Home Blog Page 494

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि इस उत्सव में शामिल हुए ..

0

रायपुर: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रायपुर में दही हांडी प्रतियोगिता में दूर दूर से गोविंदाओं की टोली पहुंची. यह दही हांडी प्रतियोगिता में कई टीमें शामिल हुई. इस आयोजन में कुल 11 लाख रुपये कैश का इनाम रखा गया था. सीएम विष्णुदेव साय दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, साधु संत और आम लोग भी मौजूद रहे.

अवधपुरी मैदान में हुआ आयोजन: दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के अवधपुरी मैदान में किया गया. यह सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित किया गया. यह अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में स्थिति है. दही हांडी उत्सव में हिस्सा लेने वाले और उसे देखने वाले लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

दही हांडी उत्सव में 11 लाख रुपये का इनाम: दही हांडी उत्सव में कुल 50 गोविंदा की टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों की टोली भी पहुंची. विजेताओं के लिए कुल 11 लाख रुपये इनाम की राशि रखी गई. इसके तहत पुरुष दही हांडी के लिए 7 लाख रुपये, महिला दही हांडी के लिए 2 लाख रुपये, ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी के लिए 2 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर रखे गए थे. इसके अलावा 100 लोगों की टोली को 21 हजार रुपए और 50 लोगों की टोली को 11 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी देने का प्रबंध रखा गया.

दही हांडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन: दही हांडी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें गायक पवनदीप राजन, और भजन गायिका गीता बेन रबारी भी पहुंची. इन दोनों गायकों की गायकी सुनने भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. गीता बेन रबारी भारत सहित देश विदेश की महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं. इन गायकों के साथ ही राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका पूनम-दिव्या तिवारी भी अपनी सुरों का जादू दिखाने के लिए मौजूद रहीं.

कोरोना की वजह से आयोजन पर लगा था ब्रेक: इससे पहले बीच में कोरोना की वजह से दो साल तक यह आयोजन नहीं हुआ. अब यह आयोजन अपने 16वें वर्ष में पहुंच गया है. दही हांडी उत्सव को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए. रायपुर पुलिस की तरफ से इस आयोजन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा रखी गई. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल सुविधाओं सहित अन्य सुविधाएं भी इस आयोजन में किए गए.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुर्ग-भिलाई दौरा, 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन ..

0

दुर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अगस्त को दुर्ग जिले दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे शहर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण करने वाले हैं. कुल लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यों की कुल लागत 260 करोड़ रुपए है. साथ ही भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे.

इस तरह होगा आयोजन: भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लगभग 241 करोड़ रुपये की लागत से 66 कार्यों का भूमि पूजन और 19 करोड़ रुपये की लागत से 46 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा शामिल रहेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुर्ग-भिलाई दौरा

हितग्राहियों को मिलेंगे लाभ

  • मृतक निगम कर्मचारी परिवार के 2 सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति
  • महिला हितग्राहियों को ‘वूमेन फॉर ट्री’ योजना की सामग्री
  • समाज कल्याण विभाग से ट्राई साइकिल
  • सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट
  • अन्य विभागों की योजनाओं का वितरण भी होगा.
भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. 

पार्किंग की व्यवस्था: आम नागरिकों, अधिकारियों और मेहमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है:

  • होटल वत्स के पास
  • अमित पार्क के आसपास
  • सुमित सेल्स के सामने
  • सुपेला अस्पताल के पास हरा मैदान
  • सब्जी मंडी रोड (बैंक के पास)

CG: प्रदेश में पटवारी संघ द्वारा कार्यालय में आवश्यक संसाधन भत्ता उपलब्ध नही कराने को लेकर शनिवार ऑनलाइन का कार्य बंद ..

0

CG: प्रदेश में पटवारी संघ द्वारा कार्यालय में आवश्यक संसाधन भत्ता उपलब्ध नही कराने को लेकर शनिवार ऑनलाइन का कार्य बंद ..

