Home Blog Page 482

रूस पर हमला करो… यूक्रेन में शांति करा रहे ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया फ्री हैंड, अचानक क्यों पलट गए

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन-रूस युद्ध में नया मोड़ ला दिया है. गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर एक महीने बाद सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें एक अमेरिकी कंपनी की फैक्ट्री भी निशाना बनी. खास बात है कि इस हमले के बाद ट्रंप ने यूक्रेन को रूस पर जवाबी हमला करने का खुला आदेश दे दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को यूक्रेन को सैन्य रूप से आक्रामक रुख अपनाने का सुझाव दिया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने लिखा, ‘किसी आक्रमणकारी देश पर हमला किए बिना युद्ध जीतना अगर असंभव नहीं, तो बहुत मुश्किल जरूर है.’
रूसी सेना ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर 574 ड्रोन और 40 क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. इन हमलों में यूक्रेन के पांच शहरों और दक्षिणी मोर्चे के पास जापोरिज्जिया शहर को निशाना बनाया गया. सबसे बड़ा हमला मुकाचेवो शहर में हुआ, जो हंगरी सीमा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर है. यहां एक अमेरिकी कंपनी फ्लेक्स की फैक्ट्री पर मिसाइल दागी गई, जिसमें 19 लोग घायल हो गए. इस फैक्ट्री में कॉफी मशीन जैसे सामान्य घरेलू सामान बनाए जाते हैं, जो रक्षा या सैन्य गतिविधियों से जुड़ी नहीं है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस ने एक आम नागरिक कारोबार को निशाना बनाया, जो अमेरिकी निवेश से चल रहा था. यह दिखाता है कि रूस शांति की बात करने को तैयार नहीं है.’ हमले के तुरंत बाद ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘बिना आक्रमण करने वाले देश पर हमला किए युद्ध जीतना मुश्किल है. यूक्रेन को सिर्फ बचाव करने की इजाजत देना गलत है.’उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीति की आलोचना की, जो यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों से रूस पर हमला करने से रोकती थी. ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. अब दिलचस्प समय आने वाला है!’

पुतिन की फोटो शेयर की
ट्रंप ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उंगली दिखाते नजर आए. यह तस्वीर 1950 के दशक में अमेरिकी नेता रिचर्ड निक्सन और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव की मुलाकात की याद दिलाती है. इसी तरह वह उन्हें उंगली दिखा रहे थे. इस तस्वीर के जरिए माना जा रहा है कि ट्रंप यह दिखाना चाहते हैं कि अमेरिका रूस से ज्यादा ताकतवर है. हाल ही में ट्रंप ने पुतिन और जेंलेंस्की के साथ अलग-अलग मुलाकातें की थीं, ताकि युद्ध खत्म करने के लिए शांति वार्ता शुरू हो सके. लेकिन रूस के ताजा हमले से शांति की राह मुश्किल है.

अमेरिकी कंपनी क्या बोली: फ्लेक्स कंपनी ने कहा कि उनकी फैक्ट्री में सिर्फ नागरिक उपयोग की चीजें बनती हैं. हमले के बाद वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. यूक्रेन में अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख एंडी हुंडर ने ट्रंप से अपील की कि वे रूस को दिखाएं कि अमेरिका अपने कारोबार और हितों की रक्षा करेगा.
किम जोंग ने अपने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने वाले अपने सैनिकों को ‘हीरो’ करार दिया है. सरकारी मीडिया KCNA के अनुसार, किम ने एक समारोह में उन सैनिकों को सम्मानित किया, जो रूस की ओर से लड़ाई में शामिल रहे. किम ने कहा कि विदेशी मोर्चे पर तैनात सैनिकों की जंग ने उत्तर कोरियाई सेना की ताकत साबित कर दी है. उन्होंने ‘कुर्स्क की मुक्ति’ को इन सैनिकों की वीरता और जज्बे का प्रतीक बताया. समारोह के दौरान किम ने शहीद सैनिकों की याद में पुष्प अर्पित किए. लौटे सैनिकों के लिए एक कॉन्सर्ट और शहीद परिवारों के साथ भोज का भी आयोजन हुआ.

