Home Blog Page 749

लड़की और 2 लवर ! सुपारी देकर करवा दी कर्मचारी की हत्या, वाहन शोरूम के मालिक समेत 4 गिरफ्तार

0

खरगोन जिले में पिछले दिनों नागपुर के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी का्रवाई की है. दरअसल, पुलिस ने बुरहानपुर के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सावंत, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रेम प्रसंग के चलते चेतन की हत्या
अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटिल ने प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर 32-वर्षीय चेतन आमोदकर की हत्या करवाई. आमोदकर सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था. खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि आमोदकर की हत्या के मामले में सावंत, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है.

ट्रैक्टर शोरूम का मालिक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि नसीराबाद के रहने वाले सावंत का बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है, जबकि अन्य तीन आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि चेतन अपनी एक महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था और इसी दौरान सावंत का उस महिला मित्र के साथ प्रेम प्रसंग हो गया.

मीना ने बताया कि चेतन को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई और उसे रास्ते से हटाने के लिए सावंत ने योजना बनाई. उन्होंने बताया कि सावंत ने इसके लिए खूम सिंह और चंदन को चेतन की हत्या करने के लिए एक-एक लाख रुपए की सुपारी दी.

दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखे धमकी भरा संदेश, अभद्र टिप्पणी की

0

छत्तीसगढ़ के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय यानी दुर्ग यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार की देर रात हैक हो गई. अज्ञात हैकर्स ने वेबसाइट पर कब्जा कर लिया. हैकर्स ने वेबसाइट पर अंग्रेजी में अपशब्दों भरा एक टिप्पणियां लिखी. साथ ही धमकी भी दी गई.

दुर्ग यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट हैक
संदेश में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले का जिक्र किया गया, जिसके कारण संदेह जताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा किया गया हो.
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले का जिक्र
हैकर्स ने वेबसाइट पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किए. पोस्ट में लिखा, ‘अगली बार अगर तुमने हमारी सीमाओं या साइबर स्पेस पर हमला करने की कोशिश की, तो हम तुम्हें ऐसी…’ हालांकि कुछ ही देर में वेबसाइट सामान्य स्थिति में आ गई.

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साइबर सेल की दी सूचना
दुर्ग विश्वविद्यालय के प्रशासन ने साइबर सेल और राष्ट्रीय साइबर एजेंसियों को सूचित कर दिया है.

इससे पहले पाकिस्तानी हैकर ने HPU की आधिकारिक वेबसाइट की थी हैक
हालांकि इससे पहले सोमवार की सुबह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई थी. वहीं पाकिस्तानी हैकर ग्रुप ‘HOAX1337’ ने वेबसाइट पर कब्जा कर लिया था और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे. इतना ही नहीं हैकर्स ने भारत विरोधी टिप्पणियां भी लिखी थी.

इसके अलावा भारत की सैन्य क्षमताओं का मजाक उड़ाया. इसके बाद धमकी भरे संदेश पोस्ट किए थे. वहीं वेबसाइट पर एक तस्वीर में भारतीय तिरंगे को जलाते हुए दिखाया गया था.

मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा. हालांकि इससे पहले 11 जुलाई को साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय यानी महानदी भवन में होगी. मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है. साथ ही विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा हो सकती है.

मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले 11 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी. इस बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा हो सकती है.

कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर लगी थी मुहर
इससे पहले सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून को कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे. राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन की मंजूरी दी गई थी. इसके अलावा “कृषक उन्नति योजना” का दायरा बढ़ाया गया. वहीं कर्मचारियों के भविष्य में सेवानिवृत्ति (रिटायर) के समय पेंशन भुगतान संबंधी दायित्वों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन की अनुमति दी गई थी.

हंगामेदार होने वाला है मानसून सत्र
बता दें कि 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा छत्तीसगढ़ का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है. इस मानसून सत्र के लिए विधायकों ने अब तक करीब एक हजार सवाल तैयार किए हैं. खास बात ये है कि इन सवालों में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं.

भारत के पड़ोसी देश में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता ‘गोल्ड’, आप भी ला सकते हैं अपने घर

0

भारत समेत दुनियाभर में लोग बचत का सबसे बड़ा माध्यम सोना को मानते हैं. लोग इसे गहनों के साथ-साथ बिस्किट के रूप में निवेश करते हैं. खासतौर पर महिलाएं निवेश के मामले में सोना को सबसे अच्छा विकल्प मानती हैं, क्योंकि सोने का दाम लगातार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर भारत में सोना एक लाख रुपये पार कर चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? और इसके पीछे की वजह क्या है.

