Home Blog Page 424

सड़क सुरक्षा माह : नुक्कड़ नाटक से दिया यातायात नियमों का संदेश

0

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दसवें दिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में दिग्विजय कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा कलाकारों द्वारा गंज चौक और जय स्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से शराब सेवन कर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

11 और 12 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस शिविर
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 11 एवं 12 जनवरी 2026 को दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर यातायात शाखा परिसर में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगा। नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।

शिविर के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं या 8वीं की अंकसूची अथवा पेन कार्ड (जन्म तिथि सहित), स्थानीय पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या राशन कार्ड तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

यातायात पुलिस की अपील
राजनांदगांव यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, तेज गति से वाहन न चलाएं तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री और परिवहन में 6 आरोपी गिरफ्तार

0

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग प्रकरणों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने 141 पाव सीजी अंग्रेजी शराब, 25.02 बल्क लीटर शराब और शराब तस्करी में प्रयुक्त 4 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। इन सभी की कुल कीमत ₹68,120 बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुजाम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल ने अपने स्टाफ के साथ अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी थी।

गिरफ्तार हुए आरोपी और बरामदगी
प्रकरण क्रमांक 13/2026

आरोपी: डोमेश्वर सिन्हा (38 वर्ष), मुदगांव

जप्ती: 40 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (7.2 लीटर), 1 होंडा एक्टिवा मोटरसाइकिल

कुल कीमत: ₹14,800
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 14/2026

आरोपी: तोषण राम वर्मा (32 वर्ष) और संगलू राम पनडोरा (46 वर्ष), मुंडेरी

जप्ती: 32 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (5.76 लीटर), 1 बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल

कुल कीमत: ₹13,840
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 15/2026

आरोपी: सुमन विश्वकर्मा (35 वर्ष), ग्राम मेढ़ा

जप्ती: 29 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (5.22 लीटर), 1 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

कुल कीमत: ₹13,840
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 16/2026

आरोपी: घनश्याम यादव (30 वर्ष) और राजू नेताम (23 वर्ष), तुमड़ीबोड़

जप्ती: 30 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (5.4 लीटर), 1 होंडा साइन मोटरसाइकिल

कुल कीमत: ₹23,600
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 17/2026

आरोपी: कौशल साहू (35 वर्ष), ग्राम भोथली

जप्ती: 10 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (1.8 लीटर), ₹200 बिक्री रकम

कुल कीमत: ₹1,400
आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

कुल जप्ती
जप्त शराब: 141 पाव सीजी अंग्रेजी शराब (25.02 लीटर), कीमत ₹17,920

जप्त वाहन: 4 दोपहिया वाहन, कीमत ₹50,000

कुल जप्ती: ₹68,120

पुलिस का सतर्क अभियान
पुलिस ने डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी की कार्रवाई जारी रखी है। होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की जा रही है और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

इस अभियान में निरीक्षक संतोष कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खुंटे, आरक्षक अनिल गहिने, मजीब रहमान कुरैशी, संजय चौधरी, प्रदीप प्रसाद, किशन चंद्रा, युगेंद्र देशमुख, अशोक यादव, मिलन वाल्टर, लीलाधर मंडलोई, अजय पाटले, चिंता दिवान, कमल केवट, हरदयाल सिंह और चोवा नेताम की सराहनीय भूमिका रही।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता कार्यक्रम

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा में छात्र-छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान, रक्षा टीम की महिला आरक्षक रीनू मेश्राम और कौशिल्या साहू ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के उपाय, आत्मरक्षा के टिप्स और आपात परिस्थितियों में सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही, आरक्षक अमित जाटवर ने साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सतर्कता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विशेष रूप से, अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उसकी कार्यविधि को समझाया गया, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंहा ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया और छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 32 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी को उत्साहपूर्वक ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से, छात्रों को अपने व्यक्तिगत सुरक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना डोंगरगांव में कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक, कर्तव्यों और उपस्थिति पर दिशा-निर्देश

0

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र के कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी कोटवारों ने भाग लिया। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की मंशा और पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशों के तहत आयोजित की गई।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव, श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कोटवारों को उनके कर्तव्यों और उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:

