Home Blog Page 584

“World Leaders Salary: पीएम मोदी से कितना ज्यादा कमाते हैं वर्ल्ड लीडर्स, जानें ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की सैलरी”

0

World Leaders Salary:  दुनिया के बड़े नेता सिर्फ नीतियों और फैसलों के जरिए ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि उनकी सैलरी भी लोगों के बीच उत्सुकता का विषय होती है. आम नागरिक हमेशा यह जानना चाहते हैं कि उनकी तुलना में दुनिया के टॉप नेताओं की सैलरी कितनी है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी के बारे में तो हमने आपको बीते दिन बताया था. वह आंकड़ा निश्चित रूप से सम्मानजनक है, लेकिन जब हम इसे अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से तुलना करते हैं तो यह अंतर साफ दिखाई देता है. चलिए जानें कि ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की सैलरी कितनी है.

व्लादिमीर पुतिन की सैलरी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बात करें तो रूस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे में उनके राष्ट्रपति की सैलरी भी टॉप की होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो व्लादिमिर पुतिन को आधिकारिक रूप से सालाना करीब 1,40,000 डॉलर यानी लगभग 1.16 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. यह राशि उनके मूल वेतन की है, लेकिन राष्ट्रपति होने के नाते उन्हें सरकारी निवास, सुरक्षा, यात्रा और अन्य भत्तों जैसी कई सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं, जिससे कि आंकड़ा बढ़ जाता है. हालांकि, रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और यूक्रेन युद्ध ने उनकी आर्थिक स्थिति और संपत्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की कमाई अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात करें तो अमेरिकी कानून के अनुसार उनका बेसिक वेतन 4,00,000 डॉलर (करीब 3.32 करोड़ रुपये) सालाना है. इसके अलावा उन्हें 50,000 डॉलर का वार्षिक भत्ता, 1,00,000 डॉलर यात्रा खर्च और 19,000 डॉलर मनोरंजन के लिए मिलते हैं, साथ ही 1,00,000 डॉलर ऑफिस और राष्ट्रपति आवास सजाने-संवारने के लिए अलग से दिए जाते हैं. इन सभी को मिलाकर ट्रंप का कुल पैकेज लगभग 5,69,000 डॉलर यानी करीब 4.72 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

शी जिनपिंग की आधिकारिक आय रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की घोषित वार्षिक सैलरी लगभग 1,36,620 युआन है, जो अमेरिकी डॉलर में करीब 19,000 से 22,000 डॉलर (लगभग 15-18 लाख रुपये) होती है. यह आंकड़ा चीन की विशाल अर्थव्यवस्था और उनकी शक्ति को देखते हुए बेहद कम माना जाता है. हालांकि, यह भी सच है कि शी जिनपिंग को मिलने वाले आधिकारिक वेतन से ज्यादा चर्चा उनके पद से जुड़ी अघोषित सुविधाओं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर रहती है.

किसकी सैलरी ज्यादा कम अगर तुलना की जाए तो पीएम मोदी की सैलरी ट्रंप और पुतिन जैसे नेताओं से काफी कम है. वहीं, शी जिनपिंग की घोषित आय तो मोदी से भी कम है, लेकिन उनके वास्तविक आर्थिक लाभों पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.

“भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पश्चिम यूपी में बिगड़ता आबादी संतुलन चुनौती, लेकिन यह लड़ाई…”

0

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचकर सफाई अभियान और रक्तदान शिविर में भाग लिया.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़ते आबादी संतुलन, वोट चोरी के आरोपों, बूथ कैप्चरिंग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बयान दिए.

चौधरी ने विपक्ष पर नेगेटिव प्रोपेगैंडा का आरोप लगाते हुए इंदिरा गांधी के 1971 के रायबरेली चुनाव को निशाना बनाया.

पश्चिम यूपी में आबादी संतुलन बिगड़ना बड़ी चुनौती जगद्गुरु रामभद्राचार्य के ‘पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन गया है’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से आबादी का संतुलन बिगड़ा है, वह हम सभी के लिए एक चुनौती है. लेकिन यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, विचारधारा की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सभी जाति-पंथ के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के तहत जीवन यापन का हक है. भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है.

