Home Blog Page 516

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक आज देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी…

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक आज देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी।

दिल्ली में एआईसीसी की होने वाली इस अहम बैठक की अगुवाई पार्टी महासचिव वेणुगोपाल करेंगे। इस बैठक में चर्चा के साथ ही छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर मुहर लगें की पूरी संभावना है।

बात करें मीटिंग में हिस्सा लेने वाले नेताओं की तो पीसीसी के कई बड़े कांग्रेसी नेता बैठक में शामिल शामिल होंगे। इनमें पीसीसी मुखिया दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंद और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम शामिल है।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के नाम ऐलान से पहले ही प्रदेश में घमासान देखने को मिल रहा है।

दरअसल रायपुर शहर से जिला अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहें श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपना दर्द बयां किया है। श्रीकुमार मेनन ने अपने पोस्ट में धोखा’, ‘गद्दार’ और ‘पीठ में छुरा’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।

उन्होंने लिखा कि, ‘किसी ने कहा कि आप इतना धोखा कैसे सह सकते हो? धोखा वो भी अपने लोगों से,तो मैंने कहा धोखा तो नमकहराम और गद्दार करते हैं। जिनको हमने सब कुछ दिया, वही हमारी पीठ में छुरा भोंकते हैं।” वही मेनन से पहले कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी।

CG : राजधानी नया रायपुर में 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

0

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष राज्य सरकार भव्य रजत राज्योत्सव मनाने जा रही है। राजधानी नया रायपुर में 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान देश के पहले आदिवासी डिजिटल संग्रहालय, नया विधानसभा भवन और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ‘शांति शिखर’ अकादमी का भी उद्घाटन करेंगे। वे सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय उपचार से लाभान्वित बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्योत्सव स्थल पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और केन्द्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। इसके अलावा फूड जोन और शिल्पग्राम के साथ ही यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न स्टॉल लगाये जाएंगे।

मुख्य मंच पर आकर्षक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। मंत्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में राज्योत्सव और संग्रहालय का अवलोकन कर राज्य की गौरवगाथा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मनाया जा रहा राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवमयी विकास यात्रा का उत्सव है।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में बनाए जा रहे नवीन आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और पुरखौती मुक्तांगन का निरीक्षण कर पुरखौती मुक्तांगन में नवनिर्मित रामवनगमन पथ, सीताबेंगरा एवं रामगढ़ की पहाड़ी की प्रतिकृति का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ. सरांश मित्तर, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डिजिटल तकनीक से लैस है आदिवासी संग्रहालय

नवा रायपुर में विकसित देश का पहला आधुनिक आदिवासी डिजिटल संग्रहालय छत्तीसगढ़ के जननायकों, वीरता और लोक संस्कृति की गाथा को नवीन तकनीक और वर्चुअल रियलिटी माध्यम से प्रस्तुत करेगा। संग्रहालय में पारंपरिक कलाओं के साथ डिजिटल इंटरएक्टिव अनुभव भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ‘इस वर्ष राज्योत्सव ‘नई सोच, नया छत्तीसगढ़’ थीम पर मनाया जा रहा है, जो राज्य के डिजिटल, सांस्कृतिक और विकासशील स्वरूप का प्रतीक बनेगा।‘ उन्होंने यहां एआई पर आधारित डिजिटल स्वचालित कैमरे लगाये गए हैं, जिसमें कैमरे के सामने आने पर स्वतः ही आदिवासी वेषभूषा पर छायाचित्र खिंच जाती है।

25वें राज्योत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियां, भारतीय वायुसेना का सूर्यकिरण एयर शो, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, डिजिटल एक्सपीरियंस जोन और वीआर जोन विशेष आकर्षण रहेंगे। राज्योत्सव स्थल पर तीन विशाल डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 60 एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, 300 शौचालय, 20 बेड का अस्थायी हॉस्पिटल, आईसीयू यूनिट और 25 एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। इसके अलावा नए चौराहों का सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था का कार्य भी अंतिम चरण में है।

CG : स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 1,390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 6 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है…

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने हाल ही में 1,390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 6 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में, 1,390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले छह महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है. इनमें चार नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शामिल है, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे. इसके अलावा, अन्य दो निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं. यह निर्णय छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज
मनेंद्रगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 323.03 करोड़ रुपये की निविदा दर को मंजूरी दी गई है. इस मेडिकल कॉलेज के बनने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. इससे न केवल स्थानीय युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि मरीजों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.

