एशिया कप ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी ने यूएई क्रिकेट बोर्ड को ट्रॉफी दी, BCCI का दबाव
एशिया कप ट्रॉफी विवाद में बड़ी हलचल। मोहसिन नकवी ने आखिरकार यूएई क्रिकेट बोर्ड को ट्रॉफी सौंप दी है। पहले नकवी ने ट्रॉफी,भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई से ले जाने को कहा था, लेकिन बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए धमकी दी थी कि अगर ट्रॉफी नहीं लौटी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। BCCI की सख्त चेतावनी के बाद नकवी ने माफी मांगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अगले महीने आईसीसी की बैठक में नकवी के खिलाफ विरोध करेगा। राजीव शुक्ला और मोहसिन नकवी के बीच खिलाड़ियों के अनुशासन और ट्रॉफी के मुद्दे पर विवाद हुआ। राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और ट्रॉफी लेने के लिए कप्तान दुबई नहीं आए। शुक्ला ने सलाह दी कि नकवी को या तो गृह मंत्रालय या पीसीबी में से एक को चुनना चाहिए, क्योंकि दोनों जिम्मेदारियां एक साथ संभालना मुश्किल है। Shahid Afridi समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने Naqvi के रवैये की आलोचना की.
मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रहे मौजूद
21000 स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा
विदेशी अतिथि भी होंगे शामिल
मानसून की वापसी पर ब्रेक, 50 KMPH की तूफानी हवा के साथ बारिश के आसार, दो सिस्टम एक्टिव
बंगाल की खाड़ी में दूसरा लो-प्रेशर
मानसून वापसी पर ब्रेक
जंग सिर्फ हथियारों से नहीं जीते जाते, राजनाथ ने सैनिकों से कहा, नई टेक्नोलॉजी को अपनाएं और हमेशा तैयार रहें
मल्लिकार्जुन खरगे को लगाया गया पेसमेकर, सफल रही सर्जरी, 3 अक्टूबर से काम पर लौटेंगे
ASEAN समिट में मिल सकते हैं मोदी-ट्रंप! टैरिफ वार, रूसी तेल और पाकिस्तान पर होगी सीधी बात
- टैरिफ और व्यापार विवाद
- रूस से ऊर्जा आयात
- पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी नीति
वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी, प्रदेश के चार बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बनाने और दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों के रिपेयरिंग के लिए राजधानी रायपुर में सर्विस सेंटर बनाने की घोषणा की। श्री साय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता हेतु 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वृद्धजन दिवस हमें अपने दायित्वों को याद दिलाने का अवसर है। मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मैंने अपने गुरु के संस्कार और आदर्शों का हमेशा पालन किया है। श्री साय ने कहा कि हम सभी को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में है, कल हम सभी उसी अवस्था में होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय और अतिथियों ने जनता से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बन सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं में 14 लाख से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा रही है तथा 6 जिलों में प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं। विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 54 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
इस अवसर पर मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री इन्द्र कुमार साहू, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यटन साथी पहल: जिला प्रशासन रायपुर और इज माय ट्रिप के बीच एमओयू
कार्यक्रम में पर्यटन साथी पहल के लिए ईज़ माई ट्रिप और जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन साथी पहल के तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति बैच 50 युवाओं को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण तीन महीने में पूरा होगा।
सोलर पैनल लगाकर धनेश ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के सुदूर ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना आज अनेक परिवारों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रवान निवासी धनेश कुमार वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है।
केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है अनुदान
धनेश ने बताया कि समाचार पत्र में विज्ञापन देखने के बाद बिजली विभाग से जानकारी प्राप्त की और अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम स्थापित करवाया। इस योजना के तहत उन्हें शासन से एक जाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उसने बताया कि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।
बैंक से न्यूनतम ब्याज पर ऋण सुविधा
इच्छुक उपभोक्ता को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन करना होता है। आवेदन के बाद सत्यापन पश्चात बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री वैष्णव ने बताया कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शासन की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे आमजन को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस योजना का लाभ अवश्य लें और सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।
राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शो और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।









