Home Blog Page 839

रूस में फैल रहा रहस्यमयी वायरस, इसकी वजह से खून की उल्टियां कर रहे लोग

0

कोविड महामारी का खौफ लोगों के दिमाग में इस कदर बैठ गया है कि वे नए वायरस का नाम सुनते ही टेंशन में आ जाते हैं. कोविड ने दुनियाभर में तबाही फैलाई थी, वो अब भी लोगों के जेहन में बरकरार है. इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया रूस में एक रहस्यमयी वायरस फैल रहा है. यह वायरस कोविड जैसी ही खतरनाक है और इसकी चपेट में आने पर लोगों को बहुत तेज बुखार आता है और खांसी होने पर खून आने लगता है. दावा तो यहां तक किया गया कि इस वायरस पर पावरफुल एंटीबायोटिक दवाएं भी काम नहीं कर रही हैं.

ऑपरेशन तापसी! एक साथ लंच करने के बाद अचानक गायब हुईं नेता, तृणमूल के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से बंगाल बीजेपी स्तब्ध

0

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन। समय पर विधानसभा पहुंचकर बीजेपी के संसदीय दल के कमरे में अन्य दिनों की तरह ही आ गई थीं। सत्र कक्ष में न जाकर भी संसदीय दल के कमरे में बैठकर पार्टी के अन्य विधायकों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत की।

लंच भी किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक गायब।

इसके बाद खबर आई कि बीजेपी विधायक तापसी मंडल तृणमूल भवन पहुंच गई हैं। बीजेपी स्तब्ध।

विधानसभा में बीजेपी संसदीय दल को इसकी जरा भी भनक नहीं थी कि ऐसा कुछ होने वाला है। तृणमूल का यह ऑपरेशन एकदम सटीक था। बीजेपी विधायकों को इसका जरा सा भी अंदाजा नहीं था। खबर मिलने के बाद विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि विधायक रहते हुए जिला अध्यक्ष नहीं बन सकती थीं, इसलिए तापसी ने पार्टी छोड़ दी। साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी नहीं दिया जाता। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास विधानसभा में बीजेपी संसदीय दल के कमरे में भी आई थीं विधायक तापसी मंडल। संसदीय दल के कमरे में कुछ बीजेपी विधायकों के साथ हंसी-मजाक भी किया। कुछ लोगों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। खबर है कि विपक्षी नेता के कमरे में भी कुछ देर बैठी थीं। विपक्षी नेता के एक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र अन्य विधायकों के साथ तापसी को भी दिया गया था। संसदीय दल के कमरे में लंच करने के बाद अपने कुछ कागजात लेकर दोपहर डेढ़ बजे के बाद तापसी विधानसभा से निकल गईं। तब तक किसी को अंदाजा भी नहीं था कि पार्टी की यह वरिष्ठ विधायक पद्म शिविर को अलविदा कहने वाली हैं। इसके बाद दोपहर ढाई बजे के बाद विधानसभा में आए विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी। तब तक खबर फैल चुकी थी कि तापसी तृणमूल में शामिल होने वाली हैं। इस खबर से बीजेपी विधायक भी हैरान रह गए।

कब और कहां होगी अगली चैम्पियंस ट्रॉफी? किस देश को मिली है मेजबानी, कितना समय बाकी

0
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन सात साल के बाद किया गया। यह इवेंट पहले ही हो जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पाकिस्तान को ढाई दशक से भी ज्यादा समय के बाद किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन करने का मौका मिला लेकिन पूरी तरह से वहां इवेंट नहीं हुआ।

साल 2013 और 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में खेली गई थी, इसके बाद इस बार की मेजबानी पाकिस्तान को मिली। हालांकि मेजबानी पाकिस्तान के पास थी लेकिन भारतीय टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले यूएई में खेले थे। इस तरह यह इवेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला गया।

