Home Blog Page 535

“दार्जलिंग में जबरदस्त बारिश से भूस्खलन और तबाही… 7 लोगों की मौत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट”

0

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के मिरिक में जमीन खिसकने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें 2 शहरों और टूरिस्ट जगहों, मिरिक और कुर्सेओंग को जोड़ने वाला दुदिया आयरन ब्रिज भी गिर गया है.

कुर्सेओंग के पास नेशनल हाईवे 110 पर हुसैन खोला नाम की जगह पर भी तेज बारिश के कारण जमीन खिसकने की खबर है. अधिकारियों के मुताबिक दार्जिलिंग के मिरिक में एक लोहे का पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि सुखिया इलाके में अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं के कारण 4 लोग मारे गए.

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग के पास वाले जिले अलीपुरद्वार में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होती रहेगी. एक और बुलेटिन में IMD ने कहा कि, इन जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,’शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग की कुछ सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ. सड़क साफ करने का काम चल रहा है और जल्द ही सामान्य यातायात बहाल होने की उम्मीद है. जो पर्यटक फंसे हुए हैं या जिन्हें सहायता की जरूरत है, वे दार्जिलिंग पुलिस नियंत्रण कक्ष से +91 91478 89078 पर संपर्क कर सकते हैं.’

प्रशासन ने क्या कहा?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कुर्सियांग) अभिषेक रॉय ने कहा,’हमने मिरिक में 5 शव बरामद कर लिए हैं. दिन में दो शव पहले ही बरामद किए जा चुके थे. सुखिया में चार और लोगों की मौत की खबर मिली है। बचाव कार्य जारी है.’ उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान चलाना बहुत मुश्किल है. रोहिणी जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद है. दिलाराम वाला रास्ता भी बंद है. हम मिरिक में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

फिलहाल प्रशासन ने दार्जिलिंग के सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अन्य इलाकों में फंसे पर्यटकों को अपने होटलों से बाहर न निकलने को कहा गया है. प्रशासन ने यह भी बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने और राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के बह जाने के कारण सिक्किम और कलिम्पोंग से संपर्क पूरी तरह टूट गया है. दार्जिलिंग शहर से भी संपर्क टूट गया है’

और कहां पड़ सकती है मौसम की मार?

निम्न दबाव का क्षेत्र(कम दबाव वाला इलाका)अभी पश्चिम झारखंड और उसके आश-पास के इलाकों जैसे दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, यह इलाका उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बिहार की तरफ बढ़ेगा और शनिवार शाम तक धीरे-धीरे कमजोर होकर सिर्फ एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा.

दक्षिण बंगाल में बारिश का हाल’

मौसम विभाग की चेतावनी है कि रविवार(आज)सुबह तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी. इस वजह से पूरे इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बंगाल अधिकतर हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. वहीं मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया जिलों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में(शनिवार सुबह 8:30 तक)West Bengal के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हई है. बांकुरा में सबसे ज्यादा 65.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

“करोड़पति बिजनेसमैन, 150 देशों में कारोबार… केजरीवाल को नहीं, AAP ने राजिंदर गुप्ता कारोबारी को दिया राज्यसभा का टिकट”

0

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले यह अफवाहें चल रही थीं कि पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जा सकता है.

लेकिन पार्टी ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. पंजाब के आप विधायकों ने राजिंदर गुप्ता के नाम पर सहमति जताई है, जिसके बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है.

राजिंदर गुप्ता पंजाब के एक प्रमुख उद्योगपति रहे हैं और लंबे समय से राज्य के व्यापार और आर्थिक मामलों में सक्रिय भूमिका में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने दो महत्वपूर्ण सरकारी पदों से इस्तीफा दिया है, ताकि उनके नामांकन की राह साफ हो सके.

कौन हैं राजिंदर गुप्ता?

66 साल के राजिंदर गुप्ता लुधियाना के रहने वाले एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं. ये ट्राइडेंट के संस्थापक हैं, जो अपने घरेलू वस्त्र, कागज और रसायनों के लिए जानी जाने वाली कंपनी है. लुधियाना स्थित यह कंपनी तौलिए, डुवेट और फिटेड चादरें जैसे बाथ और बिस्तर के लिनेन बनाती है. ट्राइडेंट का दो-तिहाई सालाना कमाई 150 से अधिक देशों में निर्यात से आता है. राजिंदर गुप्ता ने स्वास्थ्य कारणों और पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए 2022 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजिंदर गुप्ता का नेट वर्थ 10,000 करोड़ है.

