Home Blog Page 836

पंबन ब्रिज से पहली ट्रेन गुजरने को तैयार, मंडपम स्‍टेशन में जश्‍न का माहौल, मिठाइयां बांटी

0

वर्टिकल लिफ्ट पंबन ब्रिज से पहली ट्रेन मंडपम स्‍टेशन से गुजरने को तैयार है. यहां पर चारों ओर जश्‍न का माहौल है. देश के कोने कोने से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं से लेकर स्‍थानीय लोग भी खुश नजर आ रहे हैं. कोई इसलिए खुश है कि अब कहीं से भी ट्रेन से रामेश्‍वरम पहुंचा जा सकेगा. तो कोई इसलिए कि अब यहां पर ट्रेनों की संख्‍या बढ़ेगी. इससे श्रद्धालुओं में इजाफा होगा,

रामेश्‍वरम से पहले पड़ने वाले मंडपम स्‍टेशन पर आज भीड़ जुट रही है. हर व्‍यक्ति खुश नजर आ रहा है. स्‍टेशन के आसपास सामान्‍य के दिनों सामान्‍य दिनों के मुकाबले ज्‍यादा भीड़ दिख रही है. भारी संख्‍या में पुलिस महकमा से लेकर प्रशासिनक अधिकारी मौजूद हैं. स्‍टेशन के बाहर मेटल डिटेक्‍टर मशीन लगाई गई है. सामान्‍य दिनों में इस तरह के सुरक्षा के बंदोबस्‍त नहीं हैं. सभी यात्रियों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है.

ढाबे के वेज खाने से निकली हड्डियां, नवरात्र का व्रत खोलने गया था परिवार; मोहाली से आया हैरान करने वाला मामला

0

मोहाली के जीरकपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवरात्र के पवित्र दिनों में, जब लोग व्रत और पूजा में लगे होते हैं, जीरकपुर के एक परिवार का अनुभव दुखद रहा। शनिवार को अष्टमी के दिन जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी महिला अमरदीप और कनिका ने अपने परिवार के साथ सेठी ढाबा पर जाकर खाना खाने का फैसला किया। वे वहां स्वादिष्ट शाकाहारी खाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन खाने में हड्डियां मिलने से वे हैरान हो गए।

उन्होंने बताया बताया कि वे लगातार 8 दिन से व्रत कर रहे थे और नवरात्र के आखिरी दिन उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने का सोचा था। लेकिन जब उन्हें खाने में हड्डियां मिलीं, तो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। जब परिवार के सदस्यों ने ढाबा मालिक से शिकायत की, तो उन्हें जवाब मिला की आज नवरात्रि खत्म हो गई है। इस बात ने परिवार को और भी दुखी कर दिया।

रामलला के सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा, ड्रोन से भक्तों पर छिड़का सरयू का जल

0

रामनवमी पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का सूर्य तिलक किया गया, जिसका अद्भुत नजारा देखने को मिला, बड़ी संख्या भक्त प्रभु राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान उनके ऊपर ड्रोन से सरयू नदी का पवित्र जल छिड़क कर स्वागत किया गया

देश भर के मंदिरों में भीड़ लगी हुई है. तो वहीं, अयोध्या के राम दरबार में तो सुबह ही 5 लाख भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए जा पहुंचे, रात तक आंकड़ा लाखों की संख्या में पहुंचने वाला है.

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया गया. आज यहां रामलला के  18 घंटे दर्शन होंगे. मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल गए. फिर सिर्फ भोग के दौरान पर्दा रहेगा. इसके बाद रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे. सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक के लिए वीआईपी पास बनना भी बंद किया गया. रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक होगा.

देश भर में आज प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. प्रभु राम की जन्मस्थली अयोध्या में बालक राम का जन्मोत्सव बेहद खास होगा. यहां ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान सूर्य प्रभु राम के माथे पर तिलक करेंगे. इस दृश्य को पूरी दुनिया के राम भक्त देख सकेंगे. ऐसी व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट ने बनाई है. अयोध्या के लगभग 8000 मठ मंदिरों में बेहद उत्साह के साथ प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

70 प्रतिशत लोग मोदी को देखना भी नहीं चाहते, पीएम को देखते ही चैनल बदल देते हैं, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0

एक सर्वेक्षण में चौंकानेवाले नतीजे सामने आए हैं, जिसमें यह दावा किया गया है कि 70 प्रतिशत लोग जब टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हैं, तो वे चैनल बदल देते हैं। यह सर्वे राजनीतिक क्षेत्र और मीडिया के प्रभाव पर गहरी नजर रखने वाले संगठनों द्वारा किया गया है।
सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि आम जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी की टीवी पर मौजूदगी का क्या प्रभाव पड़ता है। सर्वे में भाग लेने वाले लोग विभिन्न आयु वर्ग, सामाजिक पृष्ठभूमि और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से थे, जिससे निष्कर्ष व्यापक और समग्र बने। सर्वे के नतीजों में यह पाया गया कि ७० प्रतिशत लोग टीवी पर प्रधानमंत्री का चेहरा देखने के बाद चैनल बदलने का विकल्प चुनते हैं। इनमें से कई लोगों ने राजनीतिक थकावट, एकतरफा मीडिया कवरेज या लगातार दिखाए जाने वाले नेताओं के बारे में ऊबने की वजह बताई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम उस बदलते रुझान का संकेत हो सकता है, जिसमें जनता राजनीतिक नेताओं के बार-बार दिखने से ऊब जाती है। एक विशेषज्ञ ने कहा, `लगातार एक ही नेता का चेहरा देखने से जनता में एक प्रकार की थकावट आ जाती है। इससे मीडिया की रिपोर्टिंग के तरीके पर सवाल खड़े होते हैं,

