Home Blog Page 976

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम ने लोगों को चौकाकर रख दिया है।

0

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम ने लोगों को चौकाकर रख दिया है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर बढ़त बनाकर रखी हुई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में शुरुआत में भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं 12 बजे तक भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बनाकर रख ली है।

छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट में से राजनांदगांव लोकसभा से बीजेपी प्रत्यशी संतोष पांडे आगे चल रहे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी तोखन साहू आगे चल रहे हैं। कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यशी ज्योत्सना चरणदास महंत आगे चल रहे हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी कमलेश जांगड़े आगे चल रहे हैं।

महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी रूप कुमारी चौधारी आगे चल रहे हैं। कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी भोजराज नाग आगे चल रहे हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी राधेश्यम राठिया आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी चिंतामणि महाराज आगे चल रहे हैं। 

राजनांदगांव से भूपेश बघेल चल रहे पीछे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। भूपेश बघेल शरुआती रुझान में बघेल लगातार आगे चल रहे थे। इसके बाद राजनांदगांव सीट की गिनते जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे ही भूपेश बघेल पीछे होते जा रहै हैं।

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 2024 के लोकसभा के चुनाव परिणाम…

0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 2024 के लोकसभा के चुनाव परिणाम…

राजनांदगांव लोकसभा सीट को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी है। इस सीट को छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटों में से एक माना जा रहा है यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल चुनाव के मैदान में है तो वहीं भाजपा ने मौजूदा संसद को चुनाव के मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव को लेकर वोटों की‌ गिनती‌ शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही‌ छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर रुझान आना शुरू हो गए हैं। अभी हम बात करेंगे छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित लोकसभा सीट राजनांदगांव लोकसभा के‌ बारे में।

छत्तीसगढ़ की‌ राजनांदगांव लोकसभा सीट में इसलिए भी चर्चा‌ में है क्योकि‌‌ यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने यहां‌ से मौजूदा सांसद संतोष पांडे को‌ चुनाव के मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट प्रदेश के वीआईपी सीटों में यहां गिनती होती‌ है। राजनांदगांव लोकसभा सीट हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यहां भाजपा का दबदबा बरकार रहा है।

राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सांसद रह चुके हैं। वही उनके बेटे अभिषेक सिंह एक बार के सांसद रहे हैं। राजनंदगांव डॉ रमन सिंह का गढ़ माना जाता है।

वही साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे संतोष पांडे को साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए चुनाव के मैदान में उतारा है।

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान हुए। इस लोकसभा सीट पर कुल 1716459 मतदाता हैं। इनमें 859149 पुरुष जबकि 857304 महिला मतदाता शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हारे

राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूपेश बघेल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे से चुनाव हार गए हैं।

राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के बघेल पड़ रहे ठंडे, भाजपा 45902 वोट से आगे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल करीब 45902 वोट से पीछे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से काफी आगे निकल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को 680471 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल को 634569 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर वाली जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका; भूपेश बघेल बड़े अंतराल से पीछे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे से 23497 वोट से पीछे चल रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार संतोष पांडे को 299774 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार भूपेश बघेल को 2760297 वोट मिले हैं।

राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल हुए पीछे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूपेश बघेल अब पीछे हो गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे भूपेश बघेल से 293 वोट से आगे निकल गए हैं। संतोष पांडे को 93920 वोट मिले हैं तो वहीं भूपेश बघेल को 93627 वोट मिले हैं।

शुरूआती रुझान में राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल 6905 वोट से आगे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार आगे चल रहे हैं। भूपेश बघेल को शुरुआती रुझानों में 44096 वोट मिले हैं। भूपेश बघेल 6950 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को 37191 वोट मिले हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 4614 वोट से आगे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को अब तक 15372 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बघेल भाजपा के प्रत्याशी से 4614 वोट से आगे चल रहे हैं।

बैलट पेपर की गिनती में भूपेश बघेल आगे

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में बैलट पेपर की गिनती शुरू हो गई है।‌ बैलेंस पेपर में भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे पीछे चल रहे हैं।

