Home Blog Page 989

CG: छत्तीसगढ़ में आज वज्रपात के साथ भयंकर बारिश के आसार है।

0

CG: छत्तीसगढ़ में आज वज्रपात के साथ भयंकर बारिश के आसार है।

छत्तीसगढ़ में नमी के कारण लगातार मौसम बदल रहा है। अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार को एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा, अंधड़ तथा वज्रपात हो सकता है। शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस बढ़ी है। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि हवा में 50 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज गई।

Chhattisgarh Rains: अधेड़ के साथ बारिश होने के आसार है, हवा में नमी से बढ़ रही है उमस!

तेज धूप के चलते उमस काफी रही। प्रदेशभर में तिल्दा 42.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है।

Chhattisgarh Rains: इस सिस्टम से बदल रहा है मौसम : एक चक्रीय चक्रवात पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश के आसार है।

Chhattisgarh Rains: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने के आसार है

तापमान : जिला – अधि. – न्यू.

  • रायपुर – 40.4 – 25.7
  • माना – 40.0 – 25.8
  • बिलासपुर – 41.0 – 27.0
  • पेण्ड्रारोड – 39.6 – 24.6
  • अंबिकापुर – 38.8 – 23.0
  • जगदलपुर – 37.4 – 25.4
  • दुर्ग – 42.6 – 26.0
  • राजनांदगांव – 41.3 – 25.6

Chhattisgarh Rains: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सबसे अधिक बारिश बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में हुई थी। वहीं बालोद में तूफानी हवा के बारिश में पेड़, घर के छत और बिजली खंभे गिर गए। बारिश से माहौल इतना बिगड़ा की 36 घंटे तक बिजली गायब रही। कल यानी (23 मई दिन- गुरुवार) को रायपुर में भी शाम को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं तेज अंधड़ के साथ गरज-चमक के साथ बदल बरसने की संभावना है। Chhattisgarh Rains: वज्रपात के साथ भयंकर बारिश के आसार है

छत्तीसगढ़: कोयला घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को अदालत ने 4 दिन की हिरासत…

0

छत्तीसगढ़: कोयला घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को अदालत ने 4 दिन की हिरासत…

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. दोनों को अदालत ने चार दिन की हिरासत में भेज दिया है. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू और सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी रायपुर (Raipur) की एक अदालत ने दोनों को चार दिन की हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि सौम्या चौरसिया कांग्रेस की पिछली सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में पूर्व उप सचिव थीं. कोर्ट ने सौम्या चौरसिया और रानू साहू को ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेजा है. दोनों अधिकारियों को धन शोधन से जुड़े कथित कोयला शुल्क घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था. वर्ष 2010 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी साहू को ईडी ने पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में तत्कालीन उप सचिव चौरसिया को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था. तभी से दोनों जेल में थे. एसीबी/ईओडब्ल्यू के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि साहू और चौरसिया को एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को गिरफ्तार किया और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) अतुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया.

पूछताछ के लिए EOW ने मांगी हिरासत

पांडेय ने बताया, “एसीबी/ईओडब्ल्यू ने पांच जून तक उनकी हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 27 मई तक की हिरासत दी है.” उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में ईओडब्ल्यू ने ईडी द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर कथित कोयला शुल्क घोटाले में मामला दर्ज किया था. ईडी पिछले दो वर्षों से इस मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रही है. पांडेय ने बताया कि एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अपने मामले में अधिक जानकारी और सबूत इकट्ठा करने के लिए साहू और चौरसिया को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगी.

इन नेताओं और पूर्व अधिकारियों को बनाया गया आरोपी

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज FIR में, राज्य के एसीबी/ईओडब्ल्यू ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, चंद्रदेव प्रसाद राय, शिशुपाल सोरी, बृहस्पत सिंह, निलंबित आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई और रानू साहू तथा सौम्या चौरसिया को आरोपी बनाया गया है.

कोयला घोटाले का ये है मास्टरमाइंड

एफआईआर में कहा गया है कि वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, नेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक कार्टेल द्वारा राज्य में परिवहन किए गए कोयले के लिए 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध शुल्क की वसूली जा रही थी. एफआईआर के मुताबिक, व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी इस घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता था. ईडी ने छत्तीसगढ़ में कोयला शुल्क घोटाले में धन शोधन की जांच शुरू की थी तथा तलाशी ली थी और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ईडी ने 222 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. इसमें कहा गया है कि एक गिरोह कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के समर्थन से नीतिगत बदलाव कराने में कामयाब रहे. गिरोह में सूर्यकांत तिवारी जैसे निजी व्यक्ति और सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई जैसे राज्य सरकार के पदाधिकारी और राज्य खनन अधिकारी शामिल हैं. एफआईआर में कहा गया कि उगाही की गई राशि का उपयोग सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के निर्देशानुसार किया गया था.

