Home Blog Page 987

Love Jihad Case : नाम बदलकर युवक ने प्रेमिका के साथ किया ये काम, पोल खुलते ही महिला के उड़ गए होश…

0

Love Jihad Case : नाम बदलकर युवक ने प्रेमिका के साथ किया ये काम, पोल खुलते ही महिला के उड़ गए होश…

इंदौर। शादी करने की बात कही उन्होंने मंदिर में शादी भी की लेकिन शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि राहुल का असली नाम जफर है। इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि राहुल नाम के एक शख्स ने अपना धर्म छुपा कर उसे प्रेम प्रसंग किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है यही नहीं आरोपी उसे पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था। दरअसल पीड़िता ने थाने पर शिकायत की है कि राहुल नाम के व्यक्ति के साथ वह एक निजी अस्पताल में काम करती थी महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है जिसके बाद वह राहुल के साथ दोस्ती बढ़ने लगी इसके बाद पीड़िता ने राहुल उर्फ जफर से शादी करने की बात कही उन्होंने मंदिर में शादी भी की लेकिन शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि राहुल का असली नाम जफर है। जफर उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव डाल रहा था इस्लाम कबूल करने पर ही उसके साथ रहने से मना कर रहा था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस मामले में परदेसीपूरा पुलिस ने धारा 376 और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज से सुझाव मांगा…

0

छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज से सुझाव मांगा…

पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में मारे जा रहे नक्सलियों को लेकर कांग्रेस लगातर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने कई बार आरोप लगाए हैं कि, मुठभेड़ में नक्सलियों की जगह निर्दोष ग्रामीणों का एनकाउंटर किया जा रहा है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीते कल ही प्रेस कांफ्रेंस कर बीजापुर के पीडिया में हुई मुठभेड़ पर भी सवाल उठाए थे। वहीं अब नक्सल उन्मूलन को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

कांग्रेस को सहयोग करना चाहिए सियासत नहीं : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज से सुझाव मांगा है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, बस्तर नक्सल उन्मूलन की ओर बढ़ चुका है। बस्तर के लोग चाहते हैं कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। ऐसे में विपक्ष को सहयोग करना चाहिए सियासत नहीं। गृहमंत्री शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, विपक्ष द्वारा जवानों और सुरक्षा बल के मनोबल को खत्म नहीं करना चाहिए। नक्सल उन्मूलन के लिए हमे क्या करना चाहिए दीपक भाई हमे ये बताए।

झूठे आरोप न लगाए पीसीसी चीफ : गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, पीसीसी चीफ दीपक बैज झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए। वैसे भी उन्होंने पांच सालों में बस्तर के लिए कभी काम नहीं किया। दीपक बैज को पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। साय सरकार काम कर रही है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आगे कहा कि, बीते पांच महीनों में 120 नक्सलीयों का एनकाउंटर किया गया है, जबकि 404 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली आत्मसमर्पण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा सामाजिक पक्ष को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता…

0

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता…

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कल यानी शनिवार को बीजापुर में दो महिला समेत 33 नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर नक्सलियों से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े जारी किये हैं।

सीएम साय ने दावा किया हैं कि उनकी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही उनका लक्ष्य है। आधिकारिक ‘एक्स’ आकउंट से शेयर किये गए ट्वीट पर बताया गया हैं कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश से नक्सलवाद का सफाया बड़ी तेजी से हो रहा हैं। उन्होंने बताया हैं कि बीते पांच महीने के कार्यकाल में ही 120 नक्सली मारे जा चुके हैं, 153 नक्सलियों के गिरफ्तारी हुई जबकि 375 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।

