Home Blog Page 772

जुए में पति ने दांव पर पत्नी को लगाया, हारते ही जुआरी दोस्तों को परोस दिया

0

धार जिले का एक ्जुआरी पति जुए में हारकर इतना कंगाल हो गया कि कर्ज उतारने के लिए अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया. जुआारी पति ने जूए मे हारे पैसों के लिए लिए कर्ज को बोझ उतारने के लिए उसे दोस्तों के सामने पत्नी को परोस दिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. दो बार दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता तीसरी बार किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है.

धार जिले के एक जुआरी पति ने कर्ज उतारने के लिए पत्नी की इज्जत से सौदा कर लिया. आरोपी पति ने दो बार पहले पीड़िता को दिल्ली भेजकर जुआरी दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर चुका था, लेकिन तीसरी बार ऐसा करने को कहा तो पीड़िता पति के खिलाफ थाने पहुंच गई.

दोस्त का कर्ज उतारने के लिए जुआरी पति ने पीड़िता इंदौर के होटल में भेजा था
रिपोर्ट के मुताबिक जुआरी पति ने एक जुआरी दोस्त से संबंध बनाने के लिए पीड़िता इंदौर के एक होटल में भेज रहा था. आरोपी खुद पत्नी को लेकर होटल ले गया और जुआरी दोस्त से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और भागकर थाने पहुंचकर पति और उसके दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है.

2016 में जुआरी पति के साथ शादी के बाद ही नर्क बन गई थी पीड़िता की जिंदगी
गौरतलब है साल 2016 में जुआरी पति के साथ हुई शादी के बाद से ही पीड़िता की जिंदगी नर्क बन गई थी. जुए के लत से 8 लाख रुपए के कर्ज में डूबे पति ने पहले तो पत्नी के गहने गिरवी रखे और जब सब कुछ खत्म हो गया और वह भारी कर्ज में डूब गया तो कर्ज उतारने के लिए उसने पत्नी को जुआरी दोस्तों को परोसना शुरू कर दिया.

पीड़िता के मुताबिक जुआरी पति ने उसे दिल्ली निवासी अभिमन्यु का कर्ज चुकाने के लिए उससे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और मना करने पर धमकाया. पीड़िता ने बताया कि पति जबरन दिल्ली ले जाकर उसके दोस्त के घर छोड़ आया, जहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया.

बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में एक्शन, डॉक्टर अंजना निलबिंत

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर के बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसूता की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमार की लापरवाही सामने आई है.

डॉक्टर अंजना कुमार निलबिंत
दरअसल, प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमार को निलंबित (Dr. Anjana Kumar Suspended) कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, साक्षी निषाद की डिलीवरी बीरगांव में हुई थी. जानकारी के अनुसार, प्रसव के लगभग 12 घंटे बाद प्रसूता साक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे इंजेक्शन दिया गया और पानी पिलाया गया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत और भी खराब हो गई.

प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में एक्शन
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए थे. परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर के न होने पर वार्ड बॉय ने इंजेक्शन लगा दिया था. उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका.
वहीं मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए. वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमार की लापरवाही सामने आई. जांच में पाया गया कि रात में स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के बाद भी फॉलो अप ना लेना पाया गया.

बड़ा राशन घोटाला उजागर, संचालक के खिलाफ हुआ एक्शन

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा राशन घोटाला सामने आया है. कुछ दिन पहले यहां राशन वितरण से परेशान मोपकावासियों ने जिला कलेक्टर से उसकी शिकायत की थी. शिकायत में गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी.

मामले की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने ड्यू एंड क्लियर मामले में गंभीर अनियमितताओं के चलते महिला शक्ति खाद्य पोषण राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही दुकान संचालक को पद से हटा दिया गया है.

जांच में सामने आई ये बात
कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में सामने आया कि राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सही पाई गईं. खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि “जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई है.”फिलहाल, खाद्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे इलाके के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके.

ग्रामीणों ने किया स्वागत
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी.

प्रिंसिपल पिता ने 17 साल की बेटी को NEET मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर पीट-पीटकर मार डाला

0

महाराष्ट्र के सांगली में एक प्रिंसिपल पिता धोंडीराम भोंसले ने अपनी बेटी को NEET परीक्षा में कम नंबर आने पर बेटी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. बेटी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए – जिसे प्राप्त करने की चाहत कई छात्र रखते हैं. एक साल से भी ज़्यादा समय बाद, मॉक टेस्ट में कम अंक पाने के कारण उसके पिता ने उसकी हत्या कर दी.

महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली साधना भोंसले प्री-मेडिकल टेस्ट, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या NEET की तैयारी कर रही थी और इसके लिए मॉक टेस्ट दे रही थी. प्रैक्टिस टेस्ट में उसे कम अंक मिले, जिससे उसके स्कूल टीचर पिता नाराज हो गए.

गुस्से में उसने 17 वर्षीय छात्रा को डंडे से बार-बार पीटा. पिटाई के कारण 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और शुक्रवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी की पिटाई करने की बात कबूल कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मारपीट में साधना भोंसले के सिर में गंभीर चोटें आईं. उन्हें सांगली के उषाकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने 22 जून को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने कम नंबर आने के कारण उसकी पिटाई की, जिसके कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह 24 जून तक पुलिस हिरासत में है. मामले की जांच की जा रही है.

नासा का स्‍पेशल प्रोग्राम पूरा करने वालीअब आंध्र प्रदेश की जाह्नवी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

0

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पलाकोल्लू की डांगेटी जाह्नवी साल 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाली हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्‍युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट जाह्नवी को नासा के प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय एयर एंड स्‍पेस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पहली भारतीय होने का गौरव हासिल हुआ है. जाह्नवी को टाइटन के ऑर्बिटल पोर्ट स्पेस स्टेशन की यात्रा के लिए चुना गया है. चार साल के बाद शुरू होने वाला यह एक महत्‍वपूर्ण अमेरिकी प्रोजेक्‍ट है.

हमेशा से स्‍पेस में दिलचस्‍पी
जाह्नवी को हमेशा से ही स्‍पेस में खासी दिलचस्‍पी रही है. उन्‍होंने अपने गृहनगर पलाकोल्लू में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उनके माता-पिता श्रीनिवास और पद्मश्री वर्तमान में अपने काम के सिलसिले मे कुवैत में रह रहे हैं.

जाह्नवी को STEM शिक्षा और स्‍पेस आउटरीच के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है. वह भारतीय अंतरिक्ष संस्‍थान ISRO के कुछ एजुकेशनल प्रोग्राम पर लेक्‍चर्स दे चुकी हैं. इसके अलावा जाह्नवी ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (NIT) समेत कई और प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों को संबोधित किया है. वह नियमित तौर पर एनालॉग मिशन, डीप-सी डाइविंग और प्‍लैनेटरी साइंस और लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा में स्थिरता से संबंधित वैश्विक सम्मेलनों में अक्‍सर हिस्‍सा लेती आई हैं.

जाह्नवी के हिस्‍से हैं कई अवॉर्ड
इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल सर्च कोलैबरेशन में उनके योगदान ने पैनोरमिक सर्वे टेलीस्कोप और रैपिड रिस्पांस सिस्टम (पैन-स्टारआरएस) के डेटा के आधार पर एक सबसे युवा क्षुद्रग्रह की खोज का नेतृत्व किया था. वह सबसे कम उम्र की विदेशी एनालॉग अंतरिक्ष यात्री भी थीं. साथ ही स्पेस आइसलैंड के भूविज्ञान प्रशिक्षण के लिए चुनी गई पहली भारतीय थीं. पिछले कुछ सालों में जाह्नवी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इनमें नासा स्पेस एप्स चैलेंज में पीपुल्‍स च्वाइस अवार्ड और इसरो वर्ल्ड स्पेस वीक यंग अचीवर अवार्ड शामिल हैं.

कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर फिर मुश्किलों में, कांग्रेस विधायकों ने लगाए घरों के आवंटन में घूसखोरी के आरोप

0

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक बार फिर मुश्किलों में घिरती दिख रही है. इस बार आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बीआर पाटिल ने लगाए हैं. राज्यनीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष बीआर पाटिल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने जिन आवास आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह सच हैं. 22 जून को कलबुर्गी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए, पाटिल ने कहा कि हां, वह मेरी ही आवाज है. मुझे नहीं पता वह क्लिप किसने लीक की, लेकिन मैंने जो कुछ भी कहा है वह सच है और मैं हर शब्द पर कायम हूं. सच अंत में सामने आकर ही रहेगा. इस कथित ऑडियो क्लिप में पाटिल को राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत घरों के आवंटन में घूसखोरी के आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है. यह बातचीत ज़मीर अहमद खान (आवास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री) के निजी सचिव सरफराज़ खान के साथ बताई जा रही है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर मैंने मुंह खोला तो सरकार हिल जाएगी.