Chhattisgarh : नक्सलियों के सरेंडर के लिए नई नीति की तैयारी पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने सरकार को घेर पूछे ये सवाल…

0

Chhattisgarh : नक्सलियों के सरेंडर के लिए नई नीति की तैयारी पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने सरकार को घेर पूछे ये सवाल…

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की नई सरेंडर नीति की तैयारी पर अब सियासत भी गरमा गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूछा है कि सरकार बताए कि नक्सलियों से सुझाव मांगने के पहले कोई वार्तालाप हुई है क्या ? छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का खात्मा करने के लिए सरकार आक्रामक हो गई है. नक्सलियों के खिलाफ जहां ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है, वहीं अब नई सरेंडर पॉलिसी लाने की तैयारी चल रही है. इसके पहले सरकार ने खुद नक्सलियों से सुझाव मांगा है कि वे कैसी समर्पण नीति चाहते हैं. इसके बाद अब सियासत गरमा गई है. इस मसले पर अब विपक्ष सरकार को घेर रहा है. PCC चीफ दीपक बैज ने इस मामले पर BJP सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर सरकार दिग्भ्रमित है. सरकार को यह समझ ही नहीं आ रहा है उसे करना क्या है? अभी तक सरकार ने 5 महीनें में कोई नक्सल नीति नहीं बनाई है. पूर्ववर्ती सरकार की नीति जो पूरी तरह से सफल थी विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति को भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया है. पुरानी नीति खारिज करने के बाद अभी तक वर्तमान सरकार ने नक्सलवाद को लेकर अपनी कोई नीति घोषित नहीं की है. दीपक बैज ने कहा कि सरकार पुनर्वास नीति लेकर आए इससे पहले नक्सल नीति तो घोषित किया जाए. जब नक्सल नीति घोषित करेंगे तब पुनर्वास नीति बनेगी, यह उसका अंश है. अभी नक्सल नीति नहीं बनाई है और दावा कर रहे पुनर्वास नीति लेकर आएंगे. ये अनिर्णय वाली स्थिति से इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है.

इन सवालों के भी मांगे जवाब : कांग्रेस ने कई सवालों के जवाब भी मांगे हैं और पूछा है कि- सरकार बताए कि पुनर्वास नीति के लिए सुझाव मांगने से पहले सरकार की नक्सलियों से कोई वार्तालाप हुई है क्या? सुझाव मांगने के पहले परस्पर विश्वास का वातावरण बनाया जाना चाहिए, क्या सरकार ने ऐसी कोई पहल की है क्या ? यदि की है तो नक्सलियों की तरफ से क्या कोई सकारात्मक जवाब आया? दोनों पक्षों में नीति बनने तक युद्ध विराम (शांति की पहल) पर कोई सहमति बनी है क्या? यदि बनी है तो सरकार उसको सार्वजनिक करें. सरकार के द्वारा मांगे गये सुझाव के दौरान यदि उधर से कोई वारदात हो गई तो सरकार का उस बारे में क्या योजना है? सरकार की यह पहल एकतरफा है या दूसरा पक्ष भी इससे सहमत है, सरकार को इसको भी स्पष्ट करना चाहिए.

राज्य में शांति की स्थापना होनी चाहिए : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि राज्य में शांति की स्थापना होनी चाहिए. हिंसा पर विराम लगना ही चाहिए. नक्सलवाद एक संवेदनशील मसला है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूलमंत्र को लेकर शांति स्थापना में महत्वपूर्ण सफलता हासिल किया था. राज्य में नक्सलवादी घटनाओं में 80 प्रतिशत तक कमी आई. प्रभावित क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे विषयों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया, जिससे वहां के स्थानीय लोगों ने सरकार का साथ दिया और शांति की स्थापना में मदद मिली.

छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी…

0

छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से लगातार बातचीत जारी है।

”छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की संख्या बढ़ी प्रदेश में 553 निजी चिकित्सालय योजना के अंतर्गत पंजीकृत”

छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से लगातार बातचीत जारी है।

योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में रहने वाले पात्र परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उसके तहत आयुष्मान योजना में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रदेश में क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड धारी 2.10 करोड़ से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बाकी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों के अलावा 553 निजी चिकित्सालय योजना के अंतर्गत पंजीकृत है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.92 लाख हितग्राहियों ने शासकीय अस्पतालों में योजना का लाभ लिया है। निजी अस्पताल में 4.73 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में निर्धारित हेल्थ पैकेज के अनुसार समुचित इलाज की मानिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के द्वारा नियमित निगरानी की जाती है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1500 से भी अधिक बीमारियों को शामिल किया गया है।