राजिंदर गुप्ता का राजनीतिक सफर

राजिंदर गुप्ता पंजाब के व्यापारिक जगत में एक जाना-माना नाम हैं. वे राज्य आर्थिक नीति और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और श्री काली देवी सलाहकार समिति के अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे थे. इन पदों से इस्तीफा देकर उन्होंने अपनी राजनीतिक उम्मीदवारी पर ध्यान केंद्रित किया है. राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा उम्मीदवार बनने की खबर के साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. पार्टी के पास पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से 93 सीटें हैं, जो राज्यसभा चुनाव में आवश्यक बहुमत से कहीं अधिक हैं. इस वजह से माना जा रहा है कि राजिंदर गुप्ता की जीत लगभग तय है.

लुधियाना सीट खाली होने के कारण हो रहा चुनाव

यह राज्यसभा सीट लुधियाना विधानसभा उपचुनाव के बाद खाली हुई थी. उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की थी, जबकि पहले यह सीट गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी. संजीव अरोड़ा की जीत के बाद उन्हें पंजाब का उद्योग मंत्री बनाया गया.

कब होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव 24 अक्टूबर 2025 को होंगे. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग ने अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी करने का फैसला किया है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर होगी.

 

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक कलेक्टर और एसपी की बैठक लेंगे, इस बैठक में गुड गवर्नेस पर चर्चा होगी…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर और एसपी की बैठक लेंगे. यह बैठक 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री साय करेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य तौर पर “गुड गवर्नेस” पर चर्चा होगी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक कलेक्टर और एसपी की बैठक लेंगे. इस बैठक में “गुड गवर्नेस” पर चर्चा होगी. इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय विकास योजना, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे.

कलेक्टर-एसपी की बैठक में डीएफओ औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं. नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बड़ी प्रशासनिक बैठक आयोजित की जा रही है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने 30 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया है.

विकास शील इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे. बता दें कि विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला.

विकास शील कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं. अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर रहे. हालांकि वर्ष 2018 से वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे.

CG: नक्सल प्रभावित गांवों में शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा…

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा की शुरुआत बस्तर संभाग के सातों जिलों के लगभग 250 गांवों में की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना और गांवों को शहरों से जोड़ना है।

नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से यहां के ग्रामीणों को अब तक यात्री बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन, अब कुल 250 गांवों के लिए 36 यात्री बस सेवाओं की शुरुआत की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर यात्री बसों का शुभारंभ किया।

बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से चर्चा की थी।

मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्य योजना से भी अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने अमित शाह को जानकारी देते हुए कहा था कि राज्य सरकार की ‘समन्वित विकास और सुरक्षा’ नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है।

अहमदाबाद वाली घटना हो ही जाती, एयर इंडिया की फ्लाइट में गुल हुई बिजली, बीच आसमान लोगों की हलक में अटकी जान

0

अहमदाबाद में हुए उस भयानक प्लेन क्रैश की याद अभी भी भारतीय लोगों के जेहन से नहीं गई है, और आज एक बार फिर ऐसी ही घटना होते-होते टल गई. पंजाब के अमृतसर से ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के इलेक्ट्रिक सप्लाई फिर से फेल हो गया. हालांकि, पायलटों ने काफी सूझबूझ दिखाते हुए, फ्लाइट का RAT सिस्टम यानी रैम एयर टर्बाइन (Ram Air Turbine) एक इमरजेंसी बिजली सप्लाई उपकरण है, जो विमान के सभी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को तब चलाने के लिए इस्तेमाल होता है. इसे तब एक्टिव किया जाता है जब मुख्य इंजन और सहायक पावर यूनिट (APU) काम करना बंद कर दें.Q

बंगाल के स्वर्ग में बारिश से तबाही, बाढ़ में ढह गया पुल, 6 लोगों की मौत, IMD का ऑरेंज अलर्ट

0
उत्तर बंगाल और सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
इस मूसलाधार बारिश सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है. मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है. दार्जिलिंग जिले के जसबीर बस्ती क्षेत्र में एक बड़े भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हुई.