दुनिया का सबसे सस्ता गोल्ड कहां मिलता है?
अब आप ये सोच रहे होंगे कि सबसे सस्ता सोना दुबई (Gold in Dubai) में मिलता होगा, लेकिन आप बिल्कुल गलत हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे सस्ता सोना एशियाई देश में मिलता है. इतना ही नहीं ये भारत का पड़ोसी देश भी है. बता दें कि दुनिया का सबसे सस्ता सोना एशियाई देश भूटान में मिलता है.

भूटान में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता गोल्ड
वहीं भूटान में सोना सस्ता मिलने की कई वजहें हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह है- सोना पर टैक्स-फ्री है. इसके अलावा भूटान में सोने पर कम आयात शुल्क लगता है.

इन शर्तों पर भूटान में खरीद सकते हैं सोना
भारत और भूटान की करेंसी की कीमत तकरीबन समान है, लेकिन अगर आप भूटान से सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा, तभी आप भूटान से गोल्ड खरीद सकते हैं. दरअसल, गोल्द खरीदने के लिए पर्यटकों को भूटान सरकार द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात रुकना होता है. साथ ही आपको सोना खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर लाने होते हैं.

इसके अलावा आपको SDF यानी सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस का भुगतान करना होगा. बता दें कि भारतीयों को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1200-1800 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. वहीं गोल्ड खरीदने के लिए पर्यटकों को रसीद भी लेनी पड़ती है. हालांकि आप भूटान में ये सोना ड्यूटी-फ्री गोल्ड दुकानों से ही खरीद सकते हैं. बता दें कि इन दुकानों को स्वामित्व वित्त मंत्रालय के पास होता है.k,

मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर सुरक्षाबलों के पराक्रम और सुनियोजित अभियानों का जीवंत उदाहरण है। सुरक्षाबलों की निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। आज नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी दृढ़ता के साथ यह अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के हर क्षेत्र में लोकतंत्र, विश्वास और प्रगति की विजय सुनिश्चित होगी।

अब बिना प्रॉपर्टी और ट्रेड लाइसेंस पाएं UAE का गोल्डन वीजा, जानें कैसे करें अप्लाई

0

अगर आप भी दुबई जाकर बसने या काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है. अब भारतीयों को यूएई का गोल्डन वीजा (UAE Golden Visa for Indians) लेने के लिए ना तो करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदनी पड़ेगी और ना ही ट्रेड लाइसेंस की जरूरत है. दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने एक नई वीजा स्कीम लॉन्च की है, जो ‘नॉमिनेशन आधारित’ (UAE Nomination-based Golden Visa) है. इस वीजा को पाने के लिए अब पहले जैसी भारी-भरकम इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं होगी.

अब सिर्फ लगभग 23.30 लाख रुपये देकर गोल्डन वीजा (Golden Visa India to UAE) हासिल किया जा सकता है. यहां हम आपको इसके आवेदन का तरीका भी बता दे रहे हैं.

पहले क्या था UAE Golden Visa को लेकर नियम?
अब तक भारतीयों के लिए यूएई का गोल्डन वीजा लेने का एकमात्र रास्ता था प्रॉपर्टी खरीदना जिसकी कीमत करीब 4.66 करोड़ रुपये हो या फिर किसी बड़े बिजनेस में इनवेस्ट करना. लेकिन अब इस नई स्कीम से ये प्रोसेस बहुत आसान हो गया है.

भारत और बांग्लादेश से शुरू हो रहा है ट्रायल
इस नई वीजा स्कीम का पहला चरण भारत और बांग्लादेश में शुरू किया गया है. भारत में इस प्रोग्राम को RAYD ग्रुप नाम की एक कंसल्टेंसी कंपनी हैंडल कर रही है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रायद कमाल अयूब के मुताबिक, ये भारतीयों के लिए यूएई जाने का एक गोल्डन मौका है.