मुसाफिरी/अजनबी/डेरा वालों की पंजीकरण: प्रत्येक ग्राम में मुसाफिरी, अजनबी और डेरा वालों की पंजी तैयार की जाएगी, जिसमें आगंतुकों का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह व्यवस्था ग्राम में सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक होगी।

जन्म-मृत्यु की घटनाओं की सूचना: कोटवारों को निर्देश दिया गया कि वे जन्म और मृत्यु की घटनाओं की सूचना ग्राम सचिव या संबंधित कर्मचारी को नियमित रूप से प्रदान करें, ताकि समय पर उचित प्रशासनिक कार्यवाही की जा सके।

संवाद कार्यक्रम: इस बैठक के दौरान चलित थाना के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले ‘संवाद’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें सायबर अपराध, यातायात नियमों का पालन और शराब सेवन से होने वाली दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस बैठक के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना और कोटवारों को उनके कार्यों के प्रति जागरूक करना था। सभी कोटवारों ने इन निर्देशों को गंभीरता से लिया और प्रशासन के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

2025 का आखिरी महीना Suzuki के लिए रहा शानदार, सालाना बिक्री में हुई 26% की बढ़ोतरी

0

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने दिसंबर 2025 में 1.22 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर सालाना आधार पर 26% की बढ़ोतरी दर्ज की है. ये बढ़ोतरी घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात के कारण हुई है. एक्सेस स्कूटर और कम्यूटर बाइक सेगमेंट ने बिक्री को सपोर्ट किया.

Suzuki मोटरसाइकिल्स: दिसंबर 2025 में सालाना बिक्री में रिकॉर्ड 26% उछाल”

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने दिसंबर 2025 में अपनी सेल में साल-दर-साल 26% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो इसके दोपहिया वाहनों की स्थिर मांग को दिखाता है. कंपनी ने इस महीने 1.22 लाख से अधिक यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की, जबकि दिसंबर 2024 में ये लगभग 97,000 यूनिट्स थी. ये बढ़ोतरी घरेलू बाजार और निर्यात दोनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण हुई है, क्योंकि सुजुकी कम्यूटर और स्कूटर सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना जारी रखे हुए है.

दिसंबर 2025 में कैसी रही सेल

दिसंबर 2025 में, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लगभग 1,22,366 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 26% की बढ़ोतरी को दिखाता है. इसमें घरेलू और निर्यात दोनों तरह की बिक्री शामिल है. कंपनी के सेल में बढ़ोतरी ऐसे समय में सामने आई है जब कई सेगमेंट में, स्पेश्ल रूप से स्कूटर और एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों में, दोपहिया वाहनों की मांग में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है.

घरेलू मार्केट में कैसी रही सेल

दिसंबर में सुजुकी की सेल में घरेलू सेल की भूमिका काफी रही है. एक्सेस सीरीज़ जैसे मॉडलों की मांग काफी तेजी से रही.कम्यूटर मोटरसाइकिलों ने भी बिक्री में योगदान दिया, जिससे शहरी और गांव के इलाके में मांग सही रही.

निर्यात और विदेशी मांग

घरेलू बिक्री के साथ-साथ, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने दिसंबर 2025 में निर्यात के अच्छे आंकड़े दर्ज किए. कंपनी भारत में निर्मित दोपहिया वाहनों का निर्यात कई वैश्विक बाजारों में करती है, और विदेशी मांग में मजबूती तेजी से देखने को मिली है.

पोर्टफोलियो और सेगमेंट पर असर

सुजुकी की मौजूदा प्रोडक्ट सीरीज में स्कूटर, कम्यूटर मोटरसाइकिल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वाहन शामिल हैं. स्कूटरों की सेल सबसे ज्यादा होती है, वहीं 125 सीसी और उससे अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलें भी ब्रांड की डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाती हैं. लगातार अपडेट, फीचर्स के कारण मांग में बढ़ोतरी बनी हुई है.

2026 के लिए प्लान

दिसंबर 2025 में 26% की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए साल 2025 अच्छा रहा. कंपनी 2026 में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी और सेल में तेजी लाने की कोशिश करेगी.