एशिया कप टीम सलेक्शन के बाद बड़ा बदलाव, दो सलेक्टर्स छोड़ेंगे अजीत अगरकर का साथ, BCCI ने किया पक्का

0

एशिया कप 2025 के लिए किए गए टीम सलेक्शन के हफ्ते भर के भीतर ही अजीत अगरकर के दो साथी चयनकर्ता उनका साथ छोड़ेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम चयन समिति के लिए दो पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके अलावा बोर्ड ने महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में खाली जगह के लिए भी आवेदनकर्ता के लिए सार्वजनिक इनविटेशन भेजा है.
पुरुष टीम के नेशनल सलेक्टर्स – पुरुष (2 पोस्ट)
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि नेशनल मेंस टीम के चयनकर्ता के लिए दो जगह खाली है. सीनियर भारतीय पुरुष चयन समिति के सदस्य टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) को विभिन्न फॉर्मेट में चुनने के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके तहत टेस्ट, वन-डे इंटरनेशनल, ट्वेंटी20 इंटरनेशनल और BCCI द्वारा तय किसी भी अन्य फॉर्मेट की टीम का चयन आता है.
क्या होनी चाहिए योग्यता
बीसीसीआई ने पुरुष टीम के सलेक्टर के पद के लिए आवेदक की योग्यता निर्धारित की है. उसमें आवेदनकर्ता ने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. ये बात भी ध्यान देने योग्य है कि आवेदन करने वाले शख्स ने कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास लिया हो.

BCCI की किसी भी क्रिकेट समिति के सदस्य के रूप में 5 साल की अवधि तक नहीं रहे हों. इस वक्त सलेक्शन पैनल की अध्यक्षता पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर कर रहे हैं. इसमें शिव सुंदर दास (सेंट्रल जोन), सुब्रतो बनर्जी (ईस्ट जोन), अजय रात्रा (नॉर्थ जोन) और श्रीधरन शरथ (साउथ जोन) शामिल हैं.

CG: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, ‘भूपेश बघेल इधर-उधर की बजाय हरियाणा चले जाएं’

0

CG: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, ‘भूपेश बघेल इधर-उधर की बजाय हरियाणा चले जाएं’

सरकार 14 मंत्रियों के विस्तार का नोटिफिकेशन दिखाए: भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा .. ”भूपेश बघेल इधर-उधर की बजाय हरियाणा चले जाएं, भूपेश बघेल हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछे, भूपेश बघेल हरियाणा में कांग्रेस के कई गुटों से पूछे, भूपेश बघेल को मालूम हो राजनीति सबको आती है”

‘पीएम-सीएम ने 30 दिनों में जमानत नहीं ली तो 31वें दिन कुर्सी छोड़नी होगी’, पीएम मोदी बोले- जो पाप किया वो उसे छुपाता है

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार के गयाजी पहुंचे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचे और विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने पहलगाम अटैक का उल्‍लेख करते हुए पाकिस्‍तान पर हमला भी बोला है. वे शाम 4:15 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कोलकाता मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी करेंगे. कोलकाता में ही शाम 4:45 बजे पीएम मोदी विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे. इसे बाद शाम 5:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल पर शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पटना से बेगूसराय जाने और लखीसराय से पटना आने के लिए रूट में बदलाव किया गया है. सिमरिया के चारों ओर 5 किलोमीटर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को औंटा-सिमरिया 6 लेन ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे. इसको लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दयिा गया है.
ट्रैफिक में बदलाव
पटना से बेगूसराय की ओर जाने वाले वाहन पटना-मोकामा एनएच-31 न्यू फोरलेन, शिवनार मोड़, मोकामा बाजार-औंटा-हथिदह और बड़हिया होते हुए साहेबपुर कमाल और मुंगेर की ओर जाएंगे. वहीं, लखीसराय से पटना की ओर आने वाले वाहन लखीसराय- बड़हिया-हथिदह, औंटा-मोकामा बाजार, शिवनार मोड़-न्यू एनएच-31 होते हुए पटना आएंगे. सिमरिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया गया है. यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर परिधि में किसी प्रकार का ड्रोन, हॉट एयर बैलून, मोटर्स पैराग्लाइडर, पावर ग्लाइड सहित इसी प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने और उसके उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. कार्यक्रम स्थल पर बैग, पर्स, पानी की बोतल, माचिस, लाइटर, धारदार वस्तु, अस्त्र-शस्त्र, अग्नेयास्त्र, पटाखा इत्यादि ले जाना वर्जित कर दिया गया है.