लगातार जारी हैं एनकाउंटर : बता दें कि पिछले कुछ महीने में सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बेहद तेजी से कदम बढ़ाये हैं। एक तरफ सरकार जहाँ नक्सलियों से लगातार वार्ता की अपील का रही हैं तो दूसरी तरफ सशस्त्र नक्सलियों को काबू करने और क्षेत्र को नक्सलमुक्त करने के लिए मुठभेड़ भी किये जा रहे हैं। गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस्तर के उन अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी पहुँच सुनिश्चित की हैं जहां पहुँच पाना अब तक असंभव था। पुलिस ने अबूझमाड़ क्षेत्र में कई भीषण मुठभेड़ को अंजाम दिया और दर्जनों नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई। लगातार जारी एनकाउंटर से घबराये नक्सली भी आत्मसमर्पण के लिए विवश हुए। इस तरह के अभियानों की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि पुलिस के जवानों को किसी तरह की हानि नहीं हुई। ऐसे में सरकार के हौसले बुलंद हैं। हालाँकि गृह मंत्री का दावा हैं कि वह मुठभेड़ के बजाये शान्ति वार्ता के साथ नक्सल समस्या का समाधान चाहते हैं। यह उनकी प्राथमिकता भी हैं। उन्होने आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले दिनों पुनर्वास नीति में बदलाव का भी ऐलान किया था।

33 नक्सलियों ने किया सरेंडर ” छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कल यानी शनिवार को बीजापुर में दो महिला समेत 33 नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया हैं। सरेंडर करने वाले दो सशस्त्र माओवादियों पर दो-दो लाख और एक नक्‍सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से नक्‍सलियों के आत्‍मसमर्पण की जानकारी साझा की है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों में राजू हेमला और सामो कर्मा पर दो पीएलजीए सदस्‍य थे। इन दोनों पर सरकार ने दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुदरू पुनेम जनताना सरकार अध्यक्ष था। इस पर भी एक लाख का इनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ : नौतपा का पहला दिन भी लोग गर्मी व उमस से बेहाल, मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और बादल छाए रहे, साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। 

0

छत्तीसगढ़ : नौतपा का पहला दिन भी लोग गर्मी व उमस से बेहाल, मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और बादल छाए रहे, साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। 

नौतपा का पहला दिन यानि शनिवार को भी लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे, हालांकि देर शाम को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और बादल छाए रहे, साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौतपा का तीसरा और चौथा दिन यानि सोमवार व मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रह सकता है, इसके साथ ही इस दिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने के भी आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इस बाद से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

नौतपा का पहला दिन यानि शनिवार को भी लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे, हालांकि देर शाम को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और बादल छाए रहे,साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश भर में 42.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। इन दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हो रहा है, लेकिन उमस से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को तो गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू भी चल सकती है, इसे देखते हुए लोगों को लू से बचने के उपाय कर लेने चाहिए।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक पहुंच गया है।

दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई है। इसके साथ ही एक प्रबल चक्रवात बांग्लादेश और सागरद्वीप के पास रविवार 26 मई तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही एक द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।

chhatisgarh : पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 पार्टी सदस्य, कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 के पार्टी सदस्या, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 33 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण…

0

chhatisgarh : पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 पार्टी सदस्यकंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 के पार्टी सदस्याजनताना सरकार अध्यक्ष सहित 33 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण…

गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत आरपीसी पुसनारडुमरीपालनार के जनताना सरकार सदस्य एवं अन्य शाखाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया समर्पण

ग्राम दुगोलीकरका एवं हिरोली से माओवादी संगठन के विभिन्न पदों में सक्रिय माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर छ00 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया समर्पण

माओवाद से हुआ मोहभंगमुख्यधारा से जुड़करसामाजिक एवं पारिवारिक जीवन यापन करने पुलिस के समक्ष किया समर्पण

वर्ष 2024 में अब तक 109 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पणवही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 189 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया

03 माओवादियों पर है 05.00 लाख का ईनाम घोषित

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजीबस्तर फाईटर, STF एवं 202, 210  केरिपु 85, 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से  छ00 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 25/05/2024 को उप महानिरीक्षक केरिपुबीजापुर श्री एस0के0 मिश्रापुलिस अधीक्षक बीजापुर  डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव,  कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु श्री विनोद मोहरिलकमांडेंट, 85वी बटालियन केरिपु श्री व्ही0तुसिंगकमांडेंट कोबरा 202 श्री अमित कुमार,  कमांडेंट 210 कोबरा श्री अशोक कुमारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षकऑप्स श्री वैभव बैंकर,  श्री चन्द्रकांत गवर्नाअनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ श्री तारेश साहूउप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकारउप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर श्री विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधाराभेदभाव पूर्ण व्यवहारउपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण  किया ।

