Home Blog Page 866

रायपुर के पूर्व मेयर एजाज की डूबा दी नैया, बुरी तरह हारे पार्षद चुनाव

0

वे रायपुर नगर निगम से पार्षद का चुनाव बुरी तरह से हार गए हैं। बीजेपी की शानदार चुनावी रणनीति ने रंग लाई। बीजेपी ने शराब घोटाले के मामले को चुनाव में जोर-जोर से उठाया। इसे लेकर बीजेपी को सफलता भी मिली।

दरअसल, प्रदेश में शराब घोटाला मामले में पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर अभी जेल में है। इस मुद्दे को बीजेपी ने जोरों-शोरों से उठाया। जिसका नतीजा सामने आया है। बता दें कि कांग्रेस मेयर की टिकट कर एजाज को पार्षद का टिकट दिया था। मेयर होते हुए भी उन्होंने पार्षद की चुनाव नहीं जीत पाए। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मेयर एजाज के पत्नी को भी पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतरा था, उन्होंने जीत हासिल की है।

जानें क्या हैं दो हजार करोड़ का शराब घोटाला
ईडी की जांच के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस सरकार में उच्च स्तरीय अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और राजनीतिक अधिकारियों वाला एक सिंडिकेट काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। साल 2019-22 में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक काले धन की कमाई हुई। मनी लॉन्ड्रिंग मामला 2022 में दिल्ली की एक अदालत में दायर आयकर विभाग की चार्जशीट से उपजा है।

बलरामपुर : जिले के 02 नगरपालिका एवं 03 नगर पंचायत में मतगणना सम्पन्न

0

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना पश्चात् संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। ज्ञातव्य है कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के लिए तहसील कार्यालय रामानुजगंज, नगर पंचायत कुसमी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, राजपुर के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर तथा वाड्रफनगर के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर को स्ट्रांग रूम बनाया गया था। बलरामपुर में प्रेक्षक श्री लोकेश कुमार, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आर.एस.लाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया तथा मतगणना कि प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी प्रकार नगरपालिका रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी में रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोलकर मतगणना प्रारंभ किया गया।

अध्यक्ष

मतगणना में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री लोधीराम एक्का बहुमत से विजयी हुए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री रमन अग्रवाल, नगर पंचायत वाड्रफनगर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री मानसिंह, नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री धरम सिंह तथा नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के श्री राजेन्द्र भगत बहुमत से विजयी हुए।

पार्षद

नगर पालिका परिषद् बलरामपुर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी श्री सेवक राम, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती बिरजिनिया केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्री संदीप एक्का, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी श्री दिलीप सोनी, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रीना मसीह, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती रिमी चौरसिया, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी श्री योगेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी श्री शिवा राम, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवीण गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शकिना परवीन, वार्ड क्रमांक-12 से निर्दलीय प्रत्याशी श्री अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरोज लकड़ा, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी श्री गौतम सिंह तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह बहुमत से विजयी हुए।
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी श्री सुमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेश दास पुरी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्री अरुण नागवंशी, वार्ड क्रमांक-4 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रतीक सिंह, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय रावत, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी श्री विकास गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी श्री अर्जुन दास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रूपवंती जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी श्री रमेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी श्री पवन कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मनिषी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शीला जायसवाल, वार्ड क्रमांक-13 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा दशरथ ठाकुर, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ऊषा गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी श्री सिद्धांत यादव बहुमत से विजयी हुए।
नगर पंचायत वाड्रफनगर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नुजहत अब्दुल अंसारी, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा के प्रत्याशी श्री हिर्षिकेश यादव, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शारदा भगत, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कैनात रूही अब्दुल, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी श्री रामकुमार कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी श्री विकास कुमार श्रीवास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती साक्षी हिमांशु जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री विकास भारती, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी श्री चंदन कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रावती आयाम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बसंतलाल धुर्वे, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी श्री पंकज कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेन्द्र कुशवाहा तथा वार्ड क्रमांक-15 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री शिवमंगल आयाम बहुमत से विजयी हुए।
नगर पंचायत राजपुर में वार्ड क्रमांक-1 से निर्दलीय प्रत्याशी श्री सुंदरसाय पोर्ते, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आरती देवी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्री जवाहर लाल पैकरा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती निर्मला शर्मा, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नेहा चौबे, वार्ड क्रमांक-6 से निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सिंह, वार्ड क्रमांक-9 से निर्दलीय प्रत्याशी श्री राजन त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजू बंसल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दीप कुमारी पैकरा, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजू भगत, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कुमार भारती तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी भगवती भगत बहुमत से विजयी हुए।
नगर पंचायत कुसमी में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिरामनि बाई, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय सिंह, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजू सिन्हा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी श्री लरंगसाय उरांव, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी श्री पारसनाथ पाल, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री अमरनाथ, वार्ड क्रमांक-7 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री सकील अंसारी, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद वाहिद अली, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस की प्रत्याशी शना सैफी, वार्ड क्रमांक-10 से भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी श्री बृज किशोर राम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी विनिता टोप्पो, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार, वार्ड क्रमांक-14 से निर्दलिय प्रत्याशी सुशीला लकड़ा, वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी श्री किरता राम बहुमत से विजयी हुए।

