Home Blog Page 457

“Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से बदलेगा राजस्थान का मौसम, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट”

0

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है. लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आगामी दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

 इससे शीतलहर से राहत मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.

पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा, जिसमें कोई बारिश दर्ज नहीं की गई. हालांकि ठंड ने कई इलाकों में न्यूनतम तापमान को सामान्य से नीचे गिरा दिया. पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर में मात्र 2.3 डिग्री तक गिर गया. पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री पहुंचा और नागौर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा.

पिछले 24 घंटों में कितना रहा तापमान!

पूर्वी राजस्थान में अजमेर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, भीलवाड़ा में अधिकतम 25.4 डिग्री के साथ न्यूनतम 8.2 डिग्री, वनस्थली में अधिकतम 25.4 डिग्री और न्यूनतम 6.7 डिग्री, अलवर में अधिकतम 23.5 डिग्री तथा न्यूनतम 5.0 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 25.8 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री, पिलानी में अधिकतम 24.6 डिग्री के साथ न्यूनतम 6.0 डिग्री, सीकर में अधिकतम 23.7 डिग्री और न्यूनतम 3.0 डिग्री, कोटा में अधिकतम 26.3 डिग्री तथा न्यूनतम 9.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया.</p><p>इसके अलावा,पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां तापमान कम रहा. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री, जैसलमेर में अधिकतम 28.4 डिग्री तथा न्यूनतम 11.9 डिग्री, जोधपुर शहर में अधिकतम 28.3 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री, फलोदी में अधिकतम 26.2 डिग्री तथा न्यूनतम 12.0 डिग्री, बीकानेर में अधिकतम 27.3 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री, चूरू में अधिकतम 24.3 डिग्री तथा न्यूनतम 4.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में अधिकतम 25.3 डिग्री और न्यूनतम 7.9 डिग्री, दर्ज किया गया.

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

मौसम में बदलाव की मुख्य एक पश्चिमी विक्षोभ है, जो मध्य ट्रोपोस्फेरिक वेस्टर्ली में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और यह लगभग लॉन्गिट्यूड 55 डिग्री ई से लैटिट्यूड 30 डिग्री एन के उत्तर की ओर चल रही है. इसकी वजह से मौसम में हल्का बदलाव आ रहा है.

7 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम;

7 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है, लेकिन नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. पूरे राज्य में मौसम साफ-सुथरा रहेगा. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी.

शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से ऊपर रहेगा, जबकि शेष अधिकांश भागों में यह 10 डिग्री से ऊपर (सामान्य के आसपास) दर्ज होगा. अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड की तीव्रता कम होने से दिन और रात दोनों में आराम मिलेगा. सभी जिलों में कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है, यानी सामान्य स्थिति बनी रहेगी. यह पूर्वानुमान अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा, जिसमें 8 से 12 दिसंबर तक भी मौसम शुष्क रहेगा.

“Alert! MP में कड़ाके की ठंड, 7 दिसंबर के लिए IMD की चेतावनी जारी: 4 डिग्री पर पहुंचा पारा”

0

MP Weather:  मध्यप्रदेश में दिसंबर का पहला हफ्ता खत्म होते-होते सर्दी ने अपने तेवर और कड़े कर दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर और अधिक महसूस होगा.

रात के तापमान में गिरावट पिछले दो दिनों से लगातार जारी है और कई जिले शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं.

प्रदेश में शुक्रवार रात तापमान तेजी से लुढ़का और कई जगह पारा 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया. शहडोल के कल्यानपुर में सबसे कम 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड महसूस की गई. उमरिया, राजगढ़, पचमढ़ी और रीवा भी उन शहरों में शामिल रहे, जहां रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा. इन जिलों में सुबह धुंध भी रही.

राजधानी भोपाल में कैसा रहा मौसम

राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर अच्छा दिखाई दिया. सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया. दिन का तापमान भी 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर और शहडोल में शीतलहर का असर बना हुआ है. वहीं इंदौर और सिवनी में कड़ी शीतलहर दर्ज की गई है, जहां रात के तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट देखी गई.

दिन का तापमान सामान्य से नीचे

दिन का तापमान भी प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा. उज्जैन, भोपाल, इंदौर, रीवा और जबलपुर जैसे संभागों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम रिकॉर्ड हुआ. मलाजखंड, अमरकंटक, चित्रकूट और शाजापुर जैसे स्थानों पर दिन का पारा 22 से 23 डिग्री के बीच रहा, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास पूरी तरह बना रहा.

MP में ठंड का कारण

मध्यप्रदेश में ठंड का बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो ऊपरी हवा में सक्रिय है. इसके चलते उत्तरी दिशा से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान साफ होने से रात के तापमान में गिरावट बढ़ी है.

7 दिसंबर को मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक शुष्क मौसम का अनुमान जताया है. 7 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह धुंध छाई रह सकती है.