बमलेश्वरी मंदिर और भोरमदेव मंदिर से है राजनांदगांव की अलग पहचान

प्रदेश की राजनंदगांव लोकसभा की अपनी एक अलग पहचान है। यहां माता बमलेश्वरी मंदिर और भोरमदेव मंदिर इस लोकसभा को अलग पहचान देने का काम करते है। यहां संस्कृति से जोड़ने के लिए कई हस्तियों ने काम किया है। राजनांदगांव की इस पावन धरती से महंत राजा घासीदास, गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी भी जुड़े रहे हैं।

राजनंदगांव लोकसभा में अब तक हुए 17 बार चुनाव

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर साल 1957 के बाद से अब तक यहां पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं। यहां सिर्फ आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है, क्योंकि 17 में से 9 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं इस लोकसभा से आठ बार भाजपा की जीत हुई है। साल 1999 के बाद से कांग्रेस पार्टी इस सीट से कभी चुनाव नहीं जीत सकी है।

उन दिनों प्रधानमंत्री इंदिरा के बाद राजीव गांधी पहुंचे थे राजनांदगांव लोकसभा

बतादें कि शिवेंद्र बहादुर और लाल श्याम सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मानपुर में रोड शो करने का आग्रह किया था, इसके बाद इंदिरा गांधी ने भिलाई से सड़क मार्ग से होते हुए मानपुर पहुंची थी। वहीं इंदिरा गांधी के बाद साल 1988 में राजीव गांधी भी राजनांदगांव लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भोरमदेव पहुंचे थे, जहां राजीव गांधी ने बैग प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की थी।

राजनांदगांव में इंदिरा गांधी ने किया था रोड शो

साल 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनांदगांव के मानपुर में रोड शो किया था। इस दौरान सांसद शिवेंद्र बहादुर और लाल श्याम शाह ने इंदिरा गांधी से मुलाकात की थी। लाल श्याम शाह वही शख्स है जिन्होंने आदिवासियों के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है।

छत्तीसगढ़ : 10 सीटों पर बीजेपी आगे, एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त…

0

छत्तीसगढ़ : 10 सीटों पर बीजेपी आगे, एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों के बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला हो जायेगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के रण में कौन बाजी मारेगा और कौन हारेगा। ये तस्वीर भी आज शाम तक धीरे-धीरे साफ हो जायेगी।

11 लोकसभा क्षेत्रों के बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला हो जायेगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के रण में कौन बाजी मारेगा और कौन हारेगा। ये तस्वीर भी आज शाम तक धीरे-धीरे साफ हो जायेगी। फिलहाल, बीजेपी 10 सीटों बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

  • बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा
  • राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
  • महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
  • रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
  • दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू
  • सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह
  • रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ.मेनका देवी सिंह
  • बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़ के सामने कांग्रेस के डा.शिवकुमार डहरिया
  • कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत

छत्तीसगढ़ : 11 लोकसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। इन लोकसभा सीटों में सात सीटें वीआईपी हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

0

छत्तीसगढ़ : 11 लोकसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। इन लोकसभा सीटों में सात सीटें वीआईपी हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

छत्तीसगढ़ की इन वीआईपी सीटों पर टिकी सबकी नजरें

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। इन लोकसभा सीटों में सात सीटें वीआईपी हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इनमें बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के किस्मत का आज फैसला होगा। इन सीटों का राजनीतिक समीकरण देखें तो काफी रोचक और दिलचस्प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी विधायक हैं। ऐसे में यदि इन प्रत्याशियों के पक्ष में फैसला आया तो इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये जाएंगे। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की इन वीआईपी सीटों का आज होगा फैसला-