वोट चोरी पर पलटवार: इंदिरा गांधी दोषी पाई गईं विपक्ष का नेगेटिव प्रोपेगैंडा विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर चौधरी ने कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी किसने की, यह जनता जानती है. 1971 के रायबरेली लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को वोट चोरी का दोषी पाया गया था. उन्होंने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर चुनाव जीता था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी.

चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि आज वही लोग, जो अतीत में प्रमाणित रूप से दोषी थे, अब नेगेटिव प्रचार कर रहे हैं. 1971 चुनाव में इंदिरा गांधी ने राज नारायण को हराया था, लेकिन अदालत ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लिए फैसला सुनाया, जो इमरजेंसी का कारण बना.

2014 के बाद बूथ कैप्चरिंग और हिंसा का अंत चौधरी ने दावा किया कि 2014 से पहले बूथों पर अराजकता, हिंसा और बूथ कैप्चरिंग आम थी. गरीबों और कमजोर वर्गों को वोट डालने से रोका जाता था. लेकिन 2014 के बाद से कोई बूथ हिंसा या कैप्चरिंग नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों को यह प्रक्रिया खटक रही है, वे वही हैं जो पहले चुनावों को प्रभावित करते थे.

महिलाओं की सुरक्षा पर योगी सरकार सजग हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुई एक दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि यह दुखद और पीड़ादायक है, लेकिन सरकार सजग है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया. तीन तलाक बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कानून लाया गया, जो भाजपा की समावेशी नीति को दर्शाता है.

सेवा पखवाड़ा अभियान का हिस्सा पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत चौधरी ने मुजफ्फरनगर में सफाई अभियान चलाया और रक्तदान शिविर में भाग लिया. यह अभियान भाजपा की सामाजिक सेवा को मजबूत करने का प्रयास है.

“Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी का आरोप-काटे जा रहे कांग्रेस समर्थकों के वोट, सबूत दिखाए”

0

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं. वोट चोरी को लेकर वो बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरने का काम कर रहे हैं. आज गुरुवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के सभागार में पीसी की और फर्जी तरीके से वोट काटने के आरोप लगाए.

राहुल गांधी ने कुछ सबूत भी सामने रखे और दावा किया कि चुनाव आयोग के संरक्षण में ये सब हो रहा है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे थे कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हाइड्रोजन बम फोड़ सकते हैं लेकिन अपने बयान में राहुल ने कहा कि आज हाइड्रोजन बम नहीं है. हाइड्रोजन बम की जगह राहुल ने आज वोट डिलीट में फर्जीवाड़े के आरोप लगाए.

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग सिस्टमेटिकली लाखों वोटर्स को टारगेट करके उनके नाम हटा रहा है. मतदाताओं को हटाने का काम किसी व्यक्ति के माध्यम से नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर का उपयोग करके केंद्रीकृत तरीके से किया गया.

पीसी में राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आनंद में साल 2023 के चुनाव में 6018 वोट डिलीट किए गए हैं. खासतौर पर इनमें दलित और ओबीसी वोटर शामिल हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि चुन-चुनकर ऐसे लोगों के वोट डिलीट किए जा रहे हैं जो कांग्रेस समर्थक हैं. वोट डिलीट करने का ये काम बाहर के राज्यों के फोन नंबर से किया जा रहा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक सीआईडी की तरफ से बार बार चुनाव आयोग को 18 पत्र लिखे और वोट डिलीट के मुद्दे पर कुछ सवाल पूछे गए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया. राहुल ने कहा कि इससे ये लगता है कि चुनाव आयोग मतदाताओं के नाम हटाने का ब्यौरा न देकर लोकतंत्र के ‘हत्यारों’ का बचाव कर रहा है.