ये हैं आरोप
बीआर पाटिल ने आरोप लगाया कि उनके अलंद निर्वाचन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगभग 950 मकान रिश्वत लेकर गलत तरीके से आवंटित किए गए और विधायकों की सिफारिशी चिट्ठियों को भी तब तक तवज्जो नहीं दी गई जब तक पैसे नहीं दिए गए.

कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण का समर्थन
इस मुद्दे पर बेलूर से कांग्रेस विधायक गोपालकृष्ण ने पाटिल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मैंने आवास बोर्ड मंत्रालय के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में सुना है. जब एक वरिष्ठ विधायक ऐसा कह रहे हैं तो संबंधित मंत्री को तुरंत इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए. अगर वे निर्दोष हैं तो बाद में उन्हें फिर से मंत्री बनाया जा सकता है. सच्चाई सामने आनी ही चाहिए.

कांग्रेस विधायक राजू कागे ने भी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
एक और कांग्रेस विधायक राजू कागे ने भी अपनी ही पार्टी की सरकार पर नाराज़गी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति भी बीआर पाटिल जैसी है. मुख्यमंत्री ने दो साल पहले मेरे क्षेत्र के लिए ₹12 करोड़ सड़क और ₹13 करोड़ सामुदायिक भवनों के लिए मंजूर किए थे, लेकिन आज तक एक भी कार्यादेश जारी नहीं हुआ. यह कैसा प्रशासन है? मैं इतना निराश हूं कि इस्तीफे पर विचार कर रहा हूं.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर जवाब दिया है कि मैं उनसे बात करूंगा. कौन से विशेष फंड की बात हो रही है. बजट में ऐसा कोई ‘सीएम फंड’ नहीं होता. लोग इसे विशेष फंड कह देते हैं, लेकिन हम जरूरत के अनुसार ही अनुदान देते हैं. कांग्रेस विधायकों के अपनी ही सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाने के बाद BJP को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया. BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजएन्द्र के कहा कि कर्नाटका में स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और सिर्फ भ्रष्टाचार… ऐसा लगता है कि इसके अलावा राज्य में कुछ और नहीं हो रहा है. स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन चल रहा है. सरकार ही करप्शन को बढ़ावा दे रही है. ये बात बीआर पाटिल के बयान से पता चलती है, हम इस मुद्दे को पूरे राज्य में उठाएंगे और सड़क पर आंदोलन करेंगे. वहीं BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा बीआर पाटिल और राजू कागे के आरोप बहुत ही गंभीर हैं, वे जल्द ही पूरे राज्य का दौरा करेंगे और सिद्धारमैया सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे. कुल मिलाकर कांग्रेस सरकार अब अपने ही विधायकों के आरोपों से घिरी हुई है. विपक्ष से पहले तो घर के अंदर से उठी आवाज़ें सिद्धारमैया सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं.

घर बैठे ऑनलाइन नया वोटर कार्ड कैसे बनवाएं , प्रोसेस काफी आसान

0

आप घर बैठे मिनटों में नया वोटर कार्ड (New Voter ID Card)बनवा सकते हैं.वोटर कार्ड बनवाने का प्रोसेस काफी आसान है. सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से ये काम किया जा सकता है.वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना सबसे आसान तरीका है.

कौन कर सकता है वोटर कार्ड के लिए आवेदन?
वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं जैसे आवेदक भारत का नागरिक हो,भारत में उसका स्थायी पता होना चाहिए. वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जब आप वोटर कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. ये डॉक्यूमेंट JPG, JPEG या PDF फॉर्मेट में होने चाहिए.

2 पासपोर्ट साइज फोटो
एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, गैस बिल, पानी बिल, टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट आदि)
आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
एज प्रूफ (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि)
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और सही फॉर्मेट में अपलोड करें
Voter Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं
Electors सेक्शन में जाएं
अगर आपका पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें
नहीं है तो Sign-Up करके नया अकाउंट बनाएं और फिर लॉग इन करें
अब Fill Form 6 पर क्लिक करें
अपना राज्य, जिला, विधानसभा और बाकी डिटेल्स जैसे नाम, पिता/पति/पत्नी का नाम, आधार नंबर, एड्रेस डालें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
फिर कैप्चा कोड डालें और Preview & Submit करें
सबमिट करते समय स्क्रीन पर Yes पर क्लिक करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा. इस नंबर को सेव कर लें, इससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर पाएंगे. आप चाहें तो Download Acknowledgement पर क्लिक कर इसकी स्लिप भी सेव कर सकते हैं.UYJHMN

