Home Blog Page 969

जल संरक्षण ” तापमान बढ़ते जाने से देश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की गंभीर समस्या…

0

जल संरक्षण ” तापमान बढ़ते जाने से देश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की गंभीर समस्या…

साल-दर-साल गर्मियों में तापमान बढ़ते जाने से देश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की कमी की समस्या गंभीर होती जा रही है. सूखे क्षेत्रों और अनेक महानगरों में तो यह बेहद गहन है. कुछ समय पहले दक्षिण में बेंगलुरु में पानी के लिए कई दिनों तक हाहाकार मचा रहा था.

वहां अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है कि दिल्ली में जल संकट आ खड़ा हुआ है. अनेक शहरों में आपूर्ति बाधित हुई है. हमारे देश में दुनिया की 18 फीसदी आबादी बसी हुई है, पर साफ पानी का महज चार फीसदी ही हमारे हिस्से है.

यदि हमने दूरदर्शिता के साथ नदियों, जलाशयों, भूजल और वर्षा जल का संरक्षण किया होता तथा पानी के उपभोग को नियंत्रित रखा होता है, तो आज की स्थिति पैदा ही नहीं हो पाती.

निश्चित रूप से धरती के बढ़ते तापमान के साथ जलवायु में तेजी से बदलाव आ रहा है. यह बदलाव पृथ्वी पर सभी जीवों के अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है. इस खतरे के लिए भी मानवीय उपभोग उत्तरदायी है.

हमारे देश में नदियों, जलाशयों, भूजल और बरसात से जितना पानी उपलब्ध है, वह हमारी वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त है. पर अंधाधुंध बढ़ते शहरीकरण ने बड़ी संख्या में जलाशयों और छोटी नदियों को निगल लिया.

जमीन पर कंक्रीट पसार कर हमने बारिश के पानी को मिट्टी में जाने और भूजल के रिचार्ज होने की प्रक्रिया को अवरुद्ध कर दिया. इस गलती के कारण पानी की कमी ही नहीं, औचक बरसात से शहरों में बाढ़ आने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है.

अधिक समय नहीं बीता है, जब बेंगलुरु में झीलों एवं तालाबों की भरमार थी तथा दिल्ली में भी कई जलाशय होते थे. प्रदूषण, गाद भरने और बालू खनन जैसे विभिन्न कारणों से नदियों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है.

भयावह दोहन ने भूजल का स्तर बहुत नीचे कर दिया है. केंद्र और राज्य सरकारों ने नल से जल पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये हैं, पर पानी की उपलब्धता तथा गुणवत्ता पर समुचित ध्यान दिये बिना आपूर्ति को बेहतर नहीं किया जा सकता है. यह भी एक बड़ा असंतुलन है कि सरकार और समाज के स्तर पर आपूर्ति पर अधिक ध्यान दिया गया है.

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि नदी, जलाशय या भूमि में पानी होगा, तभी उसे घरों, बाजारों और उद्योगों तक पहुंचाया जा सकता है. दूषित पेयजल के मामले में हम 180 देशों में 141 वें स्थान पर हैं. हमारा लगभग 70 प्रतिशत पानी प्रदूषित है.

देश के सैकड़ों जिलों में भूजल में आर्सेनिक तत्वों का मिश्रण है. पानी की मांग बढ़ती जा रही है. ऐसे में हमें जल संरक्षण तथा समुचित उपभोग को प्राथमिकता देनी होगी, अन्यथा यह संकट सघन होता जायेगा.

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की…

0

त्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की…

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया था. सीएम ने कहा कि समाज भ्रमित न हो- इस संबंध में हम सब को साथ मिलकर काम करना चाहिए. समाज में सद्भाव हम सबकी जिम्मेदारी है.

वहीं सतनामी समाज प्रमुखों ने भी कहा कि हम सभी बलौदा बाजार की घटना से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की और तोड़फोड़ को अंजाम दिया, वे सभी असामाजिक तत्व थे. सतनाम समाज के प्रमुखों ने कहा कि वे हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कत्तई नहीं थे.

