Home Blog Page 3597

छत्तीसगढ़ में अब राज्य सरकार प्लेसमेंट एजेंसियों के शिक्षकों को भी देगी मौका

0

प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से राज्य में जिन शिक्षकों को अप्वाइंट किया गया था, उनको अब राज्य सरकार मौका देगी। शनिवार को ये जानकारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मार्च में ही प्लेसमेंट एजेंसियों की समय सीमा समाप्त हो रही है।

कैसे होगा शिक्षकों का चयन:

कृषि मंत्री चौबे की अगर मानें तो उसके बाद जिला प्रशासन और कलेक्टर तथा शिक्षा अधिकारी उनका चयन करेंगे। उसके बाद विषय से संबंधित शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को पैसा समय पर नहीं मिल पाता है जिसके कारण एग्रीमेंट के खत्म होते ही इन्हें सही मौका दिया जाएगा।

लोकसभा चुनावों में मिलेगा फायदा:

विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा सरकार ने शिक्षकों को खूब सताया था। रायपुर के सप्रे शाला मैदान में लगातार दो महीने से भी ज्यादा समय तक इनकी हड़ताल चली थी। इस दौरान रायपुर आने -जाने  के दौरान सड़क हादसे में कई शिक्षकों की मौत हो गई थी। इनमें कुछ की मौत तनाव में हार्ट अटैक के कारण भी हुई बताई ज रही है। इसके बाद मजबूरी में उन शिक्षकों को बिना शर्त अपना धरना समाप्त करना पड़ा था। जाते-जाते शिक्षकों ने कहा था कि राज्य सरकार हमारी नहीं सुन रही है। हम विधानसभा चुनाव में उसकी भी नहीं सुनेंगे। इसका सीधा नुकसान भाजपा को विधानसभा में मिला। अब भाजपा की इसी कमजोरी को कांग्रेस अपनी ताकत बनाने में जुटी है।

छत्तीसगढ़ में जल्द तय होगी कांग्रेस की संकल्प शिविरों की नई तारीखें

0

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इन दिनों काफी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। वहीं 2 और 3 मार्च के होने वाले संकल्प शिविर की तारीख आगे बढ़ा दिया गया है, और अब इसके नए तारीखों पर चर्चा की जा रही है। चूंकि विधानसभा सत्र खत्म होने वाले है और सभी विधायक, मंत्री, पदाधिकारी इसमें शामिल होना चाहते हैं जिसके कारण कयास लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया आज के बैठक में इसी सप्ताह की तारीख तय करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले संकल्प शिविर के लिए 16-17 फरवरी का तारीख तय किया था, जिसके बाद एक और तारीख 2 और 3 मार्च को सुनिश्चित किया गया था। अब जब विधानसभा सत्र खत्म हो गए हैं और पार्टीं प्रभारी इन दिनों कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करने पहुंचे हैं तो कयास यह भी लगाए जा रहें हैं की जल्द पार्टी नई तारीख की घोषणा कर देगी।

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आईजी ने दिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने निर्देश

0

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश मिलने के बाद आईजी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर अपराधिक तत्वों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कार्रवाई करने के बाद सभी जोन के आईजी अपने-अपने क्षेत्रों में हुई कार्रवाई की जानकारी पुलिस मुख्यालय को देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

बता दे कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आईजी ने प्रदेश के सभी थानों पर अपराधिक तत्वों के पुलिस रिकार्ड को अपडेट करने और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ  प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से लेकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराधिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए, चाहे छोटा हो या बड़ा सभी पर बगैर किसी दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश पर अपराधों में शीर्ष प्रदेश के दाग को धोना चाहते हैं। इसे दोबारा शांति का टापू बनाना चाहते हैं। उसको लेकर सरकार समय-समय पर हरसंभव कदम उठाएगी। वहीं आमजन की थानों में सुनवाई हो और उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो। इसके लिए मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को भी दंडित किया जाए। आम जन की शिकायतों में भी जो अधिकारी लापरवाही बरते उसे भी दंडित किया जाए।

छत्तीसगढ़ में समय से दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 13 कर्मचारियों पर गिरी गाज

