Home Blog Page 3419

PM मोदी ने किया सबसे बड़ी भगवद गीता का विमोचन

0

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बदले के बाद भारत में जश्न का माहौल है। पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से इस्कॉन मंदिर पहुंचे। इस दौरान मेट्रो में पीएम मोदी से मिलने वालों की भीड़ उमड़ गई।

पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। एक के बाद एक लोगों ने पीएम के साथ सेल्फी ली और बातचीत की। समाचार एजेंसी ने वीडियो जारी किया है उसमें पीएम मोदी बच्चों के साथ दुलार प्यार करते नजर आ रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर में पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी श्रीमद् भगवद गीता का अनावरण किया। इस पवित्र ग्रंथ का वजन 800 किलो ग्राम है। श्रीमद् भागवद गीता के विमोचन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता आराधना महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा अहम है।

गीता भारत की ओर से दुनिया का सबसे बड़ा उपहार है। पूरी दुनिया के लिए यह धरोहर है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश का प्रभाव विद्वानों की चर्चा तक सीमित नहीं है। गीता के संदेश आचार विचार में भी देखने को मिलते हैं।

बता दें कि इस्कॉन मंदिर में गीता अराधना महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में देसी और विदेशी श्रद्धालु मौजूद हैं।

एयर स्ट्राइक: पुलवामा आतंकी हमले के बदले पर शहीदों के परिजनों में खुशी, कहा- अब जाकर मिला सुकून

0

म्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालकोट में 1000 किलो बमबारी की है। जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वायुसेना की इस कार्रवाई पर शहीदों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। और उन्होंने कहा कि आज सुकून मिला है। सरकार से यही उम्‍मीद थी

पुलवामा हमले में शहीद होने वाले मेरठ के अजय कुमार के पिता ने इस एयर स्ट्राइक को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कहा कि कब तक हमारे जवाने अपनी जान देते रहेंगे। यह एयर स्ट्राइक बहुत पहले हो जाना चाहिए था। शहीद अजय की पत्नी प्रियंका ने इस ऑपरेशन को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि बताया। कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का यही सबसे सही समय है

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विजय मौर्या के भाई ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि यह (नियंत्रण रेखा के पार आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के कैम्प पर आईएएफ का हमला) हुआ, लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा जाए, ताकि जैश-ए-मोहम्मद जैसा कोई आतंकवादी गुट हम पर दोबारा हमला करने की जुर्रत न कर पाए।”

शहीद हुए जयपुर के शाहपुरा के लाल रोहिताश लांबा के भाई जितेंद्र लांबा ने कहा कि आज भारत ने पाकिस्तान पर जो एयर स्ट्राइक की है उसके लिए मैं और मेरा परिवार काफी खुश है। आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहनी चाहिए। पाकिस्तान ऐसा करारा जवाब मिलते रहना चाहिए।

वाराणसी के चौबेपुर में शहीद जवान रमेश यादव का परिवार भी बेहद खुश है। शहीद की मां ने भारतीय वायुसेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक-एक आतंकी को खोज कर मारा जाये।

पंजाब के मोगा जिले के शहीद जैमल सिंह के परिवार ने भी खुशी जाहिर की है। शहीद जैमल सिंह के पिता जसवंत सिंह ने कहा कि आज उनके बेटे और पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है।

Dailyhunt

Surgical Strike 2.0: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद चीन को हुआ दर्द, कही ये बात

0

बीजिंग। चीन और ब्रिटेन ने भारत और पाकिस्तान से कार्रवाई में संयम बरतने की अपील की है। खासकर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर के हमदर्द चीन ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़े। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने मीडिया से कहा, ‘हमने प्रासंगिक रिपोर्टों का संज्ञान लिया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान बेहद महत्वपूर्ण देश हैं। अच्छे संबंध और सहयोग दोनों देशों के हित में हैं। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता कायम रहेगी।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करेंगे और कार्रवाई से बचेंगे। भारत के प्रथम गैर मिलेट्री हमले के आग्रह पर चीनी प्रवक्ता लू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के भारत का दावा, विश्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इसका चलन है। इसलिए आवश्यक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पड़ती है। भारत को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय हालात अपने पक्ष में करने होंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से पुलवामा आतंकी हमले के संबंध में बातचीत की है। इस बीच, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जरमी हंट ने भारत की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बातचीत की।

