Home Blog Page 808

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

0

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों, जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।

आईआईटी भिलाई पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है, इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हरियाणा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए किया धन्यवाद

0

मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री से इन राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण हेतु किनारों पर पेड़-पौधे लगाने का अनुरोध किया

इन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों किनारों पर पेड़ पौधे लगने से पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा – अनिल विज
152-डी, जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे, पानीपत-रोहतक, अम्बाला-हिसार, पंचकूला-यमुनानगर आदि राष्ट्रीय राजमार्गों के बनने से आमजन को मिली बड़ी सुविधा- विज
चंडीगढ़, 7 मई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का हरियाणा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण हेतु इनके किनारों पर पेड़-पौधे लगवाए जाएं जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस संबंध में श्री विज ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को अपनी ओर से एक अनुरोध पत्र भी भेजा है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर पेड़ पौधे लगाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में श्री विज ने अनुरोध करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर पेड़ पौधे लगाने से राष्ट्रीय राजमार्गों की सुन्दरता भी बढ़ेगी।
उन्होंने पत्र में बताया है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अथक प्रयासों के चलते पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से 152-डी, जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे, पानीपत-रोहतक, अम्बाला-हिसार, पंचकूला-यमुनानगर आदि शामिल है। इन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के बनने से आमजन को बड़ी सुविधा मुहैया हुई है।
श्री विज ने हरियाणा को इन राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। हरियाणा में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री विज ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण हेतु इनके किनारों पर पेड़-पौधे लगवाए जाएं जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों की सुन्दरता भी बढ़ेगी।

‘दुश्मन को इरादों में सफल नहीं होने देंगे’ – मिसाइल हमले पर पाक PM शहबाज शरीफ का बड़ा बयान

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 7 मई 2025 को एक बयान जारी कर भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे भारत द्वारा पाकिस्तान पर थोपे गए युद्धकृत्य के रूप में वर्णित किया और कहा कि पाकिस्तान को इस पर पुरजोर जवाब देने का पूरा अधिकार है। शरीफ ने यह भी कहा कि पूरा पाकिस्तान अपनी सेना के साथ खड़ा है और हम दुश्मन को उसके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे ।

पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भी पुष्टि की है कि भारत ने 6 मई की रात को तीन स्थानों—कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमदपुर ईस्ट—पर मिसाइल हमले किए। इस हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने इसे बिना उकसावे के हमला बताया और कहा कि पाकिस्तान अपनी प्रतिक्रिया समय और स्थान पर तय करेगा ।

इससे पहले, पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था कि वह कश्मीर में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है, और कहा था कि वह किसी भी भारतीय सैन्य हमले का “विश्वसनीय और निर्णायक” जवाब देगा ।

भारत ने इन हमलों को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर लक्षित स्ट्राइक के रूप में अंजाम दिया। भारत ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता के रूप में प्रस्तुत किया है, जबकि पाकिस्तान इसे उकसावे की कार्रवाई मानता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आज होगी प्रेस कांफ्रेंस, होगा रक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

0

भारत के इतिहास में सबसे गहरे सैन्य प्रहारों में से एक के बाद, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संदेश दे दिया है। इस सटीक और संयमित ऑपरेशन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों से तत्काल बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने ऑपरेशन की सफलता, स्थिति की निगरानी और आगे की रणनीति पर रक्षा मंत्री को जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि आज सुबह 10 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें इस सैन्य कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों में तबाह किया है। इसमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट जैसे शहरों में मौजूद आतंकी ठिकाने शामिल हैं। ये हमला 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान की अविवादित सीमा में सबसे गहरा सैन्य प्रहार माना जा रहा है।

हमला नहीं, सर्जिकल संदेश

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी भी तरह से युद्ध को उकसाना नहीं था, बल्कि यह एक “संयमित, केंद्रित और गैर-उत्तेजक” कार्रवाई थी। खास बात यह रही कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। सभी लक्ष्य विशेष रूप से उन आतंकवादी ढांचों को चुना गया, जहां से भारत पर हमलों की साजिशें रची जाती थीं।

पीएम मोदी ने ली हर पल की जानकारी

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे अभियान की रातभर निगरानी की और पल-पल की जानकारी ली। यह ऑपरेशन तीनों सेनाओं—थलसेना, वायुसेना और नौसेना—की एक संयुक्त कार्रवाई थी, जिसमें विशेष प्रिसीजन म्यूनिशन का इस्तेमाल किया गया।

क्यों किया गया ये हमला?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। इसी के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने उन आतंकवादी संगठनों—जैसे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया जो भारत में हमलों की साजिशें रच रहे थे।

पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम…जानें सभी बड़े शहरों में आज कितना है फ्यूल का रेट?

0

पेट्रोल-डीजल : आज 7 मई, बुधवार है. हर दिन लोग पेट्रोल या डीजल डलवाने से पहले इनके रेट चेक करते हैं और हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 प्रति लीटर है. यहां हम आपको आपके शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी दे रहे हैं.