0

रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त ने शनिवार को निगम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कर्मचारी अपने समय से दफ्तर नहीं पहुंचे।  अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने निगमायुक्त ने 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि निगमायुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर शनिवार सुबह अपर आयुक्त साहू के साथ सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त पीआर धु्रव, निगम मुख्यालय भवन के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान जलविभाग के गौरी कामले, विद्युत विभाग के मोहन डहरिया, वित्त विभाग के वंदना जाधव एवं संतोष मानिकपुरी, राजस्व विभाग के दुर्गेश्वरी साहू, शबाना बेगम, रामकृष्ण घोटे, उद्यान विभाग के मोहसिन अख्तर, सचिवालय के राकेश यदु, सामान्य प्रशासन विभाग के उषा सिंदूर, श्वेता सिंदे, लता देवांगन, अजय राठौर निर्धारित समय में अनुपस्थित मिले। इनके अलावा 3 कर्मचारी प्लेसमेंट के हैं तथा बाकी 10 निगम के नियमित कर्मचारी आफिस समय पर उपस्थित नहीं थे। उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ : बोर्ड पेपर में प्रश्नपत्र सरल देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले

0

हिन्दी के पर्चे के साथ 12वीं की परीक्षा दो मार्च को शुरू हो गई है। इस परीक्षा में जिले के 23 हजार 731 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। हिन्दी के पर्चे में व्याकरण से संबंधित प्रश्न अधिक पूछे गए थे। परीक्षा देकर निकले 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि पर्चे में व्याकरण से अधिक सवाल पूछे गए थे, जिसमें से शत-प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर दे पाए। काफी विद्यार्थियों ने पेपर अच्छा बनने की बात कही। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष परीक्षा के समय और पर्चे में काफी परिवर्तन किया है और सुबह आठ बजे के स्थान पर नौ बजे से परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के लिए विद्यार्थी प्रवेश पत्र और स्कूल का आईडी कार्ड लेकर निर्धारित समय से करीब 15-20 मिनट पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंच गए थे और अपनी बैठक व्यवस्था की जानकारी लेकर अपनी सीट पर बैठे। हिन्दी माध्यम के बच्चों का हिन्दी विशिष्ट का पर्चा हुआ तो अंग्रेजी माध्यम के बच्चों का अंग्रेजी विशिष्ट का पर्चा हुआ। प्रश्न पत्र को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और खुशी-खुशी पर्चा हल किए। पर्चे में वैकल्पिक प्रश्न, पद्यांश, गद्यांश और कवि, लेखक का जीवन परिचय पूछा गया था। पर्चे में व्याकरण खंड से अधिक प्रश्न पूछे गए थे।

परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण को रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 13 उड़नदस्ता दल का गठन किया है। उड़नदस्ता टीम ने सिर्फ नकल प्रकरण को ही नहीं बल्कि केन्द्र में प्रकाश, पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में टेबल कुर्सियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उड़नदस्ता टीम को कोई नकल प्रकरण नहीं मिला। स्कूलों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार नवीन परीक्षा केन्द्र सहित कुल 132 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मुश्किल में घिर सकती है भाजपा, ननकीराम कंवर कर सकते हैं बड़ा खुलासा

0

भाजपा विधायक और पूर्व सरकार में गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर ने रमन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचारों की पोल खोलने का बीड़ा उठा लिया है। उनके लगातार किये जा रहे खुलासे से ऐसा ही लगता है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे ननकीराम कंवर ने बताया कि उनके पास भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और बड़ा मामला है, जिसका खुलासा वे रविवार को करने वाले हैं। इसलिए वे मुख्यमंत्री से मिलने आये हैं।

ननकीराम जब मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, बघेल कैबिनेट की बैठक ले रहे थे। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें अधिक समय नहीं मिल पाया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जिस खुलासे की वे बात कर रहे हैं, किससे संबंधित है। लेकिन इस बात का इशारा कर दिया है कि भ्रष्टाचार का नया खुलासा पिछली सरकार से संबंधित अधिकारियों को लेकर ही है।