Bihar Board: बिहार में 85 लाख स्टूडेंट्स की नहीं बनी है APPAR ID, CBSE ने कर दी है अनिवार्य

0

बिहार में स्कूली छात्रों की अपार आईडी (APPAR ID) को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इस आईडी के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है. लाखों छात्रों की अपार आईडी अब तक नहीं बन पाई है, जबकि सीबीएसई ने इसे अनिवार्य कर दिया है.

बिहार में स्कूली छात्रों की अपार आईडी (Automated Permanent Academic Account Registry) को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है. राज्य में करोड़ों बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित करने के लिए यह आईडी जरूरी मानी जा रही है, लेकिन इसके निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लाखों छात्रों की अब तक अपार आईडी नहीं बन पाई है. दूसरी ओर, सीबीएसई ने अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बिहार के छात्रों और स्कूलों पर दबाव बढ़ गया है.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य में अपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई है. परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस मामले में फटकार लगाते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. जारी पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2025 में राज्य के केवल 58.50 प्रतिशत छात्रों की ही अपार आईडी बन पाई है. इसका मतलब है कि अभी भी लगभग 85 लाख बच्चों का अपार आईडी निर्माण होना बाकी है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है.

अपार आईडी निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी

परियोजना परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच पूरे बिहार में सिर्फ 11,410 अपार आईडी ही बनाई जा सकीं. परिषद ने इस आंकड़े को खेदजनक बताया है. खासतौर पर कुछ जिलों में स्थिति और भी खराब है. समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, पूर्णिया, शेखपुरा, नालंदा, रोहतास, अरवल और कैमूर जैसे जिलों में एक सप्ताह में 100 से भी कम बच्चों की अपार आईडी बन पाई. यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर काम की गति बेहद सुस्त है.

क्या है अपार आईडी और क्यों जरूरी?

अपार आईडी का मकसद छात्रों से जुड़ा शैक्षणिक डेटा एक जगह सुरक्षित रखना है, ताकि नीति निर्माण, योजना और विश्लेषण बेहतर तरीके से किया जा सके. यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू की गई है. शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी छात्रों का अपार आईडी पंजीकरण सुनिश्चित करें. सीबीएसई ने इसे अनिवार्य भी कर दिया है.

माहेश्वरी समाज की तारीफ में क्या-क्या बोले शाह?

0

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में गृह मंत्री अमित शाह ने समाज को ‘जॉब क्रिएटर’ बताया, जिसने हर क्षेत्र में देश को चमकाया है. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराया और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया.

गृह मंत्री अमित शाह

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ (MGC-2026) की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं रहा, जॉब क्रिएटर रहा है. माहेश्वरी समाज से निकले हुए रत्नों ने इस देश को हर क्षेत्र में आभूषण पहने हुए व्यक्ति की तरह चमकाने का कार्य किया है. देश के उच्च पदों तक पहुंचने के बाद भी यदि कोई समाज अपने मूल से जुड़ा रहा है, तो वह माहेश्वरी समाज रहा है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 140 करोड़ जनता के सामने एक संकल्प रखा था. 2047 में देश की आजादी के 100 साल होने पर हर तरह से विकसित हो जाएगा. भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे.

स्वदेशी चीजों का करें इस्तेमाल- शाह

गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2014 में 11 साल पहले जब मोदी जी पीएम बने तब देश 11 वे नं पर अर्थतंत्र था और हम 11 साल में चौथे नं पर आ गए. अगले साल दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे. जितना हो उतना स्वदेशी चीजों का उपयोग करें. स्वदेशी की आत्मनिर्भर का दूसरा पहलू है.

जोधपुर में इस महाकुंभ में भारत सहित दुनिया के 27 देशों से करीब 40 हजार माहेश्वरी समाज बंधु हिस्सा ले रहे हैं.आयोजन के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित 250 बीघा क्षेत्र में एक अस्थायी शहर बसाया गया है.

