Home Blog Page 491

“BCCI ने ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, तूफानी ओपनर को नहीं मिली जगह”

0

“BCCI ने ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, तूफानी ओपनर को नहीं मिली जगह”

BCCI ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं और विश्व कप के लिए कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी.

स्क्वाड में तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली है, दूसरी ओर रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई है. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगा.

तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा बाहर शेफाली वर्मा अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. उन्होंने इंग्लैंड टूर पर 7 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन उस सीरीज में वर्मा 5 टी20 मैचों में 176 रन बना पाई थीं. वो इसके अलावा इंडिया A टीम का हिस्सा रहते ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी गई थीं, जहां उन्होंने तीन टी20 मैचों में 3, 3, 41 के स्कोर किए थे. सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ ODI सीरीज के भारतीय स्क्वाड की घोषणा की है, शेफाली को उसमें भी जगह नहीं दी गई है.

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे. यह टूर्नामेंट 30 सितंबर-2 नवंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग लेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा.

30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका 5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान 9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड 23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड 26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश.

एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किए गए IPL 2025 के 5 ‘हीरो’, ऑरेंज और पर्पल कैप विनर का भी नाम नहीं.

“पीएम इंटर्नशिप योजना में 82 हजार में से 24 हजार आवेदन हुए स्वीकार, जानें अप्लाई करने का आसान तरीका”

0

“पीएम इंटर्नशिप योजना में 82 हजार में से 24 हजार आवेदन हुए स्वीकार, जानें अप्लाई करने का आसान तरीका”

भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है, जिनका अलग-अलग वर्गों को फायदा मिलता है. इन्हीं में से एक है पीएम इंटर्नशिप योजना. जिसमें युवाओं को पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस देना है.

इसका उद्देश्य है कि छात्र क्लासरूम की पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी भी हासिल करें. इस योजना को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. और बड़ी संख्या में एप्लीकेशन भी आ चुके हैं. चुने गए उम्मीदवारों को प्रोफेशनल माहौल में काम करने का मौका मिलेगा. यह योजना उनके करियर को मजबूत दिशा देने और जाॅब्स की संभावनाएं बढ़ाने में मदद करती है. अब तक 82 हजार आवेदन दिए गए हैं. जिनमें से 24 आवेदन स्वीकार हो चुके हैं. आप भी करना चाहते हैं आवेदन तो जान लीजिए प्रक्रिया.

कैसे करें पीएम इंटर्नशिप योजना में अप्लाई? भारत सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की है ताकि युवा पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव भी हासिल कर सकें. इस योजना में बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं और चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों और संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा. इससे छात्रों और ग्रेजुएट्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर को सही डायरेक्शन मिलेगी.

इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी आसान है. आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोफ़ाइल पूरी करें और फिर लाॅगिन करके इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

अब तक इतने लोगों ने भेजे आवेदन पीएम इंटर्नशिप योजना में अक्टूबर 2024 में शुरू हुए पहले राउंड में 280 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 1.27 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के मौके निकाले गए. इसमें 1.81 लाख उम्मीदवारों से 6.21 लाख आवेदन आए और कंपनियों ने 82 हजार से ज्यादा ऑफर दिए. हालांकि आखिर में सिर्फ 8700 युवाओं ने ही इंटर्नशिप शुरू की. इसके बाद जनवरी 2025 में दूसरा राउंड हुआ जिसमें 327 कंपनियां शामिल हुईं और 1.18 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप ऑफर किए.

इस बार 2.14 लाख उम्मीदवारों ने 4.55 लाख आवेदन भेजे थे. जिनमें से 24 हजार युवाओं ने ऑफर स्वीकार करने के बाद इंटर्नशिप जॉइन की. आंकड़े के हिसाब से उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और आंध्र प्रदेश इंटर्नशिप इंटर्नशिप ऑफर्स के मामले में सबसे अव्वल राज्य हैं.