अब सभी की नजरें ननकीराम के नये खुलासे की ओर लगी हुई है। उनके नये खुलासे से भाजपा फिर से मुश्किल में आ सकती है। क्योंकि रमन सिंह की पिछली सरकार से जुड़े जिन अधिकारियों के भी भ्रष्टाचार के खुलासे हो रहें, उनमें भाजपा के नेता फंसते जा रहे हैं।

सूत्र के मुताबिक ननकीराम कंवर प्रदेश भाजपा के कुछ आला नेताओं से बेहद नाराज हैं। उनके द्वारा आये दिन खुलासे की वजह भी यही है। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में वे शिरकत नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रमन सिंह सरकार में खासमखास रहे प्रमुख अधिकारी अमन सिंह के खिलाफ भी ननकीराम कवंर ने शिकायत की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अमनसिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा। पिछली सरकार के नान घोटाला समेत कई और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उन्होंने सबूत मुख्यमंत्री को सौंपे हैं। ननकीराम कंवर की शिकायत पर ही पुलिस ने पिछले हफ्ते प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरशद खान को गिरफ्तार किया है।

‘नरेंद्र मोदी के पास ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का उतना ही मौका है जितना मेरे पास’

0

नई दिल्ली। ब्रिटिश सांसद बोरिस जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनने का मौका हो सकता है, लेकिन ये संभावनाएं उतनी ही कम और व्यापक हैं, जितना मेरा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद। बोरिस जॉनसन दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के ‘द डेविल एंड डीप: बिटर कॉकटेल्स फ्रॉम ब्रेक्जिट’ सत्र में बोल रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान जब ब्रिटिश सांसद बोरिस जॉनसन से पूछा गया कि क्या वह यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इस पर, उन्होंने कहा, “शुक्र है उस कार्यालय के लिए अभी कोई जगह खाली नहीं है।” इसके बाद बोरिस जॉनसन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का उतना ही मौका है जितना मेरे पास है”। यही नहीं बोरिस जॉनसन ने मोदी को एक “पटाखे” के तौर पर वर्णित किया। उन्होंने कहा, “मैंने उनकी एक बहुत ही सकारात्मक धारणा बनाई है। वह मुझसे मिलने तब आए जब मैं लंदन का मेयर था। उस समय मोदी वेम्बली में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्हें बहुत बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला था।”

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले पर भी बोरिस जॉनसन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस हमले को लेकर उनके साथ-साथ बाकी सांसदों में भी काफी नाराजगी थी। बोरिस जॉनसन ने कहा कि भारत और यूके आतंकवाद को हराने में सफल होंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि मैं अपने ही देश के लाखों लोगों की ओर से लिए बोल रहा हूं जब मैं कहता हूं कि हम पुलवामा को लेकर भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आतंकवाद को हराने के लिए साथ काम करने के लिए तैयार हैं।”

सेना अपने ही क्षेत्र में क्यों करेगी हमला? : अरुण जेटली

0

नई दिल्ली। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित बालाकोट के आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था।

इसके बाद जहां बहुत से लोग इसे पुलवामा आतंकी हमले का बदला बता रहे थे तो वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूछा था कि यह बालाकोट कश्मीर वाला है या खैबर पख्तूनख्वा वाला? उनके इसी बयान पर आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसा है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘जब हमारी वायुसेना केपीके के बालाकोट पहुंचे तो इससे पहले की जानकारी जुटा पाते कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह बालाकोट नियंत्रण रेखा वाला है। कुछ लोग जिन्हें मैं अनिवार्य विरोधाभासी कहता हूं उन्हें एक नया बालाकोट मिल गया और उन्होंने यह चेक करना जरूरी नहीं समझा कि हमारे पूंछ में जो है उसका नाम बाला कोटे है। हमारी सेना अपने ही क्षेत्र में हमला क्यों करेगी?’

पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मनशेरा जिले में बालाकोट स्थित है। यह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।

छत्तीसगढ़ में शराब के खिलाफ महिलाएं चला रहीं ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा है। पिछले दिनों नेशनल एक्साइज की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि देश के सभी राज्यों में से छत्तीसगढ़ में शराब की खपत सबसे ज्यादा होती है। यहां एक बड़ी आबादी शराब के नशे की गिरफ्त में है। आदिवासी बाहुल्य राज्य होने की वजह से यहां शराब पर सख्त पाबंदी लागू करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन शराब की बुराई से समाज पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है। ऐसे में यहां जनजागरूकता ही शराबबंदी के लिए कारगर साबित हो सकती है। ऐसी ही एक मुहिम राज्य में महिलाओं ने शराब के खिलाफ चलाई है। मुंगेली जिले से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाएं किसी कमाण्डो फोर्स की तरह शराब की भठ्ठियों में सर्जिकल स्ट्राइक करती दिखाई दे रही हैं और वहां से शराबियों को खदेड़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में शराब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना था। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने राज्य में शराबबंदी की बात कही थी, लेकिन बाद में सरकार ने शराब की बिक्री से ठेका पद्धती को हटाकर इसकी बिक्री की कमान अपने हाथ में ले ली थी। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। नई सरकार बनने के बाद शराब बिक्री की पुरानी ठेका पद्धती को फिर से लागू कर दिया गया। अब कांग्रेस सरकार का अभिमत है कि राज्य में एक झटके में शराबबंदी नहीं की जा सकती। इसके लिए जनजागरूकता लाना पहले जरूरी है। सरकार की शराबबंदी को लेकर दिख रही नीति के बीच राज्य के कई शहरों और गांवों में महिलाएं टीम बनाकर खड़ी हो गई हैं। ये महिलाएं शाम के वक्त शराब भठ्ठियों में धावा बोलती हैं और वहां से शराबियों को खदेड़ती हैं।

महिला पुलिस कप्तान ने खड़ी की थी मुहिम

राज्य में शराबबंदी की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन बड़े राजस्व को देखते हुए सरकारें इसे लेकर ठोस नीति नहीं बना पा रही हैं। ऐसे में महिलाओं ने शराब के सामाजिक दुष्परिणाम को दूर करने के लिए मुहिम शुरू की। शराबबंदी के लिए सबसे पहले मुंगेली जिले में तत्कालीन एसपी नीथू कमल ने महिला रक्षा कमाण्डो टीम का गठन किया था। इसके बाद जिले में आईपीएस पारुल माथुर ने एसपी का पद संभाला। स्थानीय महिलाओं को जोड़कर तैयार की गई इस टीम को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने भी सहयोग प्रदान किया। अब इन महिलाओं के लिए शराबियों को शराब भठ्ठी से खदेड़ना रोजना का जरूरी काम बन गया है। यह महिलाएं लाल साड़ी पहने स्वस्फूर्त लाठी-डंडे से लैस होकर शाम के वक्त घर से निकलती हैं और शराब दुकान के आस-पास जमे शराबियों को वहां से खदेड़ती हैं। महिलाओं की इस टीम का खौफ यहां शराबियों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि सड़क पर शराब दुकान होने की वजह से शाम होते ही यहां शराबियों का मेला लग जाता है। शराबी शराब पीकर यहीं पड़े रहते हैं और गाली-गलौच व झगड़े करते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। शराबी पतियों से भी महिलाएं परेशान हैं और वे चाहती हैं कि समाज से शराब की बुराई पूरी तरह खत्म हो जाए।

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी के 38 प्रतिशत ‘माननीय’ दागी, सबसे ज्यादा सपा के

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वर्ष 2004 से 2017 के बीच राजनीतिक दलों में दागियों की बाढ़ सी आ गई थी. कोई भी दल इनसे अछूता नहीं रहा है. ऐसा दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने अपने विश्लेषण में किया है. इस अवधि में उत्तर प्रदेश से संसद व विधानसभा पहुंचने वाले 38 प्रतिशत माननीयों की पृष्ठभूमि आपराधिक है. एडीआर के फाउंडर सदस्य प्रो़. त्रिलोचन शास्त्री व यूपी इलेक्शन वॉच के संयोजक संजय सिंह ने शुक्रवार को राजधानी में पत्रकारों से वार्ता में बताया.