Home Blog Page 859

छत्तीसगढ़ में 33.5 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

0

छत्तीसगढ़ में अब गर्मी बढ़ने लगी है. तीन चार दिनाें में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. आगामी पांच दिन तक तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी से लोगों को फरवरी के महीने में ही बेचैन करने वाली गर्मी का एहसास होने वाला है!

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले पांच दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी. आगामी पांच दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री पहुंचने की संभावना बनी हुई है !

रविवार को राजनांदगांव में 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी रायपुर में 32.8 डिग्री, बिलासपुर में 32.5 और जगदलपुर में 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहा. हवा में नामी की कमी से ये क्रमिक वृद्धि हो सकती है. साथ ही न्यूनतम पारा चढ़ने के भी आसार है !

गोवा से भूटान शराब ले रहे कंटेनर से 10 पेटी बेच दी, बिलासपुर में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

0

आबकारी विभाग ने करीब 13 दिन पहले एक करोड़ की शराब जब्त की। जांच के दौरान पता चला कि कंटेनर के ड्राइवर ने 10 पेटी शराब पहले ही बेच दी थी। जांच के बाद आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी ने ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत और षड्यंत्र की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी छबि पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार के ड्राइवर रवि शर्मा ने बताया कि उसने एक कंटेनर के ड्राइवर से शराब ली है। इसके आधार पर छतौना के पास कंटेनर को रोककर जांच की गई।

बिलासपुर में उतारनी थी 30-40 पेटी

ड्राइवर ने जो दस्तावेज दिए, उससे पता चला कि शराब को गोवा से भूटान भेजा जा रहा था। दस्तावेज के मुताबिक कंटेनर में एक हजार पेटी शराब थी। इधर, जांच में पता चला कंटेनर में केवल 990 पेटी शराब थी। किसी ने कंटेनर के ड्राइवर शिव कुमार सैनी को बिलासपुर में 30-40 पेटी शराब उतारने कहा था।

ड्राइवर ने पहले ही बेच दी 10 पेटी शराब

इसके बदले उन्हें 50 हजार मिलने थे। इससे पहले ही उसने 10 पेटी शराब बेच दी थी। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने ड्राइवर शिव कुमार सैनी के खिलाफ अमानत में खयानत व षड्यंत्र की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। ड्राइवर फिलहाल आबकारी एक्ट के तहत जेल में बंद है।

किसके इशारे पर उतारी गई शराब

आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर शिव कुमार सैनी ने बिलासपुर में 30 से 40 पेटी शराब उतारने के लिए छतौना के पास ग्राहक का इंतजार करने की बात कही। उसने किसी पंकज सिंह का नाम लिया था। विभाग को अब तक पंकज सिंह की जानकारी नहीं मिल पाई है।

मध्यप्रदेश के शराब ठेकेदारों से जुड़े पंकज सिंह के फार्म हाउस से पहले भी भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। इधर आबकारी अमले की कार्रवाई के दौरान पंकज सिंह का नाम सामने आने के बाद ठेकेदार से जुड़े पंकज सिंह का नाम चर्चा में आ गया है।

परमिट है संदिग्ध, गोवा सरकार से किया गया पत्र व्यवहार

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिल्टी और परमिट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक हजार पेटी गोवा से भूटान लेकर जाने का परमिट मिला है।

इधर, छत्तीसगढ़ में परिवहन की परमिट वाहन में नहीं था। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है। गोवा सरकार से पत्र व्यवहार किया गया है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों संग किया निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण

0

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सदन, सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रीगणों के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाउंज, कैंटीन, ऑडिटोरियम सहित विधानसभा भवन के अन्य महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कक्षों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नवा रायपुर में बन रहा नवीन विधानसभा भवन न केवल आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी दर्शाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता की उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसमें विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अन्य मंत्रीगण,  विधायकगण,  विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रयागराज में आज शाम से वाहनों की नो एंट्री, संगम में सुबह से 68 लाख ने स्नान किया