ईरानी सेना चीफ का बड़ा बयान – ‘नेतन्याहू को सजा देते रहेंगे’,160 भारतीयों का जत्था रवाना

0

ईरान-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध का आज 11वां दिन है. अभी तक के जंग में दोनों देशों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. लेकिन इस जंग में रविवार को नया मोड़ तब आया जब अमेरिका खुले तौर पर इस जंग में शामिल हो गया. अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए उसके तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया है. जिनमें “फोर्डो, नतांज और एस्फाहान” शामिल हैं. इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. जिसमें उन्होंने अमेरिका सेना को हमले की बधाई दी. ट्रंप ने कहा , हमने उनके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, अब ईरान को शांति के रास्ते पर आना चाहिए. अमेरिकी हमले के बाद यह जंग और तेज हो गया है. ईरान ने इजरायल में कई मिसाइलें दागी. अब ईरान इस जंग में रूस का साथ हासिल करने की कोशिश में जुटा है. इसके लिए ईरान के विदेश मंत्री आज मास्को रवाना हो रहे हैं.

इससे पहले ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए हमले की जानकारी दी थी. उन्होंने एक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि “हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिनमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं. सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं. अब शांति का समय है! उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस हमले की जानकारी.

नेतन्याहू को तब तक सजा देते रहेंगे जब तक वो परेशान न हो जाएं : ईरानी सेना चीफ
ईरानी सेना चीफ मुसावी का बयान- हम अमेरिकी गलती के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. नेतन्याहू को सजा देते रहेंगे. नेतन्याहू को तब तक सजा देते रहेंगे जब तक कि वो परेशान न हो जाएं.

इजरायल से 160 भारतीयों का जत्था आ रहा भारत
इजरायल से अम्मान होते हुए 160 भारतीयों का पहला जत्था भारत लौटने के लिए रवाना हो चुका है.

दुनिया खतरनाक मोड़ की तरफ जा रही : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति चिंताजनक का है. खतरनाक मोड़ की तरफ ये दुनिया जा रही है.

ईरान ने इजरायली हर्मीस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया
ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. अब ईरान ने इजरायल के हर्मीस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया. ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायली ड्रोन को मार गिराया.

कतर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
कतर में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की और कहा कि सुरक्षित स्थानों पर रहें.

ईरान ने इजरायली हर्मीस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया
ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. अब ईरान ने इजरायल के हर्मीस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया. ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायली ड्रोन को मार गिराया.

कतर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
कतर में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की और कहा कि सुरक्षित स्थानों पर रहें.

ईरान के विदेशमंत्री ने की पुतिन से मुलाकात
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. बता दें कि अमेरिका ने रातभर चले अभियान में ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया था.

ईरान ने इजरायल पर दागी 15 मिसाइलें
ईरान ने इजरायल पर 15 मिसाइलें दागी हैं. नागरिकों बंकरों में छिपे हुए हैं और चारों तरफ वॉर सायरन बज रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अटैक के बाद अपने बी2 बॉम्बर के वापस लौटने का वीडियो शेयर किया है. पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “महान बी-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से उतरे हैं. सटीक काम के लिए धन्यवाद.” इस वीडियो में ट्रंप का एक पोस्ट भी दिख रहा था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “ईरान में परमाणु स्थलों को भारी क्षति पहुंची है. हमले बहुत ही सटीक और जोरदार थे. हमारी सेना ने बहुत ही कुशलता दिखाई.”

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हमलों को “एक बड़ा अपराध” बताया और कसम खाई कि इजरायल को दी जा रही सजा जारी रहेगी. हालिया हमलों के बाद खामेनेई ने जवाबी कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “सजा जारी है. यहूदी दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती की है, एक बड़ा जुर्म किया है. उसे सजा मिलनी चाहिए और मिल रही है. अभी इस वक्त ही सजा दी जा रही है.”

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीमें बदल सकती हैंकौन सी स्कीम आपके लिए है बेस्ट

0

सुकन्या समृद्धि योजना
यह बेटियों के लिए बेस्ट सेविंग्स स्कीम हैं. अगर आपके घर में 0 से 10 साल की बच्ची है, तो इस योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं. इसमें सालाना 8.2% तक ब्याज मिलता है. इस स्कीम में सालाना कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किया जा सकता है. यह योजना सिर्फ बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए बनी है.

रिकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम उन लोगों के लिए है जो छोटी-छोटी सेविंग्स करना चाहते हैं. इसमें हर महीने ₹100 से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस स्कीम में फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिलता है. मैच्योरिटी पर आपको ब्याज के साथ पूरी राशि मिलती है.

