Home Blog Page 493

“Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन को NDA उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस INDIA गठबंधन कैंडिडेट पर खोले पत्ते”

0

“Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन को NDA उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस INDIA गठबंधन कैंडिडेट पर खोले पत्ते”

“उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा BJP अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने रविवार देर शाम की।

टीडीपी, जनसेना और JDU अब तक तीन पार्टियों ने CP राधाकृष्णन की उम्मीदनवारी का स्वागत किया। अब सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस की अगुवाई वाले INDIA अलायंस की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार कौन होगी? वहींं, कांग्रेस की ओर से सीपी राधाकृष्णन के नाम पर सवाल भी उठाए गए हैं।

NDA द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि INDI गठबंधन का कैंडिडेट कौन होगा? जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, राधाकृष्णन 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें NDA शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं, सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है।

राधाकृष्णन की पृष्ठभूमि RSS से जुड़ी है-कांग्रेस कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, “INDIA गठबंधन के नेता बैठक करेंगे और INDIA गठबंधन के रुख और उम्मीदवार के बारे में फैसला करेंगे। हम सभी जानते हैं कि सी.पी. राधाकृष्णन की पृष्ठभूमि RSS से जुड़ी है। वह गर्व से RSS का बैच पहनते हैं और तमिलनाडु से सांसद रहे हैं, भाजपा प्रमुख रहे हैं, इसलिए तमिलनाडु से उनका जुड़ाव है और वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, लेकिन उनके RSS से जुड़ाव को भुलाया नहीं जा सकता।”

शिवसेना ने दिया अपना समर्थन इधर दिल्ली के रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। वहीं, शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने पर कहा, “हमारे पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कल ही घोषणा की है कि हम सभी NDA की घोषणा के साथ हैं और हम उनका समर्थन करते हैं…”

INDI गठबंधन की बैठक में होगा अहम फैसला बता दें कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, मगर उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर बीच में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। ऐसे में INDIA गठबंधन को भी जल्द से जल्द अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने होगी, ऐसे में सबकी नजरे INDI ब्लॉक की बैठक पर टिकी है।

“Airtel down : देश के कई हिस्सों में एयरटेल की सेवाएं बाधित, डेटा और वॉयस कॉल में करना पड़ा समस्याओं का सामना”

0

“Airtel down : देश के कई हिस्सों में एयरटेल की सेवाएं बाधित, डेटा और वॉयस कॉल में करना पड़ा समस्याओं का सामना”

भारत के कई हिस्सों में सोमवार शाम को Airtel यूजक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरटेल यूजर की तरफ से व्यापक नेटवर्क की शिकायत दी गई। उपयोगकर्ताओं को मोबाइल डेटा और वॉयस कॉल करने में परेशानी उठानी पड़ी।

तकनीकी गड़बड़ियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार सोमवार को शाम करीब 4:32 बजे एयरटेल में दिक्कतों की 3,600 से अधिक शिकायत देखी गई।

X पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कंपनी ने कहा कि वह इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रही है। जिसमें दावा किया गया था कि दिल्ली NCR के एयरटेल मोबाइल नेटवर्क उपयोगकर्ताओं को कॉल करने में समस्या आ रही है। कंपनी ने माना कि “इस समय नेटवर्क में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने और सेवाओं को जल्द बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।”

सेवाएं पूरी तरह से ठप Downdetector के मुताबिक एयरटेल यूजर को सबसे अधिक समस्या मोबाइल फोन से संबंधित थीं, इसके बाद सिग्नल और मोबाइल इंटरनेट की समस्याएं थीं। अलग-अलग यूजर के मुताबिक Airtel सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई। कॉल करने या रिसीव करने में यूजर असमर्थ रहे, यहां तक कि मैसेज भी काम नहीं कर रहे।

जम्मू में बारिश का कहर जारी, 4 दिन में 68 मौतें… जम्मू के सभी स्कूल बंद; मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें कब तक बरसेंगे बादल?”

