीन की गई है। एजेंसी ने शुक्रवार को कोचर और धूत से पूछताछ भी की। ईडी ने इस साल की शुरूआत में कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत एवं अन्य के खिलाफ के धनशोधन कानून के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। मामला आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने में कथित अनियमिताओं और भ्रष्ट व्यवहार की जांच से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अधिक सबूतों की तलाश के लिए ईडी ने शुक्रवार सुबह यह छापेमारी की। इसमें पुलिस ने ईडी की मदद की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले आवश्यकता पड़ने पर भारत बल प्रयोग कर सकता है

0

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बल प्रयोग किया जा सकता है। तमिलनाडु के सुलुर स्थित वायु सेना के हकीमपेट स्टेशन और पांच ‘बेस रिपेयर डीपों’ को ’ सोमवार को राष्ट्रपति ध्वज (प्रेसिडेंशियल कलर्स) प्रदान करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने यह बात कही। उन्होंने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें केन्द्रीय रिजर्व बल के 40 जवान शहीद हुए थे और उसके बाद 26 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पूर्ण रूप से शांति के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन आवश्यकता पड़ने पर संप्रभुता की रक्षा के लिए देश बल प्रयोग कर सकता है।