0

महाकुंभ का कल यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है। आज मंगलवार सुबह से फिर मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। शाम से कोई भी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं, मेला क्षेत्र शाम 4 बजे से नो-व्हीकल जोन हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नजदीकी घाट पर स्नान करें और घर जाएं। आज दोपहर 12 बजे तक 68.31 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात किया गया है। सोमवार को महाकुंभ में बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस का जमावड़ा रहा। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ ने संगम में स्नान किया। मेले में 44 दिन यानी 13 जनवरी से अब तक 63.36 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार को 1.30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।

 

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आज सुनाई जा सकती है सजा

0

इस मामले को लेकर शुरुआत में पंजाबी बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में जस्टिस जी पी माथुर कमेटी की सिफारिश पर गठित विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच की और आरोप पत्र दाखिल किया

1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ आज अदालत फैसला सुना सकती है. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीते 12 फरवरी को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था. यह मामला 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है. इस दौरान सिखों का नरसंहार हुआ था और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था.

इस मामले को लेकर शुरुआत में पंजाबी बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में जस्टिस जी पी माथुर कमेटी की सिफारिश पर गठित विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच की और आरोप पत्र दाखिल किया. समिति ने 114 मामलों को फिर से खोलने की सिफारिश की थी. यह मामला उनमें से एक था. 16 दिसंबर, 2021 को अदालत ने आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148 और 149 के तहत दंडनीय अपराधों के साथ-साथ धारा 302, 308, 323, 395, 397, 427, 436 और 440 के साथ धारा 149 आईपीसी के तहत दंडनीय अपराधों के लिए आरोप तय किए.

एसआईटी ने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार ने भीड़ को हमला करने के लिए उकसाया, जिसके बाद भीड़ ने सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह को जिंदा जला दिया और उनके घरेलू सामान समेत अन्य संपत्ति को भी लूट लिया था. इस दौरान उनका घर भी जला दिया गया था. इस हमले में घर के कई लोगों को चोट भी आई थी.

इस परिवार की मदद करने वाले समाजसेवी सोनू जंडियाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमें कोर्ट पर विश्वास है. भारत की अदालत ऐसा फैसला लें कि दुनिया याद रखे. इन लोगों को फांसी की सजा मिले. उस समय सिखों पर बहुत अत्याचार किया गया. टायर में आग लगाकर उसे गले में टांग दिया गया था. इन लोगों को नेता नहीं, बल्कि कातिल कहना उचित रहेगा. आज बहुत सारे लोग इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी आत्मा को शांति मिले, इसलिए जरूरी है कि इन लोगों को फांसी की सजा सुनाई जाए. इन पापियों के पाप का घड़ा भर चुका है. पहले तो आस ही मर चुकी थी, लेकिन अब आस जगी है.”

बता दें कि 1 नवंबर, 2023 को कोर्ट ने सज्जन कुमार का बयान दर्ज किया था. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था. 1984 के सिख विरोधी दंगों में सिख समुदाय के हजारों लोगों को निशाना बनाया गया था !

जामा-कपड़ों के ‘टैग’ पर X, XL, XXL में ‘X’ शब्द का क्या ‘अर्थ’ है? ‘सही’ उत्तर बहुत लोग नहीं जानते! आप जानते हैं?

0

सामान्य ज्ञान हमें रोज़मर्रा की चीजों को एक नए दृष्टिकोण से देखने और समझने में मदद करता है। जिन चीजों को हम रोज़ देखते हैं, वे ही सामान्य ज्ञान के जरिए नए अंदाज में हमारे सामने आती हैं।

आज इस रिपोर्ट में हम कपड़ों से जुड़ा एक दिलचस्प और रोचक सवाल चर्चा करेंगे।

जब हम कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर जाते हैं, तो कभी-कभी हमें कपड़ों के टैग पर कुछ भ्रमित करने वाले शब्द दिखाई देते हैं। यह शब्द कभी-कभी हमारे मन में सवाल पैदा कर सकते हैं, लेकिन हम उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। और फिर, उनके सही उत्तर खोजने की कोशिश भी नहीं करते।