1.राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर पिता पाण्डु हेमला उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा बीरागुड़ापारा थाना बासागुड़ा पदनाम : पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का पार्टी सदस्यईनाम राशि 02.00 लाख

2.सामो कर्मा ऊर्फ रनिता पिता भीमा कर्मा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूरपदनाम- कंपनी नम्बर 05, प्लाटून नम्बर 01 ए सेक्शन पार्टी सदस्याईनाम राशि 02.00 लाख रूपये

3.सुदरू पुनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू पिता भोस्कू पुनेम उम्र 30 जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूरपदनाम पुसनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्षईनाम राशि 01.00 लाख रूपये 

4.सुखराम माड़वी पिता सन्नू उम्र 35 वर्षजाति मुरिया,  निवासी केशामुण्डी थाना भैरमगढ़,  पदनाम- जनताना सरकार सदस्य/मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर

5.सुरेश कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर,   पदनाम-भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर

6.आयतु पुनेम ऊर्फ डोगुम पिता सोमा पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूरपदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर

7.रमेश पुनेम उुर्फ पोजा पिता बुधराम पुनेम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूरपदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमाण्डर

8.पायकू मड़काम पिता हिड़मा मड़काम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदडपारा थाना गंगालूरपदनाम- डुमरीपलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमाण्डर

9.आयतु कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर

10.मंगल पुनेम ऊर्फ करका पिता बुधु उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूरपदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर

11.मासा सोढ़ी पिता अंदा सोढ़ी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया बी सेक्शन कमाण्डर

12.रेनू पुनेम पिता सुक्कु पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली जीआरडी कमाण्डर

13.राजू तामो ऊर्फ पाण्डू पिता हुंगा तामो उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनतान सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष

14.अर्जुन कर्मा ऊर्फ पिडिदेड पिता गुडडी कर्मा उम्र 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष

15.हुर्रा कर्मा ऊर्फ बोटी पिता गुडडी कर्मा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य

16.सुखराम कर्मा ऊर्फ मासा पिता लखमा कर्मा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूरपदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सदस्य/डॉक्टर शाखा सदस्य

17.संजय तामो ऊर्फ खुटा पिता हुंगा तामो उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य

18.छोटू पुनेम ऊर्फ बड़गा पिता सुक्कु पुनेम उम्र23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंच पारा थाना गंगालूर पदनाम- पुसनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याया शाखा सदस्य

19.पोदिया पुनेम ऊर्फ कुकल पिता मंगु पुनेम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूरपदनाम- पुसनार आरपीसी डीएकेएमएस कमेटी सदस्य 

20.मंगडू मड़कम ऊर्फ मोंगडु पिता लखमा मड़कम उम्र 55 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूरपदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य

21.जटिया मड़कम पिता सोमडू मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूरपदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिय सदस्य

22.बुधराम ताती पिता भीमा ताती उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरसीसी डीएकेएमएस सदस्य

23.मासा मड़कम पिता कमलू मड़कम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य

24.राजू मड़कम पिता माडको मड़कम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन करका इंदडपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

25.भीमा मड़कम पिता मंगू मड़कम उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

26.भीमा मड़कम पिता हुंगा मड़कम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका छिंदपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

27.देवा माड़वी ऊर्फ बोमड़ा पिता हिड़मा माड़वी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूरपदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

28.कुमार सोढ़ी पिता जटिया सोढ़ी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिशिया सदस्य

29.जोगा मड़कम पिता बामन मड़कम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूरपदनाम-ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

30.हिड़मा मड़कम पिता हड़मा मड़कम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

31.सोना मड़कम पिता पाण्डु मड़कम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर,   पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य

32.शंकर मड़कम पिता मंगेल मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर,   पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य

33.बुदरी कारम ऊर्फ बैयमे पिता स्व0 कोवा कारम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूरपदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य

01. राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-

वर्ष 2007 से कोरसागुड़ा बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2009 तक डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य कियावर्ष 2010 में कृषि शाखा का कार्य दिया गया । वर्ष 2013 से 2021 तक कोरसागुड़ा आरपीसी में मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर के पद पर संगठन में कार्य किया । वर्ष 2022 में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 में पार्टी सदस्य की जवाबदारी दी गई । उक्त पद पर 2.00 लाख का ईनाम घोषित है ।

