Home Blog Page 692

”संसद मॉनसून सत्र: संसद के मॉनसून सत्र का आज 17वां दिन, दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर हंगामा ..”

0

संसद मॉनसून सत्र ; नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज 17वां दिन है. दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. हालांकि विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा स्पीकर ओम बिडला ने हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल की घोषणा की. मॉनसून सत्र का अभी तक का कार्यक्रम यह है कि ये 13 अगस्त से 17 अगस्त स्थगित रहेगा और उसके बाद सत्र फिर से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा. सोमवार को सरकार ने हंगामे के बीच कुछ बिल पारित कराए. इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराए गए. वहीं बिहार के एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष का सरकार के साथ गतिरोध जारी है. विपक्षी सांसद संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने में लगे हैं. इस पूरे सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया. इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पायी. संसद में आज भी विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा किए जाने के आसार हैं.

जांच कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी: ओम बिडला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘समिति के सदस्यों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य शामिल हैं. समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने तक यह प्रस्ताव लंबित रहेगा.’

लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

लोकसभा स्पीकर ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल की घोषणा

लोकसभा स्पीकर ओम बिडला ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव मिला है. इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति को भेजेंगे. जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का भी ऐलान किया. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए 146 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है. स्पीकर ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल की घोषणा की.

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है.

राहुल गांधी को हर चीज में गलतियां नजर आती हैं: संजय जायसवाल

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, ‘एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. वह अपना पक्ष रखने के लिए चुनाव आयोग नहीं गए. वह वहां धरना देने गए थे. राहुल गांधी को हर चीज में गलतियां नजर आती हैं.’

चुनाव आयोग पूरे मामले का संज्ञान ले: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘अगर अभी नहीं तो हम इन धांधलियों के खिलाफ आवाज कब उठाएंगे? अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन हो, जहां लोगों की राय मायने रखती हो, तो यह बहुत जरूरी है कि मौजूदा सरकार और चुनाव आयोग पूरे मामले का संज्ञान लें. यह दर्शाता है कि भाजपा किस हद तक जा सकती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि देश के असली मुद्दों पर ध्यान दिया जाए. सरकार इन सभी मोर्चों पर विफल रही है.’

हम सदन के अंदर और बाहर SIR का मुद्दा उठा रहे हैं: के सुरेश

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, ‘मिन्टा देवी’ ‘वोट चोरी’ का प्रतीक हैं. हम सदन के अंदर और बाहर एसआईआर का मुद्दा उठा रहे हैं. अगर अंदर (सदन) काम नहीं चल रहा है, तो हमें बाहर आंदोलन करना होगा.’

सांसद अरविंद सावंत ने मोदी सरकार पर हमला किया

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ‘किसान अपनी फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहा है. सरकार फसल उत्पादन और किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है. किसान नुकसान उठा रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं. हम प्याज के लिए एमएसपी की मांग करते हैं.’

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने विपक्षी सांसदों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने का आग्रह किया.

चुनाव आयोग पर राजद सांसद मनोज झा ये कहा

चुनाव आयोग द्वारा केवल 30 विपक्षी सांसदों से मिलने पर सहमति जताने पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, ‘उसी चुनाव आयोग में हमने 250 लोगों की मौजूदगी में बैठकें की हैं.

टीएमसी सांसदों ने बंगाली भाषा विवाद पर विरोध प्रदर्शन किया

पूर्व क्रिकेटर और मुर्शिदाबाद से पार्टी सांसद यूसुफ पठान और सपा सांसद जया बच्चन सहित टीएमसी सांसदों ने बंगाली भाषा विवाद पर विरोध प्रदर्शन किया.

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ. इस बीच विपक्षी सांसदों का हंगामा भी शुरू हो गया है. इससे पहले विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया.