दूधिया में पुल ढहा, यातायात ठप

भारी बारिश के कारण बालासन नदी पर दूधिया स्थित लोहे का पुल बह गया, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक का संपर्क टूट गया. पुल के ध्वस्त होने से वाहन आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. गारिधुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है.
नेशनल हाईवे 717E पर पेडोंग और रिशिखोला के बीच भूस्खलन से सिलीगुड़ी और सिक्किम को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया है. इसके अलावा हुसैन खोला और एनएच-110 (कर्सियांग के पास) में भी भूस्खलन की खबर है. लगातार बारिश के कारण सड़क से मलबा हटाने का काम बेहद मुश्किल हो रहा है.

कालिम्पोंग में हालात गंभीर

कालिम्पोंग जिले में लगातार बारिश के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं और संचार सेवाएं बाधित हैं. लगातार भूस्खलन की वजह से प्रशासन अलर्ट पर है. वहीं जलपाईगुड़ी के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. घर डूब गए हैं और लोग घुटने-भर पानी में फंसे हुए हैं.

आईएमडी का अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) ने दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और कूचबिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अलीपुरद्वार में रेड अलर्ट और उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर व मालदा में येलो वार्निंग दी गई है. लोगों को पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी बारिश से हुई तबाही से बेहद दुखी हूं. जनहानि, संपत्ति का नुकसान और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति हुई है. मैं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और संबंधित अधिकारियों से संपर्क में हूं. बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं. हम हरसंभव मदद करेंगे.’

वैष्‍णो देवी यात्रा आज से बंद, श्राइन बोर्ड ने क्‍यों लिया फैसला, कब होंगे माता के दर्शन

0
माता वैष्‍णो देवी के लाखों-करोड़ों भक्‍तों के लिए इस साल लगातार अशुभ समाचार आ रहे हैं. अगस्‍त महीने के आखिरी सप्‍ताह में बहुत भारी बारिश की वजह से भीषण लैंडस्‍लाइड हुआ. वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्‍खलन की वजह से जानमाल का व्‍यापक नुकसान हुआ था. तकरीबन 3 दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. यात्रा मार्ग को दुरुस्‍त करने में काफी दिन लगे थे, तब जाकर यात्रा फिर से शुरू हो सकी थी. अब एक बार फिर से माता वैष्‍णो देवी की यात्रा को स्‍थगित करना पड़ा है. इस बार भी खराब मौसम की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. वैष्‍णो देवी की यात्रा 5 अक्‍टूबर 2025 यानी रविवार से तीन दिनों तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. मौसम का मिजाज ठीक रहा तो श्रद्धालु 8 अक्‍टूबर से फिर से माता के दर्शन के लिए जा सकेंगे.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जम्‍मू संभाग में 5 अक्‍टूबर से मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है. भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है. रियासी में भी मौसम के तेवर काफी तल्‍ख रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में माता वैष्‍णो देवी यात्रा के आधार‍ शिविर कटड़ा में भी मौसम के खराब रहने का अंदेशा है. IMD के अलर्ट को देखते हुए श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यात्रा को अस्‍थाई तौर पर रोकने की घोषणा की है, ताकि किसी तरह का कोई खतरा न पैदा होने पाए.

इस वजह से रोकनी पड़ी यात्रा

IMD ने जम्‍मू संभाग में तीन दिनों तक मौसम खराब होने की भविष्‍यवाणी की है. मध्‍यम से तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम के तेवर तल्‍ख होने की चेतावनी के बाद श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र यात्रा को 5,6 और 7 अक्‍टूबर 2025 तक के लिए रोक दिया है. अब माता वैष्‍णो देवी की यात्रा 8 अक्‍टूबर से शुरू होगी, वो भी यदि मौसम ने साथ दिया तो. यदि मौसम के तेवर बदले रहे तो यात्रा पर रोक की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. मौसम में एक बार‍ फिर से हलचल होनी शुरू हो गई है. इसका असर जम्‍मू-कश्‍मीर के कई इलाकों पर भी पड़ने की संभावना है. वेदर एक्‍सपर्ट ने बारिश होने की संभावना जताई है.

