Home Blog Page 686

बस्तर के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

0

छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोंटा के 110 बच्चों ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुकमा वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है।

सुकमा में तेजी से हो रहे विकास कार्य

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि सुकमा के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सुकमा के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सुकमा में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने रेलवे स्टेशन, मंत्रालय, मॉल, साइंस सेंटर इसके अलावा उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन को भी देखा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दीक्षारंभ समारोह और विभाजन विभीषिका दिवस में होंगे शामिल, अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 14 अगस्त को मुंगेली और बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे 14 अगस्त को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे मुंगेली के शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे मुंगेली के झूलेलाल मंदिर में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे बिलासपुर जिले के कोटा में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर के विनोबा नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का उद्घाटन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा लगाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी लोगों से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के इस गौरवपूर्ण उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने तिरंगे के साथ अपना फोटो साझा कर इस राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण ..

0

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण, मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड का मार्च पास्ट, परेड कमांडरों का परिचय एवं फोटोग्राफी, शहीद परिवारों से भेंट, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

राजनांदगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

0

राजनांदगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

  • मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफतार।
  • सायबर सेल, थाना बसंतपुर एवं पुलिस चौकी सुकुलदैहान की संयुक्त कार्यवाही।
  • आरोपियों द्वारा राजनांदगांव जिला एवं सरहदी जिलों के मार्केट में रेकी करने के बाद देते थे घटना को अंजाम।
  • आरोपियों के कब्जे से दुपहिया वाहन 09 नग एक्टिवा एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग जूपिटर जप्त।
  • जप्त दोपहिया वाहन कीमती 5,40,000/- रूपये बरामद।

मोटरसायल चोरी करने वालों एवं संलिप्त के विरूद्ध यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

आरोपीः-

01. गोपाल वर्मा पिता भानुप्रताप वर्मा उम्र 20 वर्ष पता विचारपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़ वर्तमान पता पूनम कालोनी शिव मंदिर के पास ममता नगर, कुशवाहा सदन थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ०ग०)

02. साकार सिंह बैंस पिता अजय सिंह बैंस उम्र 21 वर्ष पता आदर्श स्कूल चिखली के पास, चौकी चिखली राजनांदगांव (छ०ग०)

प्रार्थी संतु राम देवांगन पिता अशोक देवांगन, निवासी ग्राम सुकुलदैहान, पुलिस चौकी सुकुलदैहान की 01 नग एक्टिवा दोपहिया वाहन कमांक सीजी 08 एएक्स 9072 नेवी ब्लू रंग की मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 01.07.2025 के दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सुकुलदैहान के कारगिल चौक सतनाम बुनकर के सामने से चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की लिखित सूचना पर पुलिस चौकी सुकुलदैहान, थाना लालबाग में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में सायबर सेल राजनांदगांव, थाना बसंतपुर एवं पुलिस चौकी सुकुलदैहान की संयुक्त टीम गठित की गई।

अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान सायबर सेल राजनांदगांव थाना बसंतपुर एवं पुलिस चौकी सुकुलदैहान की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी सकार सिंह निवासी चिखली के द्वारा चोरी किये गये एक्टिवा वाहन को प्रयोग कर रहा है जिस पर आज दिनांक 13.08.2025 को सायबर सेल व पुलिस चौकी सुकुलदैहान की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सकार सिंह को चिखली से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी की एक्टिवा दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 08 एएक्स 9072 नेवी ब्लू रंग की मोटर सायकल को अपने अन्य साथी गोपाल वर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 01 नग एक्टिवा दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 08 एएक्स 9072 नेवी ब्लू रंग की मोटर सायकल को विधिवत जप्त किया गया। इसके अलावा आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी गोपाल वर्मा निवासी ठेलकाडीह, हाल पता ममता नगर राजनांदगांव के साथ मिलकर राजनांदगांव जिले के थाना डोंगरगांव, बसंतपुर, लालबाग एवं सरहदी जिले बालोद एवं दुर्ग क्षेत्र से भी अन्य मोटरसायकल की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपियों के द्वारा चोरी करने के बाद छिपाकर रखे हुये गये अन्य 08 नग वाहनों को भी आज दिनांक 13.08.2025 को विधिवत जप्त किया गया। इसके अलावा चोरी की गई अन्य शेष वाहनों की पतासाजी की जा रही है।

अरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त जुपिटर वाहन क्रमांक सीजी 08 एएम 6846 को भी विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों से जप्त सभी 09 नग एक्टिवा वाहनों के विरूद्ध राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग, डोंगरगांव, बसंतपुर में एवं बालोद व दुर्ग जिले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।

आरापियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पायेजाने पर आज दिनांक 13.08.2025 को आरोपी गोपाल वर्मा एवं साकार सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायलय राजनांदगांव पेश किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है संलिप्त अन्य लोगों की पतासाजी की जा रही है।

जप्त मोटर सायकल की सूचीः-

(01) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी-08-एजेड-7842

चेचिस नंबर NME4JK156CRG42530SN, इंजन नं०

(02) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी -08-बीडी-3199

इंजन नं0 JK15EW4301419, चेचिस नं0 ME4JK155KRW301383

(03) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 08 ऐएक्स 9072

इंजन नं0 JK15EW50350243, चेचिस नं0 ME4JK156KPW330363

(04) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 24 वी 5568

– इंजन नं० JK15EW7024178, चेचिस नं0 ME4JK158GRW024038

(05) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएम 3437

– इंजन नं० JK15E05050G294, चेचिस नं0 ME4JK156DPD050312

(06) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीपी 4962

इंजन नं0 JK15EG52883455, चेचिस नं0 ME4JK156KPG0287967

(07) एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 एआर 0767

– इंजन नं० JF50E80825732, चेचिस नं0 ME4JF501CE8826809

(08) एक्टिवा वाहन कमांक सीजी 24 पी 4982

– इंजन नं0 JF91ED1611044 चेचिस नं0 ME4JF914BLD010991

(09) एक्टिवा वाहन क्रमांक एमएच 40 ऐवी 8010

इंजन नं० JF50E82335804, चेचिस नं0 ME4JF504LF8336121

“Har Ghar Tiranga Certificate 2025: एक सेल्फी तिरंगे के साथ. हर घर तिरंगा अभियान का बनें हिस्सा, ऐसे लें सकेंगे भाग”

0

15 अगस्त को भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है… ये वो दिन है जब हर कोई देश भक्ति के रंग में नजर आता है. कई दिन पहले से इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है.

इस अभियान ने देश की आबोहवा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. पीएम मोदी की अपील पर घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर तिरंगा फहराया जा रहा है. नेता से लेकर आम जनता इस मुहिम में उत्साह से शामिल हो रहे हैं. देश 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में अगर आप भी इस अभियान में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, उसके साथ एक तस्वीर लेकर और उस तस्वीर अपलोड करके इस अभियान में शामिल हो सकते हैं.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में ऐसे लें भाग वेबसाइट harghartiranga.com पर लॉग इन करें. अपना नाम, फोन नंबर और राज्य जैसे व्यक्तिगत विवरण भरें. अपने घर, कार्यालय, संस्थान या किसी भी सुविधाजनक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और उसके साथ फोटो खिंचवाएं.

इस फोटो को आधिकारिक अभियान वेबसाइट: harghartiranga.com पर अपलोड करें. रजिस्ट्रेशन के बाद सभी प्रतिभागी को उनकी भागीदारी की मान्यता के रूप में एक डिजिटल ‘मैं हर घर तिरंगा एम्बेसडर हूं’ बैज और एक प्रमाण पत्र प्राप्त होगा.

‘तिरंगा फहराते लोगों की दिल छू लेने वाली तस्वीरें’ इस अभियान में भागीदारी के बारे में संस्कृति मंत्रालय ने एक पोस्ट किया है. जिसमें कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मंत्रालय ने कहा ‘हम #हरघरतिरंगा अभियान को लेकर उत्साह देखकर बेहद उत्साहित हैं. कश्मीर से लेकर लक्षद्वीप तक और गुजरात से लेकर सिक्किम तक, तिरंगा फहराते लोगों की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, हर भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज के साथ गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं.

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी वहीं इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘ #HarGharTiranga को पूरे भारत में अभूतपूर्व भागीदारी मिलते देखकर खुशी हुई. यह हमारे लोगों को एकजुट करने वाली गहरी देशभक्ति की भावना और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाता है.