अगली चैम्पियंस ट्रॉफी कहां होगी आईसीसी के फ्यूचर शेड्यूल में आईसीसी ट्रॉफी का आयोजन 2029 और मेजबान देश का नाम भारत है। यह जरूर है कि भारत में इवेंट का आयोजन होने पर इसे हाइब्रिड करने की नौबत आ सकती है। पाकिस्तानी टीम के मुकाबले किसी अन्य देश में शिफ्ट करने पड़ेंगे। भारत के मैच जैसे दुबई में खेले गए थे, उसी तरह पाक के मुकाबले बाहर हो सकते हैं

आने वाले समय में आईसीसी के कई इवेंट होने हैं। भारत में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। इसमें सह-मेजबान श्रीलंका है। भारत और बांग्लादेश मिलकर एकदिवसीय वर्ल्ड कप का आयोजन भी करने वाले हैं। इसका आयोजन साल 2031 में किया जाएगा।

सन्नी अग्रवाल पर FIR दर्ज, भिलाई में कल ED की कार पर किया था पथराव

0

आज कांग्रेस प्रदेशभर में ED की कार्रवाई के विरोध में भाजपा और ईडी का पुतला दहन करेगी। सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। इसमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी है। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई। Also Read – मंदिर-उद्यान की जमीनों पर भूमाफिया-सटोरिये कर रहे कब्जा इस घटना के कुछ घंटे बाद रात 10 बजे ईडी के अधिकारी सुरक्षा कर्मी को लेकर पुरानी भिलाई थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल समेत 25 और लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के घर से मिला 30 लाख नगद, ईडी के वाहनों में तोड़फोड़, सामने आई ये जानकारी

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई निवास स्थान पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान भूपेश बघेल घर के अंदर मौजूद रहे। करीब 12 घंटे तक चली कार्यवाही के बाद बघेल घर से बाहर निकले। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी खत्म हो चुकी है। ईडी के अधिकारी भूपेश बघेल के निवास से बाहर निकल चुके हैं। ईडी की तरफ से भूपेश बघेल के बेटे को मंगलवार के दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी के अधिकारी जैसे ही भूपेश बघेल के घर से बाहर निकले वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

पुलिस के जवानों ने मुश्किल से ईडी के अधिकारियों को भूपेश बघेल के घर से रवाना किया। इस दौरान ईडी की गाड़ी पर पत्थर भी फेंका गया है। ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी को छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपये नगद, पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ईडी के डिप्टी डॉयरेक्टर लेवल के अधिकारी की गाड़ी पर भी हमला हुआ है। फिलहाल ईडी इस बाबत कानूनी कार्यवाही कर रही है। वहीँ भूपेश के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जाहिर किया और दिनभर अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे।

चैतन्य बघेल पर हैं आरोप :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब घोटाले से संबंधित 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इनमें भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और उनके करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल के ठिकाने भी शामिल हैं। ईडी के अनुसार शराब घोटाले में लगभग 2161 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। यह पैसा विभिन्न योजनाओं के जरिए अवैध तरीके से निकाला गया और चैतन्य बघेल उन लोगों में से एक थे, जिन्हें पैसा मिला, जिसके कारण इस घोटाले में उनका भी नाम सामने आया है, जिसको लेकर कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने के मकसद से भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी की छापेमारी करवाई गई है। बघेल के कार्यालय ने उनके ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘सात वर्षों से चले आ रहे झूठे मामले को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि यह छापेमारी संसद में प्रमुख मुद्दों पर जवाब से बचने के लिए सरकार द्वारा ध्यान भटकाने वाली रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘ये ध्यान भटकाने वाली रणनीति हैं। जब भी संसद सत्र चल रहा होता है, तो लोगों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन वे इन मुद्दों से भागना चाहते हैं। इस मामले में ईडी छापे के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मंतू राम पवार और पुनीत गुप्ता के बातचीत का पेन ड्राइव ले गए हैं। घर में उन्हें 33 लाख रूपये नगद मिला और वे इसे ले गए। ये स्त्री धन है और अलग- अलग सदस्यों की कुल रकम है।