आई के दौर में बदल रही है दुनिया, शिक्षकों पर भी पड़ेगा असर…..अभी से सीख लें ये जरूरी स्किल्स*-

0
आज, 05 अक्टूबर 2025 को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने दुनिया के लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित किया है. शिक्षण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है. एआई अब केवल असिस्टेंट डिवाइस नहीं है, बल्कि शिक्षा की पूरी प्रक्रिया को बदलने की क्षमता रखता है. पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म, ऑटोमेटेड ग्रेडिंग सिस्टम और इंटेलिजेंट ट्यूटरिंग सॉफ्टवेयर जैसे एआई-ऑपरेटेड डिवाइसेस शिक्षकों की पारंपरिक भूमिका को फिर से परिभाषित कर रहे हैं.

टेक्नोलॉजी एक ही क्लास में बैठे हर स्टूडेंट को उसकी सीखने की स्पीड और स्टाइल के आधार पर Adapted कॉन्टेंट और प्रैक्टिस सेशन प्रदान कर सकती है. AI असाइनमेंट चेक करने, अटेंडेंस लेने जैसे कामों को ऑटोमैटिक करके शिक्षकों का समय बचाएगा. वहीं शिक्षा को स्टूडेंट सेंट्रिक भी बनाएगा. एआई के जरिए फैक्चुअल इन्फॉर्मेशन तक पहुंच आसान हो गई है. इसलिए अब शिक्षकों को ‘ज्ञान का भंडार’ नहीं माना जाएगा. विश्व शिक्षक दिवस पर समझिए एआई और एजुकेशन का तालमेल.

AI Impact on Education: एआई बदल देगा शिक्षकों की भूमिका

बदलते दौर में शिक्षकों को सुविधा देने वाले (Facilitators), गाइड और मेंटर की भूमिका में आना होगा. क्लास का वातावरण अब तथ्यों को याद करने के बजाय क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिएटिविटी विकसित करने पर फोकस्ड होगा. यह बदलाव शिक्षकों से हाई लेवल स्किल्स और नई मानसिकता की डिमांड करता है. उन्हें समझना होगा कि AI शिक्षा को रिप्लेस नहीं करेगा, बल्कि उसे बेहतर करेगा. अब शिक्षकों को वो काम करने होंगे, जो मशीन चाहकर भी नहीं कर सकती.
एआई टूल्स के कारण शिक्षण क्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जानिए 3 प्रमुख बदलाव:

1. शिक्षण और मूल्यांकन का निजीकरण (Personalization of Learning)

AI हर स्टूडेंट का डेटा एनालाइज करके उसकी सीखने की कमियों और मजबूतियों को पहचान लेगा. इससे शिक्षक एक ही कोर्स/सिलेबस को पर्सनाइज कर सकेंगे. मूल्यांकन ज्यादा डायग्नॉस्टिक हो जाएगा. इसमें एआई तुरंत फीडबैक देगा. फिर शिक्षक उसी फीडबैक का इस्तेमाल करके सीखने का अनुभव बेहतर बनाएंगे.

2. कम होगा प्रशासनिक बोझ (Reduction in Administrative Load)

AI-संचालित सॉफ्टवेयर ग्रेडिंग, अटेंडेंस रिकॉर्डिंग और प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने जैसे समय लेने वाले काम ऑटोमैटिक कर देंगे. इससे शिक्षकों को स्टूडेंट्स के साथ पर्सनली जुड़ने, क्लास एक्टिविटीज को डिजाइन करने और नए टीचिंग मेथड्स पर फोकस करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

3. शुरू होंगे नए विषय

एआई और डेटा साइंस से संबंधित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की जरूरत बढ़ जाएगी. शिक्षकों को इन उभरते हुए क्षेत्रों को पढ़ाने और स्टूडेंट्स को इन टेक्नोलॉजीस का नैतिक और प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए तैयार करने की जरूरत होगी.