राहुल की पीसी में सामने आया वोटर राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वोटर को मंच पर भी बुलाया. कर्नाटक के इस वोटर ने पीसी के दौरान बताया कि मेरे नाम पर 12 लोगों का नाम डिलीट किया गया है और मुझे इसकी जानकारी भी नहीं है. वोटर ने बताया कि मैंने कभी किसी को कोई मैसेज नहीं किया है और न ही बुलाया है. राहुल ने आरोप लगाए कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ‘बड़े पैमाने’ पर मतदाताओं के नाम हटाए गए. यह मतदाताओं के नाम हटाकर ‘वोट चोरी’ करने का एक और उदाहरण है.

राहुल ने अपनी पीसी में क्या कहा? राहुल ने अपनी पीसी में कहा, ‘मैं पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात कह रहा हूं. देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है. मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा.

राहुल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को जो वर्ग वोट करते हैं उनके वोट काटे जा रहे हैं. सॉफ्टवेयर के जरिए वोट डिलीट के आवेदन किए गए हैं. कर्नाटक के बाहर के फोन नंबर इस्तेमाल कर वोट डिलीट कराए गए हैं. सूर्यकांत नाम के शख्स ने 14 मिनट में 12 वोट डिलीट करने के फॉर्म भरे हैं. इस दौरान राहुल ने वीडियोज और लोगों को पेश किया.

ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को बचा रहे- राहुल राहुल गांधी ने कहा कि यह इस देश के युवाओं को समझाने और दिखाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली हो रही है. मैं चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के बारे में एक मजबूत दावा पेश करने जा रहा हूं.

राहुल ने 7 अगस्त को पेश की थी प्रजेंटेशन राहुल गांधी की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस 7 अगस्त को हुई थी. इसमें उन्होंने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट के 2024 आम चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण पेश करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग, बीजेपी के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा है. उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ अपराध बताया था.

हाइड्रोजन बम को लेकर क्या कहा था? बिहार चुनाव में लगातार राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठाते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी है. यह आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड लेकर अडाणी-अंबानी को दे देंगे. महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे.

उन्होंने कहा था कि हमने बिहार की यात्रा की. बिहार के सारे के सारे युवा खड़े हो गए, छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते थे, कहते थे वोट चोर, गद्दी छोड़. बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते थे. आपने एटम बम का नाम सुना है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है. पूरे देश को आपकी सच्चाई पता लगने वाली है. हाइड्रोजन बम के बाद पीएम नरेंद्र माेदी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा सकेंगे.

“पाकिस्तान ने बढ़ाई भारत की टेंशन, सऊदी अरब के साथ पाक की डिफेंस डील बनेगी खतरा?”

0

हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक नई डिफेंस डील हुई है, इस समझौते पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रियाद में हस्ताक्षर किए हैं.

इस डील का मकसद दोनों देशों को एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी बाहरी हमले के खिलाफ मिलकर खड़ा होना बताकर सुरक्षा का मजबूत गठबंधन बनाना है.

इस डिफेंस डील पर भारत का जवाब भारत ने इस नई डिफेंस डील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस समझौते के असर और इसके क्षेत्रीय माहौल पर पड़ने वाले प्रभावों को गंभीरता से देख रहा है. उन्होंने बताया कि भारत बारीकी से समझेगा कि इस डील के राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक क्षेत्रीय स्थिरता पर क्या असर पड़ेगा. जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत की प्राथमिकता अपनी सुरक्षा को मजबूत बनाना और देश के हितों की रक्षा करना है.

यह समझौता इस लिहाज से खास है कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य तनाव के कुछ महीनों बाद आया है. भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले इस तनावपूर्ण टकराव ने क्षेत्र में शांति की नाजुक स्थिति को साफ दिखाया था. ऐसे में पाकिस्तान का सऊदी अरब के साथ इस तरह का मजबूत सुरक्षा गठबंधन बनाना भारत के लिए चिंता का विषय बन सकता है.