ऑनलाइन पैसे वाले सारे गेम बंद, जिन यूजर्स का पैसा जमा है, उनका क्या होगा

0

क्या आपने कभी अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर लूडो, क्विज़ या फैंटेसी क्रिकेट खेलते हुए सोचा है कि ये कंपनियां इतनी बड़ी कैसे बन गईं? करोड़ों लोग रोज़ाना ऐसे गेम खेलते हैं और पैसे लगाकर जीतने की उम्मीद भी रखते हैं. कुछ लोग जीतते हैं तो लाखों की संख्या में लोग हारते हैं. इसी तरह कंपनियों की कमाई हो रही है. पर अब ऐसा नहीं होगा. सरकार ने एक नया कानून पास किया है, जिसमें ऑनलाइन पैसों से खेले जाने वाले गेम्स को रोक दिया गया है. इस फैसले का असर देश की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनियों पर पड़ा है.
मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, भारत की बड़ी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां जैसे Dream11 की पैरेंट कंपनी ड्रीम सपोर्ट्स (Dream Sports), गेम्सक्राफ्ट (Gameskraft), मोबाइल प्रीमियम लीग (Mobile Premier League -MPL), ज़ूपी (Zupee) और प्रोबो (Probo) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए उपलब्ध रियल मनी गेम्स को रोकना शुरू कर दिया है. संसद में पास हुए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के बाद ये कदम उठाया गया. इस कानून के अनुसार अब कोई भी ऐसा गेम, जिसमें खिलाड़ी पैसे जमा करता है और जीत की उम्मीद रखता है, गैरकानूनी माना जाएगा.
किस कंपनी ने कौन-कौन सी सर्विस बंद की?
ड्रीम सपोर्ट्स ने अपने नए ऐप ड्रीम पिक्स (Dream Picks) और ड्रीम प्ले (Dream Play) पर चल रहे सभी Pay to Play कॉन्टेस्ट रोक दिए हैं. कंपनी ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों का पैसा सुरक्षित है और ड्रीम 11 ऐप से कभी भी निकाला जा सकता है. आने वाले समय में यह रोक Dream11 के मुख्य ऐप पर भी लग सकती है. ज्ञात रहे कि वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने 188 करोड़ रुपये का मुनाफा और 6,384 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज की थी.

MPL ने भी सभी पैसे वाले गेम बंद कर दिए हैं. हालांकि, जिन खिलाड़ियों के खाते में बैलेंस है, वे आसानी से निकाल सकते हैं. कंपनी अब सिर्फ मुफ्त गेमिंग अनुभव पर ध्यान देगी. MPL के पास 60 से ज्यादा गेम्स हैं, जिनमें क्विज़, पज़ल और बोर्ड गेम शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि उसका मकसद अब भी दुनिया का सबसे बड़ा “फ्री टू प्ले” गेमिंग प्लेटफॉर्म बनना है.