“मुंबई में आफत की बारिश; सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय बंद”

0

“मुंबई में आफत की बारिश; सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय बंद”

“मुंबई में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। इससे सड़क यातायात, हवाई सेवाएं, लोकल ट्रेन और रेल सेवाएं धीमी हो गईं। बारिश की वजह हुए जलभराव समेत अन्य कारणों की वजह से महानगर और आसपास के इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

शहर के नगर निकाय ने कहा कि सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। निजी प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार सुबह एक बयान में शहर और उपनगरों में लगातार हो रही भारी बारिश और आईएमडी की ओर से जारी ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर बंद की घोषणा की। बयान में कहा गया है कि यह निर्णय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बीएमसी कार्यालयों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर लागू होता है।

लगातार हो रही बारिश और आईएमडी द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। पुलिस ने निजी क्षेत्र से भी घर से काम करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।’

फिर से बारिश का प्रकोप झेलना पड़ा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू होता है।

मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को लोगों को फिर से बारिश का प्रकोप झेलना पड़ा। कई सड़कें जलमग्न हो गईं और सुबह से ही यातायात बाधित रहा। जलभराव की वजह से लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित किया गया। बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई और सुबह भी बारिश जारी रही। इससे गांधी मार्केट सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

पटरियां जलमग्न होने के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित इस बीच मध्य रेलवे ने भारी बारिश के बाद एक हिस्से में पटरियां जलमग्न होने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और कुर्ला स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर अपनी लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दीं। कुर्ला और सायन स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर भी रेल पटरियां जलमग्न हो जाने के कारण सेवाएं स्थगित कर दी गईं।

शहर की सभी एजेंसियां अलर्ट पर स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। बताया गया कि सुबह और देर शाम होने वाली बारिश से यातायात जाम हो सकता है, क्योंकि सुबह 9.16 बजे 3.75 मीटर और रात 8.53 बजे 3.14 मीटर ऊंचा ज्वार था। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में द्वीपीय शहर में 186.43 मिमी, पूर्वी में 208.78 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 238.19 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना मंगलवार के पूर्वानुमान में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई शहर और उपनगरों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें कभी-कभी 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे ज्यादा 255.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बायकुला में 241 मिमी, जुहू में 221.5 मिमी और बांद्रा में 211 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के महालक्ष्मी इलाके में तुलनात्मक रूप से कम 72.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में इस द्वीपीय शहर में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों ने दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत की। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि पानी पटरियों के स्तर से नीचे था। इसलिए सेवाओं में देरी के बावजूद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

हिंदमाता, अंधेरी सबवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मुंबई-गुजरात हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे के कुछ हिस्सों में भी जलभराव की सूचना मिली है। मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर अंबिवली और शहाड स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग सिस्टम में सुबह-सुबह तकनीकी खराबी आने से स्थिति और बिगड़ गई। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेनें 10 मिनट और हार्बर लाइन पर 5 मिनट देरी से चल रही थीं। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम दृश्यता के कारण उनकी उपनगरीय सेवाएं थोड़ी देरी से चल रही हैं।

“Delhi Rains: एक दिन का ब्रेक! दिल्ली-NCR में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, तेज हवाओं का भी अलर्ट”

0

“Delhi Rains: एक दिन का ब्रेक! दिल्ली-NCR में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, तेज हवाओं का भी अलर्ट”

देश की राजधानी दिल्ली में आज, मंगलवार को एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले लगभग पूरे हफ्ते जमकर बरसात हुई. फिर सोमवार को कुछ राहत मिली लेकिन एक दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई.

ये न केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली से सटे आसपास के इलाकों में भी बारिश देखने को मिल रही है. हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इसके साथ ही आज शहर का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 0.2 डिग्री कम है.

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत के आसपास रही और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बता दें कि दिल्ली में पिछले एक हफ्ते ऐसी बारिश हुई कि जगह-जगह भारी जलभराव देखने को मिला. लोगों का आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बता दें कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने वाला है. हालांकि 22 और 23 अगस्त को ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है. दिल्ली इन दिनों यमुना के उफान से सहमी हुई है. ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से निकला पानी दिल्ली और उसके नीचे के इलाकों में लोगों को डराने लगा है.

यमुना के जलस्तर में इतनी तेजी से पानी बढ़ रहा है कि आज रात 8 बजे तक जलस्तर के 205.77 मीटर तक के स्तर तक पहुंचने का अनुमान था लेकिन सुबह 11 बजे ही 205.78 मीटर के स्तर तक पहुंच चुका था. हालांकि सेंट्रल वाटर कमीशन का अनुमान है कि यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार जाने की आशंका कम है. फिर भी यमुना के किनारे के निचले इलाके इस बाढ़ के पानी में डूबने लगे हैं. उन इलाकों से लोगों को निकालने का काम भी शुरू किया जा चुका है.