थर्ड एसी का टिकट बुक करके फर्स्ट एसी में कर सकते हैं सफर, रेलवे की ये ट्रिक नहीं जानते होंगे

0

भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है

क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम?
रेलवे की इस खास योजना को “Auto Upgradation Scheme” कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है।

किन यात्रियों को मिलता है फायदा?
यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है।

विदेशों में बैन इन चीजों का धड़ल्ले से भारत में हो रहा इस्तेमाल, सावधान कहीं जोखिम में ना पड़ जाए जान

0

सभी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हमारे दिन का आगाज टूथपेस्ट के साथ होता है और रात फेसवॉश के साथ। ऐसे ही हम दिनभर में बहुत से छोटे और बड़े एसेंशियल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि हम जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, वो हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे बहुत से प्रोडक्ट्स हैं, जो भारतीय बाजारों में बेधड़क बिक रहे हैं, जबकि अन्य देशों में इन्हें सुरक्षा के मद्देनजर बैन कर दिया गया है। इसके पीछे एक वजह ये भी है कि विकसित देशों में रहने वाले लोग अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सजग और सतर्क रहते हैं। यही कारण है कि भारत के बाजारों (Indian Market) में जो चीजें आसानी से मिल जाती हैं, उनपर कई अन्य देशों में बैन लगाया हुआ है।

भारत का सबसे सस्ता शहर, जहां कम आमदनी में भी जी सकते हैं लग्जरी लाइफ

0

हाउसिंग अफॉर्डेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार, यह भारत का सबसे सस्ता शहर है, जहां खर्च को लेकर कोई टेंशन नहीं होती। यहां जीवनयापन करना बहुत आसान है। किसी भी व्यक्ति का जीवन अपने परिवार के साथ यहां मौज-मस्ती के साथ गुजार सकता है। यह शहर बाकी शहरों की तुलना में काफी सस्ता है। यहां आप खुद का घर लेने का सपना भी आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपनी आय का 23% EMI के रूप में भरना होगा, जिससे आप अपना घर खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, शहर में रहने अपनी गाड़ी चलाने से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना और खाने पीने की चीज काफी किफायती दामों में मिल जाती है। यहां के पारंपरिक व्यंजन काफी स्वादिष्ट और लजीज होते हैं, जो आपको बहुत ही कम रेट में मिल जाएंगे। कम बजट में घर चलाना यहां बेहद आसान है। यह मार्केट में सभी चीजों के दाम भी कम हैं। यहां एक-से-बढ़कर एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जहां लोगों को अच्छी सैलेरी पर हायर किया जाता है।

नक्सल मुक्त गांव होने पर मिलेंगे एक करोड़ रुपए, अमित शाह ने कहा- सरेंडर माओवादियों को आत्मसमर्पण योजना का लाभ देगी छत्तीसगढ़ सरकार

0

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और माई दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। CM साय और डिप्टी CM ने अमित शाह को गौर मुकुट पहनाया। साथ ही ध्रुवा जनजाति के प्रसिद्ध सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि मैं अभी-अभी मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करके आया हूं। माता से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक का सफाया हो जाएगा। अगले साल बस्तर पंडुम के नाम से आयोजन होगा। जिसमें देश के हर एक कोने से आदिवासी समुदाय के लोग, जनजाति के लोग यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बस्कर के महराजा प्रवीरचंद भंजदेव को याद किया और कहा कि भंजेदव की हत्या कांग्रेस का षडयंत्र था।

लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बैटरी, एक बार चार्ज करो, 50 साल तक नो टेंशन

0

बैटरी तकनीक ने पिछले कुछ दशकों में जबरदस्त प्रगति की है। आज हम ऐसे पावर बैंक्स देख रहे हैं जिनमें सोडियम-आयन सेल का इस्तेमाल हो रहा है, हालांकि आधुनिक बैटरियां अब पहले से कहीं ज्यादा समय तक चलती हैं, लेकिन ऐसी बैटरी जो एक बार चार्ज होने के बाद दशकों तक चले, अभी तक केवल साइंस फिक्शन का हिस्सा ही मानी जाती थी, लेकिन अब ये कल्पना हकीकत बन सकती है।

BV100 बैटरी की बिजली उत्पादन क्षमता 100 माइक्रोवॉट है और यह 3 वोल्ट पर कार्य करती है। कंपनी का कहना है कि वह इस साल के अंत तक 1 वॉट क्षमता वाली बैटरी भी लॉन्च करेगी, जिसका उपयोग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्रोन्स में किया जा सकेगा।

इस बैटरी में दो मुख्य हिस्से Radioactive Emitter, Semiconductor Absorber होते हैं। रेडियोएक्टिव एमीटर धीरे-धीरे क्षय होकर उच्च गति से इलेक्ट्रॉनों को छोड़ता है, जो सेमीकंडक्टर एब्जॉर्बर से टकराते हैं। इससे “इलेक्ट्रॉन-होल” पेयर बनता है, जो एक स्थिर और छोटे स्तर की विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करता है। कंपनी ने हानिकारक बीटा कणों से बचाव के लिए पतली एल्युमिनियम शीट का इस्तेमाल किया है।

बेहतरीन इलेक्ट्रिक ईवी पंच पर टाटा मोटर्स की बम्पर छूट

0

टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों में से एक पंच ईवी पर अप्रैल महीने के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान टाटा पंच ईवी खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा पंच के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

टाटा पंच EV में 2 बैटरी पैक दिया गया है। पहला 25 kWh की बैटरी से लैस है जो 82bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 35 kWh की बैटरी से लैस है जो 122bhp की अधिकतम पावर और 190Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बता दें कि छोटी बैटरी से लैस मॉडल सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर जबकि बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 421 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।