गोल्डन वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
नामांकन आधारित वीजा के लिए जब कोई व्यक्ति अप्लाई करेगा, तो सबसे पहले उसकी बैकग्राउंड जांच होगी. इसमें चेक किया जाएगा कि उस व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला या मनी लॉन्ड्रिंग केस तो नहीं है. इतना ही नहीं, उसका सोशल मीडिया भी देखा जाएगा.इसके अलावा ये भी जांचा जाएगा कि क्या वह व्यक्ति किसी फील्ड जैसे बिजनेस, फाइनेंस, स्टार्टअप, प्रोफेशनल सर्विसेज, साइंस या कल्चर से जुड़कर यूएई की ग्रोथ में योगदान दे सकता है.

दुबई जाए बिना भी हो सकता है प्री-अप्रूवल
इस स्कीम की एक और खास बात ये है कि अप्लिकेंट को दुबई जाने की जरूरत नहीं है. वह अपने देश से ही वीजा के लिए प्री-अप्रूवल ले सकता है. इसके बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी.

नई वीजा स्कीम से क्या होगा फायदा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले तीन महीनों में 5,000 से ज्यादा भारतीय इस नई वीजा स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी नई गोल्डन वीजा स्कीम लॉन्च होने से आने वाले समय में यूएई में भारतीयों की मौजूदगी और ज्यादा बढ़ सकती है.

ये खबर उनके लिए बेहद जरूरी है जो विदेश में बसने, काम करने या वहां बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं. अब ये सपना करोड़ों खर्च किए बिना भी पूरा हो सकता है. इसलिए अगर आप भी UAE जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस स्कीम की पूरी जानकारी जरूर लें और सही समय देखकर फटाफट आवेदन कर लें.

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी भारी बढ़ोतरी, HRA, मेडिकल और TA अलाउंस में भी बड़े बदलाव की तैयारी

0

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सरकार ने अभी तक कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है. न ही इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी TOR और मेंबर्स पर अंतिम फैसला हुआ है. जनवरी में 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी (Salary and Pension Hike) को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं. हालांकि अब फोकस सिर्फ सैलरी पर नहीं बल्कि अलाउंसेज पर भी है जिनमें बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

पेंशनर्स का मेडिकल अलाउंस 1,000 से बढ़ाकर 3,000 करने का प्रस्ताव
11 मार्च 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई 34वीं SCOVA (स्टैंडिंग कमेटी ऑफ वॉलेंटरी एजेंसीज) मीटिंग में पेंशनर्स का फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस बढ़ाकर 3,000 रुपए करने का प्रस्ताव पास हुआ. SCOVA एक ऐसा मंच है जहां पेंशनर्स की दिक्कतों और उनके कल्याण से जुड़े सुझावों पर चर्चा होती है. फिलहाल ये अलाउंस 1,000 रुपए प्रति महीना है.
पेंशनर्स ने इस रकम को महंगाई और इलाज के बढ़ते खर्च के मुकाबले बहुत कम बताया था और इसे बढ़ाने की मांग की थी. ये बढ़ा हुआ अलाउंस 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है क्योंकि इसे 8वें वेतन आयोग के TOR में शामिल करने की सिफारिश की गई है.

HRA और अन्य अलाउंस के नई स्ट्रक्चर पर काम जारी
SCOVA की मीटिंग में साफ किया गया कि 8th पे कमीशन में सैलरी के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) , ट्रैवल अलाउंस (TA), डियरनेस अलाउंस (DA) और मेडिकल अलाउंस जैसे मुख्य अलाउंस की भी समीक्षा होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक HRA के रेट मेट्रो सिटीज में ज्यादा रखे जाने की संभावना है. ट्रैवल अलाउंस को रूरल और सेमी-अर्बन एरिया में पोस्टेड कर्मचारियों के लिए अलग तरीके से कैलकुलेट किया जा सकता है.

इसके अलावा कुछ पुराने और बेकार हो चुके अलाउंस को खत्म करने की तैयारी भी हो रही है ताकि सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और प्रैक्टिकल हो सके.

फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर भी चर्चा
पिछले पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर(8th Pay Commission Fitment Factor) 2.57 था जिससे मिनिमम सैलरी (8th Pay Commission Basic Salary) 18,000 रुपए तय हुई थी. अब खबर है कि इसे 2.8 से 3.0 करने पर विचार हो रहा है. अगर ऐसा होता है तो मिनिमम सैलरी 26,000 से 27,000 रुपए तक जा सकती है और पेंशन भी करीब 25,000 रुपए हो सकती है.

