Home Blog Page 404

“LIVE: कोलकाता में महालया अमावस्या पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु”

0

आज महालया का दिन है, माना जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत महालया के दिन से ही हो जाती है और समापन विजयादशमी के दिन होता है. महालया के दिन पवित्र मंत्र उच्चारण से मां दुर्गा को निमंत्रण दिया जाता है.

महालया अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. शारदीय नवरात्रि की दुर्गा पूजा में महालया का विशेष स्थान होता है. महालया के दिन से ही दुर्गा पूजा का प्रारंभ होता है. पश्चिम बंगाल में महालया बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह खगोलीय दृष्टि से यह एक अद्भुत घटना है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता.

“PM मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, इन परियोजनाओं की देंगे सौगात”

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकासकार्यों का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान 3,700 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे. वह ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. बयान के मुताबिक, मोदी 186 मेगावाट की तातो-1 और 240 मेगावाट की हीओ पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

इसके बाद, पीएम मोदी त्रिपुरा का दौरा करेंगे और और माताबरी में ‘माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे. अरुणाचल प्रदेश में, मोदी ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं -हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (240 मेगावाट) और टाटो-आई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (186 मेगावाट), की नींव के पत्थर रखेंगे.

बयान में कहा गया है कि दोनों परियोजनाओं को अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में विकसित किया जाएगा. पीएम मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की नींव भी रखेंगे.

“PM Modi Address: पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर की शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में पीएम मोदी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी कोई बड़ी स्कीम की भी घोषणा कर सकते हैं।

हालांकि इस संबोधन का मकसद अभी साफ नहीं है। सिर्फ इतनी जानकारी आई है कि देश को शाम 5 बजे पीएम मोदी लाइव संबोधित करेंगे।

अटकलें हैं कि उनका फोकस जीएसटी सुधारों पर हो सकता है। पीएम मोदी राष्ट्र के संबोधन में जीएसटी स्लैब के बारे में भी बात कर सकते हैं। इसमें GST सुधारों पर जानकारी दे सकते हैं। दरअसल 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली को बेहद आसान बना दिया जाएगा। अब केवल दो स्लैब लागू होंगे-5% और 18%। इसका सीधा असर आम जरूरत की चीजों से लेकर लग्जरी आइटम्स तक पर पड़ेगा। यानी पनीर, घी, साबुन-शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान से लेकर एसी और कार तक, सब पहले से सस्ते मिल सकते हैं।

इस फैसले को हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में मंजूरी मिली थी, जिसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को दी थी। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी आज देश को संबोधन में इस बदलाव के असर और फायदे पर विस्तार से बताएंगे।

 

 

(EOW) : कोयला घोटाले मामले में जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी कार्रवाई…

0

”जांजगीर में EOW की दबिश, लिपिक जयचंद कोसले के घर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, पूछताछ और जांच जारी”

”जांजगीर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा है. 21 सितंबर की सुबह EOW की 12 सदस्यीय टीम ने लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी.”

”छापेमारी एंटी करप्शन ब्यूरो के DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में चल रही है. फिलहाल लिपिक जयचंद कोसले से पूछताछ और जांच जारी है. यह छापेमारी अकलतरा नगर पालिका के अंबेडकर स्थित मकान पर छापा मारा है.”

”पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच तेज हो गई है. इसी कड़ी में (EOW) ने कोयला घोटाले मामले में जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी कार्रवाई की है.”

”खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले से 6 घंटे तक पूछताछ”

EOW की 12 सदस्यीय टीम ने DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह 5 बजे अकलतरा के अंबेडकर चौक स्थित खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी. टीम ने घर की तलाशी ली और कोसले से घंटों पूछताछ की. करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में EOW को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं.

”कोयला घोटाले की जांच जांजगीरचांपा पहुंची”

सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी कोयला घोटाले की जांच को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इस कार्रवाई से साफ है कि कोयला घोटाले की जांच अब जांजगीर-चांपा जिले तक पहुंच गई है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है.

