BJP : रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा हुई भाजपा में शामिल
भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा आज भाजपा में शामिल हो गयीं। रिवाबा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से सियासी गर्माहट आयी है। लोगों में चर्चा से हे कि रिवाबा भाजपा की तरफ से भाजपा की सीट से चुनाव लड़ सकती।
पार्टी ज्वाइन करने का ये बताया कारण :
रिवाबा जामनगर शहर भाजपा कार्यालय में कृषिमंत्री आर.सी. फलदू, सांसद पूनम बेन माडम, शहर भाजपा अध्यक्ष हसमुख हिंडोचा और विधायक हकू भाई जाडेजा की उपस्थिति में भाजपा में विधिवत प्रवेश किया। शहर भाजपा के पद्दाधिकारियों ने भाजपा का खेस पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने क बाद रिवाबा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री व जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनकी कोई राजनीतिक इच्छा नहीं हैं। केवल कार्यकर्ता की हैसियत से ही पार्टी में शामिल हुई हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रविन्द्र जाडेजा और रिवाबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। तब से उनके भाजपा उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं। जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात करणी सेना की महिला अध्यक्ष भी हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार कर्ज माफी के बाद अब देगी किसानों को प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ में 15 साल वनवास काटने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्ज माफी की बात कही थी। जिस वादे को कांग्रेस पार्टी ने पूरा किया भी लेकिन इस पर विपक्ष में काबिज भारतीय जनता पार्टी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा के इन सवालों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए राज्य सरकार कर्ज माफी के बाद उन किसानों को प्रमाण पत्र देने का मन बना लिया है। पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि भाजपा बार-बार यह सवाल करती रहती है कि आखिर किन लोगों का कर्ज माफी किया गया है। ऐसे ही सवालों का तोड़ ढूंढते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के समस्त किसानों को जिनका कर्जमाफी किया गया है। उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
संकल्प शिविरों में करेंगे किसानों को प्रमाण पत्र वितरित
बता दें कांग्रेस 5 मार्च से शुरू होने वाले संकल्प शिविर के माध्यम से लोगों के बीच जाएंगे और ऐसे किसानों को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
छत्तीसगढ़ : दीक्षांत समारोह में बोले सीएम भूपेश-युवाओं के रोजगार के लिए लगाए जाएंगे फूड प्रोसेसिंग युनिट
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सोमवार को 24वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह पंडित दिनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी मौजूद रहे। साथ ही विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में 105 गोल्ड मेडल और 340 पीएचडी की उपाधि दी गई। डिग्री लेने वालों में युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज भी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की बेटियां बहुत आगे बढ़ गई हैं वहीं पुरुषों के लिए चिंता का विषय है, इसलिए वे आगे बढ़ें।
रोजगार के विषय में बोलते हुए कहा कि प्लांट लगाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे प्रदेश में फूड पार्क लगाए जाएंगे जिससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। साथ ही औषधी निर्माण के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि 50 प्रतिशत महिलाएं जब शिक्षा के क्षेत्र में है तो सदन में भी 50 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए। देश मे 36 प्रान्त है तो हम देश को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ कह सकते है। आतंकियों पर आंख तरेरते हुए भारत को अखंड करने से बाज आने की बातें भी कहा। अनेकता और विविधता हमारी पहचान है। युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने की सोच हमेशा जीवंत होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को नई रोशनी मिले।
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग, संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
जैश सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी श्रेणी में डालने की भी मांग