अरविंद केजरीवाल की AAP को झटके पर झटका, अब MCD से भी हो सकती है विदाई, समझें पूरा गणित

0

देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद अब MCD के मेयर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों ने पाला बदलते हुए BJP का दामन थाम लिया है

ऐसे में दिल्‍ली नगर निगम (MCD) का समीकरण बदल गया है. MCD में पार्षदों की कुल संख्‍या 250 है. साल 2022 में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद सदन पहुंचे थे, जबकि बीजेपी के 104 काउंसिलर थे. बाद के महीनों में पार्षद इधर से उधर हुए. इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की संख्‍या 120 तक पहुंच गई और आप के पास 124 सदस्‍य थे. अब आम आदमी पार्टी के 3 और पार्षदों ने पाला बदलकर हलचल मचा दी है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में आप के तीन पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. बदले हालात में देश की राजधानी में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है. केंद्र में पहले से ही बीजेपी की अगुआई वाली सरकार है. इसके बाद अब दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने 48 सीटें जीतकर झंडा गाड़ दिया है. इस तरह दिल्‍ली में डबल इंजन वाली बीजेपी की सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया है. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही बीजेपी की नजर MCD के मेयर पद पर टिकी है. दिल्‍ली नगर निगम के मेयर पद के लिए अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं और फिलहाल यह पद AAP के पास है.

MCD का गणित
दिल्‍ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के पाला बदलने से सदन में समीकरण बदल गया है. बीजेपी के पास 120 पार्षद पहले से थे. तीन पार्षद और जुड़ गए. दूसरी तरफ, आप के 124 पार्षद थे, जिनमें से तीन अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इस तरह से आप के पास अब 121 पार्षद बचे हैं. इसमें एक और पेच है. हाल में संपन्‍न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 8 पार्षद विधायक चुन लिए गए हैं. आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भी विधायकी का चुनाव जीते हैं. MCD के 14 मनोनीत सदस्‍यों में से अब 10 बीजेपी और 4 आप के होंगे.

‘सीएम साय’ के गढ़ में चला पंजा, कांग्रेस ने जीता चुनाव

0

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। धीरे धीरे कई क्षेत्रों से चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। कई निकायों पर बीजेपी कब्जा करने में कामयाब हुई है तो कुछ जगाहों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है।

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कुरकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने चुनाव जीत लिया है। विनय की जीत अहम मानी जा रही है, क्यों​कि कुरकुरी नगर पंचायत सीएम साय के गढ़ में आती है। खुद सीएम साय कुरकुरी विधानसभा से विधायक है। विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को करारी शिकस्त दी है। यादव कुल 81 वोटों से चुनाव हारे है।

राजनांदगांव नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा, मधूसुदन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार निखिल द्विवेदी को हराया

0

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है।

वहीं, अब खबर आ रही है कि राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां से भाजपा ने मधूसुदन यादव को मैदान में उतारा था।

Rajnandgaon Nagar Nigam Chunav Result 2025 बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से था। लेकिन इस जंग में मधुसूदन यादव जीत मिली है। बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे थे।

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में खुला AAP का खाता, 49 नगर पालिका परिषद में कौन बना अध्यक्ष; जानिए सीटवार रिजल्ट

0

छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है। वहीं नगर पालिका परिषद के नतीजों की बात करें तो कुछ में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपना भगवा परचम लहराया है।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद बोदरी में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष पद पर यह पहली जीत है। ‘आप’ पार्टी पिछले चुनाव में भी कुछ जगहों पर चुनाव में उतरी थी। दिल्ली चुनाव में ‘आप’ की हार के बाद पार्टी को यह थोड़ी राहत देने वाली खबर है।

49 नगर पालिका के अध्यक्ष पद जीतने वाले प्रत्याशी

रायपुर संभाग

– महासमुंद नगर पालिका- कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू की जीत

बागबाहरा नगर पालिका- कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत

– सरायपाली नगर पालिका- भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत

– तिल्दा-नेवरा नगर पालिका- भाजपा प्रत्याशी की जीत

– गोबरा नवापारा नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत

– आरंग नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत

– अभनपुर नगर पालिका – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत

– मंदिर हसौद नगर पालिका – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

– गरियाबंद नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत

राजधानी में बड़ा उलटफेर : पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद भी नहीं बन पाए, उनकी पत्नी जीतीं, मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा मतों से आगे