जब आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में जाते हैं, तो हमेशा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान का ज्ञान होना आवश्यक होता है। आज हम ऐसे ही एक सवाल पर चर्चा कर रहे हैं।

यह एक ऐसा सामान्य ज्ञान का सवाल है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह सकता है। क्योंकि हम सभी सोचते हैं कि हमें इसका उत्तर पता है। लेकिन यदि आपसे अचानक यह सवाल पूछा जाए, तो आप भ्रमित हो सकते हैं और सही उत्तर देने में असमर्थ रह सकते हैं।

लोग अक्सर विभिन्न अवसरों पर नए कपड़े खरीदने जाते हैं, जैसे त्योहार, पूजा, शादी, जन्मदिन या अन्य शुभ अवसर। इन मौकों पर, हमें कपड़ों पर XL, XXL जैसे शब्द दिखाई देते हैं। फिर हम अपनी पसंद के कपड़ों को पहनकर आईने में देखते हैं।

हम सभी S, M, XL और XXL जैसे शब्दों से परिचित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शब्दों में ‘X’ का क्या अर्थ होता है? हम जानते हैं कि L का मतलब ‘लार्ज’ (बड़ा), S का मतलब ‘स्मॉल’ (छोटा), और M का मतलब ‘मीडियम’ (मध्यम) होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि XS, XL, XXL में ‘X’ का क्या मतलब है?

आइए जानते हैं कि इन अंग्रेजी शब्दों में इस विशेष अक्षर ‘X’ का क्या अर्थ होता है। क्योंकि जब आप यह सवाल किसी से पूछेंगे, तो आप देखेंगे कि बहुत से लोगों को इसका सही उत्तर नहीं पता। कुछ लोग तो इसका उत्तर जानने में भ्रमित भी हो सकते हैं।

इस तरह जो कर लिया लहसुन का सेवन, मरते दम तक नहीं पकड़ पाएगी शरीर को कोई बीमारी, जानें सही तरीका‹

0

भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है। इसमें छिपी औषधीय गुणधर्मियों के कारण इसे न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अमृत के समान माना जाता है।

आयुर्वेद में इसे एक अद्भुत औषधि के रूप में वर्णित किया गया है। यदि लहसुन का सेवन सही तरीके से किया जाए, तो यह शरीर को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं लहसुन के लाभ और इसके सेवन का सही तरीका।

लहसुन के औषधीय गुण

एंटीऑक्सीडेंट का खजाना: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। यह कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव करता है।
प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए: इसमें मौजूद ऐलिसिन (Allicin) नामक कंपाउंड रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार: लहसुन का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। यह हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
पाचन में सहायक: लहसुन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद: यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है।
लहसुन का सेवन करने का सही तरीका

कच्चा लहसुन खाना सबसे फायदेमंद: सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की एक या दो कलियों को चबाकर खाएं। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
शहद के साथ सेवन: कच्चे लहसुन को शहद के साथ मिलाकर खाने से इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं। यह हृदय और प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत फायदेमंद है।
लहसुन का पानी: एक गिलास गुनगुने पानी में कच्चे लहसुन की एक कली को पीसकर मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं। यह वजन घटाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
पकाए हुए लहसुन का उपयोग: लहसुन को हल्का गर्म करके या खाने में शामिल करके भी इसके लाभ लिए जा सकते हैं। हालांकि, इसे ज्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
ताजे लहसुन का उपयोग करें: हमेशा ताजा और जैविक लहसुन का उपयोग करें। यह सुनिश्चित करेगा कि आप शुद्ध पोषण प्राप्त करें।

Jio New Recharge Plan : जिओ ने लांच किया 195 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान, मिलेगा 90 दिन तक वैलिडिटी।

0

आईए जानते हैं जियो के 195 के रिचार्ज प्लान में क्या-क्या मिल रहे हैं?