गेमक्राफ्ट ने भी अपने रम्मी ऐप्स जैसे RummyCulture पर Add Cash और Gameplay services रोक दी हैं. कंपनी ने साफ कहा कि खिलाड़ियों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे निकाला (withdrawal) जा सकता है. इस कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में कंपनी ने 947 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.
ज़ूपी ने भी 21 अगस्त से अपने Paid Games को रोकने का ऐलान किया है, लेकिन इसके मुफ्त गेम्स जैसे Ludo Supreme, Snakes & Ladders और Trump Card Mania पहले की तरह चलते रहेंगे. कंपनी के 150 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, जो अब सिर्फ मुफ्त गेम्स का मजा ले पाएंगे.

Probo ने भी तुरंत अपने रियल मनी गेम्स ऑपरेशन्स बंद कर दिए हैं. कंपनी ने कहा कि वह सरकार के फैसले का सम्मान करती है और भविष्य में भारत से दुनिया के लिए नए इनोवेशन लाने की दिशा में काम जारी रखेगी.

नए कानून का उल्लंघन करने पर तीन साल की जेल या एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि रियल मनी गेम इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 24 में 2.4 बिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो भारत के पूरे गेमिंग सेक्टर की 3.8 बिलियन डॉलर की कमाई का बड़ा हिस्सा है.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अपनाएं 5 आसान तरीके, दवा का असर हो जाएगा दोगुना……शुगर पर लगेगी लगाम

0

डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं, जबकि 15 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज की बॉर्डरलाइन पर हैं. जब हमारे शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस हो जाता है और ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है, तब यह बीमारी हो जाती है. डायबिटीज को अगर वक्त रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. हालांकि अच्छी खबर यह है कि दवाओं के साथ अच्छी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट को अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. आज आपको 5 आसान तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने शुगर लेवल को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और दवाओं का असर भी दोगुना कर सकते हैं.
डायबिटीज कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके |
खान-पान का रखें ध्यान –हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट हो और फाइबर की मात्रा ज्यादा हो. सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें. अत्यधिक मीठे और जंक फूड से बचें, क्योंकि ये शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं. खाने में तेल और नमक की मात्रा कम करें और छोटे-छोटे हिस्सों में खाना खाएं, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल रहे.
रेगुलर एक्सरसाइज करें – फिजिकल एक्टिविटी शुगर लेवल कंट्रोल करने का एक बहुत ही असरदार तरीका है. शुगर के मरीजों को रोज कम से कम 30 मिनट की हल्की या मॉडरेट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. ब्रिस्क वॉक, योगा, साइकलिंग या तैराकी करने से शुगर पर लगाम लग सकती है. एक्सरसाइज से आपके शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ग्लूकोज बेहतर तरीके से सेल्स तक पहुंचता है और शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है. व्यायाम से वजन भी नियंत्रित रहता है, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है.

तनाव कम करें – तनाव डायबिटीज को बढ़ाने वाला एक बड़ा कारण हो सकता है. जब आप तनाव में होते हैं, तो आपके शरीर में कॉर्टिसोल और अन्य हार्मोन निकलते हैं, जो शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं. इसलिए ध्यान, मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग या अपनी पसंद की हॉबी में समय बिताना चाहिए. तनाव कम करने से न सिर्फ आपका शुगर लेवल कंट्रोल होगा, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी गजब के फायदे मिल सकते हैं.

रोज शुगर लेवल की जांच करें – डायबिटीज मैनेजमेंट में नियमित ब्लड शुगर जांच बेहद जरूरी है. इससे आपको पता चलता रहता है कि आपका शुगर स्तर कितना है और दवा या डाइट में किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं. अपने डॉक्टर से सलाह लेकर रोजाना या सप्ताह में कुछ दिन ब्लड शुगर मापें और रिकॉर्ड रखें. इससे आपकी दवा का असर भी बेहतर होगा क्योंकि आप सही समय पर अपनी सेहत का ध्यान रख पाएंगे.
दवा को सही समय पर लें – डायबिटीज की दवाइयों का सही समय पर और सही मात्रा में लेना बहुत जरूरी होता है. दवाओं को लेकर लापरवाही आपके शुगर कंट्रोल को बिगाड़ सकती है. साथ ही दवा के साथ सही डाइट और एक्सरसाइज करने से दवा का असर दोगुना हो जाता है. डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न बदलें या बंद न करें. अगर दवा से कोई साइड इफेक्ट होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

