CG: साय कैबिनेट की बैठक आज 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई है।
CG: साय कैबिनेट की बैठक आज 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई है।
CG: साय कैबिनेट की बैठक आज 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई है।
मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण के साथ ही कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, पशुपालन के समग्र विकास पर किया जाएगा।
कृषि भूमि के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर पंजीयन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया, जिसके तहत ग्रामीण कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्ड की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण रकबा की गणना हेक्टेयर दर से की जाएगी।
भारतमाला परियोजना और बिलासपुर के अरपा भैंसाझार में जिस तरह की अनियमितताएँ सामने आई थीं, उनसे बचने के लिए यह व्यवस्था मददगार होगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की परिवर्तित भूमि का मूल्यांकन सिंचित भूमि के ढाई गुना करने के प्रावधान को विलोपित करने के साथ ही शहरी सीमा से लगे ग्रामों की भूमियों और निवेश क्षेत्र की भूमियों के लिए वर्गमीटर में दरों का निर्धारण किया जाएगा।
मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (cscs) को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेक्टर-3, ग्राम परसदा में क्रिकेट अकादमी की स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नवा रायपुर में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य में क्रिकेट के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा वहीं छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।
CG: पदोन्नत प्राचार्यों की रायपुर में 20 अगस्त से होगी ओपन काउंसलिंग, सूची जारी…
काउंसलिंग की तिथि एवं समय की जानकारी, पदोन्नत प्राचार्यों की सूची एवं रिक्त पदों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https//eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध कराई गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया में प्राथमिकता का निर्धारण वरिष्ठता और नियमावली के अनुसार किया जाएगा।
सभी पदोन्नत प्राचार्यों को अपने वर्तमान संस्था प्रमुख से प्रमाणित सेवा प्रमाण पत्र, मूल पदस्थापना संबंधी जानकारी एवं शासन से मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
CG: 1 जून से अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है, प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1142.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है ..
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1142.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 371.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 647.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 582.4 मि.मी., गरियाबंद में 642.7 मि.मी., महासमुंद में 589.4 मि.मी. और धमतरी में 647.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 736.1 मि.मी., मुंगेली में 751.7 मि.मी., रायगढ़ में 860.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 634.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 924.6 मि.मी., सक्ती में 786.0 मि.मी., कोरबा में 753.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 698.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 607.8 मि.मी., कबीरधाम में 538.8 मि.मी., राजनांदगांव में 689.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 949.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 538.0 मि.मी. और बालोद में 786.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 531.4 मि.मी., सूरजपुर में 870.8 मि.मी., जशपुर में 771.1 मि.मी., कोरिया में 840.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1003.4 मि.मी., कोंडागांव में 694.4 मि.मी., कांकेर में 867.9 मि.मी., नारायणपुर में 914.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 916.1 मि.मी., सुकमा में 732.9 मि.मी. और बीजापुर में 990.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगरीय निकायों के विकास के लिए सरकार द्वारा भरपूर सहयोग देने की बात कही ..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर दुर्ग भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ होगा। भिलाई में 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
नगरीय निकायों के विकास के लिए सरकार द्वारा भरपूर सहयोग देने की बात कही। बीते 20 महीनों में पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा किया गया है।
भिलाई नगर पालिक निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की। भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण। छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर पालिक निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की।
CM विष्णुदेव ने क्या कहा? मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार भरपूर सहयोग दे रही है। नगरीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। पूरे राज्य में प्रशासन को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं। अगले छह महीनों में 5 हजार और पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। 24 अप्रैल 2026, पंचायती राज दिवस पर छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे।
20 महीने में पीएम मोदी की गारंटी पूरी की: CM विष्णुदेव: मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 20 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है, जिससे 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या यात्रा कर चुके हैं।
7,000 करोड़ को दी गई मंजूरी: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के बाद पिछले एक वर्ष में सभी नगरीय निकायों के विकास के लिए सात हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। नगरोत्थान योजना के तहत नगरीय निकायों में योजनाबद्ध और सुनियोजित विकास के लिए राशि दी जा रही है। विगत 18 माह में अकेले नगर पालिक निगम भिलाई को विकास कार्यों के लिए 470 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के सात नगरीय निकायों को पहली बार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वहीं 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में छत्तीसगढ़ के 58 शहर पुरस्कृत हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पार्षद श्रीमती स्मृति दोड़के को स्वच्छता वार्ड के लिए शील्ड प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 हितग्राहियों को गृह प्रवेश प्रमाणपत्र, पीएम सूर्य घर योजना के तीन हितग्राहियों को प्रमाणपत्र, दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर प्रदान की गईं। महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिए राशि के चेक तथा वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत राधारानी महिला स्व-सहायता समूह को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद: कार्यक्रम को वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन और नगर निगम के महापौर श्री नीरज पाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चन्द्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू और पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
Cyber Fraud: घर बैठे पैसा कमाओ स्कीम का झांसा देकर छात्र से की 2.37 लाख की ठगी ..