IMD का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद पारे में लगभग 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन, ये दस्तावेज होंगे जरूरी…

0

अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

राज्य वीरता पुरस्कार: अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में नि:स्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

यह है अनिवार्य: पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। साथ ही घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

CG Budget 2026: सभी विभागों से ‘मोदी की गारंटी’ यानी संकल्प-पत्र में शामिल वादों के क्रियान्वयन का रिपोर्ट कार्ड मांग;

0

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026 की तैयारी शुरू कर दी है और सभी विभागों से ‘मोदी की गारंटी’ यानी संकल्प-पत्र में शामिल वादों के क्रियान्वयन का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।

छत्तीसगढ़ बजट 2026; राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को पूरा होगा। इसके साथ ही सरकार मार्च 2026 में अपना तीसरा मुख्य बजट जनता के सामने रखेगी। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इस बार तैयारियों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव भी नजर आ रहा है। दरअसल, वित्त विभाग ने सभी विभाग से सरकार के संकल्प-पत्र में दिए गए प्रमुख बिंदु के क्रियान्वयन का हिसाब-किताब मांगा है। यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि सरकार ने मोदी की गारंटी को सरकार का संकल्प-पत्र माना है।

CG Budget 2026: सचिव और विभागाध्यक्षों से चर्चाओं का दौर शुरू

भाजपा ने सरकार बनाने के समय मोदी की 20 गारंटी के साथ अन्य वादे किए थे। दो साल पूरा होने के बाद अब एक तरह से इसकी समीक्षा होगी, ताकि आने वाले समय में जनता की कसौटी पर भी खरा उतरा जा सकें। वित्त विभाग ने बजट की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए 10 दिसंबर से सचिव और विभागाध्यक्षों से चर्चाओं का दौर शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग 24 दिसंबर तक सभी विभागों से चर्चा कर बजट का एक खाका तैयार करेगा।

चर्चा से पहले वित्त विभाग बजट की तैयारियों को लेकर 17 बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है। इसमें इस बार इस बात का भी प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा कि विभागों ने पिछले बजट की राशि का कितना उपयोग किया है। प्रमुख योजनाएं धरातल पर उतरी की नहीं। बता दें कि कई विभाग ऐसे हैं, जो अपनी बजट का पूरा हिस्सा खर्च ही नहीं कर पाते हैं। कई योजनाएं ऐसी होती हैं, जिसका पूरी तरह पालन नहीं हो पाता है। यही वजह है कि सभी विभाग से प्रमुख योजनाओं की जानकारी विस्तार से मांगी गई है।

नए पदों के लिए भर्ती की जानकारी भी

प्रदेश के करीब-करीब सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी है। वहीं, कुछ विभाग खास कर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विभागों में नए पदों की मंजूरी बजट में मिलती है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाती है। यही वजह है वित्त विभाग ने सभी विभाग ने नवीन पदों का सृजन एवं भर्ती की सहमति की जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा विभागों को दैनिक वेतनभोगी एवं कार्यभारित-आकस्मिकता स्थापना में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी भी देनी होगी।

देनी होगी ई-केवायसी की जानकारी

राज्य सरकार का प्रयास है कि जिन योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर की जाती है, उन सभी का ई-केवायसी हो, ताकि योजनाओं की राशि सही लोगों तक आसानी से पहुंच सके। इसके लिए सरकार ने हितग्राहीमूलक योजनाओं में ई-केवायसी अनिवार्य की है। अब सभी विभाग को ई-केवायसी की मौजूदा स्थिति की जानकारी देनी होगी।

मोदी की गारंटी की ये प्रमुख योजना धरातल पर

*कृषि उन्नत योजना के तहत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए के हिसाब से की जा रही है।

*महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है।

*चरणबद्ध तरीके से शासकीय विभागों में भर्ती की शुरुआत। 5 साल में 1 लाख भर्ती का लक्ष्य।

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख आवासों को पहली कैबिनेट में मंजूर किए।

*तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि। बोनस की सौगात, चरण पादुका योजना की शुरुआत।

*दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना की शुरुआत।

*सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बडिय़ों की जांच हुई शुरू।

*स्टेट कैपिटल रीजन के गठन के लिए तैयारी हुई तेज। प्राधिकरण के गठन को मिली मंजूरी।

*श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरुआत।

CG Budget 2026: इन प्रमुख योजनाओं पर काम होना बाकी

*आयुष्मान के तहत 5 लाख की बीमा राशि 10 लाख तक करना।

*बीपीएल वर्ग की बालिकाओं को जन्म के समय 1 लाख 50 हजार रुपए के आश्वासन प्रमाण-पत्र जारी करने की पहल।

*गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में गैंस सिलेंडर।

*भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग का गठन और निगरानी के लिए वेबसाइट का निर्माण।

*हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निर्माण।

Weather: फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट..