Jio New Recharge Plan 195 Rupees

रिलायंस जिओ की तरफ से ग्राहकों के लिए 195 वाला नया रिचार्ज प्लान को पेश किया गया है। यह सिर्फ दाता ऑनली रिचार्ज प्लान है। यह प्लान इसलिए डिजाइन किया गया है जो जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर लाइव क्रिकेट और अन्य कॉन्टेंट स्ट्रीम देखना चाहते हैं।

इस रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को अतिरिक्त डेटा और फ्री जिओ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन (Jio Hotstar Subscription) भी मिलेगा, जिससे कि उन्हें अलग से ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना पड़ेगा।

जिओ का 195 रुपए वाला डाटा प्लान में क्या है फायदा?

जिओ का 195 रुपए वाला डाटा प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। जिओ के इस रिचार्ज प्लान में 15gb उत्तर महिया करवाया जाता है। जो खेल और मनोरंजन के शौकीन लोग हैं उनका शानदार विकल्प मिलता है। बाकी रिचार्ज प्लान के उलट, इस ऑफर में वॉइस कॉल या एसएमएस शामिल नहीं किया गया है।

NIA ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में लिया बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ में छापेमारी जारी

0

मोहला-मानपुर जिले के सुदूर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आधा दर्जन गांव में छापेमारी की। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की नक्सल हत्या के मामले की छानबीन के लिए टीम ने दबिश दी है।

छह अलग-अलग टीम ने मानपुर, सरखेड़ा और बसेली के अलावा कुछ गांव में नक्सली समर्थकों और उनके शुभचिंतकों के घरों को खंगाला है।

बताया जा रहा है कि मानपुर में एनआईए की टीम ने बृजेश सिंह नामक एक सरकारी शिक्षक के घर में भी धावा बोला। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान 20 अक्टूबर 2023 को नक्सलियों ने बिरजू तारम को उसके पैतृक ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को भाजपा ने राजनीतिक रूप से खूब भुनाया था। तत्कालीन चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर भाजपा के कई शीर्ष नेता सरखेड़ा पहुंचे थे।

इधर, विधानसभा चुनाव के डेढ़ साल बाद एनआईए ने घोर नक्सल क्षेत्रों में दबिश देकर इस हत्याकांड में शामिल सहयोगियों की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम रविवार दोपहर बाद राजनांदगांव पहुंच गई थी। सोमवार तडक़े टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।

क्या आप जानते हैं कि तला हुआ लहसुन खाने से 24 घंटे के भीतर युवतियों के शरीर में क्या होता है?

0

सभी जानते हैं कि लहसुन एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। हम कह सकते हैं कि वर्तमान आधुनिक आहार-विहार में भी लहसुन खाने की आदत बहुत अधिक हो गई है।

लहसुन ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, खासकर मांसाहारी व्यंजन पकाने में।

लहसुन मांसाहारी व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने में बहुत शक्तिशाली है। विदेशियों को मांसाहारी व्यंजनों में लहसुन खाना बहुत पसंद है, खासकर उन लोगों को जो इसे पूरा खाने की आदत रखते हैं।

लहसुन को कच्चा या भुना हुआ खाने से उच्च रक्तचाप को कम करने, रक्तचाप को कम करने, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और वसायुक्त अपशिष्ट को पूरी तरह से खत्म करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिल सकती है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले दिल के दौरे और एथेरोस्क्लेरोसिस को नियंत्रित करने में विशेष रूप से प्रभावी है। लहसुन में मौजूद विशेष पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को ढीला होने से बचाते हैं और उन्हें ताजा रखते हैं, जिससे शरीर में खराब वसा नियंत्रित रहती है।

यदि युवतियां तला हुआ लहसुन खाएं तो 24 घंटे के भीतर शरीर में क्या होता है?