पटवारियों के समस्याओं एवं मांगों को लेकर निर्णय लिए गए हैं, जिसमें वर्तमान में राजस्व विभाग में अधिकांश कार्य ऑनलाइन संपादित किये जा रहे हैं। प्रदेश में पटवारी संघ द्वारा कार्यालय में आवश्यक संसाधन भत्ता उपलब्ध नही कराने को लेकर शनिवार ऑनलाइन का कार्य बंद कर दिए है। इसके कारण स्कूली छात्र-छात्राओं की आय-जाति प्रमाणपत्र नही बन पा रहा हैं, जिसके कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय बैठक पिछले 27 जुलाई को नई लेदरी मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमे उपस्थित जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसमति से पटवारियों के समस्याओं एवं मांगों को लेकर निर्णय लिए गए हैं, जिसमें वर्तमान में राजस्व विभाग में अधिकांश कार्य ऑनलाइन संपादित किये जा रहे हैं, समस्त अभिलेख ऑनलाइन हो चुके है, अभिलेखों का अद्यतन कार्य भी ऑनलाइन किया जा रहा है, 2017 से अभिलेखों का ऑनलाइन करने हेतु भुइयां एवं भूनक्शा सॉटवेयर लाया गया है।

भुइयों के माध्यम से आम जन को बी 1 खसरा नक्शा आदि सुगमता से प्राप्त हो रहा है। शासकीय भूमि की जानकारी फसलो की जानकारी, नामान्तरण की जानकारी आदि सुगमता से देखे जा सकते है, इसके अतिरिक्त शासन की विभिन्न योजनाये जैसे एग्रिस्टोक जिओ रिफ्रेशिंग, कृषि संगणना आदि मोबाइल एप के माध्यम से किये जा रहे है।

उक्त सभी योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु पटवारियों के पास आवश्यक संसाधन जैसे कंप्यूटर, मोबाइल इन्टरनेट, सर्व सुविधा युक्त कार्यालय का अभाव है, जिसके कारण कार्य प्रभावित होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पटवारियों को संसाधन भत्ता देने की घोषणा भी की गई है, किन्तु आज पर्यंत तक उक्त सबन्ध में कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है, न ही इसका लाभ पटवारियों को मिल पाया है, जिसके कारण प्रदेश के पटवारी संघ द्वारा ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करते हुए शनिवार से हड़ताल में बैठ गए हैं।

”CG: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई तेज, धान खरीदी की नीति पर चर्चा हो सकती है। धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जा सकता है ..”

0

”CG: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई तेज, धान खरीदी की नीति पर चर्चा हो सकती है। धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जा सकता है ..”

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होनी है।

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होनी है। बताया जाता है कि बैठक में सीएम अपने विदेश दौरे की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री को 21 अगस्त को दो देशों के दौरे पर भी रवाना होना है। इसके साथ ही धान खरीदी की नीति पर चर्चा हो सकती है। धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जा सकता है। इसके अलावा बजट की घोषणाओं में से एक-दो घोषणा को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक 30 जुलाई को हुई थीं। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा साय सरकार के गठन के साथ ही लगातार होती रही है। मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली के दौरे पर जाते रहे हैं तो संभावित सदस्यों की सक्रियता तेज हो जाती थी। इस बार भी सक्रियता तेज हो गई है। लेकिन मंत्री बनने वालों के नामों लेकर ऊहापोह की स्थिति है।
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई तेज
  • मंत्रिमंडल का विस्तार 18 को शाम 4.30 बजे हो सकता है। हरियाणा फार्मूले के आधार पर तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं।
  • मंत्रिमंडल का विस्तार 19 अगस्त को सुबह 10 बजे हो सकता है। इसके बाद कैबिनेट बैठक में विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा।
  • नए मंत्रियों के नामों की सहमति नहीं बन पा रही है। संभावित विस्तार सीएम के विदेश दौरे से आने के बाद होगा।
  • मंत्रिमंडल के विस्तार में जातिगत समीकरण पर फोकस किया जा रहा है। चर्चाओं के मुताबिक क्षेत्रीय समीकरण कमजोर हो रहा है।
  • मंत्रिमंडल के विस्तार में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। एक अनुभवी विधायक की मंत्रिमंडल में जगह तय है।
  • राजभवन में 15 अगस्त को कार्यक्रम हुआ था। इसका पंडाल अभी तक नहीं हटा है। ऐसे में कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