0

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है।

फिर कड़ाके की ठंड का दौर

उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। पारा 4.6 डिग्री पर जा पहुंचा है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। माना में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। रायपुर शहर में शनिवार को पारा 13 डिग्री से नीचे चला गया।

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान बढऩे की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा। इसके बाद 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान ;शहरअधिकतमन्यूनतम

  • रायपुर – 27.6 – 12.9
  • माना – 28 – 9
  • बिलासपुर – 27 – 12
  • पेंड्रारोड – 23.8 – 8.4
  • अंबिकापुर – 24.3 – 4.6
  • राजनांदगांव – 27 – 10

MD-MS Courses Reopened: स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत, नए नियमों के साथ MD-MS प्रवेश प्रक्रिया दोबारा…

0

गजट नोटिफिकेशन के पांच दिन बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने MD-MS कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फिर शुरू कर दिया है।

एमडी-एमएस कोर्स के लिए दोबारा पंजीयन शुरू

MD-MS Courses Reopened: 8 दिसंबर लास्ट डेट

नीट पीजी क्वालिफाइड छात्र 8 दिसंबर की आधी रात तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। हाईकोर्ट के 100 फीसदी स्थानीय आरक्षण को रद्द करने के बाद विभाग ने 22 नवंबर को पंजीयन रोक दिया था। 13 दिनों बाद दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू होने से छात्रों को राहत मिली है।

एमबीबीएस पढ़ने वाले स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत

नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, अब दूसरे राज्यों में पढ़े स्थानीय छात्रों को एडमिशन में 50 फीसदी सीटें आवंटित की जाएंगी। इतनी ही सीटें प्रदेश के कॉलेजों में पढ़े एमबीबीएस छात्रों को दी जाएंगी। इससे दूसरे राज्यों में एमबीबीएस पढ़ने वाले स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

 कांग्रेस नेता की मौत पर बढ़ा विवाद, राजनीतिक हत्या का आरोप

0

सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासी नेता की मौत को राजनीतिक हत्या बताया है और विरोध में 9 दिसंबर को बस्तर संभाग बंद का ऐलान किया है।

जगदलपुर और कांकेर ज़िलों के चारामा में न्यायिक हिरासत में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की मौत पर विवाद बढ़ गया है। सर्व आदिवासी समाज ने इसे राजनीतिक हत्या बताया है और इसके विरोध में 9 दिसंबर को बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है।

संगठन के डिविज़नल प्रेसिडेंट प्रकाश ठाकुर का कहना है कि जीवन ठाकुर की मौत पर शक पैदा होता है। उनका आरोप है कि ठाकुर की जेल में एक राजनीतिक साज़िश के तहत हत्या की गई। उनके परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, जीवन ठाकुर के खिलाफ़ एक FIR दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनका वन अधिकार सर्टिफिकेट नकली था, जो बहुत संदिग्ध लगता है।

समुदाय ने यह भी सवाल उठाया कि अगर ज़मीन का पट्टा अवैध था, तो उसे रद्द करने के लिए सही प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई? सीधे FIR कैसे दर्ज की गई? क्या FIR दर्ज करने वाले अधिकारी को वन अधिकार अधिनियम की जानकारी थी? समुदाय ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। इसके अलावा, समुदाय ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि इस मामले में दूसरे आरोपियों को ज़मानत मिल गई, लेकिन बीमार होने के बावजूद जीवन ठाकुर को ज़मानत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए।

एक और बड़ा सवाल यह है कि जीवन ठाकुर को उनके परिवार को बताए बिना चरमा से रायपुर जेल कैसे और किसके आदेश पर शिफ्ट किया गया? उन्हें 2 दिसंबर को रायपुर जेल भेजा गया और 4 दिसंबर की सुबह मेकाहारा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। समुदाय का कहना है कि यह पूरी घटना संदिग्ध है और कई सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिले हैं।

“बंगाल की धरती पर ‘बाबरी’ मस्जिद! बेलडांगा में 25 बीघा मस्जिद का शिलान्यास, मैदान में 3 लाख की भीड़!”