बिलासपुर में साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब और ट्रेडिंग टास्क का झांसा देकर छात्र से 2.37 लाख रुपये ठग लिए। शुरुआत में मुनाफे का भरोसा दिलाया गया, बाद में बड़े अमाउंट जमा कराने के लिए दबाव बनाया। टैक्स की मांग पर छात्र को ठगी का अहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।
बिलासपुर में साइबर अपराधियों ने छात्र को घर बैठे कमाई का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया। टेलीग्राम लिंक से जोड़ा गया छात्र शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क पाकर विश्वास में आया, लेकिन आगे चलकर उसे ट्रेडिंग टास्क में निवेश करने को कहा गया। लगातार पैसों की मांग और झूठे मुनाफे का वादा कर आरोपी ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। Tax की मांग पर छात्र को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
साइबर ठगों ने ऐसे बनाया प्लान: पुलिस के अनुसार 31 मई को छात्र के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत बताया और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। आरोपी ने छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग का टास्क दिया। शुरुआत में कुछ रकम खाते में भेजकर भरोसा बनाया। इसके बाद ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। छात्र ने पहले छोटे अमाउंट जैसे- 1000 और 2000 रुपये जमा किए और बदले में 4,110 रुपये वापस भी मिले। विश्वास होने पर उसने दो और तीन जून को 15 हजार, 38 हजार, 74 हजार और 98 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर 1.84 लाख रुपये बैंक खाते से भेजे और शेष रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर दी। इस तरह ठगों ने 2.37 लाख रुपये हड़प लिए।
शक होने पर धोखाधड़ी का चला पता: ठगों ने दावा किया कि छात्र के खाते में 4.21 लाख रुपये का प्रॉफिट है, लेकिन निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स जमा करना होगा। इस पर शक होने पर छात्र ने लोगों से राय ली, तब जाकर धोखाधड़ी का पता चला। उसने तुरंत सिविल लाइन थाने और साइबर सेल से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
CG : आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई ..
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
जांच में गंभीर लापरवाही, अनियमितता, सात एजेंसियों के खिलाफ हुई कार्रवाई, निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया।
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद सात एजेंसियों पर जुर्माना ठोका गया है। कार्रवाई में रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिलों की नामी कंपनियां शामिल हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर की गई है।
विभाग ने इस कंपनी पर एक करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने आबकारी विभाग से संबंधित संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रबंधन और नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती में अनियमितता बरती गई।
बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। विभाग ने पाया कि कंपनी ने श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन नहीं किया। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
इस कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी कंपनियां सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगी तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जुर्माने की रकम संबंधित कंपनियों से वसूली जाएगी। भविष्य में ब्लैकलिस्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है।
CG: चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाकर मामा ने भांजे पर किया जानलेवा हमला ..
आरोपी मामा ने सुनसान जगह पर भांजे का पीछे से मुंह दबाकर गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद मामा ने अपने ही भांजे की दोनों कलाईयों की नस काट दी। साथ ही उंगलियां भी काट दी। उसकी पीठ और कमर पर भी चाकू से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम को मरा हुआ समझकर आरोपित भाग निकला।
मामा ने भांजे पर किया जानलेवा हमला। मरने का नाटक कर बचाई जान। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में युवक ने अपने भांजे को चॉकलेट खिलाने के बाहने सुनसान जगह पर ले जाकर हमला किया। इसके बाद अपने भांजे को मरा हुआ समझकर भाग निकला। इधर होश में आने पर घायल मासूम ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर मस्तूरी पुलिस की टीम हमलावर को गिरफ्तार करने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
“Heavy Rain Alert: 19 से 24 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट”
बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र (low-pressure area) के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
इस दबाव क्षेत्र के 19 अगस्त की दोपहर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है, जिसके चलते पूरे भारत में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश और बिहार: इन राज्यों में फिलहाल मॉनसून कमजोर है, लेकिन 20 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 22 से 24 अगस्त के बीच बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड: यहां पहले से ही हालात खराब हैं। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़: 18 अगस्त को इन राज्यों के दक्षिणी हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश और विदर्भ: 18 से 24 अगस्त के बीच इन इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर-पूर्वी राज्य: असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 24 अगस्त के बीच भारी से अत्यधिक बारिश का अनुमान है।
पश्चिमी राज्य: कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 18 और 19 अगस्त को, जबकि गुजरात में 19 और 20 अगस्त को भीषण बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर और बिहार का हाल दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई है और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिन भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटों में 7 से 10 सेंटीमीटर बारिश हुई है, लेकिन फिलहाल गर्मी और उमस बनी हुई है। अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, जिसके बाद 20 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।
