Home Blog Page 660

“अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान”

0

“अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने यह साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और इसे खत्म मानना सही नहीं होगा।

हालांकि, भारत ने कुछ स्पष्ट सीमाएं तय की हैं जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता, खासकर किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर।

बातचीत चल रही है, ‘कुट्टी’ नहीं: जयशंकर इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में अपने भाषण में जयशंकर ने कहा, “बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है, लोग अब भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसा नहीं है कि दोनों देशों के बीच कोई ‘कुट्टी’ हो गई हो।” उन्होंने यह भी बताया कि व्यापार वार्ता में कुछ मतभेद जरूर हैं, लेकिन संवाद के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।

किसानों और छोटे उत्पादकों की रक्षा पर अडिग है भारत भारत किसानों और छोटे उत्पादकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने बताया कि भारत ने व्यापार वार्ता में कुछ “रेड लाइंस” यानी सीमाएं निर्धारित की हैं, जो खासतौर पर किसानों और छोटे उत्पादकों की रक्षा से संबंधित हैं। “हम इस पर अडिग हैं और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्राथमिकता अपने लोगों के हितों की रक्षा करना है, और व्यापारिक दबाव के बावजूद सरकार इस सिद्धांत से पीछे नहीं हटेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप का तरीका ‘असामान्य’ बताया जयशंकर ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम करने के तरीके पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “ट्रंप का टैरिफ लगाना और गैर-व्यापारिक मुद्दों पर व्यापारिक दबाव डालना एकदम असामान्य तरीका है। कई बार फैसले पहले से ही सार्वजनिक कर दिए जाते हैं, जो कि वैश्विक कूटनीति में आम बात नहीं है।”

भारत पर टैरिफ का दबाव, लेकिन भारत रहेगा अडिग हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका पहले से ही भारत से 25% टैरिफ वसूल रहा है, और बाकी 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू होने वाला है। ट्रंप प्रशासन भारत पर रूस से तेल आयात बंद करने का भी दबाव बना रहा है। लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले करेगा, और उसकी विदेश नीति किसी भी दबाव में नहीं बनेगी।

“डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद अब एक्शन में भारत, 25 अगस्त से अमेरिका के लिए बंद की पोस्टल सर्विस”

0

“डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद अब एक्शन में भारत, 25 अगस्त से अमेरिका के लिए बंद की पोस्टल सर्विस”

नई दिल्ली: अमेरिकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिसकी वजह से भारतीय डाक विभाग 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगा।

अमेरिका का वो फैसला जिसकी वजह से डाक सेवा होगी बंद सरकार के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई, 2025 को विशेष आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार 800 डॉलर तक के सामान पर लगने वाली ड्यूटी (सीमा शुल्क) की छूट खत्म कर दी गई है। पहले, कम कीमत वाले सामान बिना ड्यूटी के अमेरिका में आ जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आदेश के मुताबिक 29 अगस्त, 2025 से अमेरिका जाने वाले सभी सामानों पर ड्यूटी लगेगी, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो। यह नियम इंटरनेशनल इमर्जेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट (IEEPA) के तहत लागू होगा। हालांकि, 100 अमेरिकी डॉलर तक के गिफ्ट आइटम पर यह नियम लागू नहीं होगा।

अमेरिकी सरकार के नए नियम अमेरिकी सरकार के नए नियम के अनुसार, अब ट्रांसपोर्ट कंपनियों और यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टियों को अंतरराष्ट्रीय डाक शिपमेंट पर ड्यूटी जमा करनी होगी। सीबीपी ने 15 अगस्त, 2025 को कुछ शुरुआती नियम जारी किए थे, लेकिन मान्यता प्राप्त पार्टियों को चुनने और ड्यूटी जमा करने के तरीकों के बारे में पूरी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इन वजहों से, अमेरिका जाने वाली अंतरराष्ट्रीय मेल को संभालने वाली एयरलाइंस ने 25 अगस्त के बाद डाक कंसाइनमेंट स्वीकार करने में असमर्थता जताई है। उनका कहना है कि वे नए नियमों का पालन करने के लिए तकनीकी और परिचालन रूप से तैयार नहीं हैं।

जानें कौन सी चीजें भेजी जा सकेंगी इसलिए, डाक विभाग 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाले सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय डाक की बुकिंग बंद कर देगा। लेकिन, कुछ चीजें भेजी जा सकेंगी। ये हैं: पत्र/दस्तावेज और 100 अमेरिकी डॉलर तक के गिफ्ट आइटम। डाक विभाग ने कहा है कि वह सीबीपी और यूनाइटेड पोस्टल सर्विसेस (USPS) से और जानकारी मिलने के बाद इन चीजों को अमेरिका भेजेगा। डाक विभाग सभी संबंधित लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा है और स्थिति पर नजर रख रहा है। विभाग जल्द से जल्द अमेरिका के लिए पूरी डाक सेवा फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है।