0

कोलकाता : मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में अंततः बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हो गया है। तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के आह्वान पर राज्य के विभिन्न हिस्सों, साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग, धर्मगुरु और काजी मरादिघी मोड़ के विशाल मैदान में जुटे हैं।

हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बावजूद पूरे इलाके को अभेद्य सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है।

भारी बजट और विशाल आयोजन: आयोजकों के दावे के अनुसार, इस शिलान्यास समारोह का बजट लगभग 6-7 करोड़ रुपये है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुल मिलाकर लगभग 60-70 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें मंच निर्माण पर 10 लाख रुपये और भोजन व्यवस्था पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। मेहमानों के लिए 7 कैटरिंग एजेंसियों द्वारा 40,000 ‘शाही बिरयानी’ तैयार की जा रही है। मैदान में 2 से 3 हजार स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात हैं। हुमायूं कबीर का अनुमान है कि 25 बीघा जमीन पर मस्जिद के शिलान्यास के लिए लगभग 3 लाख लोग इकट्ठा होंगे।

शनिवार का भव्य कार्यक्रम:

  • सुबह 8 बजे: अतिथियों का आगमन। सऊदी अरब के दो काजियों का काफिला मैदान में पहुंचा।
  • सुबह 10 बजे: कुरान पाठ।
  • दोपहर 12 बजे: शिलान्यास का मुख्य समारोह।
  • दोपहर 2 बजे: भोजन (लंच) का कार्यक्रम शुरू।
  • शाम 4 बजे: मैदान खाली करने का निर्देश है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शिलान्यास की अनुमति देते समय कड़ी सुरक्षा का निर्देश दिया था। इस निर्देश का पालन करते हुए, लगभग 3 हजार पुलिसकर्मियों को मैदान में तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और निगरानी रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT), रैफ (RAF), विलेज पुलिस और महिला कांस्टेबल मौजूद हैं। जिला पुलिस के अनुसार, सुरक्षा की जिम्मेदारी दो पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अधिकारियों, 30 DSP, 100 इंस्पेक्टर, 200 सब-इंस्पेक्टर/ASI और 30 खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस) के अधिकारियों को सौंपी गई है। शुक्रवार देर रात तक मंच निर्माण का काम और अंतिम तैयारियां जारी रहीं।

हुमायूं का दावा और भविष्य की योजना:

हुमायूं कबीर ने कहा कि कई ‘झूठी अफवाहों और बाधाओं’ को पार करने के बाद आखिरकार शिलान्यास हो रहा है। 25 बीघा जमीन पर बनने वाली इस मस्जिद में एक स्कूल और चिकित्सा केंद्र भी शामिल होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक नेक दिल मुस्लिम व्यक्ति इस मस्जिद निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये का दान देंगे।

“हम बाबा साहेब के विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं: राहुल गांधी”

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि बाबा साहेब में देश को संविधान दिया और हम संविधान की रक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा, “अंबेडकर एक आइकन हैं। उन्होंने पूरे देश को एक रास्ता दिखाया, उन्होंने हमें संविधान दिया। इसलिए हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं।”

एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की उनकी अनमोल विरासत संविधान की रक्षा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करती है और एक ज्यादा समावेशी, दयालु भारत के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को प्रेरित करती है।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, प्रसिद्ध वकील, राजनेता और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन। बाबासाहेब ने देश में स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व के विचार को आगे बढ़ाया और संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों समेत हर एक भारतीय के अधिकार को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। बाबासाहेब के विचार सदैव देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। संविधान निर्माता के तौर पर देश के हर वर्ग को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देने, समावेशी समाज की नींव रखने के लिए पीढ़ियां उनको सदैव याद रखेंगी।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने लिखा, भारतीय संविधान के शिल्पी, शिक्षा-संघर्ष-समता के प्रतीक, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. बाबा साहब ने दलित एवं शोषित समाज में आत्मसम्मान, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की ज्योति प्रज्वलित की. “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का आपका संदेश सदैव बहुजन समाज की प्रेरणा रहेगा।”

“भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 6 गुना बढ़ी”

0

संसद में हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 6 गुना विस्तार हुआ है, जो कि 2014-15 के 1.9 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2024-25 11.32 लाक करोड़ रुपए हो गई है।

यह उपलब्धि देश को एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर के रूप में स्थापित करने को लेकर महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में बताया कि भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर पॉलिसी पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन पर आधारित है।

उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2020 में शुरू हुई लार्ज स्केल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पीएलआई स्कीम ने 14,065 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है।

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की कुल संख्या 2 से बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। एलएसईएम के लिए पीएलआई के शुभारंभ के बाद से मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 2020-21 में 2.2 लाख करोड़ से बढ़कर 5.5 लाख करोड़ हो गई है।

देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 2014-15 में 38 हजार करोड़ रुपए से आठ गुना बढ़कर 2024-25 में 3.26 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मोबाइल निर्यात भी लगभग 22 हजार करोड़ से बढ़कर 2.2 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स अब तीसरी सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कैटेगरी है।

उद्योग का अनुमान है कि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर अब लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की सफलता के आधार पर सरकार ने 2022 में सेमीकंडक्टर के विकास के लिए कार्यक्रम शुरू किया। सरकार का ध्यान सेमीकंडक्टर के पूरे इकोसिस्टम को विकसित करने पर है। वहीं, 3 वर्ष से भी कम समय में 1.6 लाख करोड़ के संचयी निवेश के साथ दस सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी गई है।