विपक्षी सांसदों ने SIR मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के अंदर मकर द्वार पर एसआईआर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, ‘मेरी राय में सांसद महोदय को संविधान के अलावा इतिहास का ज्ञान नहीं है. इस सदन में चुनाव सुधारों पर कई बार चर्चा हो चुकी है. महोदय, यह चुनाव सुधारों या चुनाव का ही एक हिस्सा है. देश के संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को दिया गया अमूल्य उपहार मतदान का अधिकार है. अगर कोई सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके उस मतदान के अधिकार को छीनने की कोशिश करती है, तो यह संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सीधा उल्लंघन होगा. अगर इसे छीन लिया गया, तो देश में लोकतंत्र का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. बेहतर होगा कि वह (मनन कुमार मिश्रा) लोकसभा और राज्यसभा की पुरानी कार्यवाही पढ़ें, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया है.’

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने ये कहा

राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, ‘कोई वोट नहीं चुराता, मुझे लगता है कि वे सीधे देश के मतदाताओं पर आरोप लगा रहे हैं. अगर उन्होंने ईमानदारी से काम किया होता, तो कांग्रेस इस स्थिति में नहीं होती. देश की जनता ने उन्हें नकार दिया. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, और यह निष्पक्ष रूप से काम कर रही है. अगर वे किसी राज्य में चुनाव जीतते हैं, तो चुनाव आयोग ठीक से काम कर रहा है, लेकिन अगर वे कहीं हार जाते हैं, तो चुनाव आयोग गलत काम कर रहा है.’

आप सांसद ने बिहार में SIR मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया

आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में एसआईआर के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया. संसद के मॉनसून सत्र का आज 17वां दिन है. सोमवार को इस मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक के लिए मार्च निकाला.

”CG: फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 152 करोड़ 84 लाख की राशि का भुगतान , सीएम साय ने जताया आभार ..”

0
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को मिली राशि।छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को 152.84 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।सीएम साय ने जताया पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का आभार ..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 1 लाख 41 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 152 करोड़ 84 लाख की राशि का सीधा अंतरण किया गया। यह राशि फसल हानि की भरपाई के साथ किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच बन गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देशभर में 30 लाख से अधिक किसानों को कुल 3,200 करोड़ से ज्यादा की बीमा दावा राशि का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की रक्षा और उनकी समृद्धि हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन और संकल्प से किसानों की समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा का द्वार खुला है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त होने के साथ ही आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।

”CG: मौसम का मिजाज बदलने वाला है, अगले दो दिनों तक बारिश होने का अलर्ट राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना ..”

0

छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। शुरुआत में हुई बारिश के बाद मानसून प्रदेश से गायब हो गया है। बारिश नहीं होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस पड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना हैं।

”CG: शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई ..”

0

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की हिरासत को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। चैतन्य बघेल के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हो रही है।

पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल

जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे ने यह याचिका दायर की थी कि उन्हें इस मामले में न तो गिरफ्तार किया जाए और न ही ईडी की तरफ से परेशान किया जाए। उन्होंने जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।

पीएमएलए कानून को दी गई चुनौती
इसके अलावा दोनों ने यह भी याचिका दाखिल की थी कि धनशोधन निवारण अधिनियम की कुछ धाराओं को असंवैधानिक घोषित किया जाए, खासकर वे धाराएं जो ईडी को गिरफ्तारी और जांच के लिए शक्ति देती हैं। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस विषय में अलग से नई याचिका दायर की जाए, जिसे 6 अगस्त को शीर्ष अदालत में सुना जाएगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम सामने आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

ED ने 18  जुलाई को किया था गिरफ्तार

चैतन्य बघेल के बर्थडे पर 18 जुलाई को ईडी ने भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उन पर दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। इस केस में ईडी ने विशेष न्यायालय से परमिशन लेकर उन्हें पांचदिन की रिमांड पर लिया था। आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

चैतन्य बघेल के वकील ने लगाया आवेदन
जेल में बंद चैतन्य बघेल को सुरक्षा देने और जेलर के कमरे में परिवार से सप्ताह में एक बार और वकील से डेली मुलाकात का आवेदन लगाया गया है। कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर हुए हमले का हवाला देकर आवेदन लगाया गया है। 18 जुलाई से 45 दिन की ईडी ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का भी आवेदन लगाया गया है।

चैतन्य को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नगद मिले
ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि चैतन्य बघेल को इस शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। उन्होंने अपनी रियल एस्टेट फर्मों का इस्तेमाल इस धनराशि को आपस में मिलाने के लिए किया था। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वे उनके साथ सहयोग करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राज्य में “अवैध वृक्ष कटाई” से ध्यान हटाने के लिए शुरू की गई थी, क्योंकि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने वाली थी।

