Home Blog Page 454

सप्‍ताह के पहले दिन ही महंगा हो गया तेल, देशभर में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

0

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम एक बार फिर बढ़कर 68 डॉलर की तरफ जा रहा है. इसका असर सोमवार सुबह खुदरा बाजार पर भी दिखा और आज देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी तेल की खुदरा कीमतों में आज कई जगहों पर तेजी तो कुछ शहरों में नरमी दिख रही है. हालांकि, देश के चारों महानगरों में तेल की खुदरा कीमतों पर कोई असर न‍हीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता होकर 94.87 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 25 पैसे गिरा और 87.82 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 21 पैसे बढ़त के साथ 94.76 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 23 पैसे चढ़कर 87.52 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाण राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 17 पैसे बढ़त के साथ 94.57 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 19 पैसे चढ़कर 87.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें मामूली रूप से बढ़ गई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 67.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 63.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल 87.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 87.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 94.57 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

आधी रात में दिल्ली में डोली धरती, अफगानिस्तान में 20 लोगों की मौत, भारी नुकसान की आशंका

0

बीती रात जब आप सो रहे थे तब राजधानी दिल्ली की धरती भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी. ये झटके इतने तेज थे कि आधी रात में ही लोगों को घर से बाहर भागना पड़ा. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्कैक पर 6.0 थी. इस भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में 20 लोगों की मौत हुई है. कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है.
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पाकिस्तान सीमा के पास नंगरहार प्रांत में था. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया. USGS के मॉडल अनुमान के अनुसार इस भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती है और व्यापक क्षति होने की आशंका है. USGS के अनुसार लगभग पांच लाख लोग इस भूकंप से प्रभावित हुए, जिन्हें मध्यम से बहुत तीव्र झटके महसूस हुए. इस तरह के झटके कमजोर संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
भारी नुकसान की आशंका
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार नंगरहार प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश ने बताया कि भूकंप में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई और 25 अन्य घायल हुए हैं. हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कार्य जारी है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश आज रात के भूकंप से हमारे कुछ पूर्वी प्रांतों में मानवीय और आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय अधिकारी और निवासी प्रभावित लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

राजधानी काबुल और आसपास के प्रांतों से सहायता टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों की ओर रवाना हो चुकी हैं. मुजाहिद ने कहा कि बचाव और राहत कार्यों के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा. भूकंप के लगभग 20 मिनट बाद उसी क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का एक आफ्टरशॉक आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. इसके बाद 5.2 तीव्रता का एक और आफ्टरशॉक दर्ज किया गया.

USGS के PAGER सिस्टम ने इस भूकंप के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जो आर्थिक और मानवीय नुकसान की भविष्यवाणी करता है. अलर्ट में कहा गया कि इस स्तर के भूकंपों में व्यापक तबाही की संभावना होती है और क्षेत्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है.

“1396 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का खुलासा: ओडिशा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, महंगी गाड़ियां-ज्वेलरी बरामद”

0

“1396 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का खुलासा: ओडिशा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, महंगी गाड़ियां-ज्वेलरी बरामद”

ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्तियां, लक्ज़री गाड़ियां और ज्वेलरी बरामद की हैं. यह छापेमारी शंक्ति रंजन दास के घर और उनकी कंपनियों अनमोल माइन्स प्राइवेट लिमिटेड (AMPL) और अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (ARPL) के दफ्तरों पर की गई.

देश के बड़े बैंक फ्रॉड मामलों में है ये मामला ईडी की यह कार्रवाई देश के सबसे चर्चित बैंक फ्रॉड मामलों में से एक इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड (ITCOL) से जुड़ी है. जांच एजेंसी के मुताबिक, 2009 से 2013 के बीच ITCOL और इसके डायरेक्टर्स ने बैंकों से करीब 1396 करोड़ रुपये का लोन फर्जी तरीके से लिया. बाद में इस पैसे को शेल कंपनियों के ज़रिए इधर-उधर कर दिया गया ताकि इसका वास्तविक इस्तेमाल छिपाया जा सके.