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-

वर्ष 2013 में सारकेगुड़ा से तर्रेम के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

वर्ष 2016 में बासागुड़ा पोटाकेबिन के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल

वर्ष 2016 में तर्रेम सिलगेर के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

वर्ष 2018 में चिन्नातर्रेत में ग्रामीण की हत्या में शामिल

वर्ष 2018 में ग्राम चिन्नातर्रेत में जनअदालत में ग्रामीण की हत्या में शामिल

वर्ष 2023 में कोरसागुड़ा के ग्रामीण की हत्या में शामिल

02. सामो कर्मा ऊर्फ रनितामाओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-

वर्ष 2010 में पीड़िया एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुई । वर्ष्ज्ञ 2012 में कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 में पार्टी सदस्या के पद का कार्य दिया गया । संगठन में सिंगल शॉट बंदूक रखती थी । उक्त पद पर 02.00 लाख का ईनाम घोषित है ।

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-

वर्ष 2019 में मेसपुर के जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ 01 जवना शहीद

वर्ष 2019 में कैम्प मोहला से निकली पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला

मई 2019 को रावघाट क्षेत्र में ग्राम आलपरख के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में शामिल

जून 2023 में मानकोड जिला नारायणपुर के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल

03. सुदरू पूनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-

वर्ष 2008 में संगठन में गंगालूर एरिया कमेटी पुसनार आरपीसी में सीएनएम सदस्य के पर भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2012 तक पुसनार  आरीपीसी में सीएनएम सदस्य के पद पर संगठन में कार्य दिया गया । वर्ष 2014 में हिरोली डीएकेएमएस कमेटी का सदस्य बनाया गया । वर्ष्ज्ञ 2016 में पुसनार आपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर का कार्यभार दिया गया । वर्ष 2019 में पुसनार आरपीसी में जनताना सरकार अध्यक्ष का कार्य दिया गया । उक्त पद पर 01.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित है ।

 महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-

वर्ष 2016 में गदामली से कैका जाने वाली रोड पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

वर्ष 2016 में मिरतुर चेरली मार्ग पर रोड निर्माण कार्य में लगे पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला किया गया जिसमें 02 जवाना शहीद हुए ।

वर्ष 2017 में चेरली कैम्प पर हमला

वर्ष 2018 में बैलाडीला एनएमडीसी के 05 ट्रक में ग्राम पारपोड के पास रोककर आगजनी की घटना में शामिल

वर्ष 2019 में गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

वर्ष 2020 में  गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

संगठन छोड़ने का कारण:-

संगठन में कार्यो की उपेक्षा करनेभेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं  माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों  द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

लोकसभा चुनाव : UP में डगमगाती नाव में अनगिनत छेद से BJP हलकान, मोदी के बल पर जीत की उम्मीद लगाए प्रत्याशी हताश…

0

लोकसभा चुनाव : UP में डगमगाती नाव में अनगिनत छेद से BJP हलकान, मोदी के बल पर जीत की उम्मीद लगाए प्रत्याशी हताश…

लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्ति की ओर है, तब भी सबसे ज्यादा- 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पार्टियां ही आश्वस्त नहीं हैं कि वे कहां मजबूत हैं और कहां उनकी जमीन खिसकी हुई है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता यह तो मानने ही लगे हैं कि 2019 की तुलना में इस बार दिक्कत है और लगभग हर सीट पर उनके वोट नीचे जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन 2017 विधानसभा चुनाव में भी था, लेकिन उसकी तुलना में इस बार इंडिया गठबंधन ज्यादा मजबूत है। पूरे देश में लोग राहुल गांधी की बातें ध्यान से सुन और दोहरा तो रहे ही हैं, यूपी की कई सीटों पर यह भी सुनने में आया कि वोट तो अखिलेश यादव को जा रहे हैं- मतलब, नरेन्द्र मोदी के बरक्स लोग यहां अखिलेश का नाम भी ले रहे हैं।

संविधान बचाने का मुद्दा वोटरों के सिर चढ़कर बोलता दिख रहा है। दरअसल, अन्य बीजेपी नेताओं के अलावा अयोध्या से पार्टी सांसद लल्लू सिंह ने भी संविधान बदलने की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी। भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब इसे ढंकने की हरसंभव कोशिश करते हुए कह रहे हों कि सपा और कांग्रेस आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रहे हैं, दलितों में संदेह घर कर चुका है कि संविधान बदलकर आरक्षण समाप्त करने का बीजेपी कुचक्र रच रही है।