“क्या विपक्ष चलेगा नहले पर दहला? उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अहम बैठक आज, खरगे ने दिया नया अपडेट”
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एनडीए की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को कैंडिडेट बनाया गया है।
वहीं, इस अहम घोषणा के बाद अब विपक्ष भी आज उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए बैठक करेगा। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या विपक्ष भी साउथ पॉलिटिक्स पर जोर देता है या कोई चौंकाने वाला नया चेहरा सामने लाएगा।
अन्य विपक्षी नेताओं ने भी कहा- जल्द होगी बैठक हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कई विपक्षी नेताओं ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वे भी जल्द ही एक बैठक करेंगे और अपने नाम पर फैसला करेंगे। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर कुछ चर्चाएं की हैं और मुझे उम्मीद है कि आम सहमति बन जाएगी और हम जल्द ही इस फैसले की घोषणा करेंगे।
कांग्रेस सांसद बोले- आरएसएस से जुड़ाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की आरएसएस से जुड़ी पृष्ठभूमि है और वे गर्व से उस बैज को धारण करते हैं। वे सांसद और भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख रह चुके हैं और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, लेकिन उनके आरएसएस से जुड़ाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्ण 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करते हुए, वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने। 1996 में, राधाकृष्णन को तमिलनाडु भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया। वे 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 में वे दोबारा लोकसभा के लिए चुने गए।
सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कपड़ा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2004 में राधाकृष्णन ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। वे ताइवान गए पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी थे।
2004 से 2007 के बीच, राधाकृष्णन तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस पद पर रहते हुए, उन्होंने 19,000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’ की, जो 93 दिनों तक चली। यह यात्रा सभी भारतीय नदियों को जोड़ने, आतंकवाद के उन्मूलन, समान नागरिक संहिता लागू करने, अस्पृश्यता निवारण और नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने जैसी उनकी मांगों को उजागर करने के लिए आयोजित की गई थी।
झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे इसके बाद 18 फरवरी, 2023 को राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
“एमपी कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद बगावत की आग, राहुल गांधी ने सभी को दिल्ली बुलाया”
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति के बाद असंतोष के स्वर जोर पकड़ने लगे हैं, बयानबाजी हो रही है और इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर, नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए 24 अगस्त को दिल्ली बुलाया गया है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी संवाद करेंगे।
71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत राज्य के 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन जिला अध्यक्षों में विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। इनमें कई जिला अध्यक्ष ऐसे हैं जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाते रिश्तेदार भी हैं। इतना ही नहीं, कई जिला अध्यक्षों को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी में नाराजगी बढ़ने लगी है और इन नियुक्तियों को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष गुना का जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को बनाया गया है, इससे उनके समर्थकों में नाराजगी है। समर्थकों का कहना है कि प्रदेश स्तरीय नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विरोध में उतरे कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला तक दहन किया। इसी तरह डिंडोरी से आदिवासी चेहरे ओंकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
इंदौर में भी विरोध इसके अलावा अगर हम देखें तो इंदौर में चिंटू चैकसे और विपिन वानखेड़े को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध हुआ है और संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने तो इस्तीफा तक दे दिया है।
जीतू पटवारी पर हमला इतना ही नहीं, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष साक्षी डागा ने भी प्रदेश अध्यक्ष पटवारी पर हमला बोला है। इसके अलावा, भोपाल के जिला अध्यक्ष पद के दावेदार प्रदीप उर्फ मोनू सक्सेना ने प्रवीण सक्सेना को फिर भोपाल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जताई है और कांग्रेस नेताओं की भाजपा के साथ-गांठ का भी आरोप लगाया है।
विरोध प्रदर्शनों के बीच गुना के जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब भोपाल में आकर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी तो उन्होंने कहा था कि जिले के सबसे सक्षम और ताकतवर नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा और उन्होंने यह किया है, जिससे पार्टी को लाभ होगा। वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि आगामी दिनों में जिला अध्यक्षों को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
24 अगस्त को दिल्ली में प्रशिक्षण बताया गया है कि राज्य में जिन जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है उन सभी को 24 अगस्त को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाने वाला है। इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम में राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।