न्यूयार्क। आतंकवाद के ख़िलाफ़ रविवार को यहां संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के बाहर भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा कैरेबियाई देशों के 400 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित करने और जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की श्रेणी में डाले जाने की पुरज़ोर मांग की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख़्तियां लिये हुए थे, जिसकी इबारत साफ़-साफ़ बता रही थी कि इन आतंकी हरकतों के पीछे पाकिस्तानी सेना और आईएसआई नेतृत्व है, जिन पर कार्रवाई होना बहुत ज़रूरी है। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करने के इरादे से आए प्रतिनिधियों ने भारत तथा अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही प्रायोजित आतंकी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा में 14 फ़रवरी को भारतीय सुरक्षा बलों के 40 जवानों की शहादत पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए मांग की कि जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन में इज़राइल और पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान के लोगों ने भी एकजुटता का इजहार किया।
इज़राइल के यहूदी-अमेरिकी रिचर्ड बेंकिन ने कहा कि पाकिस्तान आज अन्तरराष्ट्रीय परिवार में एक नासूर बन चुका है। वह भारत में दशकों से आए दिन सीमा पार से आतंकी गतिविधियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत इन पाकिस्तानी आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध पुरज़ोर मुक़ाबला करने के लिए खड़ा है। इसलिए वक़्त आ गया है कि हम सभी पाकिस्तान की इन नापाक आतंकी हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दें और उसे इस बात का अहसास करा दें कि अब वह कायराना आतंकी हरकतें नहीं चलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अभी नहीं रोका गया, तो फिर बहुत देर हो जाएगी और ज़्यादा शहादत देनी पड़ेगी।
इस मौक़े पर बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट ईसाई एकता परिषद के बांग्लादेशी-अमेरिकन ने कहा कि इसी पाकिस्तानी सेना ने 1971 के युद्ध में क़रीब पांच लाख बांग्लादेशी महिलाओं का यौन शोषण किया। एक हिंदू अमेरिकी विंसेंट ब्रूनो ने कहा कि भारत ख़ुद एक सशक्त देश है। आज भारत पर एक ज़िम्मेदारी आई है कि वह इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से मिटा दे। इसके लिए भारत को विदेशी शक्तियों का मुंह देखने की ज़रूरत नहीं है। इस प्रदर्शन में भारतीय प्रवासी समुदाय का नेतृत्व कृष्ण रेड्डी अंगुला ने किया।
chhattisgarh : तहसीलदार के शासकीय खाते से उड़ाए 9 लाख रुपए
बेमेतरा। साजा तहसीलदार के शासकीय खाते से अज्ञात आरोपित ने 960700 का आहरण किए जाने की शिकायत सामने आया है। तहसीलदार साजा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर थाना साजा में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त राशि चेक से आहरण किए जाने की बात कही जा रही है। चेक कोलकाता में लगाने की बात भी साजा थाना द्वारा कही जा रही है।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम किसने दिया है। वहीं इधर जो चेक क्रमांक तहसीलदार साजा को बैंक द्वारा आवंटित किया गया है उसी चेक नंबर से राशि की आहरण होने की बात कही जा रही है। जिस चेक से भुगतान किया जाना बैंक बता रही है वह चेक आज भी तहसीलदार साजा के पास सुरक्षित रखा हुआ है।
राशि दो चेक लगाकर आहरित किया गया है। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार साजा ने बैंक से भुगतान लेने के लिए चेक लगाया गया। तब खाते में राशि नहीं होने की जानकारी दी गई। राशि नहीं होने की बात के बाद जब स्टेटमेंट बैंक से निकाला गया। तब इसकी भनक मिल पाई।
महाशिवरात्रि पर्व पर कुम्भ में 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
प्रयागराज। दिव्य और भव्य कुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप में प्रवाहित सरस्वती के संगम में अब तक करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व का मुहूर्त रात्रि एक बजकर 26 मिनट पर लग गया था। संगम तट पर हल्की बूंदा-बांदी और सर्द हवाओं की परवाह किये बगैर श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर गंगे और हर-हर महादेव’ का स्मरण करते मध्य रात्रि के बाद से ही आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। ठंड पर आस्था भारी पड़ती नजर आयी।