0

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में कई बड़े उलटफेर हुए हैं। इनमें सबसे आश्चर्यजनक उलटफेर रहा है राजधानी रायपुर से पूर्व महापौर एजाज ढेबर की हार। वे अपने वार्ड से पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं।

रायपुर नगर निगम में वार्डों में कौन आगे, कौन पीछे-

राजीव गांधी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को 2500 की निर्णायक लीड से आगे
वीरांगना आवंटी बाई लोधी वार्ड से पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी से 500 वोट आगे
बिपिन बिहारी सूर वार्ड से चारा राउंड के बाद 400 वोट से आगे
अब्दुल रऊफ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी 1 हजार वोट से आगे
स्वामी विवेकानंद वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी 165 वोट से आगे
बाल गंगाधर तिलक वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी 600 वोट से आगे
वीर शिवाजी वार्ड बीजेपी प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी 1200 वोट से आगे
बंजारी माता वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी 500 वोट से आगे
यति यतन लाल भाजपा 700 वोट से आगे
संत कबीर दास वार्ड से बीजेपी 900 वोट से आगे
कुशाभाऊ ठाकरे वोट से भाजपा प्रत्याशी 700 वोट से आगे
महात्मा गांधी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी 30 वोट से आगे
मोती लाल नेहरू वार्ड से कांग्रेस 50 वोट से आगे
भीमराव अंबेडकर वार्ड से 757 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे
नेताजी सुभाष चन्द्र सुभाष वार्ड से भाजपा चार सौ वोट से आगे
महर्षि वाल्मीकि वार्ड से भाजपा प्रत्याशी 657 वोट से आगे
शहीद वीर नारायण वार्ड से भाजपा प्रत्याशी 1 हजार वोट से आगे
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से भाजपा 600 वोट से आगे
ब्राम्हण पारा वार्ड में 140 चालीस वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे
पंडित रविशंकर वार्ड से निर्दलीय आकाश तिवारी आगे
ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं भाजपा 1 हजार वोट आगे
पंडित दीनदयाल वार्ड से भाजपा 2290 वोट से आगे
सुंदरलाल शर्मा वार्ड से बीजेपी 1250 वोट से बीजेपी आगे
महंत लक्ष्मी नारायणदास वार्ड से बीजेपी 1500 वोट से आगे
वामनाराव लाखे वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी 700 वोट से आगे
भक्त माता कर्म वार्ड से भाजपा 1200 वोट से आगे
खूबचंद बघेल वार्ड से बीजेपी 850 वोट से आगे

कुनकुरी में भाजपा की हार पर तंज कसते रह गए भूपेश बघेल, खुद के क्षेत्र पाटन में नहीं बचा पाए लाज, कांग्रेस प्रत्याशी की हो गई हार

0

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है।

लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में भगवा लहराया है। जी हां यहां भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र में भी उलटफेर देखने को मिला था, जहां कांग्रेस के विनय शील ने जीत दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि पाटन में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण स्थानीय नेताओं की गुटबाजी है।

बता दें कि इससे पहले कुनकुरी में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा था कि ‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है। कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई।

राजनांदगांव में खिला कमल BJP मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीते

0

राजनांदगांव में BJP मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीते:43,500 मतों से कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया, राजनांदगांव में खिला कमल, कार्यकर्ताओं में जश्न

2030 तक भारत-यूएस के बीच 500 अरब डॉलर का होगा व्यापार’, ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दिया है, जबकि भारत के लोग साल 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका तेल और गैस के व्यापार को बढ़ाएंगे ताकि भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका तेजी से संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और तकनीक के स्थानांतरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी और सहयोग इस दुनिया को नया आकार दे सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे मेक अमेरिका ग्रेट अगेन से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत के लोग भी साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की भाषा में कहे तो ये मेक इंडिया ग्रेट अगेन- MIGA है। जब भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे तो MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी बनाएंगे। आज हमने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का भी लक्ष्य तय किया है।’
ट्रंप ने कहा- हमने आपको बहुत याद किया
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनके आतिथ्य और सत्कार के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पहले कार्यकाल के दौरान भी हमने मिलकर काम किया था। आज भी मैं वही जोश, ऊर्जा और समर्पण महसूस कर रहा हूं।’ गुरुवार को पीएम मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि हमने आपको बहुत याद किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अमेरिका पहुंचे। पीएम मोदी उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जो राष्ट्रपति ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद अमेरिका पहुंचे हैं।