CG: समता एक्सप्रेस में सफर कर रही रायपुर की एक महिला का 9 लाख रुपये की कीमत का लेडिज बैग में रखा Gold necklace चोरी, FIR दर्ज ..

0

‘अनामिका ने सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से बात की, जिन्होंने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और इस दौरान किसी को आते-जाते नहीं देखा. ‘

प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच होने की आशंका जताई गई है.

जीआरपी थाना रायपुर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए इसे जीआरपी थाना गोंदिया को स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है.

CG: एनएचएम कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से, मांगों को लेकर अधिकारियों पर लगाया गुमराह करने का आरोप ..

0

CG: शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, EOW का कड़ा एक्शन ..

0

CG: शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, EOW का कड़ा एक्शन ..

रायपुर: शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त IAS अनिल टूटेजा और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 लोग पहले से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

प्रदेश के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले (CG Liquor Scam) में शामिल 28 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी अब जल्द तय मानी जा रही है। राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने चार्जशीट दाखिल करने और राज्य सरकार द्वारा सभी आरोपितों को निलंबित किए जाने के बाद अब गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अधिकारियों ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते पिछले महीने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए पूछताछ में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया गया था। हालांकि, अदालत ने सभी की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके बाद अब ईओडब्ल्यू जल्द ही गिरफ्तारी कर पूछताछ के लिए कुछ अधिकारियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

इन आबकारी अधिकारियों पर केस दर्ज: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी अधिकारी प्रमोद नेताम,नीतू नोतानी,एलएस ध्रुव,इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, अरविंद पाटले, दिनकर वासनिक,नोहर ठाकुर,नवीन तोमर,विकास गोस्वामी,रामकृष्ण मिश्रा,मंजूश्री कसेर,विजय सेन,मोहित जायसवाल,गंभीर सिंह नुरूटी, नीतिन खंडुजा, अश्वनी अंनत,अंनत सिंह,सोनल नेताम,गरीब पाल सिंह,सौरभ बक्शी,जेठूराम मंडावी,देवलाल वैद्य, प्रकाश पाल, आशीष कोसम,राजेश जायसवाल समेत अन्य पर केस दर्ज किया है।

लखमा,चैतन्य,टूटेजा,ढेबर समेत 15 जेल में: इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त IAS अनिल टूटेजा और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 लोग पहले से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक कुल 70 लोगों को आरोपित बनाया गया है,जिसमें आठ डिस्टलरी संचालक भी शामिल हैं। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। 28 अधिकारियों की संभावित गिरफ्तारी को लेकर विभागीय और राजनीतिक हलकों में खलबली मची हुई है।

“दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस”

0

“दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस”

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 2 सिस्टर को गिरफ्तार करने और 3 आदिवासी लड़कियों को प्रताड़ित किये जाने के विरोध में रविवार को खूंटी में ऑल चर्चेज कमेटी ने मौन जुलूस निकाला.

जुलूस में खूंटी, मुरहू, सायको, मारंगहादा, अड़की, कर्रा, रनिया, मेरोमगुटू, तोरपा, रांची, जमशेदपुर, तमाड़ सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

कचहरी मैदान से हुई जुलूस की शुरुआत जुलूस की शुरुआत कचहरी मैदान में जीईएल चर्च के पादरी ओबेद सोरेन के द्वारा प्रार्थना से की गयी. जुलूस कचहरी मैदान से निकलकर भगत सिंह चौक, डाक बंगला रोड, नेताजी चौक होते हुए लोयोला हॉस्टल मैदान में आकर समाप्त हुआ. इस दौरान सभी हाथों में बैनर और तख्ती लेकर दुर्ग की घटना का विरोध किया.