‘शांति के टापू में न हो ऐसी घटना’

इस दौरान सीएम विष्णु देव ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी हैं. बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया है. पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने जिस तरह रसे जैतखाम का अपमान किया, वह निंदनीय है. उन्होंने बताया कि शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के टापू में ऐसी घटना का होना उचित नहीं.

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी. प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग हैं.

बैठक में गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा

इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

क्या हुआ था बलौदा बाजार में ?

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में दस जून को उग्र प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान शहर में कई जगहों पर आगजनी हुई. प्रदर्शनकारियों ने
सरकारी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया. पत्थरबाजी से कई अधिकारी भी घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में 16 जून तक
धारा 144 लागू कर दी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

छत्तीसगढ़ : मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी की खबर… 

0

छत्तीसगढ़ : मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी की खबर… 

अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश की गतिविधि पर अड़ंगा लगाने वाला मराठवाड़ा का चक्रवाती घेरा समाप्त होने से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली नमी के प्रभाव से एक-दो दिन में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश भर में डोंगरगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म

वहीं मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिनभर उमस बनी हुई है। पेंड्रा रोड, जगदलपुर व दुर्ग को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक अंधड़ व बारिश के आसार है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस रही। हालांकि देर शाम रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में राहत की बारिश भी हुई और ठंडी हवाएं भी चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दक्षिण पश्चिम मानसून अगले एक से दो दिनों में पूरे बस्तर क्षेत्र में सक्रिय होगा तथा वहां सक्रिय होने के बाद जल्द से जल्द प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी फैलेगा।

रायपुर में भी समय से पहले पहुंचेगा मानसून

सम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यानि 13 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने लगेगी,इसके बाद दक्षिण पश्चिम मानसून का रायपुर प्रवेश भी समय से पहले होने की संभावना बनी हुई है।

Trending : SBI खाताधारकों के लिए बड़ी चेतावनी, एक लिंक से खाली हो जाएगा पूरा अकाउंट’

0

Trending : SBI खाताधारकों के लिए बड़ी चेतावनी, एक लिंक से खाली हो जाएगा पूरा अकाउंट’

साइबर क्राइम के केस इन दिनों देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग आजकल लूट करने के नए नए तरीके अपना रहे हैं. तरह तरह के तरीके अपना कर लुटोरों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी शुरू कर दी है.

ऐसे में भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की तरफ से ग्राहकों के लिए एक चेतावनी भरा संदेश जारी किया गया है, जिसमें ग्राहकों को किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक करने से मना किया गया है जिसमें कॉइन रिडीम करने को कहा गया हो. आइए आपको बताते हैं, क्या कुछ है पूरी खबर में.

लिंक पर किया क्लिक तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एसबीआई का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एसबीआई ने ऐसे किसी भी लिंक को ग्राहकों से क्लिक करने के संदर्भ में चेताया है, दरअसल, साइबर फ्रॉड करने वाले धोखेबाज लोगों के फोन पर एक लिंक भेज रहे हैं, जिसमें एसबीआई के कॉइन रिडीम करने को कहा जाता है. जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है वैसे ही उसके फोन में एक APK फाइल डाउनलोड हो जाती है और इससे साइबर अपराधियों को यूजर्स का फोन हैक करने में मदद मिलती है. इससे साइबर अपराधी यूजर के खाते को एक झटके में खाली भी कर सकते हैं और इसका कई तरह से गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

देखें पोस्ट

एसबीआई ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…यह देखा गया है कि धोखेबाज एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाने के लिए एसएमएस या व्हाट्सएप पर एपीके और मैसेज भेज रहे हैं, कृपया ध्यान दें कि एसबीआई कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर लिंक या अवांछित एपीके शेयर नहीं करेगा ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या अज्ञात फ़ाइलें डाउनलोड न करें. सुरक्षित और संरक्षित रहें.

यूजर्स के रिएक्शन

पोस्ट को एसबीआइ के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आखिर कब साइबर क्राइम करने वाले लोगों पर लगाम लगेगी. एक और यूजर ने लिखा…हमें जागरुक करने से पहले अपने कर्मचारियों को जागरुक करें कि पूरे 10 घंटे तक लंच नहीं किया जाता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यह सब बताने से अच्छा है, अपनी सेवाओं में सुधार करो.