0

जम्मू में बारिश का कहर जारी, 4 दिन में 68 मौतें… जम्मू के सभी स्कूल बंद; मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें कब तक बरसेंगे बादल?”

जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। इसी के चलते जम्मू के सभी स्कूल बंद है। बीते 4 दिनों में किश्तवाड़ और कठुआ में तीन अलग-अलग जगहों पर बादल फटे हैं।

जिसके चलते बड़े हादसे भी हो रहे हैं। चार दिनों में करीब 68 लोगों की मौत हो गई और 122 लोग घायल हो गए। किश्तवाड़ के चिसोती गांव में 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर के रास्ते में अचानक आई बाढ़ ने 61 लोगों की जान ले ली थी। इसके तीन दिन बाद 17 अगस्त को कठुआ में दो जगहों पर बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों को जान गवानी पड़ी।

भारी बारिश के चलते जम्मू के स्कूल बंद राज्य में अभी भी भारी जारी है। बारिश में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश दिया कि जम्मू के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 अगस्त को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और किसी भी अप्रत्याशित हादसे से बचाव के लिए उठाया गया है।

19 अगस्त तक जारी रहेगी भारी बारिश मौसम विभाग ने 18 से 19 अगस्त तक जम्मू और दूसरे संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने किश्तवाड़, कठुआ, जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, डोडा, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों के लिए भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

नदियों से दूर रहने की अपील प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं, ताकि किसी और अप्रत्याशित हादसे से जनजीवन सुरक्षित रह सके। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और नालों के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। सरकार और प्रशासन की सक्रियता से राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

“GST Slab: जनता को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, जीएसटी कम होने से कई चीजें होंगी 10% सस्ती, क्या महंगा क्या सस्ता?”

0

“GST Slab: जनता को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, जीएसटी कम होने से कई चीजें होंगी 10% सस्ती, क्या महंगा क्या सस्ता?”

दिवाली से पहले भारत सरकार आम जनता को बड़ा तोहफा देने जा रही है। तभी तो 2017 के बाद मोदी सरकार ने पहली बार GST स्लैब में बदलाव करने का फैसला किया है। 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था।

इसके बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार हो सकता है। इससे कई चीजें सस्ती होंगी।

सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, जिन प्रोडक्ट्स पर वर्तमान में 12% कर लगता है, उनमें से 99% उत्पाद 5% के स्लैब में आ सकते हैं। इसी तरह से 28% कैटेगरी की 90% वस्तुओं को 18% के स्लैब में लाने का प्रस्ताव है। इसलिए, रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं पर कर दरों में भारी कमी आएगी।

क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? जिन उत्पादों के सस्ते होने की उम्मीद है, उनमें चीनी, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, साबुन, हेयर ऑयल, टूथब्रश, रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल, बुनियादी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाना पकाने के बर्तन शामिल हैं। इसके साथ ही, तंबाकू, पान मसाला और ऑनलाइन गेमिंग जैसी वस्तुओं पर 40% का नया जीएसटी स्लैब प्रस्तावित किया गया है, जिससे ये और महंगे हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने GST रिफॉर्म का किया था ऐलान बता दें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था। यह कदम PM मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में की गई घोषणा के अनुरूप है। उन्होंने इस दिवाली देश के लोगों को एक बड़ा तोहफा देने का वादा किया था।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती पीएम मोदी ने लाल किले से कहा, “इस दिवाली, मैं आपके लिए इसे डबल दिवाली बनाने जा रहा हूं। आम आदमी की जरूरतों पर लगने वाले करों में भारी कमी की जाएगी और रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी। हमारे एमएसएमई, हमारे छोटे उद्यमियों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी।”

“AI के साइड इफेक्ट्स.. AI चैटबॉट .. चौंकिए मत, क्योंकि चौंकना तो बाकी है।

0

“AI के साइड इफेक्ट्स.. AI चैटबॉट .. चौंकिए मत, क्योंकि चौंकना तो बाकी है।

बीजिंग डेली और स्थानीय खबरों की मानें तो उसने आपत्ति जताई रेडिट पर कई यूजर्स ने इस घटना पर अपनी राय रखी है। कुछ का कहना था कि यह एक तरह का ‘Emotional Betrayal’ है, क्योंकि इसमें इंसान अपनी भावनाओं को किसी और से जोड़ बैठा है, जबकि सामने वाला चैटबॉट ऐसा कुछ फील ही नहीं कर सकता है।