AI Skills for Teachers: एआई के दौर में टीचर्स के लिए जरूरी स्किल्स

एआई के दौर में सफल होने के लिए शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण कौशल के साथ ही नीचे लिखी 4 अनिवार्य स्किल्स भी डेवलप करनी होंगी:

1. AI लिटरेसी और कोलैबोरेटिव स्किल

शिक्षकों को एआई डिवाइसेस को समझने, उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने और उन्हें अपने कोर्स में इंटीग्रेट करने की क्षमता विकसित करनी होगी. उन्हें AI को सहयोगी (Co-pilot) के रूप में देखना होगा, न कि रिप्लेसमेंट के रूप में. उन्हें जानना होगा कि कौन से काम AI के लिए उपयुक्त हैं और कौन से उनके लिए.

2. हायर ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स

एआई फैक्ट्स प्रदान कर सकता है. इसलिए शिक्षकों को छात्रों को एनालिटिकल स्किल्स, क्रिटिकल रीजनिंग और कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम सॉल्विंग सिखाने पर फोकस करना होगा. उन्हें ऐसे प्रश्न पूछने होंगे, जिनके जवाब AI से आसानी से न मिल सकें. इससे स्टूडेंट्स को गहराई से सोचने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा.

3. इमोशनल एंड सोशल इंटेलिजेंस

AI इमोशनल सपोर्ट या ह्यूमन गाइडेंस प्रदान नहीं कर सकता है. शिक्षकों की भूमिका छात्रों के Socio-Emotional Well-being के लिए जरूरी होगी. सिंपेथी, कम्युनिकेशन और Conflict resolution जैसी ह्यूमन स्किल्स AI के दौर में शिक्षकों के लिए जरूरी होंगी.

4. क्रिएटिविटी और कोर्स डिजाइन

शिक्षकों को AI-जनरेटेड कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके नए और आकर्षक चैप्टर्स डिजाइन करने में सक्षम होना चाहिए. उन्हें फ्लेक्सिबल हाइब्रिड लर्निंग मॉडल बनाने की जरूरत होगी, जिनमें ऑनलाइन (AI-असिस्टेड) और ऑफलाइन (शिक्षक-नेतृत्व वाले) शिक्षण को कंबाइन किया जा सके.

ड्रग्स, पॉर्नोग्राफी, जुआ… डेटिंग ऐप्स की जाल में फंसे 18 से कम उम्र वाले बच्चे, पुलिस के D-DAD ने बचाई हजारों जान

0
केरल का एक मात्र 16 साल का लड़का, दो साल से लगातार डेटिंग ऐप पर एक्टिव था. नाबालिग बच्चे के डेटिंग ऐप पर फंसे रहना ऑनलाइन ऐप के खतरे को उजागर किया है. आज के डिजिटल दुनिया से हम जहां कदम ताल मिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं, नाबालिग या फिर कम उम्र के बच्चों ने वहां पर अपनी एक अलग ही दुनिया बना लीं है. वे बाहर भी नहीं आना चाहते हैं और इसके जाल में फंसते-फंसते वे कब ड्रग्स, सिगरेट, पॉर्न और गेमिंग की लत लगा बैठते हैं, पता ही नहीं चलता है.

हाल ही में केरल पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें कई सरकारी कर्मचारी भी हैं, जिनके खिलाफ किशोर के यौन शोषण का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी प्रोफाइल के जरिए बच्चे दोस्ती के बहाने शोषण करने वाले थे. जांच में पता चला कि लड़का करीबन दो सालों से फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक्टिव रहता था. पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब आम हो रही हैं. ये केस डिजिटल दुनिया के काले साइड को उजागर करती हैं.

पुलिस ने इस बच्चे की जान डिजिटल डी-एडिक्शन (डी-डैड- D-DAD) पहल की मदद से बचाया था. इस ऐप के जरिए ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया और पॉर्नोग्राफी की लत से बचाने का प्रयास है.

जानते हैं डी-डैड प्रोजेक्ट के बारे में?

डी-डैड प्रोजेक्ट 2023 में शुरू हुआ. यह देश का पहला ऐसा कार्यक्रम है. वर्तमान में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर में छह केंद्र चल रहे हैं. माता-पिता, स्कूलों और बाल अधिकार कार्यकर्ताओं से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के बाद पुलिस ने इसे 2025-26 वित्तीय वर्ष के अंत तक पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, पलक्कड़, मलप्पुरम, वायनाड, इडुक्की और कासरगोड में विस्तार की तैयारी में है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 से जुलाई 2025 तक डी-डैड केंद्रों ने 1,992 डिजिटल लत को बचाया. इनमें से 571 बच्चों को ऑनलाइन गेम्स की लत थी.