Kuwait Building Fire: कुवैत में मजदूरों की इमारत में लगी आग, 40 भारतीयों की दर्दनाक मौत, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

0

Kuwait Building Fire: कुवैत में मजदूरों की इमारत में लगी आग, 40 भारतीयों की दर्दनाक मौत, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Kuwait Fire: कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार (12 जून) को लगी भीषण आग में 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है. खाड़ी देश से मिल रही खबरों के अनुसार, मरने वालों में 40 भारतीय हो सकते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में लगी.

बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले कई कर्मचारी भारतीय थे. कुवैत में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज भारतीय श्रमिकों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें. दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

कुवैत की कुल जनसंख्या में भारतीय 21 प्रतिशत (10 लाख) तथा कार्यबल में 30 प्रतिशत (लगभग 9 लाख) हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. हमारे राजदूत मौके पर गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा.”

कंपनी का मालिक गिरफ्तार

‘कुवैत टाइम्स’ की खबर के अनुसार, कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी होने तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने एक बयान में कहा, “आज जो कुछ हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का परिणाम है.”

बिना तेल के भी बन सकते हैं इतने टेस्टी छोले, देखकर यकीन नहीं होगा, जरूर ट्राई करें ये Zero Oil रेसिपी”

0

बिना तेल के भी बन सकते हैं इतने टेस्टी छोले, देखकर यकीन नहीं होगा, जरूर ट्राई करें ये Zero Oil रेसिपी”

खाने में ऊपर तैरता हुआ तेल सिर्फ मोटापा और कोलेस्ट्रॉल ही बढ़ाता है। स्वाद के चक्कर में लोग सब्जी में भर-भर कर तेल डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तेल में अपना कोई स्वाद नहीं होता।

इससे सिर्फ सब्जी में रंग आता है। आप चाहें तो बिना तेल के भी स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। महीने में 1 हफ्ते आपको बिना तेल वाला खाना जरूर खाना चाहिए। इससे आपका वजन कम होगा साथ ही कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल भी स्वस्थ रहेगा। आज हम आपको बिना तेल वाले छोले बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप घर पर जब ये जीरो ऑयल रेसिपी (Zero Oil Recipe) ट्राई करेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये सब्जी बिना तेल के बनाई गई है। जानिए बिना तेल के कैसे बनाते हैं छोले?

बिना तेल के कैसे बनाएं छोले (Zero Oil Chhole Recipe )

  1. 1 कप छोले को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह साफ पानी से 1-2 बार धो लें।
  2. अब छोले को उबालने के लिए कुकर में डाल दें और करीब 2 कप पानी डाल दें।
  3. सबसे पहले स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें 1 बारीक कटी प्याज, 1 हरी मिर्च बारीक कटी।
  4. 3-4 कली लहसुन और 1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकर करके डालें और 2 छोटे टमाकर को कद्दूकस करके डाल दें।
  5. अब 2 सीटी तेज पर आने के बाद छोले की गैस को एकदम स्लो कर दें और 10 मिनट और पकाएं।
  6. करीब आधा कप से कम पानी में आधा स्पून हल्दी, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, थोड़ी कुटी लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें।
  7. इसमें एक चम्मच आमचूर पाउडर मिला लें, थोड़ी हींग और 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 स्पून छोले मसाला मिलाएं।
  8. सारे मसालों को अच्छी तरह से पानी में मिक्स कर लें और फिर कुकर खुलने के बाद ये मासले मिला दें।
  9. अब छोले में 1 सीटी और लगा लें जिससे सारे मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
  10. ऊपर से हरा धनिया डालें और छोले को रोटी या चावल के साथ खाएं जिसमें बिल्कुल भी तेल नहीं पड़ता है।

गर्मियों में पसीने से भीगे रहते हैं हाथ-पैर? छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये तरीके

0

गर्मियों में पसीने से भीगे रहते हैं हाथ-पैर? छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये तरीके

