Home Blog Page 517

“बोलीविया के नए राष्ट्रपति बने रोड्रिगो पाज पेरेरा को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- दोनों देशों के रिश्ते और होंगे मजबूत”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोड्रिगो पाज़ पेरेरा को बोलीविया का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘बोलीविया के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई, श्री रोड्रिगो पाज़ पेरेरा.’

पीएम मोदी ने दी बधाई

रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पाज़ पेरेरा ने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज टुटो किरोगा को हराकर जीत दर्ज की. मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘भारत और बोलीविया के बीच लंबे समय से घनिष्ठ और मित्रवत संबंध रहे हैं, जो हमारी पारस्परिक रूप से लाभदायक साझेदारी की नींव हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आने वाले वर्षों में साझा प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे साझे सहयोग को और गहरा करने की आशा करता हूं.’

अहम है ये बधाई

यह बधाई संदेश ऐसे समय में आया है जब भारत लैटिन अमेरिकी देशों के साथ अपने आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है.

“PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाओं के लिए ट्रंप को कहा धन्यवाद, बोले- हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिवाली की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की किरण दिखाते रहें.’

पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामनाओं का धन्यवाद करते हुए एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. इस प्रकाश पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं विश्व को आशा की किरणों से रोशन करती रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें.’

दरअसल, दीवाली के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पारंपरिक दीपक जलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दीपक अंधेरे पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

दिवाली समारोह से पहले ट्रंप ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की, जिसमें मुख्य रूप से ट्रेड संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई.

व्हाइट हाउस दिवाली समारोह में एफबीआई निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड, व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव कुश देसाई, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और नई दिल्ली में वाशिंगटन के दूत सर्जियो गोर समेत प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. इसमें भारतीय-अमेरिकी व्यापारिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी भाग लिया.

“अचानक AQI बढ़ा, फिर सांसों को मिली राहत… बदल गया मुंबई का मौसम”

0

मुंबई में मंगलवार, 21 अक्टूबर की शाम को हुई बारिश ने शहर की हवा को साफ करने में बड़ी भूमिका निभाई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज (बुधवार) सुबह के वक्त मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 134 दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

मुंबई की हवा में सुधार एक बड़ी राहत है, क्योंकि दिवाली के बाद मंगलवार को AQI 211 तक पहुंच गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था.

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता और भी खराब थी. कोलाबा में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के स्टेशन पर AQI 341 तक पहुंच गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह बारिश महाराष्ट्र में निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं में ट्रफ (निम्न दबाव क्षेत्र), नमी की अधिकता और अधिक तापमान के कारण हुई है. इन परिस्थितियों ने कोंकण और आंतरिक महाराष्ट्र में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ा दीं और शहर की हवा को साफ करने में मदद की.

कई इलाकों का AQI संतोषजनक

बारिश के बाद मुंबई में कई जगहों की एयर क्वालिटी बेहतर हुई और सांस लेने योग्य हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई. हालांकि, मंगलवार रात को बारिश के बाद भी कुछ जगहों पर पटाखों की आवाज सुनी दी लेकिन फिर भी, बुधवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में IITM का AQI 227 (खराब श्रेणी) में दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने उसी स्थान पर AQI 99 मापा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. इसी तरह, बोरिवली पूर्व में IITM का AQI 165 था, जबकि MPCB ने 99 दर्ज किया.

MPCB के आंकड़ों के अनुसार, कोलाबा में AQI 98, चेंबूर में 124, मुलुंड में 152 और खेरवाड़ी (बांद्रा पूर्व) में 113 था. वहीं, IITM के आंकड़ों में नेवी नगर में 198, मलाड पश्चिम में 185, दियोनार में 155 और भांडुप पश्चिम में 84 AQI दर्ज किया गया. सीपीसीबी के अनुसार, AQI का स्तर 0 से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’, 401 से 450 तक ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है.

मुंबई में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग (IMD) ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मंगलवार को भी मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसने मुंबईवासियों को दिवाली के बाद प्रदूषण से राहत दी है.

“12000 स्पेशल ट्रेनें, 12 लाख कर्मी…रेलवे कैसे कर रहा त्योहारों के मौके पर यात्रियों की मदद, जानिए”

0

त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कामकाजी लोग अधिक संख्या में अपने घर आते जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. रेलवे ने यात्रा को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 12 लाख रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं जिससे किया जा सके यात्री सुरक्षित और समय पर घर पहुंच सके.