  1. राजनांदगांव लोकसभा सीट- भूपेश बघेल, (कांग्रेस), संतोष पांडेय (बीजेपी)
  2. रायपुर लोकसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल (बीजेपी), विकास उपाध्याय(कांग्रेस)
  3. बस्तर लोकसभा सीट- कवासी लखमा (कांग्रेस), महेश कश्यप (बीजेपी)
  4. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- डा.शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस), कमलेश जांगड़े (बीजेपी)
  5. कोरबा लोकसभा सीट- सरोज पांडेय बीजेपी (बीजेपी), ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)
  6. महासमुंद लोकसभा सीट- ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस), रुपकुमारी चौधरी  (बीजेपी)
  7. दुर्ग लोकसभा सीट- भूपेश बघेल (कांग्रेस),विजय बघेल (बीजेपी)

काउंटिंग अपडेट्स-

  • राजनांदगांव लोकसभा सीट- बीजेपी के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं
  • रायपुर लोकसभा सीट- बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के विकास उपाध्याय पीछे चल रहे हैं
  • बस्तर लोकसभा सीट- बीजेपी के महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कवासी लखमा पीछे चल रहे हैं
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- बीजेपी की कमलेश जांगड़े आगे चल रही हैं और कांग्रेस के  डा.शिवकुमार डहरिया पीछे चल रहे हैं।
  • कोरबा लोकसभा सीट- कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं और बीजेपी की सरोज पांडेय पीछे चल रही हैं।
  • महासमुंद लोकसभा सीट- बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी आगे चल रही हैं, कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।
  • दुर्ग लोकसभा सीट- दुर्ग बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के राजेंद्र साहू  पीछे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम जानने के लिए यहां देखें पल-पल का अपडेट।

0

छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम जानने के लिए यहां देखें पल-पल का अपडेट।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया पलटवार, 70 सीटों के साथ जब उनकी सरकार बनी थी तब भी ईवीएम थी, उस समय उन्होंने जनादेश को क्यों स्वीकार कर लिया था। शर्मा ने कहा कि सरकार बनाने से इंकार कर देना था, देवेंद्र यादव भी उसी ईवीएम से जीते हैं उन्हें भी अपनी सीट छोड़ देना चाहिए।

सीएम साय ने जनता का जताया आभार : छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम पर सीएम विष्णुदेव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024  परिणाम में बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। 10 सीटों पर विजय होना सुनिश्चित हो गया है और एक सीट पर काउंटिंग चल रही है। उस पर भी हमें जीत का विश्वास है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं को आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने नौतपा जैसी तपती गर्मी में भी बीजेपी को जीताने के लिए लगातार मेहनत करते रहे। पीएम नरेंद्र  मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश  प्रभारी नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी ने मिलकर परिश्रम किया और छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक सफलता दिलाई हैं।

छत्तीसगढ़ : किसानों के लिए खुशखबरी, मानसून आने से पहले सीएम साय ने दिए ये निर्देश…

0

छत्तीसगढ़ : किसानों के लिए खुशखबरी, मानसून आने से पहले सीएम साय ने दिए ये निर्देश…

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार नहीं होगी इन चीजों की कमी,

देश में अब मानसून की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ में 15 जून से आसपास मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मानक स्तर के खाद-बीज का भंडारण एवं उठाव की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने आगामी 15 जून तक किसानों को उनकी डिमांड के आधार पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज प्रदाय किये जाने की व्यवस्था सोसायटियों के माध्यम से करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इस संबंध में पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सोसायटियों में खाद-बीज के भंडारण और वितरण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिये है।