ईडी ने इस मामले में पहले ही 310 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जिसमें से 289 करोड़ रुपये अप्रैल 2025 में बैंकों को वापस दिलवाए गए. लेकिन जांच अब भी जारी है, और एजेंसी को शक है कि इस घोटाले की परतें और गहरी हो सकती हैं.

काले धन को सफेद बनाने का खेल ईडी की शुरुआती जांच में पता चला है कि ITCOL ने अपनी शेल कंपनियों के माध्यम से 59.80 करोड़ रुपये ओडिशा स्थित अनमोल माइन्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किए. आरोप है कि AMPL के एमडी शंक्ति रंजन दास ने ITCOL के प्रमोटर राकेश कुमार शर्मा की मदद की और बैंक लोन से प्राप्त रकम को माइनिंग बिज़नेस में निवेश कर उसे वैध दिखाने की कोशिश की.

इस तरीके से न सिर्फ काले धन को वैध बनाया गया, बल्कि बैंक फ्रॉड के पैसे से माइनिंग और अन्य कारोबार खड़ा करने की साज़िश भी की गई.

छापेमारी में मिली लक्ज़री लाइफ़स्टाइल की झलक ईडी की तलाशी के दौरान जो संपत्तियां और सामान बरामद किए गए, उनमें महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी और नकदी शामिल हैं.

10 लक्ज़री गाड़ियां और 3 सुपरबाइक (कुल कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा)

बाइक समेत अन्य महंगी गाड़ियां और बाइक्स 1.12 करोड़ रुपये की ज्वेलरी 13 लाख रुपये नकद ज़मीन-जायदाद से जुड़े अहम दस्तावेज़ 2 लॉकर भी फ्रीज़ किए गए ईडी अधिकारियों का कहना है कि बरामद गाड़ियां और ज्वेलरी इस बात का सबूत हैं कि लोन की रकम का इस्तेमाल नाजायज तरीके से विलासिता की जिंदगी जीने में भी किया गया.

जांच में और बड़े खुलासों की उम्मीद ईडी ने साफ किया है कि यह छापेमारी जांच का शुरुआती चरण है. बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की पड़ताल के बाद आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. एजेंसी अब ITCOL, AMPL और इससे जुड़ी अन्य कंपनियों के वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है.

Noida New Liquor Rules:”नोएडा में नया नियम! 21 साल से कम उम्र वालों को बार-पब में नहीं मिलेगी शराब, मालिकों को सख्त हिदायतें”

0

Noida New Liquor Rules:“नोएडा में नया नियम! 21 साल से कम उम्र वालों को बार-पब में नहीं मिलेगी शराब, मालिकों को सख्त हिदायतें”

नोएडा में शराब पीने के शौकीन युवाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब अगर आपकी उम्र 21 साल से कम है, तो शहर के किसी भी पब या बार में आपको शराब नहीं मिलेगी.

प्रशासन ने इसको लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं और बार-पब मालिकों को कड़ी चेतावनी दी है. नए नियम का मकसद नाबालिगों को शराब से दूर रखना और सामाजिक माहौल को बेहतर बनाना है.

नोएडा में प्रशासन ने शराब परोसने को लेकर सख्त रुख अपनाया है. अब जिले के पब और बार में नाबालिगों को शराब परोसने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि लाइसेंस रद्द होने तक की कार्रवाई हो सकती है. हाल ही में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए आबकारी विभाग ने बार और पब पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है/ इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने गार्डन गैलेरिया मॉल के बार मालिकों और प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें साफ निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी.

आबकारी विभाग का एक्शन आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि नाबालिगों को शराब परोसने पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. अगर किसी बार या पब में नियमों की अनदेखी पाई गई, तो सीधे एक्शन लिया जाएगा. बैठक के दौरान कुछ संचालकों ने परिवार के साथ आने वाले नाबालिगों के मामलों का हवाला देते हुए आयु सीमा लागू करने में दिक्कत बताई, लेकिन जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यह कानूनन नियम है और इसे सख्ती से लागू करना ही होगा.