कबीरधाम मेडिकल कॉलेज
कबीरधाम जिले में भी एक नए मेडिकल कॉलेज के लिए 318.27 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इस परियोजना से कबीरधाम और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार होगा. यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा का एक नया केंद्र बनेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगा.

जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज
जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भी 318.27 करोड़ रुपये की निविदा दर को मंजूरी मिली है. इस कॉलेज के शुरू होने से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी. साथ ही, यह स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर भी लेकर आएगा.

गीदम मेडिकल कॉलेज
गीदम में मेडिकल कॉलेज के लिए 326.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह परियोजना विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस कॉलेज से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.

अन्य निर्माण कार्य
इन चार मेडिकल कॉलेजों के अलावा, दो अन्य निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है. हालांकि, इनके विवरण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ये परियोजनाएं भी राज्य के विकास में योगदान देंगी.

इन मेडिकल कॉलेजों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 1,390 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. ये परियोजनाएं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देंगी और स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेंगी. यह राज्य सरकार की विकास और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

“Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात”

0

Amit Shah Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

Amit Shah Birthday मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती होने के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”उन्होंने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया है और प्रत्येक भारतीय सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जिए, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

“Bihar Election 2025: ‘राहुल गांधी ने टिकट का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया’.. माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे ने बताई अपनी पीड़ा, पढ़ें क्या कहा..”

0

Bihar Election 2025:  बिहार के ‘माउंटेन मैन’ के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का टिकट न मिलने पर निराशा जताई है।

भागीरथ मांझी का दावा है कि उन्हें पहले टिकट का आश्वासन दिया गया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि, “मैं चार दिन दिल्ली में रहा, लेकिन टिकट नहीं मिला। मैंने सारे कागज़ात जमा कर दिए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट मांगा था और उन्होंने कहा था कि वह टिकट देंगे। मुझे टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। सभी को टिकट दिए गए, लेकिन हमें टिकट नहीं मिले। मैं चार दिन दिल्ली में रहा। मैं राहुल गांधी से नहीं मिल पाया।”

कौन है दशरथ मांझी?

Bihar Election 2025: अपने असाधारण कारनामे के लिए पूरे देश में मशहूर दशरथ मांझी गया के पास गेहलौर गाँव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि, मांझी ने अकेले ही एक हथौड़े और छेनी की मदद से एक पहाड़ी को चीरते हुए 110 मीटर लंबा (360 फीट), 9.1 मीटर चौड़ा (30 फीट) और 7.7 मीटर गहरा (25 फीट) रास्ता बना दिया था। इस काम को को पूरा करने में उन्हें 22 साल लगे और इस तरह गया जिले के अत्री और वज़ीरगंज ब्लॉक के बीच की दूरी 55 किलोमीटर से घटकर 15 किलोमीटर रह गई।

दशरथ मांझी का 17 अगस्त, 2007 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। बिहार सरकार ने उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया और 2006 में समाज सेवा श्रेणी के अंतर्गत पद्मश्री पुरस्कार के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया। 2016 में, भारतीय डाक ने ‘बिहार के व्यक्तित्व’ श्रृंखला के अंतर्गत उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। वही कुछ महीने पहले राहुल गांधी ने दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने कहा कि मांझी का दृढ़ संकल्प और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का जुनून सभी को प्रेरित करता रहेगा।

INDIA गठबंधन में दरार!

Bihar Election 2025: कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) वाला महागठबंधन आंतरिक समन्वय को लेकर जूझता दिख रहा है। कांग्रेस और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन गठबंधन ने अभी तक सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

इसके विपरीत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) [जेडी(यू)] 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

कब है बिहार में चुनाव?