माहेश्वरी समाज ने दी थी राम मंदिर के लिए प्राणों की आहुति- शाह

अमित शाह ने कहा कि महेश्वर समाज का अलग महत्व है. ऐसे ही सदियों तक यह समाज देश की सेवा करता रहे हैं. राम मंदिर पर पुस्तक लिख रहा युवक मेरे पास आया था. उससे मैंने पूछा कि तुम्हारे पास क्या जानकारी है? उसने बताया कि आजादी के बाद राम मंदिर के लिए सबसे पहले प्राणों की आहुति देने वाले दोनों भाई माहेश्वरी समाज से थे.

समाज की टिप्पणी मैंने भी झीलें- गृहमंत्री

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा कि देश के सांस्कृति पुनर्जागरण में भी माहेश्वरी समाज का योगदान बहुत बड़ा है. अमित शाह ने कहा कि देश को हर क्षेत्र में सर्वप्रथम लाने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं, जिन्हें माहेश्वरी समाज कर सकता है. पहली, जो उत्पादन करते हैं तो वो करिए, लेकिन साथ में ऐसी चीजों का उत्पादन भी करें, जो भारत में नहीं बनती है.जब समाज के आयोजन होते हैं तो कई प्रगतिशील लोग टीका-टिप्पणी करते हैं। मैंने ऐसी कई टिप्पणी झेली है.

Mamata Banerjee Vs ED: कोलकाता में ममता बनर्जी का ED की रेड के खिलाफ मार्च

0

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया छापेमारी के विरोध में एक विशाल मार्च का नेतृत्व किया. यह मार्च ईडी द्वारा आईपैक के दफ्तर और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर की गई रेड के खिलाफ था. इस दौरान ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंची थीं, जिसके बाद ईडी ने उन पर संवैधानिक पद पर रहते हुए अपने काम में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है. टीएमसी का कहना है कि आगामी चुनावों से पहले बीजेपी उनकी पार्टी से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा हासिल करने की कोशिश कर रही है.

 

दिल्ली विधानसभा में क्यों भावुक हुईं CM रेखा गुप्ता? विरोधियों पर लगाया ये आरोप

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को विधानसभा में भाषण के दौरान भावुक हो गईं. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर उनका मीम बनाकर और बातों को तोड़ मोड़कर पेश करने और मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि मैं और मेरे मंत्री और विधायक लगातार दिल्ली की सड़कों पर काम करते हुए दिखाई देते हैं. लगातार दिल्ली की जनता की सेवा में आप हमें कार्यरत देखते हैं. इन लोगों को एक महिला मुख्यमंत्री पसंद नहीं आती हैं. कभी बेबुनियाद इल्जाम लगाएंगे. अभी बाहर निकलने पर कहेंगे कि सीएम ने AQI को AI क्यों कह दिया, लेकिन मुझे ऐसा अच्छा नहीं लगता है. गलती किसी से भी हो सकती है. हमने किसी का मजाक नहीं उड़ाया. गलती किसी से भी हो सकती है.

ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

0

ओडिशा के राउरकेला में एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी पाई गई थी. भुवनेश्वर से आ रहा यह 9 सीटों वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की हालत

ओडिशा के राउरकेला हवाई पट्टी से लगभग नौ किलोमीटर दूर एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद लैंडिग कराई गई है. पायलट को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल छह लोग घायल हुए हैं. तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया, जिससे सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9 सीटों वाला यह विमान, कथित तौर पर टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला में लैंड करना था, लेकिन इसके बजाय उसने जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग की.

विमान में कुल 6 लोग थे सवार

विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें कैप्टन नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्रैश होने के बाद बचाव अभियान में तीन फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हुई थीं. जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी बचाव अभियान में मदद की. यही वजह है कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाल्दा के पास नीचे आने से पहले विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की. यही वजह है कि लोग डर गए. प्लेन काफी नीचे आ गया था. लोगों की मानें तो इतने नीचे प्लेन उन्होंने इससे पहले नहीं देखा गया था. देखते ही देखते प्लेन आगे जाकर क्रैश हो गया.

प्लेन क्रैश होने के बाद अब अधिकारी इस बात का पता लगाने में लगे हुए हैं कि अचानक ये घटना कैसे हो गई.जबकि क्षेत्रीय रूटों पर विमानन सुरक्षा चिंताएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हालांकि लोगों की मानें तो आस-पास पेड़ थे.अगर उसमें यह फंस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.