पूरे दक्षिण एशिया पर हो सकता है असर माना जा रहा है कि  पाकिस्तान  के रक्षा संबंधों में किसी भी बड़े बदलाव का असर पूरे दक्षिण एशिया के रणनीतिक और कूटनीतिक वातावरण पर पड़ सकता है. सऊदी अरब का पाकिस्तान के साथ इस तरह का गहरा रक्षा सहयोग क्षेत्रीय ताकतों के बीच नई कूटनीतिक चालें हो सकती हैं.

सऊदी अरब और पाकिस्तान के इस समझौते को लेकर भारत ने अभी सीमित लेकिन स्पष्ट रुख अपनाया है. सरकार की कोशिश है कि वे इस समझौते के हर पहलू को ध्यान से देखें और आवश्यक कदम उठाएं, ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे और किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती से निपटा जा सके.

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65.16 करोड़ रुपए डीबीटी (DBT) के माध्यम से अंतरित किए।

0

”विश्वकर्मा जयंती पर सीएम साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65.16 करोड़ रुपए अंतरित किए…”Raipur में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिकों के योगदान से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में 1.84 लाख श्रमिकों को 65.16 करोड़ रुपए डीबीटी (DBT) के माध्यम से अंतरित किए। सीएम साय ने कहा कि समाज की रीढ़ श्रमिक हैं और उनके योगदान से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने दीदी ई-रिक्शा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि और श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना के तहत मकान निर्माण सहायता राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने की घोषणा की। साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज का संपूर्ण खर्च अब श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा।

 

CG Weather: सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 18 से 23 सितंबर के बीच अच्छी वर्षा की संभावना है।

0

”सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 18 से 23 सितंबर के बीच अच्छी वर्षा की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनी।”

छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह वरदान साबित हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 18 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। विशेष रूप से सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश का असर ज्यादा दिख सकता है। विभाग ने बताया कि फिलहाल एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में यह 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन परिस्थितियों से प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक वर्षा का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

 

हड़ताली कर्मचारियों को संविदा भर्ती नियम अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति करने को आदेश जारी…

0

”हड़ताली कर्मचारियों को संविदा भर्ती नियम अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति करने को आदेश जारी हुआ है। जिसका बुधवार को पूरे 16 हजार संविदा कर्मचारियों द्वारा इनका खंडन किया और अपनी नाराजगी व्यक्त की गई।”

बीते एक माह से प्रदेश भर में हड़ताल पर बैठे 16 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सचिव द्वारा पत्र जारी कर हड़ताल को खत्म करने एवं 16 सितंबर 2025 तक कार्य में वापस लौटने को कहा गया था। साथ ही सभी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि सभी हड़ताली कर्मचारियों को संविदा भर्ती नियम अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति करने को आदेश जारी हुआ है। जिसका बुधवार को पूरे 16 हजार संविदा कर्मचारियों द्वारा इनका खंडन किया और अपनी नाराजगी व्यक्त की गई।

इन कर्मचारियों ने कहा हमें अफसोस है कि एक ओर हमारे स्वास्थ्य मंत्री 10 मांगों में से 5 मांगे पूर्ण करने और बची हुए 5 मांगे के लिए केंद्र को पत्र लिखने की बात करते हैं, मतलब शासन अपने और हमारे हड़ताल के बीच का रास्ता बना रहे है।

वहीं उनके ही प्रशासन एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल के विरुद्ध कार्यवाही पर कार्यवाही कर रहें हैं। यह हमारे लिए दूसरी बार पत्र जारी हुआ है। पहले कार्यवाही आदेश के खिलाफ हम 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पहले ही सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे चुकें हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि हम 16 हजार कोरोना योद्धा कहे जाने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इन आदेशों का खंडन करते हैं और इस पत्र से हम बिलकुल भी डरने वाले नहीं हैं। हमारा कोई भी साथी फिर से ज्वाईनिंग नहीं करने वाले हैं, हड़ताल जारी है और जारी रहेगी। अब आश्वासन नहीं आदेश चाहिए।