भारत का हर घर तिरंगा आंदोलन एक सशक्त, अखिल भारतीय आंदोलन बन गया है जिसमें परिवार, छात्र और नागरिक राष्ट्रीय एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में तिरंगे को सम्मान देते हैं. 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के उपलक्ष्य में, यह आंदोलन नई ऊर्जा के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें लाखों घर शामिल होंगे.हर घर तिरंगा क्या है? आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया, हर घर तिरंगा प्रत्येक भारतीय को घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, निष्ठा की शपथ लेने और देश के सामूहिक गौरव का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता है. यह पहल संस्कृति मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों, स्वयंसेवकों और स्थानीय निकायों के जन समर्थन से संचालित की जा रही है, जिससे स्वतंत्रता दिवस सभी के लिए एक जीवंत और व्यक्तिगत उत्सव बन गया है.

”AIIMS के डॉक्टर बड़ी संख्या में क्यों छोड़ रहे नौकरी? दिल्ली से रायपुर-ऋषिकेश तक सामने आए ये आंकड़े ..”

0

AIIMS से डॉक्टरों का छोड़कर जाना चिंता का विषय है. संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS से 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया. सबसे ज्यादा 52 डॉक्टरों ने दिल्ली AIIMS छोड़ा, जो कि सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है.

“देश भर के AIIMS में सीनियर डॉक्टर्स की भारी कमी’

AIIMS के डॉक्टर बड़ी संख्या में क्यों छोड़ रहे नौकरी? दिल्ली से रायपुर-ऋषिकेश तक सामने आए ये आंकड़े

देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है. सरकार द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS से 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है. सबसे ज्यादा 52 इस्तीफे दिल्ली AIIMS से हुए, जो देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है. इसके बाद ऋषिकेश और रायपुर AIIMS का नंबर आता है. इन इस्तीफों के पीछे मुख्य वजह बेहतर वेतन और सुविधाओं की कमी है.

AIIMS से डॉक्टरों का छोड़कर जाना चिंता का विषय है. संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS से 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया. सबसे ज्यादा 52 डॉक्टरों ने दिल्ली AIIMS छोड़ा, जो कि सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है.

इसके बाद ऋषिकेश AIIMS से 38, रायपुर से 35, बिलासपुर से 32 और मंगलागिरी से 30 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया. एक डॉक्टर ने बताया कि निजी क्षेत्र में वेतन AIIMS की तुलना में चार से दस गुना ज्यादा है.

“AIIMS भुवनेश्वर में नर्सिंग अफसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद 3 हजार स्टाफ हड़ताल पर”

AIIMS भुवनेश्वर में नर्सिंग अफसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद 3 हजार स्टाफ हड़ताल पर

“सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगातार घट रही है.

सरकारी स्कूलों में छात्रों की भारी गिरावट, लेकिन बढ़ रहे IIT, AIIMS के एडमिशन: रिपोर्ट

“पटना एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल, विधायक पर लगा बदसलूकी का आरोप”

पटना एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल, विधायक पर लगा बदसलूकी का आरोप

“दिल्ली एम्स में मरीजों के रेफरल की प्रक्रिया हुई डिजिटाइज्ड, मरीजों का होगा तुरंत इलाज”

दिल्ली एम्स में मरीजों के रेफरल की प्रक्रिया हुई डिजिटाइज्ड, मरीजों का होगा तुरंत इलाज&”AIIMS Doctors: 2022-24 में 429 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी”

आंकड़ों के मुताबिक, 20 AIIMS में हर तीन में से एक फैकल्टी पद खाली है. दिल्ली AIIMS में 1,306 स्वीकृत पदों में से 462 (35%) खाली हैं. भोपाल AIIMS में 23% और भुवनेश्वर में 31% पद खाली हैं. सरकार ने सेवानिवृत्त फैकल्टी को संविदा पर रखने और विजिटिंग फैकल्टी की योजना शुरू की है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है.

बॉडी बनाने की होड़ में Steroids का यूज तोड़ रहा युवाओं की रीढ़? AIIMS की चेतावनी

रायबरेली की क्या स्थिति?

रायबरेली AIIMS में डॉक्टरों की भारी कमी है. यहां 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर (SRD) के स्वीकृत पदों में से 80% से ज्यादा खाली हैं. मेडिकल फैकल्टी के 200 स्वीकृत पदों में से करीब आधे पद खाली हैं. इस कमी की वजह से अस्पताल अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है और सर्जरी के लिए मरीजों को डेढ़ साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है.

