Home Blog Page 849

कर्नाटक में CM पद को लेकर हलचल तेज, मोइली ने किया शिवकुमार का समर्थन, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

0

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस में अंदरुनी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। साल के अंत में होने वाले नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन किया है।

विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर तक राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शिवगंगा ने जोर देकर कहा कि शिवकुमार इस साल दिसंबर से अगले 7.5 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे, क्योंकि पार्टी यहां अगला विधानसभा चुनाव भी जीतने जा रही है

बता दें कि डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद केवल चाहत से प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य में हो रहे हर घटनाक्रम से वाकिफ हैं और उन्हें अपडेट करने की कोई जरूरत नहीं है।

आग की चपेट में आने से ननंद भाभी की मौत

0

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सिगड़ी जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलसी ननंद और भाभी की आखिरकार मौत हो ही गई। कई दिनों तक दोनों का उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था, इस दौरान सेहत में सुधार नहीं होने पर दोनों को कोरबा लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतकाओं के नाम गीता और संतोषी यादव है।

कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत सीतामणी स्थित गोकुलगंज में रहने वाली संतोषी यादव कुछ दिन पूर्व गेवरा बस्ती स्थित अपने मायके गई हुई थी, जहां अपनी भाभी गीता यादव के साथ वह खाना बनाने के लिए सिगड़ी जला रही थी। सैनेटाईजर का उपयोग कर उनके द्वारा सिगड़ी जलाया जा रहा था, कि तभी ननंद और भाभी आग की लपटों से घिर गई और गंभीर रुप से झुलस गई।

तत्काल परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें बिलासपुर फिर रायपुर रिफर कर दिया गया। कई दिनों तक दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। पैसों को पानी कर तरह बहाने के बाद भी जब सेहत में सुधार नहीं हुआ तब वे कोरबा लौट रहे थे, जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घर आने के बाद बिना पुलिसिया कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी, इस बीच परिजनों को बताया गया,कि अप्राकृतिक मौत के मामले में प्रशासन की तरफ से मुआवजा मिलता है, लिहाजा परिजन तत्काल दोनों के शव लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

ननंद भाभी की मौत होने से यादव परिवार में मातम का माहौल पसर गया है। बहरहाल मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों की शवों का पीएम करने के बाद लाश परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 का टारगेट, श्रेयस-हार्दिक ने खेली शानदार पारी

0

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंचने के लिए आमने-सामने है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मैच दुबई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए है, इस मैच में न्यूजीलैंड को 250 रनों का लक्ष्य मिला है।

इस मैच में कीवी टीम ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी की। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 79, हार्दिक पांड्या ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने पांच विकेट चटकाएं।

 

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है।इससे पहले, बस्तर ओलंपिक में भी 1 लाख 65 हजार से अधिक प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी देखी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल और विकास के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह बस्तर में शांति और सद्भाव के संदेश को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पहचान बने।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है, बल्कि स्थानीय युवाओं को खेल के माध्यम से नए अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की सकारात्मक छवि को स्थापित करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन में भाग लेने वाले सभी धावकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हजारों धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

नारायणपुर जिले में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025  में 11 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों की शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मैराथन में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने पुरुष वर्ग में और इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने महिला वर्ग में बाजी मारी। पुरुष 21 किमी वर्ग में अक्षय कुमार (उत्तर प्रदेश) ने 01 घंटा 02 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला 21 किमी वर्ग में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 01 घंटा 13 मिनट 01 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। 10 किमी और 5 किमी वर्ग में भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा रही, जहां उत्तर प्रदेश की अमृता पटेल और सूरजपुर की सोनिका राजवाड़े ने क्रमशः 10 किमी और 5 किमी महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष 10 किमी वर्ग में उत्तर प्रदेश के मोनू कुमार और 5 किमी वर्ग में स्थानीय धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 1.5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 1 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय प्रतिभाओं को भी 5-5 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

मैराथन का शुभारंभ संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप और धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे।

पाली, छुरी, बांकीमोंगरा और दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

0

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में ली शपथ

एसडीएम पाली और कटघोरा ने दिलाई शपथ

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में ली शपथ

नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, दीपका में अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

बड़ी खबर LIVE: अमेरिका से अपमान के बाद यूके में जेलेंस्की का सम्मान, ब्रिटिश पीएम ने किया शानदार स्वागत

0

जेलेंस्की 10 डाउनिंग स्ट्रीट ऑफिस में पीएम कीर स्टार्मर के साथ बातचीत के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां पर भीड़ भी मौजूद थी, जिसने उन्हें चीयर किया। स्टार्मर ने जेलेंस्की को गर्मजोशी के साथ रिसीव किया और गले लगाया।

अभी हमारे पास 45 मरीज हैं इनमें से 3 गंभीर हैं इसमें से एक को लीवर में चोट आई हैं- जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल में मेजर अमित कुमार मिश्रा

जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल में मेजर अमित कुमार मिश्रा ने कहा, “अभी हमारे पास 45 मरीज हैं इनमें से 3 गंभीर हैं इसमें से एक को लीवर में चोट आई हैं खून का रिसाव हो रहा है उसको हमने मैनेज किया। अभी उनकी स्थिति ठीक है। बाकी सारे मरीज ठीक स्थिति में हैं। हम सभी की स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं अगर इलाज के लिए आगे भेजना होगा तो हम भेजेंगे। अभी सभी की हालत खतरे से बाहर है।”