इसी क्रम में हड़ताल के 30वें दिन में बलौदा बाजार के सभी 421 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदा बाजार द्वारा भी एनएचएम संविदा सेवा भर्ती नियम के अनुसार एक माह पूर्व नोटिस देते हुए 421 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पत्र जारी किया गया है, जिसका बलौदा बाजार के सभी कर्मचारियों ने खंडन किया और विरोध जताते हुआ सभी पत्र को आग लगाकर फूक दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हममें से कोई भी आज अपने काम पर वापस उपस्थित नहीं हुए हैं, कोई ज्वाईनिंग नहीं किया है। हमारा आंदोलन जारी है और जारी रहेगा।

एक माह से जारी है हड़ताल

पिछले 30 दिन से पूरे प्रदेश के 16 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं और आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। इन कर्मचारियों का कहना है कि हम कभी भी हड़ताल में जाने को तैयार नहीं थे। हमें शासन प्रशासन ने हड़ताल में आने और इतने लंबे समय तक आंदोलन में बने रहने पर मजबूर किया गया है। हमने सरकार के सत्ता आने के बाद से अब तक लगातार 160 बार से अधिक अपने मांगों को लेकर आवेदन निवेदन करते रहें। हमें मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, केबिनेट मंत्री और सभी विधायकों सांसदों को ये पत्र देकर निवेदन किया है। वर्तमान सरकार 100 दिन में मांगों पूरी करने वाली मोदी की गारंटी को भी पूरा नहीं कर रही तो हमने अंत में हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

‘विश्वकर्मा जयंती पर राजधानी में श्रमिक महासम्मेलन… ‘मुख्यमंत्री श्री साय श्रमवीरों को 65 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता देंगे…

0

”मुख्यमंत्री श्री साय श्रमवीरों को 65 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता देंगे 1.84 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिक होंगे लाभान्वित, महासम्मेलन में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा”

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और कल विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन होगा। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मेहनतकश श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। महासम्मेलन राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय 1 लाख 84 हजार 220 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रूपए से अधिक की सहायता डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगे। महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल सहित छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रम विभाग के द्वारा 12-19 सितंबर तक 55 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सभी जिलों में किया जा रहा है। इन शिविरों में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण, श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण का काम भी किया जा रहा है। इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों का कौशल उन्नयन के लिए महासमुन्द जिलेेे में 22, बिलासपुर जिले में 20 और राजनांदगांव जिले में 20 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य जिलों में भी कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण देने श्रमिकों के चयन की कार्यवाही की जा रही है।

इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित होने वाले श्रमिक महासम्मेलन में कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ ही संशोधित श्रम कल्याण मण्डल द्वारा 50 श्रमिकों को चश्मा वितरण किया जायेगा। महासम्मेलन में प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले श्रमिकों एवं उनके परिजनों की भी स्वास्थ्य जांच की जायेगी। महासम्मेलन स्थल इंडोर स्टेडियम परिसर में श्रमिकों को सुरक्षा के लिए विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इसके साथ ही श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।

जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
इस श्रमिक महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री एवं रायपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री इन्द्रकुमार सहित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री योगेशदत्त मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल भी शामिल होंगे।

1.84 लाख से अधिक श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए की सहायता मिलेगी
प्रदेश के 1 लाख 84 हजार 220 पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को इस महासम्मेलन में 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 450 रूपए का वितरण कार्यक्रम स्थल से केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 1 लाख 77 हजार 049 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रूपए की सहायता मिलेगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीकृत 3 हजार 839 श्रमिकों को 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 रूपए की सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत 3 हजार 332 श्रमिकों के  खातों में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रूपए डी.बी.टी. के जरिए जमा किए जाऐंगे।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ 
छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित दीदी-ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 12 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। इसी तरह 2 हजार 599 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 5 करोड़ 19 लाख 80 हजार रूपए, 20 हजार 121 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 3 करोड़ 1 लाख 81 हजार 500 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 85 श्रमिकों को 85 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 3 श्रमिक को 60 हजार रूपए की सहायता राशि वितरित की जायेगी। निर्माण श्रमिकों के 9 बच्चों को उत्कृष्ठ खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख 66 हजार रूपए और 44 हजार 464 श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गणवेश तथा पुस्तक कॉपी के लिए 5 करोड़ 70 लाख 77 हजार रूपए वितरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना के तहत 45 श्रमिकों को 65 हजार रूपए की राशि दी जायेगी।

इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 380 श्रमिकों को 3 करोड़ 80 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार 262 श्रमिकों को 1 करोड़ 74 लाख 64 हजार 192 रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 4 हजार 908 श्रमिकों को 9 करोड़ 81 लाख 60 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 58 हजार 626 हजार श्रमिकों को 11 करोड़ 19 लाख 72 हजार 500 रूपए की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 25 हजार 852 श्रमिकों को 8 करोड़ 97 लाख 24 हजार 765 रूपए की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 702 श्रमिकों को 1 करोड़ 40 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 16 हजार 588 श्रमिक परिवारों को 6 करोड़ 14 लाख 39 हजार 979 रूपए तथा मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 393 श्रमिक परिवारों को 31 लाख 4 हजार 700 रूपए की सहायता राशि दी जायेगी।

असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत पंजीकृत 1 हजार 504 श्रमिकों को महतारी जतन योजना के तहत 3 करोड़ 80 हजार रूपए, 158 श्रमिकों को मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 1 करोड़ 57 लाख 50 हजार रूपए और 2 हजार 177 श्रमिकों के बच्चों को 19 लाख 20 हजार 750 रूपए छात्रवृत्ति के रूप में दिए जायेगें।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत 2 हजार 030 श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति के रूप में 1 करोड़ 27 लाख 26 हजार रूपए, निःशुल्क सिलाई मशीन योजना के तहत 742 श्रमिकों को 58 लाख 61 हजार 800 रूपए, 549 श्रमिकों को निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत 20 लाख 29 हजार 770 रूपए और श्रमिकों के 11 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 55 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से वितरित किये जायेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का करेंगे उद्घाटन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में होगा शुभारंभ;

0

”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का करेंगे उद्घाटन उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में जनहितैषी कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने लगाए जाएंगे कई स्टॉल्स”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का उद्घाटन करेंगे। वे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में सवेरे साढ़े नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रमोचन, अंगीकार-2025 अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवास दिवस, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के साथ ही लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। परिवहन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत,  सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ ही स्वच्छता सुपर लीग टूलकिट का विमोचन किया जाएगा। स्वच्छता शपथ के साथ-साथ अंगीकार अभियान-2025 के अंतर्गत 11 हजार लाभार्थियों का ऑनलाइन गृह प्रवेश, अंगीकार अभियान-2025 के तहत पीएमएवाई (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी वितरण, पीएमएवाई 2.0 के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र का वितरण, स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट का वितरण तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक भी कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथिगण स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण के उत्सव में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टॉलों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हेल्प डेस्क और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सीएसपीडीसीएल द्वारा अधिकृत वेंडर्स एवं विभिन्न बैंकों के स्टॉल्स के साथ ही रायपुर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं निस्तारण केन्द्र का मॉडल प्रस्तुतीकरण, खुशियों का ठेला, यूपीआई बॉक्स, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने शहरी पथ विक्रेताओं की आनबोर्डिंग, बैंकर्स पीएम स्वनिधि योजना 2.0 पर मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) के स्टॉल्स तथा पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के आनलाइन आवेदन की व्यवस्था तथा महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय किए गए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय 17 सितम्बर को प्रदेश के श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे…

0

मुख्यमंत्री श्री साय 17 सितम्बर को प्रदेश के श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे…

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन करेंगे    

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को अपरान्ह 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग  द्वारा प्रदेश के एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 01 लाख 77 हजार 049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 3 हजार 332 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।