टर्म डिपॉजिट
अगर आप एक तय वक्त के लिए फिक्स इनकम चाहते हैं तो ये स्कीम आपके लिए है. यह 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए होती है. जितने साल की टर्म चुनेंगे, ब्याज भी उसी के अनुसार मिलेगा. सीनियर सिटीजन को इसमें अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलता है.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. 5 साल की अवधि वाली इस स्कीम को 3 साल और बढ़ाया जा सकता है. इसमें अभी 8.2% सालाना ब्याज मिलता है. रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहने वालों के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है.

किसान विकास पत्र
यह स्कीम खासतौर पर किसानों के लिए चलाई गई है, लेकिन कोई भी इसमें निवेश कर सकता है. इस स्कीम में निवेश की गई रकम 115 महीनों यानी करीब 9 साल 5 महीने में दोगुनी हो जाती है. इसमें अभी 7.5% का ब्याज मिलता है.

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट
पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट भी अब बैंकिंग की तरह ही सुविधाएं देता है. इसमें चेकबुक, एटीएम, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है. अगर यह 3 साल तक एक्टिव न रहे तो डॉर्मेंट हो जाता है, लेकिन KYC के जरिए इसे फिर से एक्टिव किया जा सकता है.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड
PPF अकाउंट 15 साल की अवधि के लिए होता है, जिसे आप 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं. इसमें हर साल कम से कम ₹500 जमा करना जरूरी है. इसमें ब्याज सालाना क्रेडिट होता है और यह ब्याज टैक्स फ्री होता है.

मंथली इनकम स्कीम
इस स्कीम में जो रकम आप निवेश करेंगे, उस पर हर महीने फिक्स इंटरेस्ट मिलेगा. अगर किसी वजह से स्कीम को एक साल बाद बंद करना हो तो बंद की जा सकती है, लेकिन थोड़ी पेनल्टी लगेगी. अगर निवेशक की मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी को ब्याज सहित पूरा पैसा दिया जाता है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
यह स्कीम 5 साल की होती है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. NSC में किया गया निवेश टैक्स में छूट देता है और इसे बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के पास गारंटी के रूप में भी रखा जा सकता है.

पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने के बड़े फायदे
पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीमों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बहुत आसान और भरोसेमंद होती हैं. चाहे आप गांव में रहते हों या शहर में, हर कोई आसानी से इन स्कीमों में निवेश कर सकता है. ये स्कीमें सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, इसलिए इनमें कोई जोखिम नहीं होता. इनमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है. कुछ स्कीमें ऐसी भी हैं जिनमें मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है. ब्याज दर 4% से लेकर 9% तक होती है और ये पूरी तरह से फिक्स होती है. रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई, शादी या फ्यूचर सेविंग्स जैसी लंबी प्लानिंग के लिए ये स्कीमें बेस्ट मानी जाती हैं.

अगर आप रिस्क से बचकर सुरक्षित और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीमें आपके लिए परफेक्ट हैं. कम रकम से शुरू करके लंबी प्लानिंग की जा सकती है.

सीए मई फाइनल रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

0

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित होने वाली सीए की फाइनल मई परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं. पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में CA फाइनल मई 2025 का परिणाम घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है. CA फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर CA फाइनल मई परिणाम 2025 देख सकेंगे.

जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की उम्मीद
सीए खंडेलवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “25 मई के परीक्षा परिणामों के बारे में पूछने वालों के लिए, कृपया ध्यान दें कि पिछले अनुभव के आधार पर, परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में संभवत 3 या 4 जुलाई के आसपास घोषित किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों को आईसीएआई सीए फाइनल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा.
पास होने के लिए चाहिए इतना नंबर
संस्थान ने सीए फाइनल मई 2025 परीक्षा 16 से 24 मई के बीच आयोजित की थी. शुरुआत में, मई सत्र के लिए आईसीएआई परीक्षा 2025 9 से 14 मई तक निर्धारित की गई थी. हालांकि, संस्थान ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी. सीए फाइनल क्वालीफाइंग मार्क्स मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को योग्य घोषित होने के लिए प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने होंगे. पिछले सत्र में हेरम्ब माहेश्वरी और ऋषभ ओस्तवाल आर ने 800 में से 508 अंक प्राप्त कर सीए फाइनल परीक्षा में टॉप किया था. सीए फाइनल के छात्रों का पास प्रतिशत घटकर 13.44% रह गया.