PIB की एक विज्ञप्ति के अनुसार, जिन ग्राहकों ने पहले से ही ऐसे आइटम बुक किए हैं जो अब नए नियमों के अनुसार नहीं भेजे जा सकते, वे डाक शुल्क का रिफंड ले सकते हैं। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है और जल्द से जल्द पूरी सेवा बहाल करने की बात कही है।

“Google का तोहफा! Free में इस्तेमाल कर पाएंगे वीडियो बनाने वाला टूल Veo 3, अपना हुनर दिखाने का मौका”

0

“Google का तोहफा! Free में इस्तेमाल कर पाएंगे वीडियो बनाने वाला टूल Veo 3, अपना हुनर दिखाने का मौका”

Google Veo 3 का सभी यूजर्स फ्री में यूज कर सकते हैं। गूगल लोगों को यह टूल फ्री में यूज करने का मौका दे रहा है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

Google इस वीकेंड लोगों को अपने AI-पावर्ड वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म Veo 3 का फ्री एक्सेस दे रहा है।

यह वीकेंड लोगों के लिए मजेदार हो सकता है। वे एआई टूल की मदद से अपनी स्किल को दिखा सकते हैं। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने घोषणा की है कि Veo 3 का सभी लोग फ्री में यूज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से इस टूल की क्रिएटिविटी का यूज करने के लिए कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल Veo 3 गूगल के Gemini ऐप के AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ मिलता है। इसकी भारत में कीमत 1,999 रुपये प्रति महीना है। हालांकि, गूगल पहली बार सभी के लिए यह टूल फ्री में दे रहा है। इसे फ्री में यूज करने का तरीका नीचे बताया गया है। आइये, जानते हैं।​कल से फ्री में यूज कर पाएंगे टूल

यह मॉडल अब यूजर्स के लिए जेमिनी ऐप के जरिए रविवार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) से सोमवार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) तक उपलब्ध रहेगा। गूगल जेमिनी के प्रमुख जोश वुडवर्ड ने गुरुवार को कहा कि कंपनी फ्री यूजर्स को यह मॉडल उपलब्ध कराने से पहले “ढेर सारे टीपीयू” स्थापित कर रही है। गूगल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना यह एआई टूल पहुंचाना चाहता है ताकि लोग इसका यूज कर सकें। नए सब्सक्राइबर को एक महीने का फ्री ट्रायल मिलता है। हालांकि, ऐसा पहली बार है जब कंपनी ने सभी लोगों के लिए इसे फ्री कर दिया है, चाहे वे Pro यूजर हों या नहीं। गूगल के CEO ने कहा- लोगों को क्रिएटिव अवसर देना है उद्देश्य

गूगल के CEO सुंदर पिचाई के अनुसार, इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए क्रिएटिव अवसर खोलना है। गूगल के लिए यह एक अच्छा मार्केटिंग अवसर भी है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि Veo 3 को पहली बार गूगल IO 2025 में पेश किया गया था। यह कंपनी का सबसे एडवांस वीडियो मॉडल है। यह ना केवल विजुअल बनाता है, बल्कि सिंक्रोनाइज्ड ऑडियो भी बनाता है। इसमें डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक, कदमों की आवाज और आसपास की आवाजें शामिल हैं।

इसके अलावा, यह एनिमेटेड शॉर्ट्स, सिनेमैटिक सीक्वेंस, स्टोरीबोर्ड या गेम कटसीन बनाने के लिए भी सही टूल है। अभी, यह मॉडल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ काम करता है। हालांकि, इमेज बेस्ड प्रॉम्प्ट भी जल्द ही आने वाला है। इससे यह टूल और भी उपयोगी हो जाएगा। भारतीय यूजर्स के लिए गूगल ने Veo 3 Fast मॉडल लॉन्च किया है। यह गूगल Gemini ऐप पर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगा।

टूल से ऐसे बनाएं वीडियो Veo 3 के जरिए वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले Gemini ऐप ओपन करना होगा।

इसके बाद सर्च बार में जाकर थ्री बॉट आइकन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, जो Veo के जरिए वीडियो बनाने का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें।

अब आपको Veo 3 के लिए एक सीन की कल्पना करने या वीडियो मॉडल के साथ उसे बनाने के लिए एक फोटो जोड़ने के लिए कहा जाएगा। आपको सीन को खुलकर बताने और वीडियो में अपनी पसंद की सीन और म्यूजिक की लिस्ट बनानी होगी।

CG: जापान के दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, एनटीटी लिमिटेड की CEO कायोइतो से मुलाकात, Digital Ecosystem मजबूत बनाने को लेकर चर्चा ..