हालांकि इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. डीए को बेसिक पे में मर्ज करने पर भी चर्चा चल रही है. इससे कुल सैलरी पर तो खास असर नहीं पड़ेगा लेकिन आगे डीए में बढ़ोतरी की दर कम हो सकती है.

8वें वेतन आयोग की सिफारिश कब लागू होगी?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने में अभी वक्त लग सकता है क्योंकि आयोग का औपचारिक गठन और TOR तय होना बाकी है. आमतौर पर कमीशन बनने से लेकर सिफारिशें लागू होने में 18 से 24 महीने लगते हैं. ऐसे में 1 जनवरी 2026 की तारीख आगे खिसक सकती है. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सरकार 8th पे कमीशन को लेकर कब नए ऐलान करती है.

अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

0

अब अगर आप इंडिया से बाहर रहते हैं और IDFC First Bank में आपका NRE या NRO अकाउंट है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंक ने एक नई सर्विस शुरू की है, जिससे आप अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से भी इंडिया में UPI पेमेंट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी चार्ज के.

इन 12 देशों के कस्टमर्स को मिलेगी ये सुविधा
बैंक की इस सुविधा का फायदा उन कस्टमर्स को मिलेगा जो इन 12 देशों में रहते हैं- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, यूके और अमेरिका. अगर आप इनमें से किसी देश में रहते हैं और आपके पास IDFC First Bank का NRE या NRO अकाउंट है, तो आप उस देश का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हुए भी इंडिया में UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.

सिम कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI ऐप से कर सकते हैं पेमेंट
इस सर्विस की सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको इंडिया का सिम कार्ड रखने की जरूरत नहीं है. आप Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे किसी भी UPI ऐप से पेमेंट कर सकते हैं, चाहे आपका नंबर इंटरनेशनल ही क्यों न हो.

ऐसे में QR कोड, UPI ID या मोबाइल नंबर की मदद से पैसे भेजना और लेना बिल्कुल आसान हो गया है. ये सर्विस इंडिया के रेगुलर UPI सिस्टम जितनी ही सिक्योर और भरोसेमंद है.

जॉइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी राउंड 4 सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी

0

जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 4 अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 47 अन्य सरकारी वित्त पोषित टेक्निकल संस्थानों (अन्य-जीएफटीआई) सहित 127 संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग आयोजित की जाती है. JoSAA Round 4 Seat Allotment: डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.

“एक्टिविटी बोर्ड” के अंतर्गत, “Round 4 Seat Allotment Result” पर क्लिक करें.

अपना जेईई मेन आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

“लॉगिन” पर क्लिक करें.

आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.

रिजल्ट के बाद क्या करें
जो उम्मीदवार अपने परिणाम से संतुष्ट हैं, उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा तथा अपनी इच्छा (फ्रीज/फ्लोट/स्लाइड) बतानी होगी. “फ्रीज” का चयन करने वाले उम्मीदवारों को अपने कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे.

UPSC NDA, NA II And CDS 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खुली, इस डेट तक मौका

0

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 7 जुलाई को एनडीए, एनए (NDA, NA II) और सीडीएस ( CDS II) 2025 परीक्षाओं के लिए एप्लिकेशन करेक्श विंडो खोल दिया है. करेक्शन विंडो आज सुबह 10 बजे से एक्टिव है. जो छात्र एनडीए, एनए और सीडीएस 2 आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, वे 9 जुलाई 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं.

आवेदकों के पास यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस ( CDS II) 2025 आवेदन फॉर्म में गलतियों को सुधारने और संपादित करने का 9 जुलाई 2025 तक मौका है. इसके बाद आवेदक अपने फॉर्म में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं कर सकेंगे.
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.

चरण 2. अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें.

चरण 3. “कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म” लिंक पर क्लिक करें.

चरण 4. अपने आवेदन में आवश्यक सुधार करें.

चरण 5. सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें

चरण 6. सही किया गया फॉर्म जमा करें.

चरण 7. अपने रिकॉर्ड के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित, Cut-off मार्क्स देखें, डायरेक्ट लिंक

एनडीए और एनए परीक्षा
यूपीएससी द्वारा साल में दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय नौसेना अकादमी (INA) परीक्षा आयोजित की जाती है. इन परीक्षाओं के माध्यम से सशस्त्र बलों की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार शामिल है.