इसके साथ ही सभी बार और पब को अपने एंट्री गेट के नोटिस बोर्ड पर लिखना होगा कि 21 साल से कम उम्र वालों को शराब नहीं परोसी जाएगी. वहीं, हाल ही में सस्ती शराब परोसने की शिकायतों पर विभाग ने दोहराया कि नई आबकारी नीति के अनुसार 1,000 रुपये से कम MRP वाली शराब की बिक्री प्रतिबंधित है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, जबकि बार संचालकों ने आश्वासन दिया कि वे निर्धारित नियमों का पालन करेंगे.

‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने किया श्रवण

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में देशवासियों द्वारा एक-दूसरे की सहायता करना भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय जो सहयोग और एकजुटता दिखाई देती है, वही भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को परिभाषित करती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में खेलों को न केवल स्वास्थ्य बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी आधार बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद में सक्रिय भागीदारी कर अपने जीवन और देश दोनों को ऊर्जावान बनाएं.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि ‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करता है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्रों में हुए सहयोग और निवेश से राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ में कौशल विकास और रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।

राज्य की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के साझा प्रयासों से राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें सामूहिक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक समृद्ध और स्वच्छ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती

0

अवैध रेत उत्खनन पर रोकथाम के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। नदी में भारी संख्या में ट्रैक्टर लगाकर रेत उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर टीम के पहुंचने पर मौके नदी तट पर लगभग 14 ट्रैक्टर रेत से भरे जा रहे थे और उत्खनन कार्य में 100 से अधिक श्रमिक सक्रिय थे। अवैध रेत उत्खनन वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के मद्देनज़र कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

जिला बलरामपुर-रामनुजगंज के विकासखंड शंकरगढ़ के डीपाडीह कला क्षेत्र में गलफुल्ला नदी से हो रहे अवैध रेत खनन पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी ने जानकारी दी है कि गलफुल्ला नदी में भारी संख्या में ट्रैक्टर लगाकर रेत उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संयुक्त दल का गठन किया। जिस पर नायब तहसीलदार शंकरगढ़ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कराया गया था। टीम के पहुंचने पर मौके पर पाया गया कि नदी तट पर लगभग 14 ट्रैक्टर रेत से भरे जा रहे थे और उत्खनन कार्य में 100 से अधिक श्रमिक सक्रिय थे। थाना प्रभारी ने संयम और सूझबूझ से कार्य करते हुए पहले श्रमिकों की भीड़ को शांतिपूर्वक हटाया।

इसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस चौकी डीपाडीह में रखा गया। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में विहित प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की जा रही है। गौरतलब है कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त प्रयास से अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी के आदेशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक नदियों से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के मद्देनज़र अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मनरेगा से चिस्दा को मिला नया पंचायत भवन

0

ग्रामीणों के वर्षों का था कि खुद का पंचायत भवन बने। यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्हें खुद का स्थायी पंचायत भवन मिल गया है। जहां से गांव की योजनाएं बनाएंगे और विकास की दिशा तय करेंगे। आज यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि गांव की प्रगति और एकजुटता का प्रतीक है। अब पंचायत की बैठकें सुव्यवस्थित तरीके से होंगी, सामुदायिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित होंगे और आने वाली पीढ़ियाँ भी इसका लाभ उठा सकेगी।

बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चिस्दा में नवीन पंचायत भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मनरेगा के तहत निर्मित पंचायत भवन के लिए कुल 18.03 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई, जिसमें से कुल 16.61 लाख रुपये की राशि व्यय की गई और 1191 मानव दिवस सृजित हुए। इस भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत की बैठकों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों हेतु स्थायी स्थल उपलब्ध हो गया है। पूर्व में बैठक एवं पंचायत सामुदायिक कार्यक्रमों हेतु उपयुक्त स्थल के अभाव से ग्रामीणों को असुविधा होती थी, किंतु अब पंचायत भवन के निर्माण से यह समस्या दूर हो गई है। पंचायत भवन निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, कार्य एजेंसी, समस्त संबंधित शासकीय संस्थाओं एवं विभागों का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत कुल राशि 18.03 लाख रही, जिसमें मजदूरी राशि 4.06 लाख एवं सामग्री राशि 13.97 लाख की स्वीकृति दी गई थी। पंचायत का स्थायी भवन बनने से प्रचायत के अन्तर्गत बैठकों, पंचायत के विकास की दिशा तय करने, ओर विकास की योजना बनाकर क्रियान्वित कराने के लिए एक स्थायी स्थल बन गया, जिससे आने वाले समय में पंचायत को विकास की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितम्बर से