बारात के स्वागत के वक्त बज रहा था धुमाल, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, देखते ही देखते मातम में बदल गई शादी की खुशियां

0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां धुमाल गाड़ी 11 केवी विद्युत तार की चपेट में गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं धुमाल के संचालक के साथ-साथ कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुमाल के संचालक की स्थिति गंभीर होने की वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जर्वे गांव का है। यहां कनई गांव से बारात थी। वहीं चांपा से धुमाल पार्टी आई थी। जर्वे के पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था। इस दौरान धुमाल के ऊपर लाइट नहीं जल रही थी और उसे ठीक करने कर्मचारी राजू साहू ऊपर चढ़ा, फिर वह कम ऊंचाई से गुजरे 11केवी तार की चपेट में आ गया। वहीं धुमाल संचालक अमर बघेल के साथ ही नीचे खड़े ग्रामीण राजू साहू भी करंट की चपेट में आ गया और ग्रामीण राजू साहू की मौत हो गई, वहीं धुमाल संचालक और कर्मचारी झुलस गए। धुमाल के संचालक अमर बघेल को गम्भीर स्थिति होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं झुलसे कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं जर्वे गांव में खुशी, मातम में बदल गई

 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चयन के लिए BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किस नेता को कहां मिली है जिम्मेदारी?

0

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अभी जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होना है. इसकी तैयारियां चल रही हैं.सभी जिलों में दावेदारों की होड़ है. इस बीच भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन के लिए जिलेवार पर्यक्षकों की नियुक्ति की है. रायपुर के लिए शिवरतन शर्मा तो दंतेवाड़ा के लिए श्रीनिवासराव मद्दी को नियुक्त किया गया है.

छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5 मार्च को चुनाव होना है. इसके लिए राजनीतिक गहमागहमी चल रही है. दोनों ही पार्टियां पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई हैं. इस बीच दावेदार भी राजधानी रायपुर तक की दौड़ लगा रहे हैं. इस बीच प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. बीजेपी ने जो सूची जारी की है उसके मुताबिक रायपुर के लिए शिवरतन शर्मा, बलौदाबाजार के लिए रुपकुमारी चौधरी, गरियाबंद के लिए सुरेंद्र पाटनी, महासमुंद के लिए जगन्नाथ पाणिग्रही. धमतरी के लिए मोतीलाल साहू, दुर्ग के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, बेमेतरा के लिए भरतलेल वर्मा, बालोद के लिए अजय चंद्राकर, राजनांदगांव के लिए भूपेंद्र सवन्नी, मोहला-मानपुर से नीलू शर्मा, खैरागढ़ के लिए रमेश पटेल नियुक्त किए गए हैं.

इन जिलों के लिए ये नियुक्त

सुकमा के लिए दिनेश कश्यप, बीजापुर के लिए गौतम गोलच्छा, बिलासपुर के लिए राजीव अग्रवाल, गौरेला-पेंड्रा के लिए एसडी बड़गैया, मुंगेली के लिए प्रहलाद रजक, सक्ती के लिए राजा पांडेय, जांजगीर-चांपा के लिए छगन लाल, कोरबा के लिए धरमलाल कौशिक, सारंगढ़ के लिए उमेश अग्रवाल, रायगढ़ के लिए सियाराम साहू, जशपुर के लिए मेजर अनिल सिंह, सरगुजा के लिए कृष्णा राय, सूरजपुर के लिए अनुराग सिंह देव, बलरामपुर के लिए अखिलेश सोनी,मनेंद्रगढ़ के लिए भीमसेन अग्रवाल और कोरिया के लिए संजय श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन नारायणपुर में दो मार्च को

0

जिले में पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (एसएआईएल), एनएमडीसी, जायसकल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025″ का आयोजन 2 मार्च को प्रात: 5.30 बजे से आयोजित किया गया है। नारायणपुर जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में विजेताओं को 15.84 लाख रूपए से अधिक की पुरस्कार की राशि प्रदाय किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय 1 लाख रूपए, तृतीय 75 हजार रूपए, चतुर्थ व पंचम 50 हजार एवं छठवां तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 10-10 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
इसी प्रकार ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. प्रथम को 1 लाख रूपए, द्वितीय को 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ एवं पंचम को 10 हजार तथा छठवां एवं दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5-5 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 कि.मी. हेतु प्रथम 15 हजार रूपए, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 8 हजार एवं चतुर्थ व पंचम् 1-1 हजार रूपए तथा दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 5 कि.मी प्रथम 10 हजार रूपए, द्वितीय 7 हजार, तृतीय 5 हजार एवं चतुर्थ-पंचम 1-1 हजार रूपए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला के बाहर से अबुझमाड़ मैराथन में पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए पंजीयन की शुल्क 299 रूपए निर्धारित किया गया है। सहभागी धावकों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन, स्वल्पाहार, टी-शर्ट, आरएफआईडी युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट एवं मैराथन दौड़ पूरे करने वाले पहले 5 हजार धावकों को आयोजन हेतु तैयार विशेष मेडल प्रदान किया जाएगा।

नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई हुई तेज’, सुकमा मुठभेड़ पर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान

0

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ स्थल से वर्दी पहने एक महिला समेत…

अब इस मामले में सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 02 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बीते 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। यह हमारे सुरक्षाबलों के साहस और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करता हूं।

छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई तेज हुई है। जिसका परिणाम है कि अब तक मात्र 13 महीने में ही 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।