यूके के विदेश और राष्ट्रमंडल के दफ्तर (एफसीओ) ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद से क्षेत्रीय स्थिरता को हुए खतरे को लेकर ब्रिटेन चिंतित है। एफसीओ ने कहा कि उसने पाकिस्तान और भारत को स्थिरता के लिए सहयोग में सुधार लाने और कूटनीतिक समाधान खोजने की सलाह दी है। एफसीओ ने यह बयान भारतीय सैन्य कार्रवाई से कुछ घंटे पहले दिया।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई तबाही, बनाये गये है जबलपुर में

0

भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों द्वारा आज मंगलवार की तड़के पाकिस्तान के अंदर घुसकर जिन आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, वह बम जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी (ओएफके) में बना है. यह बम काफी शक्तिशाली माना जाता है और इसका निर्माण पिछले कई सालों से यहां पर किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद लगातार इस बात की मांग पूरे देश में उठती रही है कि पाकिस्तान को पुरजोर जवाब दिया जाए. अंतत: मंगलवार की तड़के जब लोग गहरी नींद में थे, उस समय भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन गरजे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें करीब 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. वहीं एयरफोर्स के मिराज विमानों ने जिन थाउजेंड पाउंडर बमों से दुश्मनों को मारा है, वे जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में बनाए गए हैं. इससे जबलपुर एक बार फिर देश की सुरक्षा में अपना अहम योगदान देने वाला साबित हुआ है.

जबलपुर में बना है थाउजेंड पाउंडर बम

आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने वाले थाउजेंड पाउंडर बमों को निर्माण पिछले 12 वर्षों से ओएफके में किया जा रहा है. इसके निर्माण से लेकर इसके खोल की ढलाई तक का काम जबलपुर में ही हो रहा है. जानकारी के अनुसार इस बम में 200 से 250 किलो बारूद भरा जाता है., जो मजबूत से मजबूत बंकरों को भी तबाह करने की क्षमता रखता है.

जबलपुर में आयुध निर्माणियों के कर्मियों में जश्न

एयर स्ट्राइक के बाद जबलपुर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इसे बनाने वाले बहुत खुश नजर आ रहे हैं. कर्मचारी संगठनों ने कहा कि वे देश के लिए काम करते हैं और उनकी मेहनत तब सफल होती है, जब दुश्मनों को उनके बनाए बमों से नाश होता है.

Surgical Strike 2.0: पूर्व सीएम डॉ. रमन का ट्वीट- ‘हमला नहीं प्रतिशोध है, हर भारतीय का आक्रोश है’

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का बदला भारतीय वायुसेना ने 12 दिन बाद ले लिया है. एयरपोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप को नष्ट कर दिया है. इसमें बड़े पैमाने पर आतंकियों के मारे जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. एयरफोर्स की इस साहसपूर्ण कार्रवाई को हर वर्ग से सराहना मिल रही है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर एयर स्ट्राइक पर बयान दिया है. डॉ. रमन सिंह ने लिखा है- ‘आज इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. 12 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक-2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा.’

https://twitter.com/drramansingh/status/1100263739511721985

एयरफोर्स की पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- ‘भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.’

बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छुपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

छत्तीसगढ़- ‘सफलता आपका अधिकार है’ : EXAM से पहले आईजी रतनलाल डांगी का बच्चों को खुला पत्र

0

दुर्ग रेंज के पुलिस आईजी रतनलाल डांगी का परीक्षार्थियों के नाम एक खुला पत्र सामने आया है. इसमें आईजी डांगी ने परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों को दिए हैं. डांगी ने लिखा है कि मेरे युवा साथियों, आप सबको जय हिन्द,जय भारत. आशा करता हूं आप सब अच्छे होंगे. आपकी तैयारी भी अच्छी चल रही होगी. अगले दो माह परीक्षाओं के माह हैं और उसके अगले माह आप सबकी सफलता की कहानी सुनने व सुनाने का समय शुरू हो जाएगा.