यमुना के बढ़ते जलस्तर से किनारे की बस्तियों में खतरे का जायजा लेने सीएम रेखा गुप्ता खुद यमुना बाजार इलाके में पहुंची थीं. यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के पीछे ऊपरी बैराज से आ रहा पानी है, जिसमें हथिनीकुंड बैराज से आज भी 38361 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है इसके अलावा वजीराबाद बैराज से 68230 क्यूसेक और ओखला बैराज से 91212 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. ये दिल्ली से नीचे के इलाकों में यमुना का सैलाब और बढ़ा रहा है.

“MP: भोपाल में फिर पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री, 92 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, सूरत से रकम तो मुंबई से आता था केमिकल”

0

“MP: भोपाल में फिर पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री, 92 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, सूरत से रकम तो मुंबई से आता था केमिकल”

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में एमपी सहित महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में छापेमारी के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन क्रिस्टल ब्लैक’ के तहत 16 अगस्त को हुजूर तहसील के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में अवैध फैक्ट्री की तलाशी में 92 करोड़ रुपये का 61.20 किलोग्राम तरल रूप में मेफेड्रोन बरामद और जब्त किया.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “भोपाल में एक गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर की गई छापेमारी में इस गिरोह के सात प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.”

DRI की ओर से कहा गया कि मिथाइलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन (MMA), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) और 2-ब्रोमो सहित 541.53 किलोग्राम कच्चा माल, प्रसंस्करण उपकरणों के एक पूरे सेट के साथ जब्त किया गया है.

हैरानी की बात यह है कि यह कारखाना सुनसान इलाके में स्थित था, जिसे जानबूझकर चारों ओर से ढंक दिया गया था ताकि पता न चले और डीआरआई अधिकारियों ने चतुराई से छापा मारा. मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित 2 व्यक्तियों को अवैध उत्पादन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया.

प्रेस रिलीज में बताया गया कि ड्रग कार्टेल के एक प्रमुख सदस्य को उत्तर प्रदेश के बस्ती से गिरफ्तार किया गया. यह आरोपी भिवंडी (मुंबई के पास) से भोपाल तक कच्चे माल की आपूर्ति का काम देखता था.

केमिकल और कच्चे माल के दो आपूर्तिकर्ताओं को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, साथ ही मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल के परिवहन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

शुरुआती जांच से पता चला है कि हवाला के जरिए सूरत और मुंबई से भोपाल में रकम की जा रही थी. पैसे भेजने के लिए जिम्मेदार एक शख्स को सूरत में गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए गए सात लोगों ने एक विदेशी ऑपरेटर और भारत में नेटवर्क के सरगना के निर्देश पर मेफेड्रोन के गुप्त निर्माण की बात कबूल की है. साथ ही, इस अभियान में सूरत और मुंबई की पुलिस ने भी डीआरआई की मदद की.

एक साल में डीआरआई की यह छठी कार्रवाई है, जिसमें मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. डीआरआई ड्रग्स निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्रियों को नष्ट करने समेत उनके मास्टरमाइंड और इसमें शामिल इंटरनेशनल सिंडिकेट की भी तलाश कर रही है.

“प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा कंफर्म… चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मीटिंग में NSA डोभाल ने की पुष्टि”

0

“प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा कंफर्म… चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मीटिंग में NSA डोभाल ने की पुष्टि”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने चीन की यात्रा पर जाएंगे. वे वहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में शामिल होंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत के दौरान इसका ऐलान किया.

यह पीएम मोदी की यात्रा की पहली आधिकारिक पुष्टि है. अजित डोभाल और वांग यी के बीच “स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स डायलॉग” के नए संस्करण की शुरुआत हुई है. इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में “नई ऊर्जा और गति” देखने को मिल रही है. उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनी हुई है और दोनों देशों के बीच संवाद अब पहले से अधिक “सब्सटेंशियल” यानी गहन हो गए हैं.