डॉक्टरों की कमी के पीछे क्या वजह?

डॉक्टरों की कमी के पीछे कई वजहें हैं. रायबरेली AIIMS में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं. कैंपस के पास ग्रामीण इलाका है, जिससे कनेक्टिविटी की समस्या है. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बहुत कम है क्योंकि रायबरेली टियर 3 शहर में आता है. इसके अलावा, 9 एकड़ विवादित जमीन की वजह से कैंपस की बाउंड्री वॉल नहीं बन पाई है, जिससे सुरक्षा की समस्या है.

मूलभूत सुविधाओं का अभाव…

कई डॉक्टरों का कहना है कि नए AIIMS में जरूरी सुविधाओं की कमी है. कैंपस के पास अच्छे स्कूल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं हैं. नेटवर्क की समस्या भी है, जिससे ऑनलाइन सर्विसेज का उपयोग करना मुश्किल है. एक डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली जैसे महानगरों के मुकाबले इन शहरों की लाइफस्टाइल युवा डॉक्टरों को आकर्षित नहीं कर पाती.

2025-08-04″नागपुर AIIMS में MBBS इंटर्न ने की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला शव, मोबाइल फोन जब्त

AIIMS की दयनीय स्थिति पर सियासी हलचल…

अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने कहा कि रायबरेली AIIMS की स्थिति पर सांसद राहुल गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्टाफ की तादाद कम कर दी है और 960 बेड के अस्पताल को 610 बेड तक सीमित कर दिया है. राहुल गांधी ने अपने पत्र में मैन पावर और मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था.

सीनियर फैकल्टी की कमी

देश के 12 एम्स में प्रोफेसर्स के आधे से ज्यादा पद खाली हैं. AIIMS जम्मू में 33 में से 29 पद खाली हैं, जबकि रायबरेली में 26 पद खाली हैं. एडिशनल और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है. डॉक्टरों का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर में मिल रहे बेहतर वेतन और सुविधाओं के अभाव की वजह से अनुभवी डॉक्टर AIIMS में नहीं रुकना चाहते.

असिस्टेंट प्रोफेसर्स से चल रहा काम

असिस्टेंट प्रोफेसर्स की संख्या ही AIIMS में डॉक्टरों की गिनती को बनाए हुए है. असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कम अनुभव की जरूरत होती है, इसलिए इन पदों पर भर्ती ज्यादा हुई है. हालांकि, जब बाकी सुविधाओं की कमी जुड़ जाती है, तो ये डॉक्टर भी ज्यादा वक्त तक नहीं रुकते. रायबरेली AIIMS में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी कम हैं.

पटना AIIMS विवाद: गार्ड पर शिवहर विधायक चेतन आनंद के साथ बदसलूकी का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने फरवरी 2025 में राज्यसभा में बताया था कि विभिन्न AIIMS में स्वीकृत पदों को भरना एक लगातार प्रक्रिया है. उन्होंने कहा था कि सरकार खाली पदों को जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है. हालांकि, विपक्ष और डॉक्टरों का मानना है कि यह पर्याप्त नहीं है और इस समस्या के लिए एक स्थायी समाधान की जरूरत है.

”CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य को मिली डीएपी और यूरिया के आवंटन की मंजूरी ..”

0

छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है, दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति के संबंध में बातचीत की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन और उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की।

कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में रोपा-ब्यासी के समय पड़ने वाले खाद की अतिरिक्त जरूरत की जानकारी देते हुए उनसे खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी खाद आवंटित किए जाने का आग्रह किया है। केन्द्रीय मंत्री नड्डा इस पर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने उर्वरक मंत्रालय अधिकारियों को निर्देशित किया।

केन्द्रीय उर्वरक मंत्री नड्डा से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री नेताम और लोकसभा सांसद सर्वश्री संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। खरीफ सीजन में किसान अगस्त-सितंबर माह में रोपा-बियासी का कार्य करते हैं। वर्तमान में रोपा-बियासी का काम तेजी से चल रहा है। इस समय धान के पौधों को तेजी से बढ़वार और बेहतर उत्पादन के मद्देनजर किसानों को इस समय ज्यादा फोस्फेटिक खाद की जरूरत पड़ती है।

कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि सप्लाई प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को माह जुलाई तक यूरिया की 5.99 लाख तथा डीएपी की 2.68 लाख मेट्रिक टन आपूर्ति निर्धारित थी, जिसके विरूद्ध यूरिया की 4.63 लाख तथा डीएपी की 1.61 लाख मेट्रिक टन मात्रा राज्य को मिली हुई है। माह अगस्त के लिए यूरिया की 57,600 मेट्रिक टन तथा डीएपी की 36,850 मेट्रिक टन का सप्लाई प्लान निर्धारित है। चूंकि इन उर्वरकों की सबसे ज्यादा जरूरत अगस्त माह में होती है। इसलिए निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त यूरिया तथा डीएपी की 50-50 हजार मेट्रिक टन अतिरिक्त मात्रा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ साल 2025 में भारत सरकार द्वारा उर्वरक यूरिया-07 लाख 12 हजार मेट्रिक टन, डीएपी 03 लाख 10 हजार मेट्रिक टन तथा एमओपी-60 हजार मे.टन का लक्ष्य मिला है, जिसके विरुद्ध 11 अगस्त तक 06 लाख 72 हजार मे.टन यूरिया, 02 लाख 14 हजार मे.टन डीएपी तथा 80 हजार मे.टन एमओपी का भण्डारण किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि डीएपी के प्रतिस्थापन के संबंध में वैकल्पिक उर्वरकों के रुप में एनपीके 01 लाख 80 हजार मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 37 हजार मे.टन और एसएसपी 02 लाख मे. टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 95 हजार मे.टन का भण्डारण किया गया है। इसी प्रकार डीएपी की कमी की पूर्ति एनपीके और एसएसपी उर्वरकों से की जा रही है।

”टैरिफ के घमासान के बीच पीएम मोदी की ट्रंप से हो सकती है मुलाकात ! अगले महीने UNGA बैठक में होंगे शामिल ..”

0

सितंबर महीने के आखिरी में पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करने वाले हैं. ऐसे में अटकले लगाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र द्वारा यहां जारी वक्ताओं की सूची के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं. इस दौरान अमेरिका पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हो सकती है. ये सत्र 9 सितंबर को आरंभ होगा और ये 80वां सत्र है. ये बैठक 23 से 29 सितंबर के बीच होगी.

इसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा. उसके बाद अमेरिका होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को प्रतिष्ठित यूएनजीए मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे. व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका संयुक्त राष्ट्र सत्र को पहला संबोधन होगा.

महासभा के 80वें सत्र की उच्च स्तरीय बहस के लिए वक्ताओं की सूची के अनुसार भारत के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर की सुबह सत्र को संबोधित करेंगे. इसी दिन इजराइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष भी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी इस साल फरवरी में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका गए थे. बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 की शरद ऋतु तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की थी.

पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश की घोषणा ऐसे समय में की गई, जब प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए छठे दौर की वार्ता के लिए अमेरिका का एक दल 25 अगस्त से भारत के दौरे पर आएगा.

दोनों देश इस वर्ष शरद ऋतु (अक्टूबर-नवंबर) तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस के लिए वक्ताओं की सूची अभी अस्थायी है और अगले कुछ हफ़्तों में कार्यक्रम और वक्ताओं में बदलाव की संभावना है.

इस वर्ष यह सत्र इजराइल-हमास युद्ध और यूक्रेन संघर्ष के बीच आयोजित हो रहा है. ट्रंप ने कहा है कि अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के छह महीनों में उन्होंने कई युद्धों को सुलझाया है. इनमें आर्मेनिया और अजरबैजान, कंबोडिया और थाईलैंड, इजराइल और ईरान, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र और इथियोपिया और सर्बिया और कोसोवो के बीच शांति समझौता शामिल है. ट्रंप ने बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष को रोकने का श्रेय लिया है.

”CG: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है, स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा ..” 

0

रायपुर: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान अश्व दल, बैगपाइपर, एनसीसी कैडेट्स समेत सुरक्षा बलों की कुल 17 टुकड़ियां परेड करेंगी।

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में भी फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना ने रिहर्सल का जायजा लिया। इस दरमियान अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Bhopal Breaking News: वोट चोरी के दावे पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का बयान, ‘हम हार नहीं मानेंगे,ये लड़ाई नहीं छोड़ेंगे’