पहले बीजेपी निश्चिंत थी कि बसपा दलित वोट सपा-कांग्रेस की ओर नहीं जाने देगी। 2019 का चुनाव बसपा ने सपा के साथ लड़ा था। तब सपा का वोट बसपा में आसानी से ट्रांसफर हुआ और बसपा को 10 सीटें मिली थीं। लेकिन दलितों का वोट सपा को ट्रांसफर नहीं हुआ था। लेकिन इस बार हालात बदले हैं। बसपा की जमीनी हालत कमजोर है और उसका वोटर कांग्रेस के रूप में अपने पुराने ठौर से साथ खड़े होने में दिक्कत नहीं देख रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भी कि बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही। इसलिए बसपा समर्थकों को ‘इंडिया’ को वोट करना चाहिए क्योंकि यह गठबंधन बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा है।

साहित्यकार अमित कुमार भी मानते हैं कि ‘इस बार बसपा का दलित वोट बंट रहा है। बीजेपी की दलित वोटों पर दो चुनावों जैसी हिस्सेदारी नहीं दिख रही और दलितों को कांग्रेस के साथ आने में हिचक नहीं। यह बदलाव वोट में तब्दील हुआ तो बीजेपी को यूपी में हाफ होने से कोई नहीं रोक पाएगा।’ इस सबसे बीजेपी में कितनी बेचैनी है, इसे कुश्ती प्रकरण में खासा बदनाम हो चुके निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बात से समझा जा सकता है। इस बार उनका बेटा बीजेपी से चुनाव लड़ रहा है। बृजभषण ने वोट डालने के बाद कैसरगंज में कहा कि ‘बसपा के वोट सपा में ट्रांसफर हो रहे हैं।’ वैसे, उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘लेकिन इससे बीजेपी को सीटों का नुकसान नहीं होने जा रहा।

कौन-सी सीट बचेगी

चुनाव घोषित हुए, तब बीजेपी को महाबली के तौर पर पेश किया जा रहा था। पर अब खुद बीजेपी समर्थक ही चर्चा कर रहे कि पार्टी को यूपी में पिछली बार जैसी सीटें मिलेंगी भी या नहीं।2019 में बीजेपी को 62 सीटें मिली थीं। यह 2014 की तुलना में काफी कम थी। तब पार्टी को 72 सीटें मिली थीं। दरअसल, जमीनी चर्चा यह है कि इस बार 2019 जैसी सीटें लाना भी पार्टी के लिए पहाड़ चढ़ने-जैसा है। बीजेपी को तीन-चार खास वजहों से महिलाओं के वोट मिलने का भरोसा हैः कथित ब्रांड मोदी, राम मंदिर और राशन, आवास और गैस- मतलब, लाभार्थी।

लेकिन बीजेपी नेता-कार्यकर्ता इस पर बात भी नहीं करना चाहते कि महंगाई और बेरोजगारी की मार घर के बजट पर किस तरह भारी पड़ रही। रोजगार हर घर को प्रभावित कर रहा है। एक तो नौकरियां काफी कम आ रहीं, दूसरी तरफ, लगातार पेपर लीक ने निराश किया है। वैसे, रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी से ही नहीं है। प्राइवेट नौकरियां भी प्रदेश में कम हैं क्योंकि तमाम दावों के बावजूद उद्योगों की स्थिति निराशाजनक है। यह बात निचले स्तर पर भी लोग कहते हैं।

अब जैसे, सुलतानपुर में दवा कारोबारी विजय पांडेय बताते हैं कि ‘सड़कें बेहतर हैं, बिजली मिलती है, कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन एक भी इंडस्ट्रियल एरिया न होने से उद्योग नहीं लग पा रहे। जिले की सीमा से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने को भूमि चिह्नित हुई लेकिन अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ।’ मऊ में हाथ से रेशमी साड़ी बनाने का काम करने वाले गुलाम मंसूर कहते हैं कि ‘कोरोना में लौटे तो घर में काम का भरोसा मिला। अब हम पहले से भी अधिक बदतर हालत में हैं।’ बीएड कर रहे अजय यादव भी कहते हैं कि ‘लोगों को पांच किलो अनाज नहीं, रोजगार चाहिए।’ ऐसा ही दर्द हर तरफ दिखता है।