एजेंसी ने कहा कि जूनियर बघेल चैनन्य ने त्रिलोक सिंह ढिल्लों नामक एक स्थानीय व्यवसायी के साथ सांठगांठ की और उसकी कंपनियों का उपयोग करके एक ऐसी योजना जिसके तहत उन्होंने ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर अपने “विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैट खरीदने के नाम पर पांच करोड़ रुपये प्राप्त किए। ईडी ने कहा बैंकिंग ट्रेल से पता चलता है कि संबंधित लेन-देन के दौरान, त्रिलोक सिंह ढिल्लों को शराब सिंडिकेट से अपने बैंक खातों में भुगतान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

0

मुख्यमंत्री साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, कवर्धा में सांसद श्री संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक किरण देव और सुकमा जिला मुख्यालय में विधायक धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

0

मुख्यमंत्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री साय ने जिले में विभिन्न जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा मंच से की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को विकास पथ आर अग्रसर करने के दायित्व को विगत डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है और तीव्र गति से हितग्राहियों के मकानों का निर्माण हो रहा है, जिसकी गति इतनी तेज है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की भी कमी महसूस होने लगी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। हर माह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर रही हैं। सारंगढ़ जिले के दानसरा की माताओं और बहनों ने महतारी वंदन की राशि से अपने गांव में राम मंदिर निर्माण की पहल की है, जिसे आज पूरा प्रदेश जानता है। तेंदूपत्ता खरीदी के दाम बढ़ाए गए हैं। 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी जगह विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात मिलने से यहां जनसुविधाओं में वृद्धि होगी।

सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ पीएम आवास जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।
जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों को जमीन पर उतारने के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाई देने का कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी है।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ की सौगात मिली है, जो जिले में अधोसंरचना विकास को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर चौक तक गौरव पथ निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये, नगर पालिका सारंगढ़ में गार्डन निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये, सारंगढ़ में पी.जी. कॉलेज हेतु भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ के जीर्णोद्धार हेतु 2.5 करोड़ रुपये, बालक छात्रावास सारंगढ़ के मरम्मत हेतु 1 करोड़ रुपये, नवीन जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु कक्ष निर्माण के लिए 40 लाख रुपये, बस स्टैंड सारंगढ़ में सुविधा विस्तार हेतु 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कवर्धा के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिले 1.33 करोड़ रुपये

0

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझनू में आयोजित भव्य कार्यक्रम के माध्यम से 30 लाख से अधिक किसानों को कुल 3200 करोड़ रुपये की फसल बीमा दावा राशि डिजिटल तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस ऐतिहासिक अवसर पर कवर्धा जिले के किसानों को भी करीब 1.33 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो उनके लिए आर्थिक सुरक्षा और खुशहाली की नई उम्मीद लेकर आई है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री रामकुमार भट्ट समेत अन्य अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जो प्राकृतिक आपदाओं या अन्य नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना न केवल किसानों के जीवन में स्थिरता लाती है, बल्कि उनकी खेती को भी सशक्त बनाती है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उनकी फसल का संरक्षण सुनिश्चित होगा और अनिश्चितताओं से निपटने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने प्रशासन की ओर से किसानों के हित में ऐसी योजनाओं को और व्यापक रूप से पहुंचाने के लिए अधिकारियों से कहा। उन्होंने किसानों को फसल बीमा कराने के प्रति जागरूक करने और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री रामकुमार भट्ट ने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों की बेहतर सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक फसल बीमा करवाएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाएं किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष कवर्धा जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 1.33 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि का भुगतान किया गया है, जो किसानों की आर्थिक मजबूती और खेती के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर तरीके से खेती कर सकें और कृषि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे। कवर्धा जिले में भी इस योजना के माध्यम से किसानों को समय पर लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से किसानों में योजना के प्रति उत्साह और विश्वास बढ़ा है, जिससे वे भविष्य में भी अपनी फसलों को बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिले के अधिकारी और किसान प्रतिनिधि भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।