एनएसए अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर चर्चा की. डोभाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का चीन दौरा बेहद महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि आज की बातचीत को खास अहमियत दी जानी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि 24वें स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (SR) संवाद सफल रहेंगे. चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. वह खासतौर से SR वार्ता के लिए ही भारत आए थे. माना जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों को दोबारा बनाने की कोशिशों का हिस्सा है, जिन्हें 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद गहरी चोट पहुंची थी.

पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोले चीनी विदेश मंत्री? चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा, “चीनी पक्ष हमारे निमंत्रण पर एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री की चीन यात्रा को बहुत महत्व देता है. हमारा मानना है कि भारतीय पक्ष भी तियानजिन में एक सफल शिखर सम्मेलन में योगदान देगा. इतिहास और वास्तविकता एक बार फिर साबित करती है कि एक स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध हमारे दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हितों की पूर्ति करता है. यह वही है जो सभी विकासशील देश देखना चाहते हैं.”

सीमा पर डिस्केलेशन के लिए स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स की मीटिंग SR संवाद में दोनों पक्ष नए कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स पर चर्चा कर रहे हैं और साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा भी कर रहे हैं. हालांकि, अब तक दोनों देशों ने विवादित स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन बॉर्डर पर अग्रिम मोर्चों से सैनिकों को पीछे हटाकर डी-एस्केलेशन करना बाकी है. फिलहाल पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के करीब 50 से 60 हजार सैनिक तैनात हैं.

अजित डोभाल और वांग यी के बीच स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव स्तर की मीटिंग हुई है.

एनएसए डोभाल ने भी किया चीन का दौरा इससे पहले, NSA डोभाल दिसंबर में चीन गए थे और वहां वांग यी के साथ बातचीत की थी. यह मुलाकात उस समय हुई थी जब प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के कजान शहर में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न संवाद तंत्रों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी.

CG: कैबिनेट विस्तार की संभावना, तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कवायद ..

0

CG: कैबिनेट विस्तार की संभावना, तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कवायद ..

रायपुर: काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। बता दें कि कहा जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। इसके बाद कई नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। गजेन्द्र यादव के पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बाहुल्यता को देखते ही इन्हें मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल को भी साय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाय जाने की चर्चा है। इसी तरह अनुसूचित जाति से मंत्री बनाए जाएंगे तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।

CG: चैतन्य को कोर्ट आज फिर 5 दिन के रिमांड पर भेज सकती है जेल, प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग ..

0

CG: चैतन्य को कोर्ट आज फिर 5 दिन के रिमांड पर भेज सकती है जेल, प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग ..

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एक महीने से जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो गई थी. करीब 1000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी चैतन्य बघेल को कोर्ट ईडी की मांग पर एक बार जेल भेज सकती है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोप में न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किए गए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर स्पेशल कोर्ट आज 5 दिन के रिमांड पर फिर जेल भेज सकती है. प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एक महीने से जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो गई थी. करीब 1000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी चैतन्य बघेल को कोर्ट ईडी की मांग पर ेएक बार जेल भेज सकती है.

कल खत्म हुई थी चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 

गौरतलब है ईडी ने छ्त्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में करीब 1000 करोड़ रुपए को चैनलाइज करने के आरोप में पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. करीब एक महीने से जेल में रह चुके चैतन्य की न्यायकि हिरासत 18 अगस्त को खत्म हो गई थी और उन्हें सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था.

5 दिन की ED रिमांड पर मुहर लगा सकती है कोर्ट

हालांकि बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. उन्होंने बेटे की गिरफ्तारी को गलत बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया और उन्हें हाईकोर्ट जाने को सलाह दी थी. माना जा रहा है कि कोर्ट ईडी के पांच दिन के रिमांड की मांग पर निर्णय ले सकती है.

दरअसल, ईडी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार में हुए कथित शराब घोटाले की जांच कर रही है. जांच के दायरे में कई अफसर, नेता और करोबारी हैं. कुछ दिन पहले ईडी ने इस मामले में भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार किया था और 14 दिन के न्यायिक रिमांड में पूछताछ की थी.