जानिए, घी में भूना हुआ लहसुन खाने से 24 घंटे के भीतर हमारे शरीर में होने वाले आश्चर्यजनक परिवर्तनों के बारे में।

शरीर में खराब वसा पर नियंत्रण होगा। भुनी हुई लहसुन की कलियाँ खाने के एक घंटे के भीतर ही वे पेट में पच जाती हैं और शरीर के लिए एक उत्कृष्ट भोजन बन जाती हैं।

2-4 घंटे के भीतर, लहसुन शरीर में मुक्त कणों से लड़ेगा और शरीर के भीतर कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देगा।
4-6 घंटों के भीतर, शरीर का चयापचय उत्तेजित हो जाता है, शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकल जाता है, और संचित वसा घुलने लगती है।
6-7 घंटों के भीतर, लहसुन में मौजूद जीवाणुरोधी गुण रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं और रक्त में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ना शुरू कर देते हैं।
लहसुन में मौजूद पोषक तत्व शरीर द्वारा 7-10 घंटों के भीतर अवशोषित कर लिए जाते हैं, और लहसुन शरीर के लिए एक अच्छा सुरक्षात्मक आवरण बनाता है।
लहसुन पचने के बाद पहले 1 घंटे के भीतर, 10-24 घंटों के भीतर, यह अपनी गहरी सफाई प्रक्रिया शुरू कर देता है और निम्नलिखित कार्य करना शुरू कर देता है:
कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य हो जाएगा। धमनियां साफ होंगी और आप हृदय रोगों से सुरक्षित रहेंगे।
भुना हुआ लहसुन धमनियों को साफ रखता है। वे रक्त को जमने से रोकते हैं। * उच्च रक्तचाप वाली महिलाओं को अपने आहार में भुना हुआ लहसुन शामिल करना चाहिए। क्योंकि भुना हुआ लहसुन रक्तचाप को नियंत्रण में रखने में बहुत मददगार होता है।
भुने हुए लहसुन का नियमित सेवन प्रतिरक्षा को बढ़ा सकता है। पाउंड में जिंक और विटामिन सी होता है, जो संक्रमण से लड़ने और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, भुना हुआ लहसुन हमें वायरस और बैक्टीरिया सहित संक्रमणों से बचाता है।
जब आप थका हुआ महसूस करते हैं और आपकी ऊर्जा का स्तर कम होता है, तो भुना हुआ लहसुन खाने से आपको अच्छा बढ़ावा मिल सकता है। सुबह खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाना बहुत अच्छा होता है।
भुना हुआ लहसुन खाने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। भुना हुआ लहसुन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो दिन में 2 या 3 लहसुन की कलियाँ ले सकते हैं।
रक्तचाप को नियंत्रित करता है. शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। भारी धातुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है।
हड्डियों की ताकत बढ़ाता है. अपने प्रचुर औषधीय गुणों के कारण लहसुन शरीर की थकान को दूर कर सकता है। शरीर में कोशिकाओं का जीवनकाल बढ़ाता है।
भुना हुआ लहसुन कैसे बनाएं?

यदि आपको तला हुआ लहसुन पसंद है, तो एक पैन में थोड़ा तेल डालें और लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से भून लें। गर्म करने के बाद, 1-2 लहसुन की कलियों को कुचल लें और 1 बड़ा चम्मच शहद के साथ मिला लें। सुबह खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे हैं।

सोने से पहले भुना हुआ लहसुन

रात को सोने से पहले लहसुन खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।
रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से बढ़ती हुई चर्बी कम होती है। इसका मतलब यह है कि शरीर में वसा की मात्रा कम हो जाती है। इससे हमारा हृदय सदैव स्वस्थ अवस्था में रहता है। इसके अलावा, रात को सोने से पहले भुने हुए लहसुन का सेवन करने से मूत्र के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
चूंकि लहसुन शरीर की चर्बी कम करता है, इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, भुने हुए लहसुन के नियमित सेवन से शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।
अगर आपका शरीर बहुत थका हुआ या कमजोर महसूस करता है, तो भुने हुए लहसुन का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा, सोते समय लहसुन का सेवन करने से आपको श्वसन संबंधी समस्याओं से जल्दी उबरने में मदद मिल सकती है।