Home Blog Page 968

छत्तीसगढ़ : केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों के लिए सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी…

0

छत्तीसगढ़ : केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों के लिए सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी…

केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर देश के किसानों के लिए सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। मोदी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी।

छत्तीसगढ़ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विधानसभा और कैबिनेट से इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान…

0

छत्तीसगढ़ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विधानसभा और कैबिनेट से इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान…

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद से छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार की खबरें सामने आ रही है। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विधानसभा और कैबिनेट से इस्तीफे के बाद से कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। कई विधायकों के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।

साय कैबिनेट के विस्तार की खबरों को लेकर जब मंत्री रामविचार नेताम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव सीएम का विशेषाधिकार है। नए को अवसर मिलेगा तभी वह सीनियर बनेगा। मंत्रिमंडल में नए और पुराने का सम्मिश्रण दिखेगा। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के बाद ये माना जा रहा है कि राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंदाकर सहित कई ऐसे नाम हैं, जिनमें से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा सहित अन्य विभागों की जिम्मेदरी संभाल रहे थे। लेकिन सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जो पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि बृजमोहन अग्रवाल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन बृजमोहन की जगह बिलासपुर सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

वहीं, इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस की ओर छत्तीसगढ़ में मिली हार की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति को लेकर कहा कि कैसे समीक्षा करेंगे यह तो कांग्रेसी ही बताएंगे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सभी निपटे हुए लोग हैं। कांग्रेस के लोग ताश के पत्ते की तरह बदलते रहते हैं। कौन आ और नहीं आ रहा इससे प्रभाव नहीं पड़ता।

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, सीएम साय सहित अन्य नेता भी शामिल…

0

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, सीएम साय सहित अन्य नेता भी शामिल…

छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ :जीएसटी के नियमों में सरलीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भेजा सुझाव…

0

छत्तीसगढ़ :जीएसटी के नियमों में सरलीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भेजा सुझाव…

22 जून को 53वां जीएसटी काउंसिल की बैठक है। इससे पहले जीएसटी के नियमों में सरलीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन सुझाव भेजा है। इसमें जीएसटी में ब्याज की गणना के नियम में बदलाव के साथ नियम 86 बी के प्रावधानों को निरस्त किया जाएं।

जीएसटी में ब्याज की गणना के नियम में बदलाव किया जाए। साथ ही नियम 86 बी के प्रावधानों को निरस्त किया जाएं। पूर्व माह का जीएसटीआर 3बी न जमा होने पर जीएसटीआर-1 जमा करने पर प्रतिबंध हटाया जाए।

इसके साथ ही जीएसटी के नियमों में सरलीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, राज्य वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कमिश्नर सेंट्रल टैक्स मो. अबु समा एवं राज्य जीएसटी आयुक्त रजत बंसल को सुझाव भेजा है।

मालूम हो कि 22 जून को 53वां जीएसटी काउंसिल की बैठक है। चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि इन सुझावों पर ध्यान दिया गया तो व्यापार की रफ्तार और ज्यादा बढ़ेगी। जीएसटी के नियमों के कारण इन दिनों व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है।

ये भी है सुझाव’

1. नियम 21 जीएसटी पंजीकरण का निलंबन/निरस्तीकरण के संबंध में.

2. ई-इनवाइसिंग के 1 अगस्त 2023 से 5 करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों पर लागू किए गए प्रावधान वापस लिए जाने चाहिए.

3. ई-इनवाइसिंग की स्थिति में खरीददार को इनपुट अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए.

4. ई-वे बिल की वैधता अवधि में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए.

5. इनपुट टैक्स क्रेडिट जीएसटीआर 2बी के आधार मान्य होने संबंधी प्रावधान को वापस लिए जाए.

6. नियम 86 बी के प्रावधानों को निरस्त किये जाएं.

छत्तीसगढ़ : सीसीपीएल में बिलासपुर के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन…

0

छत्तीसगढ़ : सीसीपीएल में बिलासपुर के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन…

सीसीपीएल इस लीग से कई खिलाड़ियों का आइपीएल तक पहुंचने का रास्ता खुला है, यदि आगे भी इनका बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा तो, आने वाले समय में बिलासपुर के साथ ही प्रदेश के खिलाड़ी आइपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

सीसीपीएल में बिलासपुर के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन, अभिजीत ने बल्लेबाजी में दिखाया दम, इरफान का रहा हरफनमौला प्रदर्शन, प्रवीण ने की अच्छी गेंदबाजी.
छत्तीसगढ़ प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग (सीसीपीएल) ने प्रदेश के होनहार क्रिकेटरों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। इसके दम पर खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं बिलासपुर के खिलाड़ियों ने भी अपना लोहा मनवाया है।
क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़ ने रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग (सीसीपीएल) कराकर यहां के खिलाड़ियों के आगे बढ़ने का रास्ता खोल दिया है। इसका लाभ बिलासपुर के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है, क्योंकि छह से 16 जून तक चली इस स्पर्धा में यहां के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा है।