20 दिनों में 1 करोड़ यात्रियों को लाभ

रेलवे के मुताबिक, भारतीय रेल ने 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 के बीच 4,211 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है, जिनसे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिला है. त्योहारों के कारण यात्रियों की संख्या को बढ़ते देख भारतीय रेलवे लगभग 7800 और विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की योजना बना रहा है. नई दिल्ली में 16 से 20 अक्टूबर 2025 के बीच 21.04 लाख यात्रियों को रेलवे ने सुविधा दी, जबकि पिछले साल इसी समय में 19.71 लाख यात्रियों को सुविधा दी गई थी.

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सूरत, मुंबई, कोयंबटूर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और इसके अलावा चलती ट्रेनों पर भी कड़ी नजर बनाई जा रही है. वैष्णव बताते हैं कि प्रत्येक मंडल और जोन का अपना वॉर रूम है, जो सभी रेल कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिनिस्ट्री इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि भारतीय रेलवे ने 20 अक्टूबर को करीब 6.5 लाख यात्रियों को 251 ट्रेन से सुविधाएं प्रदान की है.

रेलवे दे रहा सुविधाएं

भारतीय रेल ने त्योहारों के समय में आने वाले यात्रियों की भीड़ की निगरानी के लिए रेल भवन में एक वॉर रूम स्थापित किया है. यह कमांड सेंटर अधिकारियों को भीड़भाड़, यात्रियों की शिकायतों और संभावित घटनाओं का तुरंत समाधान देने के लिए है. यात्रियों को सुविधा देने के लिए समर्पित होल्डिंग क्षेत्र, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल सुविधाएं और स्वच्छ शौचालय उपलब्ध जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

CG : CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ…

0

CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था।

अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक व्यापारी वर्ग के लड़के ने सियासत की दुनिया में नाम कमाया।

वह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। 16 वर्ष की आयु तक, अमित शाह गुजरात में अपने पैतृक गांव मानसा में रहे और यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। उनकी प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद परिवार अहमदाबाद आ गया। उनकी मां का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव था। वह एक कट्टर गांधीवादी थीं और उन्होंने उन्हें खादी पहनने के लिए प्रेरित किया।

अमित शाह का सार्वजनिक जीवन 1980 में शुरू हुआ। इस दौरान वह 16 साल के थे और वह युवा स्वयंसेवक के रूप में संघ में शामिल हुए थे। इस दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे।

1982 में, शाह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुजरात इकाई का संयुक्त सचिव बनाया गया। उन्होंने 1984 में नारायणपुर वार्ड के संघवी बूथ पर मतदान एजेंट के रूप में भाजपा के लिए भी काम किया। 1987 में, अमित शाह भाजपा के युवा मोर्चा में शामिल हो गए। अमित शाह को समाज सुधारक नानाजी देशमुख के निकट रहने और उनकी कार्यशैली को देखने और सीखने का अवसर मिला। 1989 में, अमित शाह भाजपा की अहमदाबाद इकाई के सचिव बने। इस दौरान, पूरे देश में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की हवा चल रही थी। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और बाद में एकता यात्रा में पार्टी द्वारा दी गई अपनी ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। जब भी लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी गांधीनगर लोकसभा से चुनाव लड़े, तब अमित शाह ने उनके चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।

CG: दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ…

0

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा हनुमान मंदिर एवं वटवृक्ष की पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह संतों और प्रदेश की जनता का ही आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 22 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस प्रदान किया गया है। धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है। धान का मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। ई-गवर्नेंस प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण, महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए के साथ ही गुरुधाम परिसर में हाईमास्ट लाइट की स्थापना, तालाब का सौंदर्यीकरण, बोर खनन एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए घोषणा की।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। गुरु ही वह प्रकाशस्तंभ हैं जो हमें अंधकारमय जीवन से निकालकर ज्ञान, अनुशासन और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करते हैं। गुरु की प्रेरणा ही जीवन में सच्चा आनंद, आत्मिक शांति और सर्वाच्च सुख प्रदान करती है। उनका मार्गदर्शन जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, संत सनातन धर्मदेवी संत समाज के अध्यक्ष सहदेव पंडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सत्यानंद राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Gold Rate Today 21 October: दिवाली पर 95,952 रुपये हुआ सोने का भाव, रेट में भारी गिरावट के बाद खरीददारों…

0

Gold Rate Today 21 October: सोने चांदी के दामों में त्योहारी सीजन पर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने के दामों में दो दिन हुई गिरावट के बाद अब एक बार फिर से उछाल शुरू हो गया है।