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:
शहर
कीमत
बदलाव
नई दिल्ली
₹94.77
0
कोलकाता
105.01
0
मुंबई
103.50
0
चेन्नई
101.03
0.23
गुड़गांव
95.10
0.03
नोएडा
95.12
0.25
बैंगलोर
102.92
0
भुवनेश्वर
100.93
-0.18
चंडीगढ़
94.30
0
हैदराबाद
107.46
0
जयपुर
104.72
-0.68
लखनऊ
94.58
-0.15
पटना
105.75
0.52
तिरुवनंतपुरम
107.48
0
क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:
शहर
कीमत
बदलाव
नई दिल्ली
87.67
0
कोलकाता
91.82
0
मुंबई
90.03
0
चेन्नई
92.61
0.22
गुड़गांव
87.96
0.03
नोएडा
88.29
0.28
बैंगलोर
90.99
0
भुवनेश्वर
92.51
-0.18
चंडीगढ़
82.45
0
हैदराबाद
95.70
0
जयपुर
90.21
-0.61
लखनऊ
87.68
-0.18
पटना
92.58
0.49
तिरुवनंतपुरम
96.48
0

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आज: दोपहर तीन बजे CM साय परिणाम जारी करेंगे…

0
Group of happy students checking results on laptop while sitting on college campus - concept of education, technology and project work discussion

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे अपने निवास से परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि कुल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2,397 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, 10वीं और 12वीं(CG Board 10th 12th Results 2025) की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थी वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इधर, माशिमं ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, रायपुर जिले में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाए गए थे।

जहां शिक्षकों ने भी रोज तय शेड्यूल में मूल्यंकन कार्य किया गया है। बोर्ड ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न कराने का लक्ष्य दे रखा था। वहीं, शिक्षकों ने भी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित हुई। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए तीनों सेनाओं ने मिलकर आज ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया। पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। सेना के सौर्य प्रदर्शन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुधवार को सभी अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुला लें। शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपात स्थिति में नागरिक आबादी के आश्रय के लिए बंकरों को तैयार रखने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों को अपने उन कर्मियों को वापस बुलाने का निर्देश दिया जो छुट्टी पर हैं। सूत्रों के अनुसार, शाह ने देश में आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क रहने तथा कड़ी निगरानी रखने को कहा।
गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्याओं के प्रति भारत का जवाब बताया। आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के भिलाई (दुर्ग) में होगा नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल

0

देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है

यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में चुना गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का राज्य में पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मॉकड्रिल न केवल नागरिक सुरक्षा की तैयारियों की परख का अवसर है, बल्कि जनता को जागरूक करने का भी एक सशक्त माध्यम है। इसके अंतर्गत नागरिकों, छात्रों व स्वयंसेवकों को आपातकालीन सुरक्षा प्रशिक्षण, नागरिक सुरक्षा सेवाओं – अग्निशमन सेवाओं की कार्यशीलता का परीक्षण, दुर्घटना की स्थिति में निकासी योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन, सेना और नागरिक सुरक्षा का समन्वय आदि विषयों पर अभ्यास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के मद्देनज़र देशभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। भारतीय सेना के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में विशेष रूप से ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान नागरिकों को अंधेरे में व्यवहार, सुरक्षात्मक उपाय और अलर्टनेस बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा विभाग, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, स्कूल-कॉलेज के छात्र, स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे इस राष्ट्रीय सुरक्षा अभ्यास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और समयबद्ध व उसका  प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

जज साहब ने बिना लिखित आदेश आरोपी को बरी कर दिया.. नाराज हाईकोर्ट ने लगाई खूब फटकार

0

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक सिविल जज की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है, जिन्होंने बिना आदेश लिखे तीन मामलों में आरोपी को बरी कर दिया था और दो मामलों में बिना आदेश पारित किए कार्यवाही ही स्थगित कर दी थी. जज महेंद्र सिंह ताराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विनय जैन की पीठ ने उन्हें “गंभीर पेशेवर कदाचार” का दोषी पाया और कहा कि सर्विस से उनकी बर्खास्तगी उचित थी.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, ताराम की याचिका में बताया गया कि उन्होंने जुलाई 2003 में नरसिंहपुर में प्रशिक्षु सिविल जज वर्ग-II के रूप में कार्यभार संभाला था. प्रशिक्षण के बाद उन्हें छतरपुर जिले के नौगांव और फिर मंडला जिले के निवास में पदस्थ किया गया. हाईकोर्ट की अनुशंसा पर उन्हें 2014 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. उन्होंने बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ रिप्‍लाई दिया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने एक रिट याचिका दायर की.

ताराम ने दलील दी कि काम के दबाव के अलावा वे पर्सनल प्रॉब्लम्‍स से भी गुजर रहे थे और अपनी स्थिति के कारण उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कुछ गलतियां की थीं. उन्होंने तर्क दिया कि एक अन्य सिविल जज को इसी तरह की गलतियों के लिए केवल दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोककर छोड़ दिया गया था, जबकि उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. हाईकोर्ट ने उन्हें गंभीर व्यावसायिक कदाचार का दोषी पाया और सेवा समाप्ति को बरकरार रखा.

कर्ज लेने की खबर से गिर रहा सबसे बड़े सरकारी बैंक का शेयर या कमजोर नतीजों का डर

0

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में कल 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. यह बैंक शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में 835 रुपये के हाई से गिरकर 784 रुपये के स्तर को छू चुका है, और 788 रुपये पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों को चिंता सताने लगी है कि जहां दूसरे प्राइवेट बैंक चढ़ रहे हैं तो फिर एसबीआई का शेयर क्यों गिर रहा है. दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में गिरावट की एक वजह फंड राइजिंग से जुड़ी है. ऐसी खबरें हैं कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक मार्च 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ), राइट्स इश्यू या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) समेत विभिन्न विकल्पों के जरिए पैसा जुटाने पर विचार कर रहा है.

3 मई को बोर्ड बैठक

इस प्रस्तावित पूंजी जुटाने की योजना पर अंतिम फैसला 3 मई को होने की उम्मीद है. इस दिन एसबीआई अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एसबीआई के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दिए जाने की संभावना है. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बोर्ड इक्विटी के माध्यम से फंड जुटाने पर विचार करेगा. यह जानकारी बैंक ने 29 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज को दी