इस खाद की मांग सप्लाई पर विशेष निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खरीफ सीजन में किसान भाईयों द्वारा डी.ए.पी. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. खाद की मांग और सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। उन्होंने खाद-बीज की गुणवत्ता को लेकर भी सेंम्पलिंग एवं प्रयोगशाला के माध्यम से जांच का विशेष अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में खाद-बीज की मांग, भंडारण, उठाव एवं गुणवत्ता की मांनिटरिंग के निर्देश दिये है।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने जानकारी दी है कि खरीफ सीजन 2024-25 के लिए राज्य में 13.68 लाख मैट्रिक टन उर्वरकों की मांग के विरूद्ध तक 9.13 लाख मैट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है, जो मांग का 67 प्रतिशत है। सोसायटियों से किसानों को खाद-बीज का लगातार वितरण जारी है। राज्य में खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच-पड़ताल एवं नमूने लिये जाने की कार्यवाही जारी है। रासायनिक उर्वरकों एवं जैव उर्वरकें के गुण नियंत्रण के लिए 1067 नमूने लिये गए है, जिनकी जांच गुण नियंत्रक प्रयोगशाला में करायी जा रही है। सोसायटियों में विभिन्न खरीफ फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। खरीफ सीजन 2024-25 में 5 लाख 59 हजार 203 क्विंटल बीज की मांग के विरूद्ध 6 लाख 39 हजार 4 क्विंटल बीज की उपलब्ध है, जो कि मांग का 114 प्रतिशत है। सोसायटियों से किसान लगातार बीज का उठाव कर रहे है। अब तक 03 लाख 75 हजार क्विंटल बीज का उठाव किसानों ने किया है, जो कि बीज की डिमांड का 67 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ : प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान…

0

छत्तीसगढ़ : प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक हैं।

रायपुर।
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक हैं। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं।

दीपक बैज ने कहा एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है। 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जाएंगे। 2004 में भी एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे। 4 जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा।

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, जानें 10 बड़ी बातें!

0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, जानें 10 बड़ी बातें!

सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब लोकसभा चुनाव परिणामों की घड़ी नजदीक आ गई है.  मंगलवार, 4 जून को मतों की गिनती होगी. हालांकि इससे पहले लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब निर्वाचन आयोग मतदान समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने चुनाव तो शांति पूर्ण करा लिया, लेकिन हम अपने खिलाफ चलाए गए फेक नैरेटिव को नहीं रोक पाए. हमारे खिलाफ नैरेटिव एक क्रमबद्ध तरीके से चलाया गया. आगे हम इस बात का ख्याल रखेंगे.

चुनाव आयोग ने क्या-क्या कहा, जानें 10 बड़ी बातें

1. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार  ने कहा, ‘हमें लगा था कि हम पर सबसे ज्यादा हमले देश के बाहर से होंगे, लेकिन देश के अंदर से ही हम पर आरोप लगाए गए. इस समय 17C की देश में सबसे ज्यादा चर्चा में है. यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों को इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि यह क्या है.’

2. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘इस बार हमारी लर्निंग ये रही कि इतनी गर्मी में चुनाव नहीं कराने चाहिए थे. ये चुनाव एक महीने पहले हो सकते थे. दूसरी लर्निंग ये रही कि हमें हमारे खिलाफ चल रहे फेक नैरेटिव से कैसे लड़ना है.’

3. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. ये सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना है और ईयू के 27 देशों के मतदाताओं का ढ़ाई गुना है.’

4. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘कल मल्टी पार्टी में हमसे कुछ मांगें की गई थीं. हम सबको मानेंगे. जैसे CCTV, दिन तारीख को दिखाया जाए, हर राउंड का रिजल्ट डिस्प्ले होना चाहिए. हम सब करेंगे, यह पहले से ही होता आया है.’

5. राजीव कुमार ने कहा, ‘चुनावों के दौरान न कहीं साड़ी बंटी, न कुकर बंटा, न पैसा बंटा यह सब इस बार यह देखने को नहीं मिला.’

6. ‘लापता जेंटलमेन’ के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे.’

7. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान और सुरक्षा कर्मी शामिल रहे.’

8. लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. उसके आधे घंटे बाद ही हम ईवीएम की गिनती शुरू कर देंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है.’

9. कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस आरोप पर कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डीएम/आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को फोन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,  ‘…क्या कोई उन सभी (डीएम/आरओ) को प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया. हम उस व्यक्ति को दंडित करेंगे जिसने यह किया…यह सही नहीं है कि आप अफवाह फैलाएं और सभी पर संदेह करें.’

10. राजीव कुमार ने कहा, ‘2019 में एक वोटर टर्नआउट को लेकर केस आया. उसमें भी हमने जवाब दिया. वोटर टर्नआउट में कुछ भी गड़बड़ नहीं हुआ. वोटर टर्नआउट का डाटा जैसे आपको मिला वैसे हमें भी मिला इसमें कुछ भी गड़बड़ नहीं हुआ.