 

शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की रेड…

0

”शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की रेड: ”रायपुर में कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाल रही टीम”

”रायपुर में शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की कार्रवाई जारी है। दुर्ग-अकलतरा में भी कार्रवाई”

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले और शराब घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्रवाई जारी है। रविवार को कोयला घोटाला मामले में रायपुर और अकलतरा में अधिकारियों ने दबिश दी है।

 

”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा”

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा मिला है। राज्य सरकार ने सीसरिंगा से महलंग होकर सहसपुर तक 6.5 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

बरसात में कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को अब सुविधा और सुरक्षित परिवहन की सौगात मिलेगी। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को होने वाली समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।

नई सड़क के बनने से क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसानों की फसलें और ग्रामीण उत्पाद अब तेजी से बाजार तक पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

राज्य शासन के द्वारा दी गई इस स्वीकृति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सड़क से विकास की गति तेज होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

CG: पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित होगा, इस दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

0

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को एक-दो स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर और ज्यादा महसूस होगा।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से उमस और तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को जहां उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश ने राहत दी, वहीं अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर और उमस बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.4 और 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह के समय हवा में नमी 86 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत रही, जिससे उमस की स्थिति और बढ़ गई।

उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 25 सितंबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित होगा। इसका असर 24 सितंबर तक देखने को मिलेगा और इस दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

21 सितंबर को रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा के आसार अधिक हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को एक-दो स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर और ज्यादा महसूस होगा।

 

”CG: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर सियासी हमला”

0

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- पूरा तंत्र शराब घोटाले में लगा था

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर सियासी हमला बोला। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि शराब घोटाला हुआ है, ये सब जानते हैं। पूरा तंत्र शराब घोटाले में लगा था, ये भी सब जानते हैं। कोयला घोटाला हुआ है, पूरा तंत्र उसमें झोंक दिया गया था। अब जो रोज कथा आ रही है, वो गलत नहीं है। उसमें कहीं ना कहीं सच्चाई है इसलिए जांच में सामने आ रहा है।

 

औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर श्रमिक हमारी विकास यात्रा की धुरी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

0

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।

राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए। रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।

रजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया।

राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

 

“PM Modi: ‘चिप’ हो या ‘शिप’ सब कुछ देश में बनाना होगा, पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का नया मंत्र”

0

PM Modi In Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने देश के समुद्री विकास पर जोर दिया और कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

पीएम ने इस दौरे पर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता को देश का सबसे बड़ा लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि भारत में काबिलियत की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने इस काबिलियत को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत को वो सफलता नहीं मिली, जिसका वो हकदार था।

PM Modi: ‘विदेशी निर्भरता देश का सबसे बड़ा दुश्मन’ पीएम मोदी ने विदेशी निर्भरता को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता होगी, उतनी ही ज्यादा देश की विफलता होगी। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर होने को एकमात्र विकल्प बताया।

PM Modi: कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज ने देश के युवाओं का बहुत नुकसान किया। कांग्रेस ने देश को दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा, जिसकी वजह से भारत तरक्की नहीं कर पाया।

PM Modi: समुद्र से समृद्धि की नई दिशा पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब समुद्र को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज भावनगर में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है, जो ‘पोर्ट लेड डेवलपमेंट’ को गति देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि देश के समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने पांच नए समुद्री कानून बनाए हैं और बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिया है।

PM Modi: लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने की सोच पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी लक्ष्य तय करती है, उसे समय से पहले पूरा करके दिखाती है। उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की सफलता का उदाहरण दिया, जहां देश ने अपने लक्ष्यों को चार से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे ‘चिप’ हो या ‘शिप’, हमें सब कुछ भारत में ही बनाना होगा। इसी सोच के साथ भारत मैरिटाइम सेक्टर में भी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है।

PM Modi: त्योहार और सेवा का उत्सव प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आने वाले त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे समय में भावनगर आए हैं, जब नवरात्रि शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस साल जीएसटी में कमी की वजह से बाजारों में और भी ज्यादा रौनक रहेगी।

उन्होंने विश्वकर्मा जयंती से हनुमान जयंती तक देश भर में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने बताया कि इस दौरान गुजरात में लाखों लोगों ने रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लिया।

PM Modi: देश के लोगों का किया धन्यवाद पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए देश और दुनिया के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्यार उनकी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से सभी का धन्यवाद करना संभव नहीं है, इसलिए वे सार्वजनिक रूप से सबका धन्यवाद करते हैं।