एक अन्य रेडिट यूजर ने लिखा- कुछ लोगों का तर्क है कि AI अपनी आधुनिक तकनीक के इस जमाने में लोगों को डिजिटली एजुकेट और अवेयर होने की जरूरत है, ताकि नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।

CG: आर. संगीता को दो नए प्रभार सौंपे गए, छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, श्याम लाल धावड़े दो अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त ..

0

CG: आर. संगीता को दो नए प्रभार सौंपे गए, छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, श्याम लाल धावड़े दो अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त ..

जारी आदेश में कहा गया है कि, सुश्री आर. शंगीता, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अति प्रभार आबकारी आयुक्त को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है। भाप्रसे अफसर आर संगीता को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि, सुश्री आर. शंगीता, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अति प्रभार आबकारी आयुक्त को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
सुश्री आर. शंगीता भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से. (2008), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग तथा अति प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड केवल प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

CG: महिला ने लगाई महानदी में छलांग। पुल पर मिली महिला की स्कूटी और रेलिंग पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा। महिला की तलाश में जुटे गोताखोर

0

CG: महिला ने लगाई महानदी में छलांग। पुल पर मिली महिला की स्कूटी और रेलिंग पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा। महिला की तलाश में जुटे गोताखोर

महिला ने लगाई महानदी में छलांग। पुल पर मिली महिला की स्कूटी और रेलिंग पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा। महिला की तलाश में जुटे गोताखोर

हमसे जुड़ें;
whatsapp_share
facebook_share
x
instagram
google news
youtube

Web Title: A woman jumped into the Mahanadi in Arang.

People also search for
Arang Crime News
arang news
Arang Police
Arang Suicide News
crime news
Suicide news

शहर की खबरें: रायपुर Durg Suicide : शिवनाथ नदी में युवक ने कूदकर की खुदकुशी। सुसाइड का कारण अज्ञात

Durg Suicide : शिवनाथ नदी में युवक ने कूदकर…

Raipur Krishna Janmashtami 2025: राजधानी की सबसे बड़ी दही

हांडी प्रतियोगिता। विजेता टीमों को 11 लाख का इनाम। 16 सालों से लगातार हो रहा आयोजन।

Raipur Krishna Janmashtami 2025: राजधानी की सबसे बड़ी दही हांडी…

MP Police Action : Bhopal में तलवारबाजी करते युवको का Video हुआ था Viral। Indore में Bike सवार बदमाशों ने महिला से की थी छेड़छाड़। दोनों जगहों पर Police मे आरोपियों का निकाला जुलूस

A Simple Trick To Earn Up To ₹26,000 A Day
BTC INCOME

A Millionaire From Raipur Shows How She Earns ₹1,440,000 Per Week
BTC INCOME

CG: सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ पहली बार कड़ा कदम, धर्मांतरण के आरोपों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू ‘अवैध प्रार्थना घर बुलडोजर से गिराया ‘ ..

0

CG: सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ पहली बार कड़ा कदम, धर्मांतरण के आरोपों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू ‘अवैध प्रार्थना घर बुलडोजर से गिराया ‘ ..