छत्तीसगढ़ : प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव… ” बारिश और बूंदाबांदी की वजह से रविवार को भीषण गर्मी से राहत”

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव… ” बारिश और बूंदाबांदी की वजह से रविवार को भीषण गर्मी से राहत”

कई दिनों से तपे रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ में पारा 3-3 डिग्री गिरा. रायगढ़, गरियाबंद समेत 7 जिलों में शनिवार को बारिश हुई थी. रविवार को भी कई जगहों में बौछारें पड़ी. रायपुर में बादल छाए रहे और दोपहर में बूंदाबांदी हुई.

तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग ने 3 जून को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम के एक-दो जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में रायगढ़ में 4 सेंटीमीटर और पुसौर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायपुर जिले के तिल्दा 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 43.4, दुर्ग में 42.4, बिलासपुर में 42.4 डिग्री, बलरामपुर में 42.4, सरगुजा में 40.6, जशपुर में 38.7, सूरजपुर में 39.4, कोरिया में 39.2, रायगढ़ में 42, कोरबा में 41.5, राजनांदगांव में 42, बालोद में 40 डिग्री सेल्सियस रहा.

आपके शहर से (छत्तीसगढ़) : रायपुर में 3 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है.

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है. एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी आंध्रप्रदेश तथा तटीय तमिलनाडु के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 3 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामले गिरावट संभावित है.

छत्तीसगढ़ : लगातार ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, अफसर से करोड़ों की ठगी के बाद ठगों ने रिटायर्ड बैंक के कर्मी को झांसे में लेकर 1 करोड़ 58 लाख की ठगी…

0

छत्तीसगढ़ : लगातार ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, अफसर से करोड़ों की ठगी के बाद ठगों ने रिटायर्ड बैंक के कर्मी को झांसे में लेकर 1 करोड़ 58 लाख की ठगी…

छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भिलाई में पहले बीएसपी अफसर से करोड़ों की ठगी के बाद ठगों ने रिटायर्ड बैंक के कर्मी को झांसे में लेकर 1 करोड़ 58 लाख की ठगी की है।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले में लगातार शिकायतें सामने आ रहे हैं। पहले राजधानी रायपुर और अब भिलाई में एक बार‌ फिर रिटायर्ड बैंक कर्मी को ठगों ने शिकार बनाया है। भिलाई नगर में इससे पहले रिटायर्ड बीएसएफ ऑफिसर से करोड़ों की ठगी हुई थी। इसके बाद अब बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रिटायर बैंक कर्मी से 1 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

इस ठगी की घटना को लेकर भिलाई नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हुडको सेक्टर निवासी सुरेंद्र चिदंबरम जो की बैंक ऑफ़ बड़ौदा में काम किया करते थे। 2 महीने पहले 25 मार्च को व्हाट्सएप में आए एक अनजान नंबर के मैसेज से उन्हें पहले ग्रुप में जोड़ा गया, उसके बाद उन्हें ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कूल जॉइन करने के लिए कहा गया। जहां जॉन पीटर नाम के व्यक्ति ने शेयर मार्केट के बारे में उन्हें जानकारी दी और उन्हें खुद को सेबी से रजिस्टर्ड बताया।‌

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बैंक कर्मी को ठगों ने उनके आईडी में प्रॉफिट का कुल 7 करोड़ 7 लाख रुपए जमा दिखाया गया। जब उनके द्वारा उस रकम को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कही गई तो इसके एवज में उन्हें 79 लाख 68 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद पूर्व बैंक कर्मी ने पहले 2 लाख रुपए जमा किए और उसके बाद इसी तरह से तकरीबन 15 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 1 करोड़ 58 लाख रुपए ठगों के खाते में जमा कर डाले। जब उन्हें पैसे जमा करने के बाद भी अपने प्रॉफिट के पैसे नहीं मिले तो उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस में की। अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ठगी के मामले में जांच कर रही‌ है।‌