1 महीने बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किए गए चैतन्य बघेल 

उल्लेखनीय है भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गत 18 जुलाई को शराब घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया था. चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद जब चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड खत्म हो रही थी तब कोर्ट ने फिर से इसे बढ़ा दिया था. एक महीने बाद बीते सोमवार को चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया, तो कोर्ट ने एक दिन के लिए फिर जेल भेज दिया था.

ईडी ने कोर्ट से मांगी है 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड

रायपुर स्पेशल कोर्ट में आज फिर चैतन्य बघेल को पेश किया जाएगा. सोमवार को ईडी ने कोर्ट में चैतन्य बघेल की 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य बघेल को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. ईडी की ओर से लगाए आवेदन पर आज फिर से सुनवाई होगी.

ईडी ने गत 18 जुलाई को शराब घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया था. चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद जब चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड खत्म हो रही थी, तब कोर्ट ने फिर से इसे बढ़ा दिया था.1 महीने बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था.

एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए चैतन्य बघेल

शराब घोटाले में 1000 रुपएसे अधिक की राशि को चैनलाइज करने में बड़ी भूमिका निभाने के आरोपी चैतन्य बघेल के वकील ने सोमवार को कोर्ट से कहा था कि, बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य के निधन से शोक है इस पर वे पक्ष रखने में असमर्थ हैं, जिसके बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया था

”उपराष्ट्रपति चुनाव में जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, जो सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं. सीपी राधाकृष्णन से उनका मुकाबला होगा” ..

0

”उपराष्ट्रपति चुनाव में जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, जो सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं. सीपी राधाकृष्णन से उनका मुकाबला होगा” ..

नई दिल्ली: इंडिया ब्लॉक ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगे. उनका मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन से होगा.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 1946 में तेलंगाना में हुआ. वह गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 2007-2011 तक रहा.

जस्टिस सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं. यही कारण है कि हमने बी सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है.”

खड़गे ने कहा कि जस्टिस सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी विपक्षी दलों के सांसद दोपहर 1 बजे सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी जी भारत के प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं. उनका लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है. उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है. वह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साहसी समर्थक रहे हैं.

खड़गे ने कहा कि जस्टिस सुदर्शन रेड्डी उन मूल्यों को पूरी तरह से प्रतिबिंबित करते हैं जिन्होंने हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को इतनी गहराई से आकार दिया. वे मूल्य जिन पर हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र टिका हुआ है. इन सभी मूल्यों पर हमले हो रहे हैं, इसलिए इस चुनाव को लड़ने का हमारा सामूहिक और दृढ़ संकल्प है.

जस्टिस सुदर्शन ने नाम पर सभी दल सहमत
वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दल जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमत हैं.”

जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को इंडिया गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है, “यह एक वैचारिक लड़ाई है. देश को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण नहीं पता. एक तरफ, हम संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. यह देश बड़े वैचारिक मुद्दों का सामना कर रहा है. हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं.”

केरल से आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर ने सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए हैं, “सभी विपक्षी दल एकजुट होकर उनके नाम का समर्थन कर रहे हैं. हमें इस पर गर्व है. हमें ऐसा उम्मीदवार पाकर बहुत खुशी हो रही है.”

सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. राधाकृष्णन पिछड़ा वर्ग से आते हैं. वप पिछले चार दशकों से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं. साथ ही तमिलनाडु की राजनीतिमें एक सम्मानित नाम हैं.

विपक्ष ने भले ही जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. लेकिन सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है, क्योंकि निर्वाचक मंडल में एनडीए को पूर्ण बहुमत है.

CG: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया न्योता ..

0

CG: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया न्योता ..

छत्तीसगढ़ की राजनीति इस समय गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को प्रदेश विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा नए भवन में प्रवेश करेगी और यदि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होगा, तो यह सभी विधायकों के लिए गौरव का क्षण होगा।

इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। रायपुर स्थित स्टेट गैरेज में तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की सफाई शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। राज्यपाल रमेन डेका भी मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा में संकेत देते हुए कहा कि “कुछ होने वाला है”, हालांकि उन्होंने साफ तौर पर पुष्टि नहीं की।

चर्चा है कि बुधवार सुबह 11 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त को विदेश दौरे से पहले ही कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही थी। अब देखना होगा कि बुधवार को इस पर औपचारिक घोषणा होती है या नहीं।