सड़क किनारे मिले गौमांस के टुकड़े, तस्करों के खिलाफ मांग को लेकर थाने पहुंचे आक्रोशित गौसेवक

0

राज्य में गौतस्करी और गौहत्या चरम पर है आयेदिन कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता है, जिससे हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है, ऐसे ही अब छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बनसांकरा मार्ग में बड़ी मात्रा में सड़क किनारे गायों के मांस बोरियों में भरे मिले है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि, गाय के मांस की तस्करी की जा रही थी लेकिन किसी कारण से तस्करों ने इन्हें सड़क पर फेंक दिया। जब गौ सेवकों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने गायों के मांसों को एकत्रित किया और सिमगा पुलिस को सौंपा। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि, सिमगा क्षेत्र कबीर साहेब के अनुयायियों का प्रमुख केंद्र है। यहां दामाखेड़ा में हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और हमेशा बड़े मेले का आयोजन किया जाता रहा है। इस घटना के बाद आस्था को ठेस पहुंचाने से लोग काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने मांस बिक्री कर गौवंश की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। राजधानी रायपुर में भी मोमिनपारा में गौमांस की बड़ी मात्रा मिलने पर बड़ा बवाल मचा था।

 

चंद्र-मंगल युति से बना धन लक्ष्मी योग, मेष, कन्या और तुला राशि को मिलेगा लाभ

0

द्रमा का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में हो रहा है और मिथुन राशि में मंगल के साथ स्थित है। इस चंद्र-मंगल युति से बनने वाला धन लक्ष्मी योग विशेष रूप से मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।

मेष राशि – मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। भाग्य की प्रबलता से काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, कमाई में वृद्धि होगी। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना रहेगी।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। यात्रा भी आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। लेकिन किसी पारिवारिक और सामाजिक विषयों को लेकर आपके मन में परेशानी रहेगी। बिजनेस में आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा।

​कर्क राशि – आज कर्क राशि के जातक किसी बात को लेकर मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। कारोबार व्यापार में आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में कुछ तनाव चल रहा है तो इससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत सफल रहेगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपका जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को आज परिवार का पूरा साथ और समर्थन प्राप्त होगा। बच्चों की खुशी के लिए आज आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव रहेगा और परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको आज किसी परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आना होगा।

तुला राशि – तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज वृश्चिक राशि के लिए दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज घर की जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी को आज आपको कहीं घुमाने ले जाना पड़ सकत है। रिश्तेदारों में आपका प्रभाव बढेगा।

धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। किसी पारिवारिक कार्य को लेकर आपकी मेहनत सफल होगी।

मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। किसी चली आ रही समस्या से आपको आज राहत मिलेगी। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।। परिवार में आपका समय आज आनंददायक बीतेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आज कमाई में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आज सुख सुविधाओं पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसी व्यक्ति से होगी जिनसे आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी और भविष्य में भी लाभ मिल सकता है।

मीन राशि – मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहना होगा। जीवनसाथी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। पिता से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप घर के लिए आज कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले जिओ कंपनी के डिस्टीब्यूटर सहित फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

जांजगीर चांपा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम नंबर जारी करने वाले मोबाइल दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस एवं साइबर सेल जांजगीर-चांपा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल दुकान पर रेड की। इस रेड के दौरान जांजगीर के fun Mobile नैला में संचालित एक दुकान पर फर्जी सिम कार्ड बनाने की गंभीर जानकारी सामने आई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि fun Mobile दुकान संचालक किशोर राम वानी ने 56 फर्जी सिम कार्ड, रेखा मोबाइल ब्लॉक कोलोनी जांजगीर के संचालक अंकिता गुप्ता ने 19 फर्जी सिम कार्ड, और GONICS MOBILE रिंग रोड जांजगीर के संचालक निखिल देवांगन ने 27 फर्जी सिम कार्ड जारी किए थे। कुल मिलाकर 102 सिम कार्ड बिना ग्राहक की जानकारी के जारी किए गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें 02 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस प्रकरण के आरोपी, जिनमें एक जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर भी शामिल है, उनके खिलाफ भी साक्ष्य पाए गए। आरोपी ओंकार धीवर (20 वर्ष), निवासी बनारी वार्ड क्र. 20, थाना जांजगीर और सौराभ पालीवाल (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 17, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर) के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई जिले में फर्जी सिम कार्ड बनाने और उसे बेचने के मामलों को लेकर पुलिस की कड़ी मेहनत और प्रयास का परिणाम है। पुलिस प्रशासन ने इस तरह की और भी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है।