खासतौर से स्नेहिल चडडा, अभीजीत टाह, मोहम्मद इरफान और प्रवीण कुमार यादव का खेल बेहतरीन रहा है। इनके इस प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के साथ ही बीसीसीआइ के अधिकारियों की भी नजर रही। उनका मानना है कि ये भविष्य में और भी बेहतर करेंगे और इनका भविष्य उज्जवल है, क्योंकि ऐसा प्रदर्शन इन्हें आइपीएल के मंच पर लाकर खड़ा कर सकता है।

बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल का कहना है कि यह एक बड़ी स्पर्धा रही है। देश के बड़े खिलाड़ियों, सलेक्टरों की नजर हमारे खिलाड़ियों पर पड़ी है। साफ है कि इसका लाभ इन खिलाड़ियों को मिलेगा। एक तरह से आइपीएल के लिए दरवाजा खुल गया है। ऐसे में आने वाले समय पर आइपीएल टीम हमारे खिलाड़ियों पर विचार करेंगे और उन्हें अपने टीम में भी शामिल कर सकते हैं।


बिलासपुर के इन खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

स्नेहिल की धारदार गेंदबाजी, झटके 14 विकेट : बिलासपुर क्रिकेट संघ के होनहार खिलाड़ियों की लिस्ट में स्नेहिल चडडा भी आते हैं। उन्होंने इस लीग में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। स्नेहिल ने इस लीग में सरगुजा टाइगर्स की तरफ से खेला और छह मैच में 14 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

अभिजीत ने बल्लेबाजी में दिखाया दम : बिलासपुर के अभिजीत टाह ने इस लीग में बिलासपुर बुल्स की तरफ से ही खेला। इसमे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। छह मैच में अभिजीत ने 194 रन बनाए। इसमें एक तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अपनी प्रतिभा के दम पर वे प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में इस लीम के माध्यम से सामने आए हैं।

इरफान का रहा हरफनमौला प्रदर्शन : मोहम्मद इरफान बिलासपुर के एक शानदार क्रिकेटर हैं। उनकाका पूर्व प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं इस लीग में अपने ही टीम बिलासपुर बुल्स से खेलते हुए हरफनमौला प्रदर्शन किया। सात मैच में 154 रन बनाने के साथ ही सात विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इन पर भी सलेक्टरों की नजर है।

प्रवीण ने की अच्छी गेंदबाजी : प्रवीण कुमार यादव बिलासपुर के प्रतिभावान गेंदबाज हैं। लीग में रायगढ़ लायंस की टीम से खेलते हुए पांच मैच में नौ विकेट लेने में सफल हुए। टीम यदि आगे पहुंचती तो प्रवीण का प्रदर्शन और भी निखरकर सामने आता। उसके इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

छत्तीसगढ़ : 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर को उत्तरप्रदेश की एसटीएफ सेंट्रल जेल ने किया गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ : 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर को उत्तरप्रदेश की एसटीएफ सेंट्रल जेल ने किया गिरफ्तार…

रायपुर में करीब 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की सूचना के बाद मंगलवार को उत्तरप्रदेश की एसटीएफ सेंट्रल जेल परिसर में उसे गिरफ्तार करने पहुंची।

इस बात की जानकारी मिलते ही ढेबर समर्थक भी जेल परिसर में पहुंच गए और जेल के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। जेल के बाद सिविल लाइंस थाने तक चले लंबे नाटकीय घटनाक्रम के बाद देर रात यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को टीम अनवर ढेबर को मेरठ लेकर जाएगी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ढेबर की रिहाई के समय जैसे ही यूपी एसटीएफ जेल पहुंची वहां ढेबर समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। समर्थक अपने साथ एक एंब़ुलेंस लेकर आए थे और इस बात की दुहाई देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे कि ढेबर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। काफी देर चले घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से एसटीएफ अनवर को सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंची। यहां चार डॉक्टरों को बुलवाकर अनवर की मेडिकल जांच करवाई गई। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद एसटीएफ ने देर रात अनवर को अरेस्ट कर लिया।

बुधवार को यूपी पुलिस टीम उसे लेकर मेरठ के लिए रवाना होगी। बता दें कि शराब घोटाला मामले में एसीबी ने जो केस रजिस्टर किया गया था उस पर हाईकोर्ट की ओर से 14 जून को अनवर ढेबर को जमानत दे दी गई थी। शराब घोटाले में नोएडा स्थित एक शराब कंपनी में होलोग्राम बनाए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। इस प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सेवानिवृत आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कस्टडी में लेने नोएडा पुलिस द्वारा दो प्रोडक्शन वारंट लगाया गया था। इसमें दो आवेदन ईओडब्ल्यू कोर्ट और एक ईडी कोर्ट में पेश किया गया।