0

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिले में 1 से 4 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 सितम्बर को सुबह 10 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान पेंड्रा में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सह विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग शिक्षा रायपुर, बिलासपुर दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा से कोचेस सहित लगभग 675 खिलाड़ी भाग लेंगे।

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कोटा, श्री अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री उपेन्द्र बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में जिमनास्टिक में 14 वर्ष आयु वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका, ताइक्वांडो में 14 वर्ष आयु वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका और क्रिकेट में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान जिले में आने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों के लिए ठहरने, खानपान, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। प्रत्येक टीम को सुव्यवस्थित आवास और भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 से 10 अक्टूबर को रायपुर में

0

छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में आगामी 9 और 10 अक्टूबर 2025 को आयोजन किया जाएगा। इस मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट
https://erojgar.cg.gov.in
पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। विभागीय मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएँ और इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले का लाभ उठाएँ।

रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिंदल स्टील रायपुर, एयरटेल पेमेंट बैंक, ऑटो सेंटर बिलासपुर, राजस्थान कपड़ा मिल, सतलज कपड़ा इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार रिलायंस निप्पोन, रुद्र इंटरप्राइज, शांता टेक्नो, सन ब्राइट, ट्रेडमेन गारमेंट्स, कॉसमॉस मैनपावर, जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईक एजुकेशन, आइकॉन सोलर, न्यू लाइफ, पीएचडीए ग्लोबल सॉल्यूशन सहित अनेक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध है।

पद और वेतनमान

रोजगार मेला में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पाँचवीं पास से लेकर आईटीआई, स्नातक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार से 40 हजार रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उपलब्ध पदों में वितरक बॉय, बैंक सहायक, फार्मासिस्ट, मशीन ऑपरेटर, बिक्री सलाहकार, ड्राइवर के पद शामिल हैं। इसी प्रकार ट्रेनी ऑपरेटर, सहायक, सिलाई ऑपरेटर, इंजीनियर, एक्स-रे एवं लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, टेलीकॉलर, कलेक्शन ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फ़िटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, बीमा सलाहकार, सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, कृषि अधिकारी, फील्ड ऑफिसर, डॉक्टर और ग्राहक सेवा कर्मचारी शामिल हैं।

रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्य और शहर

इस मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर न केवल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा और रायगढ़ में बल्कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी उपलब्ध होंगे। इस आयोजन में प्रमुख शहरों में बैंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और औरंगाबाद को भी शामिल किया गया हैं।

पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण

0

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुधन को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और एवं 120 लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 30 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, एक पशु में कृत्रिम गर्भाधान तथा 11 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया।
कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशानुसार उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मार्गदर्शन में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सरखोर के गौठान में पशुओं हेतु शिविर आयोजन किया गया। शिविर में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट से डॉ. नेहा यादव, श्री जानू जांगडे एवं पशु चिकित्सालय-अहिल्दा से डॉ. संतोष पुरेना, श्री हेमंत विश्वकर्मा ने पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि पशु चिकित्सालय अहिल्दा की टीम के द्वारा विगत दिनों ग्राम सरखोर के गौठान में रखे गये पशुओं का स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से किया जा रहा है।गौठान में लगभग 160 पशु रखा जा रहा है, जिसके लिये ग्राम पंचायत द्वारा 04 पशु चरवाहा रखे गये हैं। चरवाहे द्वारा प्रतिदिन पशुओ को 5-6 घंटा चराया जाता है।
गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था भी पंचायत द्वारा की गई है। इसके साथ ही तहसीलदार लवन ने भी गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच एवं चरवाहों से पूछताछ कर आवश्यक व्यवस्था गौठान में रखे जाने वाले मवेशियों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने निर्देशित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में सरपंच के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों और ग्राम के पशु चरवाहो का भी विशेष सहयोग रहा।