संसद की सुरक्षा में फिर सेंध…..दीवार फांद कर भवन के अंदर कूदा शख्स, देखते ही मचा हड़कंप

0

संसद भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स दीवार फांदकर परिसर के अंदर कूद गया. सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूदकर संसद भवन के अंदर घुस गया. यह घटना करीब सुबह 6:30 बजे की है. जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी, अफरातफरी मच गई. तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया गया. इससे पहले भी संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आ चुका है.
दरअसल, आरोपी शख्स रेल भवन की तरफ से दीवार कूद कर नई संसद भवन में आया था. वह नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था. हालांकि, संसद भवन में मौजूद सुरक्षाबलों की टीम ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया. आखिर उस शख्स का मकसद क्या था, क्या किसी साजिश के तहत संसद भवन के अंदर घुसा था? वजहों की तलाश में सुरक्षाबलों की टीम उसेस लगातार पूछताछ कर रही है.
आरोपी फिलहाल पार्लियामेंट सिक्योरिटी के पास है. इसे कुछ देर के बाद लोकल पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा. हालांकि, सेल और IB की टीम संयुक्त रूप से आरोपी से पूछताछ करेगी. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

रेखा गुप्ता अटैक केस में बड़ा एक्शन, हमलावर का दोस्त भी पकड़ा गया

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अटैक केस में बड़ा एक्शन हुआ है. रेखा गुप्ता के हमलावर राजेश का दोस्त भी पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस ने राजकोट से आरोपी राजेश के एक दोस्त को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस की टीम राजकोट में है और उसे दिल्ली लेकर आ रही है. आरोप है कि राजेश के इस दोस्त ने उसे पैसे ट्रांसफर किए थे. अभी उसकी पहचान सामने नहीं आई है.
दरअसल, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला हुआ था. आरोपी राजेश ने थप्पड़ मारा था और बाल खींच कर गिराने की कोशिश की थी. इसके बाद रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई. अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ का कवर लगाया गया है. आरोपी राजेश अभी पुलिस की रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ हो रही है.
सीएम का नया ऐलान
इस बीच हमले के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जनसुनवाई सिर्फ मेरे घर पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में होगी. साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा दिल्ली की जनता के हित में लड़ती रहेंगी और उनका पूरा जीवन दिल्ली के नाम है.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
गुजरात के सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) नामक एक व्यक्ति ने ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मुख्यमंत्री के बाल खींचे और उन पर हमला कर दिया था. आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में, उस पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि संशोधित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिया जाएगा और यह मुख्यमंत्री कार्यालय में भविष्य में होने वाली सभी जन सुनवाईयों पर लागू रहेगा.

नई दिल्ली: 10 दिवसीय विदेश प्रवास पर कल गुरुवार को रवाना हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान की राजधानी टोक्यों पहुँच गए है।

0

नई दिल्ली: 10 दिवसीय विदेश प्रवास पर कल गुरुवार को रवाना हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान की राजधानी टोक्यों पहुँच गए है। वे कल रायपुर से दिल्ली पहुंचे थे। वे यहाँ बड़े उद्योगपतियों से भेंट कर उनसे निवेश, रोजगार के अवसरों पर चर्चा करेंगे। उनके साथ मुख्य सचिव समेत दो अन्य सीनियर आईएएस अधिकारी भी साथ है।

CG: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं, कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना .. 

0

CG: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं, कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना .. 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश में हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कवर्धा, बलौदाबजार, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के साथ ही आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही बारिश के साथ बिजली गिरने की सभी संभावना जताई गई है। खराब मौसम के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जानें की सलाह दी है।