क्या आपको भी बहुत ज्यादा पसीना आता है? बार-बार पसीना आने की वजह से जर्म्स और बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं जिससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप अपनी हेल्थ को डैमेज होने से बचना चाहते हैं तो आपको पसीने की समस्या पर काबू पाने के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए।

  1. ऐसे यूज कर सकते हैं ठंडा पानी- अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो आपको बर्फ के चिल्ड पानी में गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करनी है। दिन में कम से कम दो बार लगभग 15 मिनट के लिए इस पानी में अपने हाथ-पैर भिगोकर आपका पसीना काफी हद तक कम हो सकता है।
  2. नमक- अगर आप चाहें तो नमक भी यूज कर सकते हैं। टब या फिर बाल्टी में गुनगुना पानी डालें और फिर इसमें 6 स्पून नमक मिला लें। इस पानी में 10-15 मिनट हाथ-पैर डुबोने से आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
  3. फिटकरी- पसीने से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आपको गुनगुने पानी में फिटकरी पाउडर को मिक्स कर 10 मिनट के लिए अपने पैर भिगाए रखने हैं। फिटकरी आपकी स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा करने में मददगार साबित होगी।
  4. चंदन का पाउडर- पसीने को कम करने के लिए चंदन का पाउडर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको चंदन के पाउडर में गुलाब जल और थोड़ा सा पानी मिक्स करना है। अब इस पेस्ट को शरीर के उस हिस्से पर अप्लाई कर लें, जहां पर आपको सबसे ज्यादा पसीना आता है। इस पेस्ट के सूखने के बाद इसे धो लीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देखें। आप भी रिजल्ट्स से काफी ज्यादा इम्प्रेस हो सकते हैं। हालांकि ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

दुबले-पतले शरीर में जान फूंक देती है 30 रुपए किलो में मिलने वाली ये सब्जी, उबालकर खाने से बढ़ता है वजन

0

दुबले-पतले शरीर में जान फूंक देती है 30 रुपए किलो में मिलने वाली ये सब्जी, उबालकर खाने से बढ़ता है वजन

जकल लोग मोटापे से परेशान है, लेकिन कुछ लोग दुबलेपन से भी परेशान हैं। पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं। कोई प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा लेता है तो कोई शेक, स्मूदी और हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू कर देता है।

आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए एक बड़ी असरदार सब्जी के बारे में बता रहे हैं। ज्यादातर घरों में आसानी से मिलने वाली ये सब्जी है आलू। कई तरह की डिश बनाने में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। घरों में आलू की सब्जी, पराठे, कचौड़ी, पकौड़े और न जाने क्या क्या बनाया जाता है। अगर आप आलू खाते हैं तो इससे पोटैशियम, कार्ब्स की अच्छी मात्रा शरीर को मिलती है। पतला-दुबला शरीर है तो रोज खाने में उबला आलू जरूर शामिल करें।

वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं आलू?

  1. आलू और दही- वजन बढ़ाने के लिए उबला आलू फायदेमंद माना जाता है। आप गर्मी में आलू के साथ दही भी खा सकते हैं। आप चाहें तो दोनों चीजों को मिलाकर भी खा सकते हैं। आलू और दही खाने से पेट की गर्मी शांत होगी और वजन भी तेजी से बढ़ने लगेगा। करीब 2 से 3 उबले हुए को मैश कर लें और फिर इसे दही में मिला लें। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को मिला लें और नियमित रूप से खाएं।
  2. आलू फ्राई- वजन बढ़ाने के लिए आप आलू को फ्राई करके भी खा सकते हैं। व्रत के दौरान जैसे घी में आलू को फ्राई करके खाते हैं आप वैसे ही खा सकते हैं। देसी घी के साथ आलू और भी ज्यादा असरदार हो जाता है। इस तरह आलू खाने से आपको भरपूर स्वाद मिलेगा और शरीर भी हेल्दी रहेगा। हां आपको आलू को डीप फ्राई करने से बचना है क्योंकि इससे आलू हैवी हो जाएगा।
  3. आलू और दूध- कुछ लोग दही की बजाय आलू और दूध को मिलाकर खाते हैं। कई बार लोग व्रत में आलू की खीर भी बनाकर खाते हैं। आलू और दूध साथ खाने से वजन बढ़ने लगता है। आप इसे ट्राई कर सकते हैं। आलू और दूध का स्वाद आपको शकरकंद जैसा लगेगा। लोग शकरकंद को भी दूध में मिक्स करके खाते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 2-3 आलू को अच्छी तरह मैश करके दूध मिला लें। अगर स्वाद कम मीठा लग रहा है तो इसमें चीनी या गुड़ वाली शक्कर या फिर शहद मिला लें। इससे तेजी से वजन बढ़ने लगेगा।