बिशप जोसेफ संगा ने दिया संबोधन सभा को संबोधित करते हुए बिशप जोसेफ संगा ने कहा कि परमेश्वर ने हमें सेवा के लिए चुना है. इसलिए हम सभी को आपसी भाईचारा बनाकर चलना है. इससे हमारे जीवन में कार्यों के द्वारा शांति बनी रहे. उन्होंने कहा कि जुलूस का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातों को रखना है, ताकि ऐसी घटना आगे नहीं हो. सभा को बिरसा मुंडा, फ्रांसिस जेवियर बोदरा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.

मौन जुलूस में ये लोग और संस्थाएं हुईं शामिल धन्यवाद ज्ञापन विल्सन बोदरा ने किया. आयोजन में मुख्य रूप से आरसी चर्च के बिशप विनय कंडुलना, ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष जेवियर बोदरा, सचिव अमर पुरती, बसंत आइंद, फादर हीरालाल, पादरी पतरस हुन्नी पुरती, पादरी जेम्स कंडुलना, पादरी मार्षलन तिड़ू, जोहन हेरेंज, मार्षला बारला, मार्टिन नाग, प्रसन्न कुमार देमता, प्रभुसहाय तोपनो सहित विभिन्न महिला समिति, युवा समिति के सदस्य और अन्य उपस्थित रहे.

“सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान”

0

“सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान”

“सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

सीपी राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अहम बैठक के बाद रविवार को ऐलान किया।

“पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा संसदीय दल की हो रही बैठक, जल्‍द तय हो सकता है NDA उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार”

0

“पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा संसदीय दल की हो रही बैठक, जल्‍द तय हो सकता है NDA उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड बैठक रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जा रही है। यह उम्मीद की जा रही थी कि बैठक में इस पद के लिए सर्वसम्मत से उम्‍मीदवार तक कर दिया जाएगा।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार “भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 17 अगस्त 2025 को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई। इसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया।

इससे पहले, 6 अगस्त को सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने का अधिकार दिया गया था।

गौरतलब है जगदीप धनखड़ (74 वर्ष) ने उपराष्‍ट्रपति पद से 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में कहा था, “स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के तहत तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

कब होगा उपराष्‍ट्रपति चुनाव? चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख 9 सितंबर तय की है। यदि चुनाव होता है, तो मतदान संसद भवन की पहली मंजिल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।

नामांकन की अंतिम तारीख क्‍या है? उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 25 अगस्त नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। अब तक तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण वे खारिज कर दिए गए हैं।

कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार? उपराष्ट्रपति पद के लिए सात प्रमुख दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। जिन नामों पर पार्टी विचार-विमर्श किया जा रहा है, इनमें प्रमुख 7 दावेदार हैं।

थावरचंद गहलोत (77), जो वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल हैं और एक अनुभवी दलित नेता हैं, शामिल हैं। ओम माथुर (73), सिक्किम के राज्यपाल, अपनी मजबूत संगठनात्मक पकड़ और आरएसएस पृष्ठभूमि के लिए जाने जाते हैं। हरिवंश नारायण सिंह, राज्यसभा के उपसभापति, अपनी संतुलित छवि और जेडीयू नेता के रूप में एनडीए में स्वीकार्यता के कारण एक महत्वपूर्ण दावेदार हैं। आचार्य देवव्रत, गुजरात के राज्यपाल, अपनी आरएसएस पृष्ठभूमि और शिक्षा तथा संस्कृति से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। वी. के. सक्सेना, दिल्ली के उपराज्यपाल, अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और सख्त शैली के लिए पहचाने जाते हैं। मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, अनुच्छेद 370 हटने के बाद स्थिरता लाने में अपनी भूमिका और सादगी के लिए प्रसिद्ध हैं। शेषाद्रि चारी, पूर्व आरएसएस प्रचारक और भाजपा के वैचारिक रणनीतिकार हैं।