बता दें कि, बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में वोटिंग होगी। मतदान 6 और 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले फेज में 6 नवंबर को प्रदेश के 121 सीटों में वोटिंग होगी। वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण के अंतर्गत 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

“उड़ान योजना के तहत 649 हवाई मार्गों पर दी गई सेवा, चार हजार करोड़ से ज्यादा का किया गया निवेश”

0

सरकार ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान के तहत पिछले नौ वर्षों में देश के 93 छोटे हवाई अड्डों को जोड़ते हुए 649 मार्गों को सक्रिय किया गया।

यह योजना अप्रैल 2027 के बाद भी जारी रहेगी। उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) की शुरुआत 21 अक्टूबर, 2016 को हुई थी।

पहली उड़ान 27 अप्रैल, 2017 को शिमला और दिल्ली के बीच संचालित की गई थी। इस योजना के तहत, 649 मार्गों को सक्रिय किया गया है। इन मार्गों पर 3.23 लाख उड़ानों के माध्यम से 1.56 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवाएं दी गईं है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा। एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग के रूप में 4,300 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए गए। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत हवाई अड्डों के विकास के लिए 4,638 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया कि अप्रैल 2027 के बाद भी इस योजना को जारी रखा जाएगा।

“पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट”

0

मानसून की विदाई के बाद कई राज्यों में हल्की ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जोर पकड़ रहा है, जिसका असर तटीय इलाकों पर होगा। ऐसे में समुद्र पूरे उफान पर है। आइए जानते हैं आज किन राज्यों में बारिश की संभावना है?

मौसम विभाग के अनुसार, आज अक्टूबर को तमिलनाडु में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर तमिलनाडु के तटों पर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इन राज्यों में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर भारत की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में भी आज बारिश के साथ-साथ हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि, 23-25 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

दीवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली में ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में हवा बेहद खराब हो चुकी है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21-24 अक्टूबर तक दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच तापमान 18-33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यूपी-बिहार में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश और बिहार में पारा गिरने की उम्मीद है। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की धुंध के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल सकती है। वहीं, दोनों राज्यों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिन यूपी-बिहार में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। जयपुर समेत आसपास के इलाकों में दिन के समय धूप देखने को मिलेगी। वहीं, पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। इन जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरन हल्की ठंड के साथ सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

“दिल्ली में 250 तो राजस्थान में 350 से अधिक लोग झुलसे, हिमाचल में करोड़ों की संपत्ति राख;  दिवाली की हुए बड़े हादसे”

0

दीवाली पर आतिशबाजी के अति उत्साह में कई जगहखुशियां मातम में बदल गईं। दिल्ली में 250 से अधिक और राजस्थान में 100 से अधिक लोगों के झुलसने का समाचार है। हिमाचल प्रदेश में 151 लोग घायल हो गए तो बिहार में 80 से अधिक लोग झुलस गए।

गुरुग्राम में 29 तो गौतम बुद्ध नगर में आग लगने की 26 घटनाएं हुईं। नोएडा में एक युवक की मौत हो गई।

दीवाली की रात दिल्ली के मोहन गार्डन क्षेत्र में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद सात लोगों को बचाया गया। सफदरजंग अस्पताल से 129 झुलसने के मामले आए, जो सबसे अधिक है। एम्स में 55, गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 37, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 16 और लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में 15 लोग झुलसी हालत में लाए गए।

जयपुर में एसएमएस अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में झुलसी हालत में 99 लोग लाए गए। नोएडा के छिजारसी में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक सुतली बम को स्टील के गिलास के नीचे रखकर पटाखे जला रहा था। एक पटाखे के फटने केसाथ ही गिलास के टुकड़े हो गए। टुकड़े उसके बगल (आर्मपिट) व पेट में में जा घुसे, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक शिवा कुमार लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ का रहने वाला था और मां व बहन संग नोएडा के छिजारसी में रहता था।

हिमाचल में रेस्तरां सहित 60 स्थानों पर लगी आग

हिमाचल प्रदेश में दीवाली की रात पटाखों, दीयों आदि के कारण कुल्लू जिला के कसोल में रेस्तरां सहित प्रदेश में 60 स्थानों पर आग लगी। इनमें 29 स्थानों पर आग से पेड़ व घास जलने से नुकसान भी शामिल है। पटाखे फोड़ने व आतिशबाजी से विभिन्न स्थानों पर 151 लोग घायल हो गए। आग से करीब 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। अग्निशमनविभाग के कर्मियों ने करीब 19.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया।

बिहार में दो दिनों में पटाखों से 80 से अधिक लोग झुलसे

दीवाली की रोशनी और जश्न के बीच पटाखों और दीयों के कारण हुए हादसों में बीते दो दिनों के दौरान 80 से अधिक लोग झुलस गए। शहर के प्रमुख अस्पतालों एम्स, पीएमसीएच, आइजीआइएमएस में मरीजों व स्वजन की भीड़ लगी रही। इनमें कई को भर्ती करना पड़ा, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ओडिशा में दो लोगों की मौत, कई घायल