Gold Price Today on 12th June 2024 : सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी के भाव बढ़े, जानिए लेटेस्ट दाम’

0

Gold Price Today on 12th June 2024 : सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी के भाव बढ़े, जानिए लेटेस्ट दाम’

सोने की कीमत बुधवार सुबह लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। सोने का घरेलू वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.02 फीसदी या 13 रुपये की गिरावट के साथ 71,477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना बढ़त के साथ और हाजिर भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में तेजी

सोने से इतर चांदी की कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली है। चांदी की घरेलू वायदा कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.49 फीसदी या 433 रुपये की बढ़त के साथ 89,096 रुयपे प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है।

सोने का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव बुधवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। यह 0.11 फीसदी या 2.60 डॉलर की बढ़त के साथ 2,329.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.16 फीसदी या 3.76 डॉलर की गिरावट के साथ 2313.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.83 फीसदी या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 29.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.30 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 29.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

14 जून को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में छुएंगे नई ऊंचाइयां’

0

14 जून को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में छुएंगे नई ऊंचाइयां’

ज्योतिष के कई शुभ योगों में से एक है लक्ष्मी नारायण योग। यह योग तब बनता है जब कुंडली में बुध और शुक्र एक ही राशि में होते हैं, यानि इन दोनों ग्रहों की युति लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करती है।

14 जून को बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है, ऐसे में मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, क्योंकि शुक्र मिथुन राशि में पहले से ही विराजमान हैं। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

मिथुन राशि
लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी ही राशि में होने जा रहा है इसलिए जीवन में कई अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। खासकर आर्थिक पक्ष में इस दौरान मजबूती देखने को मिल सकती है। अगर आपने कहीं निवेश किया था तो उससे भी आप धन लाभ पा सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। आपके प्रथम भाव में लक्ष्मी नारायण योग के बनने से मानसिक परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि
आपके जीवन में करियर से जुड़ी परेशानियों का अंत लक्ष्मी नारायण योग के बनने से दूर हो सकता है। बीते समय में किए गए प्रयासों का अच्छा फल भी इस दौरान आपको प्राप्त होगा, करियर के क्षेत्र में उपलब्धि आप हासिल कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी इस दौरान पा सकते हैं। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला लंबित था तो उसमें भी आपको विजय मिल सकती है।

तुला राशि
बुध और शुक्र की युति आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगी। इस युति के प्रभाव से धार्मिक क्रियाकलापों में आप हिस्सा ले सकते हैं। मानसिक परेशानियों से इस दौरान आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान भी बना सकते हैं। आपकी दबी ख्वाहिशें भी इस दौरान पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी इस राशि के जातकों को मिलने की संभावना है।

धनु राशि
लक्ष्मी नारायण योग का बनना आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ फलदायक सिद्ध होगा। अगर वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना आप कर रहे थे तो वो दूर हो सकती है। इस राशि के जो लोग कला, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनको बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए बुध और शुक्र की युति कई उपलब्धियां लेकर आ सकती है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, इस दौरान आपकी एकाग्रता में भी वृद्धि होगी। भावनात्मक रूप से भी आप सशक्त होंगे और अपनी बातों को स्पष्टता से लोगों के सामने रख पाएंगे। जीवन की कई उलझनों का समाधान आपको इस दौरान मिल सकता है।