कल रात भारी वर्षा होने के कारण दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को रात गुजारने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा । किसी ने पुल के नीचे शरण ली तो किसी ने कोने का सहारा लिया । यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रुप में मान्यता प्राप्त, भारत की आध्यात्मिक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वैचारिक विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोने वाला यह कुम्भ भारतीय संस्कृति का द्योतक है। सम्पूर्ण भारत की संस्कृति की झलक कुम्भ में देखने को मिली है। कुम्भ को लघु भारत कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। यहां अनेकता में एकता परलक्षित होती है। यहां चारों दिशाएं एकाकार होकर संगम में आस्था की डुबकी लगती हैं।
वायुसेना अपने निशाने गिनती है मारे गए आतंकियों की संख्या नहींः वायुसेना चीफ
नई दिल्ली। देश में जहां पाकिस्तान के खिलाफ वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है वहीं वायुसेना ने कहा है कि उसने मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा है।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने एयर स्ट्राइक से जुड़े कईं सवालों का जवाब देते हुए साफ कहा कि वायुसेना यह गिनती है कि उसने दुश्मन के कितने ठिकानों को निशाना बनाया, मारे गए आतंकियों के शव नहीं।
वहीं विपक्षी दलों और पाकिस्तान द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने और यह दावा किए जाने कि वायुसेना के ऑपरेशन में आतंकियों की बजाय पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। एयरफोर्स चीफ ने कहा कि अगर जंगल में बम गिरे होते तो पाकिस्तान जवाब नहीं देता। हमारा हमला सही निशाने पर लगा और इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान का जवाब आया। निशाने तबाह हुए तभी तो पाकिस्तान बौखलाया।
पाकिस्तान से लौटे विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल इलाज जारी है। वो फिर से उड़ेंगे या नहीं यह उनकी रिपोर्ट्स पर निर्भर है। एजेक्ट के बाद शरीर को बड़ा झटका लगता है इसलिए उनके टेस्ट जारी हैं। रिपोर्ट्स अगर ठीक आती हैं तो वो अभिनंदन जल्द ही उड़ान भरने के लिए लौटेंगे।
मध्यप्रदेश : पुलिस ने एफआईआर लिखी 82 हजार के चोरी की, और चोरी हुई 2 लाख के जेवरों की
भोपाल। कोलार इलाके में एक निजी कंपनी के असि. मैनेजर के सूने मकान से चोर जेवर समेत दो लाख का सामान चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में 82 हजार की एफआईआर लिखी है।
कोलार पुलिस के अनुसार ऑनेक्स पैलेस, नयापुरा निवासी मनीष मिश्रा (40) एक निजी कंपनी की आईटी शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं। मिश्रा के अनुसार उनके चाचा इन दिनों बीमार हैं। उनकी देखरेख के लिए दो महीने से परिवार के सदस्य सूरज नगर स्थित अपने चाचा के घर में रह रहा है। शनिवार रात करीब 9 बजे जब वे अपने घर पहुंचे, तब चोरी की जानकारी मिली है। घर से जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी हुआ है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में केवल 82 हजार की चोरी होने का मामला दर्ज किया।
एफ-16 को लेकर अमेरिका जूटा रहा सबूत,पाकिस्तान संकट में
नयी दिल्ली / वाशिंगटन – अमेरिका ने कहा है कि वह 27 फरवरी को भारत के खिलाफ हमले के लिए प्रयोग में लाये गये ‘एफ -16’ विमान मसले को गंभीरता से लिया है और वह इसके इस्तेमाल को लकर पुख्ता सबूत जुटा रहा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और सामरिक संबंधों में संकट और गहरा सकता है।
अमेरिका इस विमान को लेकर हुए समझौते के उल्लंघन पर बेहद गंभीर है और पाकिस्तान एफ-16 के मसले में ‘स्वयं के जाल’ में फंसता जा रहा है। वह लगातार इस बात से इंकार करता रहा है कि उसने भारत के खिलाफ इस विमान का इस्तेमाल नहीं किया है।
पश्चिम देशों की एक महत्पूर्ण समाचार एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी है। प्रवक्ता ने कहा,” हमने रक्षा समझौते के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है और हम पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ इसके उपयोग को लेकर पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं।”
उन्होंने कहा,” हमें इसके उपयोग के बारे में जो रिपोर्टें मिली हैं, उनसे हम अच्छी तरह बाकिफ हैं। इस संबंध में हम और साक्ष्य और सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं।”
इधर, दिल्ली में सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने कहा है कि भारत सरकार ने इस विमान के उपयोग के संबंध में जो साक्ष्य पेश किये गये हैं उसी के अनुरुप चीजें आगे बढ़ रहीं हैं। इस मसले पर बारीक नजर रखी जा रही है।