भारत में 21 अक्टूबर के दिन के सोने-चांदी के ताजा दाम लागू हो गए हैं, जहां सोने की कीमतों में मंगलवार के दिन कमी देखने को मिला है। वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट रही है। सोने और चांदी के दामों में पिछले एक महीने में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक फिलहाल सोने के दामों में और उछाल दिख सकता है। आज सोने-चांदी की ताजा कीमतें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद समेत देश के सभी सराफा बाजारों में लागू हो गई है। क्योंकि दीपावली के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में जमकर निवेश किया जा रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी के ताजा दाम लागू हो गए हैं, जहां सोने की कीमतों में फिर से हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में फिलहाल मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है, सोने-चांदी के दाम सराफा बाजारों में लागू हैं। दिल्ली में 21 अक्टूबर के दिन सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 1,30,840 रुपये थी, यानि दामों में 10 रुपए की कमी आई है।

22 कैरेट की कीमत

दिल्ली में आज 22 कैरेट में दूसरे दामों की बात की जाए तो आज 10 ग्राम की कीमत 1,19,940 रुपये है, जबकि कल यह कीमत 1,19,950 रुपये थी, यानि दामों में 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट में 8 ग्राम सोने की कीमत आज 95,952 रुपये है, जबकि कल यह कीमत 95,960 रुपये थी, यानि दामों में 8 रुपये की गिरावट आई है।

24 कैरेट सोने के दाम

24 कैरेट सोने के दामों में भी कमी देखने को मिला है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 1,30,840 रुपये, यानि दामों में 10 रुपए की कमी देखी गई है। 24 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत आज 1,04,664 रुपये है, जबकि कल यह कीमत 1,04,672 रुपये थी, यानि दामों में 8 रुपये की गिरावट दर्ज की गई हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,940 रुपये है।

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,790 रुपये मिल रहा है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,190 रुपये बिक रहा है।

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,790 रुपये पहुंच गया है।

हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,790 रुपये बिक रहा है।

सोने-चांदी में उछाल

सोने-चांदी के दामों में फिलहाल गिरावट का दौर जारी है, एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों में आने वाले समय में इजाफा होने की उम्मीद है, जबकि चांदी में भी आगे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा.. राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव हो पाता है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय आज रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 21 अक्टूबर को हम देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस बल के जवानों का पुण्य स्मरण करते हैं। पुलिस और सुरक्षा बल कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच चौबीसों घंटे समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित होना संभव हो पाता है।

साय ने कहा, ”यह दिवस न केवल उन जवानों के पराक्रम का स्मरण कराने का अवसर है, बल्कि उनके परिजनों के त्याग को भी श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया है और अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। नियद नेल्ला नार, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से सुदूर अंचल के गांवों की तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के उन्मूलन की लड़ाई और तेज हुई है तथा राज्य सरकार मार्च 2026 तक इसके पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और हमें कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

वहीं राज्यपाल डेका ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलिस के अदम्य साहस, पराक्रम और त्याग को देश सदैव नमन करता रहेगा।

उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने दृढ़ संकल्प, साहस और निष्ठा के साथ नक्सलवाद की चुनौती का मुकाबला किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज इन क्षेत्रों में शांति और विश्वास का वातावरण सशक्त हुआ है।

उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में राज्य नक्सल समस्या से पूर्णतः मुक्त होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।

“Govardhan Asrani Death: पीएम मोदी से अमित शाह और काजोल से रवि किशन तक, इन हस्तियों ने असरानी के निधन पर व्यक्त किया दुख”

0

दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी, ​​जिन्हें प्यार से असरानी के नाम से भी जाना जाता था, उनका सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 84 वर्ष के थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सितारे उनके गुजर जाने पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”

गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

अमित शाह ने दी असरानी को श्रद्धांजलि

अमित शाह ने भी गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, दिग्गज अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुखद है. असरानी जी ने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई. ईश्वर उनके परिवार और प्रशंसकों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.

काजोल ने भी जाहिर किया दुख

वहीं हाल ही में वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल’ में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस काजोल ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है. उन्हें याद करते हुए, उन्होंने अपनी सीरीज़ ‘द ट्रायल’ का एक वीडियो क्लिप शेयर किया. उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और लिखा कि उन्हें यकीन है कि वह अब अच्छी जगह पर हैं. असरानी और काजोल ने 1995 में आई फिल्म गुंडाराज में भी साथ काम किया था.

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने भी एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ असरानी के गुजर जाने पर दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, हमारे प्रिय दिग्गज असरानी जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ. एक ऐसे व्यक्ति जो अपनी कला में एक प्रतिभाशाली और कलात्मक धरोहर थे. हालांकि लोग उन्हें उनकी अद्भुत कॉमेडी के लिए हमेशा याद रखेंगे, लेकिन वे हर दौर और हर शैली के व्यक्ति थे. उनकी नाटकीय भूमिकाएं भी उतनी ही शानदार थीं. लेकिन अफसोस, महाकाव्य ‘शोले’ का उनका “अंग्रेजों के ज़माने के जेलर” हमेशा याद रखा जाएगा!