जुलाई 2023 को नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 3 मई को यूपी एसटीएफ ने नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधू गुप्ता को नोएडा से गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी विधू गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया है।

यूपी STF की टीम अनवर का प्रोडक्शन वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने जब रायपुर पहुंची तो इधर अनवर ढेबर के परिजन और समर्थक भी एम्बुलेंस लेकर जेल पहुंच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में नकली होलोग्राम बनाने को लेकर अनवर ढेबर और अरुण पति त्रिपाठी की 19 जून को मेरठ में पेशी होनी है। इसके लिए यूपी पुलिस ने रायपुर न्यायलय में आवेदन दाखिल कर प्रोडक्शन वारंट की मांग की थी। सोमवार को कोर्ट ने तीन में से दो आरोपी अनवर और अरुण को यूपी ले जाने की इजाजत दे दी।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है…

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है…

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई हैं. प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है.

न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है. रविवार को प्रदेश में अधिकतम 40.2 डिग्री तापमान पेंड्रारोड और न्यूनतम 23.1 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया.

आगामी तीन दिनों में प्रदेश के मध्य एवं दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट होने और उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है. उत्तरी भाग में आगामी 24 घंटों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. तोकापाल और अंबिकापुर में 2-2 सेंटीमीटर, अकलतरा, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर, पथरिया, भाटापारा, पौडी उपरोड़ा और तखतपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है. रायपुर में भी आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और यहां भी गरज- चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ : रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची, टमाटर 70 रुपये किलो पहुंचा, आलू-प्याज की कीमतों में और तेजी की आशंका…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची, टमाटर 70 रुपये किलो पहुंचा, आलू-प्याज की कीमतों में और तेजी की आशंका…

सब्जियों की कीमतें इन दिनों आसमान पर पहुंचने लगी हैं। पिछले सप्ताह से ही लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमतें सोमवार को 70 रुपये किलो पहुंच गई। सब्जियों की कीमतों में दोगुना से ढाई गुना की बढ़ोतरी हो गई है।

रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची :  ”शिमला मिर्च भी ने भी लगाया शतक, आलू-प्याज की कीमतों में और तेजी की आशंका”

इन दिनों सब्जियों की आवक भी 30 प्रतिशत कम हो गई है। बरबट्टी पहली बार बाजार में 100 रुपये किलो हो गई है, वहीं शिमला मिर्च भी शतक पार हो गई है।

कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बाजार से स्थानीय आवक का नहीं के बराबर हो गई है तथा सब्जियों के लिए पूरी निर्भरता बाहरी आवक पर हो गई है। ऊपरी मार्केट से ही आने वाली इन सब्जियों की कीमतें वहां ही काफी तेज है, इसका असर यहां भी पड़ रहा है।

शास्त्री बाजार, गोलबाजार, आमापारा, संतोषीनगर सहित अन्य बाजारों में टमाटर 70 रुपये किलो, गोभी 70 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो, करेला 60 रुपये किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये किलो, बरबट्टी 110 रुपये किलो, शिमला मिर्च 110 रुपये किलो तक बिक रही है।

इसके साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आ गई है और दोनों की ही कीमतें इन दिनों 40 रुपये किलो पहुंच गई है।

कारोबारियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक या अगले सप्ताह के प्रारंभ में टमाटर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। टमाटर के साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी और तेजी की आशंका बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ : जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किसानों के लिए अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की…

0

छत्तीसगढ़ : जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किसानों के लिए अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की…

जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा, गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम साय ने धरती माता से इस वर्ष भी अच्छी फसल देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव मूलतः किसान हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद माँ के साथ खेतों में बैलों से जुताई भी की है।

आज ग्राम देवता की पूजा के बाद खेत में जाकर धान की बुआई करके यह सन्देश दिया है कि कोई आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपना मूल काम कभी नहीं छोड़ना चाहिए। साय ने बुआई के बाद कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना करता हूँ। आज वाराणसी में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।

छत्तीसगढ़ : थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही। गुम मोबाईल के पतासाजी।

0

छत्तीसगढ़ : थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही। गुम मोबाईल के पतासाजी।

अलग अलग स्थानो से गुम हुए एंड्राइड मोबाइल फोन 36 नग किमती 600000 रूपये को ढुंढ कर प्रार्थियों को सुपूर्द किया गया। प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की प्रशंसा किये।

आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 36 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल किमती 600000 रूपये को तलाश कर आज दिनांक 14.06.2024 को प्रार्थीगणों को सुपूर्द किया गया है। प्रार्थियों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी थाना स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली सी0सी0टी0एन0एस0 महिला आरक्षक रानू दुबे, सी0सी0टी0एन0एस0 आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।