0

CG: जापान के दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, एनटीटी लिमिटेड की CEO कायोइतो से मुलाकात, Digital Ecosystem मजबूत बनाने को लेकर चर्चा ..

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान के दौरे पर हैं। इन दौरान 22 अगस्त को सीएम ने छत्तीसगढ़ में डिजिटल इको सिस्टम विकसित करने को लेकर चर्चा की। साथ ही सीएम ने टोक्यो के सबसे प्राचीन असाकुसा मंदिर के दर्शन किए।

जापान के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, एनटीटी लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात, जापान के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए ..

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की। मुख्यमंत्री ने यहां बैठकों का दौर शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में डिजिटल इको सिस्टम विकसित करने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी विश्व की शीर्ष आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान कंपनियों में से एक है, जिसकी वार्षिक आय 90 अरब अमेरिकी डॉलर है और जो 50 से अधिक देशों में कार्यरत है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

CG: छत्तीसगढ़ में तीजा पोला तिहार उत्सव, बघेल का भव्य स्वागत… पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति भी दी गई.

0

CG: छत्तीसगढ़ में तीजा पोला तिहार उत्सव, बघेल का भव्य स्वागत… पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति भी दी गई.

तीजा-पोला तिहार के मौके पर पूजा के साथ ही तरह-तरह की छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है. पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति भी दी गई.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीजा पोला तिहार उत्सव के मौके पर सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी बेटी के साथ झूला झूलते दिखे. पोला और तीजा उत्सव मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं सुभाष स्टेडियम कार्यक्रम में पहुंची. आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी है. ऐसे में सुभाष स्टेडियम में तीजा-पोला तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेसी ने बघेल का भव्य स्वागत किया. महिलाएं बघेल को आरती उतारी. इसके बाद भूपेश बघेल अपनी बेटी के साथ झूला झूले. इस मौके पर पूजा के साथ ही तरह-तरह की छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है. पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति दी जा रही है. पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा है. यह त्योहार किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए विशेष महत्व रखता है. इस त्योहार में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है. ये त्योहार खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है. बता दें कि पोला तिहार का त्योहार भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.

CG: तोमर बंधुओं पर आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई: करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को किया जाएगा कुर्क ..

0

जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

जिला प्रशासन की तरफ से तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया जाएगा। आपको बता दें कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के कई मामले दर्ज है। दोनों ही भाई पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं अब जिला प्रशासन की टीम ने लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भी तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। प्रशासन की टीम ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के आलिशान ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था।

”CG: 14 मंत्रियों में से एक मंत्री को हटाने नेता प्रतिपक्ष महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र”

0

”CG: 14 मंत्रियों में से एक मंत्री को हटाने नेता प्रतिपक्ष महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र”

प्रदेश में हरियाणा फार्मूला लागू करते हुए मंत्रिमंडल में 14 लोगों को जगह दी गई है। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। सरकार के फैसले का कांग्रेस खुलकर विरोध कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र

डॉ. महंत ने राज्यपाल को पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या, भारत का संविधान के अनुच्छेद 164 (1 क) के विपरीत है। विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक हो जाने के कारण एक मंत्री को पद से हटाया जाए।

उन्होंने कहा, संविधान के मुताबिक किसी राज्य की मंत्रिपरिषद के मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, परंतु किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होगी। उन्होंने कहा, 20 अगस्त को तीन नए मंत्रियों के द्वारा पद की और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर लेने से मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की मुख्यमंत्री सहित कुल संख्या 14 हो गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या 90 है। संविधान का अनुच्छेद 164 (1 क) के अनुसार राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, 90 का 15 प्रतिशत 13.50 होता है अर्थात् मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित, 13.50 से अधिक नहीं होगी। वर्तमान में यह संख्या 14 है जो 13.50 से अधिक है।

CG: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया।

0

CG: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्सपो में विभिन्न डेवलपर्स द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण भी किया।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें 40 डेवलपर्स 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ हिस्सेदारी कर रहे हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
अरुण साव ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में रायपुर की दशा और दिशा काफी बदली है। शहर का नक्शा बदल गया है। रायपुर वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। इस दौरान यहां अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रभावी नई औद्योगिक नीति बनाई है जो यहां निवेश को लगातार आकर्षित कर रही है। राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं रायपुर आ रही हैं।
साव ने क्रेडाई द्वारा आयोजित प्रापर्टी एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि यहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग परिवारों की जरूरतों के मुताबिक प्रापर्टी उपलब्ध हैं। लोगों की सहूलियत के लिए डेवलपर्स के बैंकिंग पार्टनर और रेरा की टीम भी यहां मौजूद है।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक्सपो के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग लोगों की जरूरतों के मुताबिक मकानों की व्यवस्था कर सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था करते हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन भी उपयोगी है।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण रायपुर की बड़ी समस्या है। यह एक्सपो लोगों को रेरा अप्रूव्ड वैध प्रापर्टी खरीदने का अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। राजधानी के अनुरूप रायपुर का चौतरफा विकास हो रहा है। इसे हम हर लिहाज से रहने के लिए अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।
क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने एक्सपो के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि इस एक्सपो में आने वाले छत्तीसगढ़ की झलक है। निकट भविष्य में राज्य की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है। इस एक्सपो में लोग सुलभता से प्रापर्टी खरीद सके, इसके लिए डेवलपर्स के बैंकिंग पार्टनर्स और रेरा को भी शामिल किया गया है।
क्रेडाई के सचिव अभिषेक बछावल ने रायपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर की जा रही कार्रवाईयों की भी तारीफ की। उन्होंने कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा के अनुरोध पर 51 गरीब कन्याओं के विवाह में क्रेडाई के सहभागी बनने की घोषणा की।