हमेशा याद किया जाएगा – रवि किशन

रवि किशन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, RIP असरानी साहब…महान अभिनेता, हास्य अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी नहीं रहे. उन्हें उनकी बेहतरीन कॉमेडी और अनुशासनात्मक स्वभाव के लिए याद किया जाएगा ॐ शांति शांति.

“Online Shopping का बढ़ता क्रेज: Big Basket, Swiggy और Amazon पर सबसे ज्यादा बिके ये प्रोडक्ट्स”

0

घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से लाइफ काफी आसान हो गई है, यही वजह है कि भारत में लोगों में Online Shopping का क्रेज बढ़ता जा रहा है. दिवाली शुरू होने से पहले ही ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने सेल्स को बूस्ट करने और लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कमर कस ली थी.

अब हाल ही में एक रिपोर्ट से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिससे पता चला है कि इस बार फेस्टिव सीजन के दौरान छोटे शहरों (टियर 3)के लोगों ने ऑनलाइन जमकर खरीदारी की है. लॉजिस्टिक्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म क्लिकपोस्ट ने 4.25 करोड़ से ज्यादा शिपमेंट का विश्लेषण किया और पाया कि फेस्टिव सीजन के दौरान टियर 3 शहरों के लोगों ने जमकर ऑनलाइन खरीदारी की है.

Amazon Great Indian Festival Sales

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन ने इस बात की जानकारी दी है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 के दौरान प्लेटफॉर्म पर 276 करोड़ लोगों ने विजट किया जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. फेस्टिव सीजन के दौरान बड़े स्क्रीन वाले टीवी, प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स ने बिक्री को बूस्ट किया है जिससे डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है. फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन जबरदस्त डिमांड है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में इन प्रोडक्ट्स की हाई डिमांड देखने को मिली.

Amazon पर इन प्रोडक्ट्स की जबरदस्त डिमांड

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि चाहे बड़े स्क्रीन वाले टीवी हों, QLED हों या मिनी LED टीवी इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है.20,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन की बिक्री साल-दर-साल के हिसाब से 50 फीसदी बढ़ रही है. बड़े अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, हेल्थ एंड पर्सनल केयर, होम एंड किचन आइटमस की सबसे ज्यादा मांग है.

Quick Commerce Apps की भी बिक्री 234 फीसदी तक बढ़ी

न केवल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स बल्कि धनतेरस पर लोगों ने क्विक कॉमर्स ऐप्स पर भी भरोसा जताया और जमकर खरीदारी की है. इंस्टामार्ट ने पूजा मुहूर्त शुरू होने से पहले ही सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री में पांच गुना वृद्धि दर्ज की तो वहीं बिगबास्केट ने पिछले साल की तुलना में सोने के सिक्कों की बिक्री में 146 फीसदी और चांदी के सिक्कों की बिक्री में 234 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है.

Diwali Sales Data: ऑनलाइन जमकर हुई बिक्री

ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में टियर 3 शहरों ने सभी को पछाड़ दिया है, कुल ई-कॉमर्स ऑर्डर में से 50.7 फीसदी ऑर्डर टियर 3 और 24.8 फीसदी ऑर्डर टियर 2 से रिसीव हुए हैं. कुल मिलाकर नॉन-मेट्रो शहरों से आने वाले ऑर्डर्स का हिस्सा 74.7 फीसदी तक पहुंच गया है.

दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान सेल्स बूस्ट हुई है, पूजा से पहले ही फैशन ऑर्डर में 14.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली हुई है जबकि करवा चौथ से पहले कॉस्मैटिक (ब्यूटी प्रोडक्ट्स) की खरीदारी लगभग डबल हो गई. बढ़ती मांग के बावजूद भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क ने औसतन 2.83 दिनों का डिलीवरी समय बनाए रखा. सेम डे हाइपरलोकल डिलीवरी भी साल-दर-साल के हिसाब से 42 फीसदी बढ़ गई है.

टियर 3 शहरों में कैश ऑन डिलीवरी लोकप्रिय रही और 52 फीसदी ऑर्डर इसी मोड के जरिए प्लेस किए गए. वहीं, देशभर में हाई वैल्यू प्रोडक्ट के लिए प्रीपेड डिजिटल पेमेंट का बोलबाला रहा. औसत ऑर्डर वैल्यू 2024 में 3,281 रुपए थी जो 32.5 फीसदी से बढ़कर 2025 में 4346 रुपए हो गई है.