रतन लाल डांगी ने लिखा है– दोस्तों याद रखना आपका जन्म ही सफलता के लिए हुआ है. सफलता आपका अधिकार है बस उस अधिकार को पाने के लिए कुछ करने की, अपने आत्मविश्वास को जगाने की जरुरत है. परीक्षा तो एक सीढ़ी है, जिसे हर कोई पार कर लेता है.

आवश्यकता है अनुशासन की, संयम की और धैर्य की. परीक्षा के नाम से केवल आप ही नहीं बल्कि हर इंसान को डर लगता हैं. यह समय न केवल आपके लिए बल्कि अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण है. आपकी तो केवल ज्ञान की परीक्षा है, लेकिन अभिभावकों की समझदारी और धैर्य की परीक्षा है.

दुर्ग रेंज के आई से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अगले 2 माह परीक्षाओं का महीना है और परीक्षा आते ही कई बच्चो के मन में डर समा जाते हैं और घबरा जाते हैं, जिसके चलते वे कभी कभी कुछ ऐसे कदम उठा जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता, जिसके चलते वे लगातार स्कूली बच्चों व उनके परिवार के साथ साथ शिक्षकों को मोटिवेट तथा जागरूक करने उनके द्वारा अपने फेसबुक वाल पर यह पत्र लिखने का प्रयास किया गया साथ ही उनके द्वारा लगातार बच्चो को प्रोत्साहित करने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से प्रयास किया जाता रहा है.

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कहा : एयर स्ट्राइक पर, ‘वायुसेना को हमारा सलाम’

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप को नष्ट कर दिया है. इसमें बड़े पैमाने पर आतंकियों के मारे जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. वायु सेना की इस कार्रवाई के बाद देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा हो रही है. लोग इस कार्रवाई को पुलवामा हमले के बदले के रूप में भी देख रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- ‘भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.’

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1100253381606690818

 

बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

 

छत्तीसगढ़ : एक लाख के जेवर और रुपये कर दिए पार

0

रायपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला के बैग में रखे करीब 58 हजार रुपये कीमत के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर लिए। चोर ने बड़े ही शातिर अंदाज में लोगों की नजर से बचते हुए बैग को ब्लेड से काटा और कीमती सामान व रकम ले कर गायब हो गया। महिला ने इस घटना की शिकायत जीआरपी थाने में की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की रहने वाली कृति भटनागर भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस में रायपुर में आने के लिए रवाना हुई थीं। वे थर्ड एसी कोच में सफर कर रही थीं। सुबह उनकी नजर अपने ट्रॉली बैग पर पड़ी तो वह साइड से कटा हुआ था। जांच करने पर पाया कि उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोर की तलाश की जा रही है।

पूरे पाकिस्तान को उड़ा दो.. – बोली शहीद हेमराज की पत्नी

0

कोटा। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया तो यहां कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटा के सपूत हेमराज मीणा की पत्नी बीरांगना मधुवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से यही उम्मीद थी।

हम पहले सोए हुए थे। अब जागो, नहीं तो पूरे भारत को पाकिस्तान उड़ा देगा। आज उनके ऊपर हमला हुआ, ऐसे और हमले होने चाहिए। पूरे पाकिस्तन का उड़ा देना चाहिए।

जो आतंकवादी छिपे हैं, उनको बाहर निकाल कर मारना चाहिए। मोदीजी से कहना चाहती हूं कि धारा ३७० धारा को जरूर से जरूर हटाना चाहिए।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद कश्मीर में बढ़ा तनाव

0

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान के क्षेत्र में अंदर जाकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने के बाद कश्मीर में मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई. पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में भारतीय वायुसेना द्वारा आज तड़के किए गए हमले को लेकर श्रीनगर और घाटी के अन्य बड़े शहरों के निवासियों को छोटे छोटे समूहों में बातचीत करते हुए देखा गया.

भारत औए पाकिस्तान के बीच सभी युद्धों को देखने वाले अब्दुल गनी डार (80) ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि यह यहीं समाप्त हो जाएगा और इसमें वृद्धि नहीं होगी. यदि शत्रुता में वृद्धि होती है तो इससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर रह रहे लोग सबसे अधिक प्रभावित और पीड़ित होंगे.’ पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच एक पूर्ण युद्ध की संभावना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना डर व्यक्त किया है