ओडिशा में पुरी जिले के सत्यबाड़ी प्रखंड के बिरगोविंदपुर गांव में मां दखिना काली मंदिर के पास एक तार के संपर्क में आने से बिजली का झटका लगने से एक पुरुष औरएक महिला की मौत हो गई। कटक शहर में पटाखा विस्फोट में दो युवक घायल हो गए।

“तमिलनाडु में बारिश से हाहाकार, कई जिलों में रेड अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्टी; मौसम विभाग ने दिया अपडेट”

0

तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण तमिलना के कई शहरों में जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित है। चेन्नई में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।

दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के जोर पकड़ते ही, तटीय इलाकों में भारी वर्षा देखने को मिली है। इसके चक्रवात के कारण समुद्र भी पूरे उफान पर है। आईएमडी ने पहले ही तमिलनाडु के तटों पर बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया था।

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पहले ही बड़े पैमाने पर बारिश की खबर है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे के बीच, कुड्डालोर में सबसे अधिक 174 मीमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, पुडुचेरी में 146.5 mm, कलावई में 100 mm, नेवेली 95 mm और चेन्नई में 89 mm बारिश की रिपोर्ट की गई है। इसके अलावा मदुरै में 41 mm, तिरुचिरापल्ली में 28 mm और सलेम में 18.9 mm समेत कई अंदरूनी जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

बताया जा रहा है तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश के कारण तालाबों में पानी का स्तर बढ़ गया। चेन्नई में रात भर हुई बारिश की वजह से पेड़ों की टहनियां गिर गईं। तमिलनाडु में मेट्टूर डैम में पानी अपनी क्षमता से अधिक भर गया है। चेन्नई में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के अलावा, तटीय जिलों में भी भारी बारिश हो रही है।

सीएम स्टालिन ने की बैठक

राज्य में भारी बारिश के बीच तमिलानाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक समीक्षा बैठक की है। सीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने और बचाव और राहत कामों के लिए मैदान में बने रहने का निर्देश दिया।

चेन्नई में स्कूलों में छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी के बीच चेन्नई में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। चेन्नई की जिला कलेक्टर रश्मि सिद्धार्थ जगड़े ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों को बंद रखने को कहा गया है।

आईएमडी की चेतावनी

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच मछुआरों को खराब मौसम के कारण समुद्री इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। वहीं, उन्हें बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि यही मौसम मॉडल महीने के आखिर में एक और लो-प्रेशर एरिया बनने का संकेत दे रहे हैं, जो एक साइक्लोन में भी बदल सकता है।

“टैरिफ पर तोहफा देंगे ट्रंप! भारत-अमेरिका में ट्रेड डील लगभग तय, कितना देना होगा टैक्स?”

0

भारत और अमेरिका जल्द ही एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। ये भारतीय आयात पर अमेरिकी टैरिफ को 50% से घटाकर 15-16% तक ला सकता है। मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता ऊर्जा और कृषि क्षेत्रों पर केंद्रित है।

इस डील के तहत भारत रूस से कच्चे तेल के आयात को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह समझौता भारत को गैर-जेनेटिक रूप से संशोधित (नॉन-जीएम) अमेरिकी मक्का और सोयामील के आयात को बढ़ाने की अनुमति दे सकता है। साथ ही, टैरिफ और बाजार पहुंच की समय-समय पर समीक्षा के लिए एक तंत्र भी स्थापित किया जा सकता है।

ट्रंप-मोदी की बातचीत में क्या हुई बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापार और ऊर्जा के मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने रूस से तेल खरीद को सीमित करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पीएम मोदी ने अपनी ओर से इस बातचीत का जिक्र करते हुए केवल इतना कहा कि दोनों नेताओं ने बात की, लेकिन कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मोदी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप का फोन और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इस प्रकाश पर्व पर, हमारे दोनों महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें।”

आसियान शिखर सम्मेलन में घोषणा की उम्मीद

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा इस महीने होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में की जा सकती है। यह समझौता दोनों देशों के बीच लंबे समय से रुके व्यापारिक संबंधों को गति दे सकता है। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।