संघ पर सबकी नजर

यूपी में अब जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, सब पूर्वांचल में हैं और कई मायनों में अहम भी हैं। वाराणसी से खुद प्रधानमंत्री मोदी मैदान में हैं जबकि यह इलाका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह और कर्म क्षेत्र भी है। योगी के सामने गोरखपुर-बस्ती मंडल की 9 सीटों पर पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। 2019 में बीजेपी ने इन सभी 9 सीटों पर लंबे अंतर से जीत हासिल की थी। आरएसएस कार्यकर्ताओं के इस बार ज्यादा सक्रिय नहीं रहने की चर्चा पूरे देश में रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का वह अखबारी इंटरव्यू इन दिनों खूब चर्चा में है जिसमें उन्होंने बीजेपी को पहले की तरह अब आरएसएस की मदद की जरूरत न होने की बात कही है क्योंकि ‘पार्टी अब सक्षम हो गई है।’

यह भी माना जाता है कि ‘भगवाधारी’ योगी को संघ उस तरह पसंद नहीं करता जिस तरह वह वैसे लोगों की पीठ पर हाथ रखता है जो संघ से निकले हैं। योगी गोरक्षपीठाधीश्वर भले हों, संघ से नहीं निकले हैं। पिछले दिनों यह चर्चा भी जोरशोर से रही है कि अगर मोदी-अमित शाह केन्द्र में दोबारा सत्तासीन होते हैं, तो योगी को मुख्यमंत्री-पद से विदा कर दिया जाएगा। ऐसे में, इस इलाके में संघ की सक्रियता पर सबकी नजर है। संघ के लोग गोलमोल बातों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इस इलाके में संघ से जुड़े एक पदाधिकारी की इस बात का अपने मनमाफिक उत्तर निकालने के लिए हर कोई स्वतंत्र है कि ‘हम उसी तरह काम कर रहे जिस तरह देश भर में संघ के लोग करते हैं।’

लेकिन यही नहीं, बीजेपी को अंदरूनी कलह से सभी सीटों पर जूझना पड़ रहा है। पार्टी ने कुछ सीटों पर प्रत्याशी तो बदले लेकिन जिन पर फिर दांव लगाया, उनमें से अधिकांश को लोग ‘थका चेहरा’ बता रहे हैं। मछलीशहर सुरक्षित सीट पर बीजेपी के ही पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह अपने लोगों से यह कहते सुनाई देते हैं कि सांसद वीपी सरोज ने 1,000 से अधिक सवर्णों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जौनपुर में पत्रकार कपिल देव मौर्या कहते हैं कि ‘पिछली बार महज 182 वोटों से जीत दर्ज करने वाले वीपी सरोज के लिए सवर्ण बिरादरी का वोट हासिल करना आसान नहीं है।’

इसी तरह, बस्ती में हैट्रिक की दावेदारी करने वाले हरीश द्विवेदी के इशारे पर हरैया से विधायक अजय सिंह की चुनाव ड्यूटी वाराणसी के लिए लगा दी गई, तो उन्होंने फेसबुक पर लिख दिया ‘मैं चला चंदौली। बाबा विश्वनाथ की नगरी में। बाबा विश्वनाथ हम बस्ती वासियों पर कृपा बनाए रखें।’ महराजगंज जिले में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को अपने ही विधायकों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सिसवा से विधायक प्रेम सागर पटेल से पंकज की अनबन जगजाहिर है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह का भी पूरा समर्पण नहीं दिखता है। राबर्ट्सगंज सीट पर सांसद पकौड़ीलाल का ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को गाली दिए जाने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद अपना दल एस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उनकी बहू रिंकी कोल की मुसीबत बढ़ गई है। इस प्रकरण को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह इस्तीफा भी दे चुके हैं।

ऐसे में, बीजेपी की डगमग नैया कैसे किनारे लगेगी?

राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर लिया गया संज्ञान आबकारी उपनिरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी…

0

राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर लिया गया संज्ञान आबकारी उपनिरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी… वायरल खबर के सत्यापन की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त…

सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन को सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर संज्ञान लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने वरिष्ठ सहायक जिला आबकारी अधिकारी को एस सप्ताह के भीतर वायरल खबर के सत्यापन की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन का प्रभार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा संपादित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) के तर्ज पर सिम्स CIMS (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) का निर्माण…

0

छत्तीसगढ़ : AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) के तर्ज पर सिम्स CIMS (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) का निर्माण…

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सभी संभागों में एम्स (All India Institute of Medical Sciences) के तर्ज पर सिम्स CIMS (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) का निर्माण किया जाना है. इसके लिए कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है.

अम्बिकापुर के राजमाता श्रीमती देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय या सरकारी मेडिकल हॉस्पिटल अम्बिकापुर के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है, इसके लिए जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय और नवीन मानसिक चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है.

AIIMS जैसा होगा अस्पताल’

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सभी संभागों में एम्स के तर्ज पर सिम्स CIMS (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) का निर्माण किया जाना है. इसी क्रम में राजमाता श्रीमती देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर (RSDKS GOVERNMENT MEDICAL COLLEGE AMBIKAPUR) के अधिष्ठाता के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील अम्बिकापुर ग्राम मेण्ड्राकला स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1057 रकबा 26.350 हेक्टेयर भूमि में से रकबा 8.094 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी गई है.

कलेक्टर ने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय की स्थापना हेतु इसका अग्रिम आधिपत्य राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के अधिष्ठाता को तत्काल प्रभाव से इस शर्त पर प्रदान किया है कि उपरोक्त भूमि का उपयोग केवल आवेदित प्रयोजन के लिये ही किया जाए.

इतनी शासकीय भूमि नवीन मानसिक चिकित्सालय हेतु आवंटित

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य शासन के वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुख्य बजट में प्रावधान अनुसार सरगुजा जिला में नवीन मानसिक चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण कार्य हेतु चिन्हांकित कर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी. जिसपर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1057 रकबा 26.350 हेक्टेयर भूमि में से रकबा 2.023 हेक्टेयर भूमि को नवीन मानसिक चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु इसका अग्रिम आधिपत्य संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ को तत्काल प्रभाव से प्रदान किया गया है.

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश…

0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा.

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। रायपुर लोकसभा निर्वाचन का 4 जून को मतगणना होनी है। उन्होंने मतगणना के लिए तैयार किए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन किया।

जिले में विधानसभावार मतगणना कक्षों, उम्मीदवारों और उनके गणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग, मतगणना के दिन वीडियोग्राफी, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, डाक मतपत्रों और वीवीपैट पर्ची की गिनती की व्यवस्था उद्घोषणा स्थल का इत्यादि का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकते हैं।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को छोटे-छोटे समूहों में मतगणना काम का अवलोकन कराने निर्देशित किया। मतगणना स्थल और मतगणना कक्षों की ड्राइंग-डिजाइन का अवलोकन कर निर्वाचन अभिकर्ताओं की सुविधा के लिए इसे मतगणना स्थल में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, जिससे अभिकर्ता अपने निर्धारित मतगणना कक्ष तक सुगमता से पहुंच सके। उन्होंने मतगणना स्थल में विधानसभावार मतगणना कक्ष तक पहुंचने के लिए बनाए गए मार्गों का भी अवलोकन किया।

कंगाले ने जिले में मतगणना स्थलों पर मतगणना के लिए टेबलों की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वोटों की गिनती के लिए कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग-रूम से मतगणना कक्ष तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग-रूम के बाहर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर स्ट्रांग-रूम की सुरक्षा व मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर इंतजामों के संबंध में फीडबैक भी लिया।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में 25 मई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है…

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में 25 मई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है…

छत्तीसगढ़ में आज से नवतपा की शुरुआत होने वाली है. नवतपा के एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी. राजधानी में नवतपा के एक दिन पर सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया इसके कारण लोग दिनभर भारी गर्मी से परेशान रहे.

गर्मी इतनी अधिक थी कि कूलर, पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दुर्ग संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहा.

दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 37.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी में आज शनिवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकती है. प्रदेश में 25 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है.

एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

मानसून की स्थिति बताते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ भाग और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अण्डमान और निकोबार द्वीप, अण्डमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक शुक्रवार को पहुंच गया. मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बना हुआ है.