बिलासपुर में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पहली बार धर्मांतरण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। शासकीय ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर बनाए गए प्रार्थना घर को बुलडोजर चलाकर ज़मींदोज़ कर दिया गया है। इससे पहले हिंदू संगठनों ने यहाँ प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ किया था। तब पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अवैध प्रार्थना घर के निर्माण की जांच शुरू की थी।

दरअसल, बीते दिनों सकरी थाना क्षेत्र के भरनी में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ हुआ था। यहाँ गाँव में एक मकान में प्रार्थना सभा के आड़ में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए शामिल लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। हालांकि, हिंदू संगठन इसके बाद कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके बाद जिस मकान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, उसकी जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि, शासकीय ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर गाँव की ही सुनीता सूर्यवंशी के परिवार ने प्रार्थना घर का निर्माण कराया था। सरपंच की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में आज अवैध प्रार्थना घर पर बुलडोजर चलाया और निर्माण को ज़मींदोज़ कर दिया।
इधर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन, स्थानीय लोग और अवैध कब्जाधारी मौके पर मौजूद रहे। कब्जाधारी जहाँ कार्रवाई का विरोध करते रहे, वहीं हिन्दू संगठन कार्रवाई के पक्ष में खड़े दिखे। कब्जाधारियों ने बताया कि, वे कई वर्षों से ईसाई धर्म को मान रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने लोन लेकर भवन का निर्माण कराया था। हालांकि, वे भी मान रहे हैं कि, निर्माण शासकीय ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर किया गया था।

इधर हिन्दू संगठन कार्रवाई को धर्मांतरण का खेल खेलने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश बता रहे हैं। उनका कहना है पहली बार लग रहा है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है और सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है। प्रशासन ने मामले में आगे निर्माण के लिए की गई फंडिंग की भी जांच करने की बात कही है। बहरहाल, धर्मांतरण के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है।

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर “आदि कर्मयोगी अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा .. ”

0

अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल…

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर “आदि कर्मयोगी अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा. छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अनेक राज्यों में संचालित हो रहे इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जाना है, अतः इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 28 जिलों, 128 विकासखंडों और 6,650 आदिवासी बहुल ग्रामों को शामिल किया गया है.

अभियान के संचालन के लिए ग्राम स्तर पर 1,33,000 से अधिक कैडर (एनजीओ, स्वयंसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा एवं सेवाभावी संगठन) तैयार किए जाएंगे. ये कैडर आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास की योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे. प्रत्येक चयनित ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना की जाएगी, जो शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का केंद्र बनेगा. पूरे अभियान के दौरान ‘आदि सेवा केंद्र’ के माध्यम से ‘सेवा पर्व’ और ‘आदि कर्मयोगी सेवा अभियान’ का संचालन किया जाएगा. इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

आदिम जाति विकास और अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा निर्धारित विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार जिलों में एनजीओ, सीएसओ और स्थानीय वालंटियर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा. साथ ही ग्रामों के “ट्राइबल विलेज विजन 2030” का निर्माण भी किया जाएगा. इस दौरान शिकायत निवारण शिविर, जनजागरूकता अभियान और  “आदिवासी सेवा दिवस” का आयोजन किया जाएगा.

CG: शराब घोटाले मामले में भूपेश बघेल के चैतन्य बघेल की ज्यूडियेशियल रिमांड आज खत्म ..

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर है. शराब घोटाले के आरोप में न्यायिक रिमांड पर चल रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिनों की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया है. बताया जा रहा है ईडी फिरे से रिमांड मांगेगी.

चैतन्य बघेल शराब घोटाले के मामले में एक महीने से जेल में हैं. चैतन्य की ओर से गिरफ्तारी को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट मेंचुनौती दी गई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार करते हुआ हाईकोर्ट जाने को कहा था. आज की पेशी में ईडी फिर से रिमांड मांग सकती है. ऐसे में चैतन्य  को फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजा जा सकता है. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था. चैतन्य पर एक हज़ार करोड़ रुपए को चैनलाइज़ करने का आरोप है.

दरअसल छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार में हुए कथित शराब घोटाले की जांच की जा रही है. इस जांच के दायरे में कई अफसर, नेता और करोबारी हैं. कुछ दिन पहले ईडी ने इस मामले में भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार किया था. 

दरअसल गिरफ्तारी के बाद जब चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड खत्म हो रही थी तब कोर्ट ने फिर से इसे बढ़ा दिया था. 14 दिनों की रिमांड आज पूरी हो रही है. चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया है. थोड़ी देर में इस बारे में फैसला आ सकता है.