बच्चों को समय पर बचाने की पहल

एर्नाकुलम के डी-डैड केंद्र के समन्वयक और स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी सूरज कुमार एमबी ने कहा, ‘यह पहल सैकड़ों बच्चों के लिए समय रहते पुलिस की हस्तक्षेप से बचाने की पहल है. लड़के ज्यादातर गेम्स की लत में फंसते हैं, जबकि लड़कियां सोशल मीडिया की ओर आकर्षित होती हैं. हम काउंसलरों के जरिए व्यावहारिक तरीके सुझाते हैं. माता-पिता को भी शामिल करते हैं.’ सूरज ने बताया कि पहले परिवार मोबाइल इस्तेमाल को लत नहीं मानते थे, लेकिन अब मामले बढ़ने से वे इसे शराब या ड्रग्स जितना गंभीर समझ रहे हैं. राज्य सरकार ने जुलाई में समाप्त हुए काउंसलर कॉन्ट्रैक्ट्स को नवीनीकृत किया है और बढ़ती मांग के लिए अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त कर रही है.

डेटिंग ऐप्स के शिकार नाबालिग

हाल ही विधानसभा सत्र में मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग पर चिंता जा जा रही थी. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एमएलए केजे मैक्सी के सवाल पर बताया कि जनवरी 2021 से 9 सितंबर 2025 तक 41 बच्चों ने मोबाइल दुरुपयोग से आत्महत्या की. इसी अवधि में 30 बच्चों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े यौन या नशीले पदार्थों के अपराधों में कार्रवाई हुई. साइबर लॉ एक्सपर्ट और साइबर सुरक्ष फाउंडेशन के संस्थापक जियास जमाल ने डी-डैड को मॉडल पहल बताया, लेकिन चेतावनी दी कि नाबालिगों के बीच डेटिंग ऐप्स का दुरुपयोग गंभीर चुनौती है. जमाल ने कहा, ‘ये ऐप्स 18+ के लिए हैं, लेकिन कमजोर वेरिफिकेशन से नाबालिग घुस जाते हैं। ये शोषण का केंद्र बन रहे हैं. विदेशी सर्वर से चलने वाले ऐप्स पर विज्ञापनों को रोकना जरूरी है.’

ऐप्स की लत में फंसे बच्चे पॉर्नोग्राफी और ड्रग्स के शिकार

इस प्रकार के ऐप्स में फंसे बच्चे फंसकर ब्लैकमेल, पॉर्नोग्राफी या नशीले पदार्थों के कारोबार में धकेले जाते हैं. महिलाओं एवं बाल विकास विभाग ने 1,227 स्कूलों में ‘अवर रिस्पॉन्सिबिलिटी टू चिल्ड्रन’ (ओआरसी) पहल शुरू की है, जो डिजिटल लत पर जागरूकता फैलाती है. शिक्षा विभाग के साथ मिलकर 1,012 स्कूलों में साइको-सोशल काउंसलर तैनात किए गए हैं.

CG: 5 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना, पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई…

0

छत्तीसगढ़ में 5 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सिस्टम कमजोर पड़ रहा है. रायपुर में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें आईएमडी की लेटेस्ट रिपोर्ट.

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 5 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और वितरण दोनों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है. राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश देखने को मिलेगी.

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के लगभग सभी संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई. सबसे ज्यादा बारिश बारसूर में 7 सेमी और बिहारपुर में 6 सेमी दर्ज की गई.

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20.6°C दुर्ग में ही रिकॉर्ड किया गया.

बारसूर 7, बिहारपुर 6, कुसमी 5, छुरा 5, कशडोल 5, बोदारी 5, दौरा कोचली 5, पचपेड़ी 4, सोनहत 4, पेंड्रा 3, अहिवारा 3, मस्तूरी 3, कुनकुरी 3, चांदो 3, भटगांव 3, बैकुण्ठपुर 3 और अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई.

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब गुजरात, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है. वहीं, पश्चिमी झारखंड, दक्षिण बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी. वहीं, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आसमान सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है.