CG: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के 4 लाख से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद, कलम बंद आंदोलन किया।

0

CG: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के 4 लाख से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद, कलम बंद आंदोलन किया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के 4 लाख से अधिक कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद, कलम बंद आंदोलन किया। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों के एक दिन के आंदोलन से सरकारी दफ्तारों में हजारों जरूरी फाइलों का मूवमेंट नहीं हो सका। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बहुत से स्कूलों में छुट्टी का माहौल रहा। इस हड़ताल में शासकीय ड्राइवर भी शामिल थे। इस बहुत से अफसरों की गाड़ियां घर पर ही खड़ी रह गईं। सरकारी कामकाज प्रभावित होने से आम जनता को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इधर, फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर पहल नहीं करती है, तो वे अक्टूबर में अनिश्चिकालीन आंदोलन करेंगे।
ये हैं फेडरेशनकी प्रमुख मांगें;
  • केंद्र के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता मिले।
  • सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान मिले।
  • डीए एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।
  • सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष हो।

राज्य के अन्य जिलों में असर: बस्तर संभाग के सभी जिलों में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की ओर से चलाए जा रहे ऽकलम रखो मशाल उठावऽ हड़ताल का व्यापक असर सोमवार को देखने को मिला। फेडरेशन के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे, जिससे शासकीय कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। राजस्व कार्य, प्रमाणपत्र जारी करने सहित कई जरूरी काम प्रभावित हुए, जिसके कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग दूरदराज से कार्यालय पहुंचे, लेकिन काम न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

दुर्ग संभाग में कामकाज रहा प्रभावित: कर्मचारियों की हड़ताल का असर दुर्ग संभाग के सरकारी कामकाज पर भी पड़ा है। संभाग के सभी जिलों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दुर्ग जिला मुख्यालय समेत तहसील कार्यालय पर भी हड़ताल का खासा असर रहा। तहसील, खाद्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग समेत अन्य विभागीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। जनपद और जिला पंचायत तो खुले रहे पर काम काज नहीं हुआ। राजनांदगांव जिले में भी हड़ताल के कारण प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ। दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। कई दफ्तरों में ताला लटका रहा। हितग्राही मायूस लौटे। हड़ताल का असर कलेक्ट्रेट के साथ ही स्कूलों में देखने को मिला। स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। हड़ताल में अफसरों के शामिल होने से दफ्तरों में तालाबंदी जैसी स्थिति बनी रही।

Weather : एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की यह चेतावनी ..

0

Weather : एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की यह चेतावनी ..

प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, शनिवार 23 अगस्त को सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना: प्रदेश में 23 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिलासपुर संभाग में हो सकती है भारी बारिश, शुक्रवार को रायगढ़ जिले में हुई सर्वाधिक 90 मिमी बारिश. प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सभी संभागों में अच्छी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखी गई।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिन तक वर्षा का दौर जारी रहेगा और उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बिलासपुर में भी इसका असर रहेगा। अच्छी वर्षा के संकेत है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 23 घंटे में रायगढ़ जिले में सर्वाधिक बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दुर्ग जिले में दर्ज किया गया। दुर्ग जिले में सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।

न्यायधानी में दिनभर हुई बारिश: न्यायधानी में शुक्रवार को दिनभर झड़ी जैसी स्थिति बनी रही। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिनभर रुक-रुक कर होती बूंदाबांदी और कभी तेज वर्षा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। जिले में 24 घंटे के भीतर 255 मिली मीटर यानी 10 इंच वर्षा दर्ज किया गया। कई जगहों पर बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। बरसात के साथ बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दीं। तोरवा, सरकंडा और तेलीपारा जैसे कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा रहा। वहीं, इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरते हुए तंज कसने शुरू कर दिए। मीम्स और वीडियो वायरल होते रहे।

मौसम विभाग का अनुमान: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून द्रोणिका इस समय सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय है। 25 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला और तेज होगा।