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

0

हर्बल गुलाल के उत्पादन से आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह

बालोद जिले की महिलाएं इस बार की होली पर्व को खास और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जिले के सभी विकासखंडों के 20 क्लस्टर की 172 महिलाएं मिलकर हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं, जिससे होली का यह त्यौहार केमिकलयुक्त गुलाल से मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल होने वाला है। बालोद जिले की महिलाओं का यह प्रयास न केवल उनकी आय का अतिरिक्त जरिया बन रहा है, बल्कि समाज को सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने का संदेश भी दे रहा है।

इन महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल के निर्माण में पलाश, चुकंदर, सिंदूर बीज, पालक और कच्ची हल्दी जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इस वर्ष महिलाओं ने लगभग 50 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया है, जिसमें से 26 क्विंटल गुलाल अब तक स्थानीय बाजार और अन्य जिलों में विक्रय किया जा चुका है। महिलाओं का यह प्रयास उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रहा है।

हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही वृंदावन महिला संकुल संगठन जमरूवा की श्रीमती ओमलता देशमुख ने बताया कि उनके संगठन ने पिछले वर्ष भी हर्बल गुलाल बनाया था। इस बार मांग बढ़ने के कारण उन्होंने उत्पादन भी दोगुना कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस गुलाल की मांग अधिक है, क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। समूह की सदस्य श्रीमती विद्या यादव और श्रीमती मनीषा कुंजाम ने बताया कि वे बिहान योजना के अंतर्गत कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इसके अलावा उन्हें महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनके कार्य को निरंतरता और प्रोत्साहन मिला है।

समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं ने जिलेवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए रासायनिक रंगों के बजाय हर्बल गुलाल के उपयोग की अपील की है।

भूपेश बघेल के घर से कथित तौर पर भारी मात्रा में कैश बरामद, ED ने गिनने के लिए मंगाई मशीन

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। टीम ने आज सोमवार की तड़के भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा टीम अन्य कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवास पर बड़ी मात्रा रुपये मिले हैं। इसके बाद ईडी की टीम घर पर नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची है। फिलहाल, कितना रुपये मिला है, ये जानकारी नहीं है। संभवत: शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ईडी कागजों की जांच-पड़ताल कर रही है। ऐसे में इस कथित शराब घोटाले में कुल कितना रुपये मिला है। यदि ये आरोप कोर्ट से सिद्ध होता है, तो ईडी की टीम अपने जांच की कार्रवाई के दौरान ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे को गिरफ्तार कर सकती है। दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं इसी मामले में संलिप्तता के आरोप में कई अधिकारी भी जेल की हवा खा रहे हैं। टीम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से भी पूछताछ की है। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिम कार्ड सहित 6 मोबाइल को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल से बातचीत का टीम जांच-पड़ताल करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी छापेमारी की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक रायपुर और अन्य जिलों से भिलाई निवास पहुंचकर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आवास पर ही घरने पर बैठकर विरोध जता रहे हैं। बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। छापामार कार्रवाई के विरोध में बंगले के बाहर कांग्रेसियों ने नगाडा बजाकर विरोध जताया। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी भिलाई पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताया। वहीं यूथ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर ईडी का पुतला भी फूंका।