प्रदेश में किसी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड नही है तो शासकीय और पंजीकृत अस्पतालों में राशनकार्ड से निश्शुल्क इलाज किया जाता है। अस्पतालों में राशन कार्ड से तत्काल आयुष्मान कार्ड बन जाता है।

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा. खेमराज सोनवानी ने कहा, स्वास्थ्य विभाग का प्रयास पात्र परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उसके तहत आयुष्मान योजना में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से इसे लेकर लगातर बातचीत की जाती है।

Chhattisgarh: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

0

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’ रखा गया है। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागियों को सुबह साढ़े 9 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। रायपुर के न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइन में पांच जून को 10 बजे से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम वर्ग में 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग में 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष और चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा। बेहतर करने पर प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र और आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ लाना होगा। पुरस्कार चार आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये और दो सांत्वना पुरस्कार पांच सौ रुपये दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाला मामले में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश, रिमांड की मांग…

0

छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाला मामले में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश, रिमांड की मांग…

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटला मामले में एक बार फिर ईओडब्लू ने एक्शन लिया है। रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया है। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटला मामले में एक बार फिर ईओडब्लू ने एक्शन लिया है। रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड में लेने के लिए अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया है। ईओडब्लू ने निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को इससे पहले रायपुर के सेन्ट्रल जेल में पहुंचकर पूछताछ की थी। पहले पांच दिन फिर तीन दिन तक पूछताछ की थी। कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ कर चुकी है।

राजनंदगांव : सब्जियों के दाम में हो रही बढ़ोतरी, लगातार बढ़ रही सब्जियों की कीमत, महंगाई से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट…

0

राजनंदगांव :  रसोई में लगा महंगाई का तड़का, अब अरहर दाल के बाद सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, टमाटर गुजरात व मध्य प्रदेश से आ रही है। इसकी वजह से अचानक दाम में बढ़ोतरी हुई है। लोकल बाड़ियों से सब्जियों की आवक अचानक कम होने से सब्जियों में फिर महंगाई की मार पड़ रही है। दो दिनों मेें टमाटर की कीमत दोगुनी हो गई है। 15 रुपए किलो में बिकने वाला टमाटर बुधवार को 30 से 40 रुपए किलो में बिका। वहीं अन्य सब्जियों के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लगातार बढ़ रही सब्जियों की कीमत से रसोई में महंगाई का तड़का लग रहा है। महंगाई की मार से अब सब्जियों का स्वाद भी बिगड़ने लगा है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। अरहर दाल के बाद अब सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगों को रसोई पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। हालत यह है कि मौसमी सब्जियां भी लोगों की जेब खाली कर रही हैं।

अरहर दाल के बाद सब्जियां टेंशन बढ़ा रही हैं

लंबे समय से रसोई में शामिल अरहर दाल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अच्छे किस्म की अरहर दाल 160 से 170 रुपए किलो तक बिक रही है। वहीं अन्य दालों की कीमत भी लगातार बढ़ोतरी की जानकारी सामने आ रही है। वर्तमान में शादी सीजन चल रहा है। शादी वाले घरों में अधिक मात्रा में सब्जी की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

CG Vegetables: एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र से आवक

सब्जी विक्रेता पदमा पटेल ने बताया कि वर्तमान में लोकल से सब्जियों का आवक कम हो गई है। अधिकांश सब्जियां दूसरे राज्य महाराष्ट्र, गुजरात व मध्यप्रदेश से आ रही है। लोकल में सब्जियों आवक बहुत कम हो गई है। टमाटर गुजरात व मध्य प्रदेश से आ रही है। इसकी वजह से अचानक दाम में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में अधिकांश सब्जियां 60 से 80 रुपए किलो में बिक रही है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।

सब्जी भाव प्रति किलो

टमाटर 30 से 40 रू.
गोभी – 60 रुपए
करेला 60 रुपए
भिंडी 60 रुपए
बरबट्टी 60 रुपए
डेंस 80 रुपए
मिर्च 100 रुपए
परवल 60 रुपए
खीरा 40 रुपए

chhatisgarh : 4 जून को आएगा मोदी नाम की सुनामी, बीजेपी के नारे पर कांग्रेस का पलटवार…

0

chhatisgarh : 4 जून को आएगा मोदी नाम की सुनामी, बीजेपी के नारे पर कांग्रेस का पलटवार…

4 जून को भाजपा की सरकार नहीं बन रही इसलिए भाजपा अपने पक्ष में षड्यंत्र रचकर वातावरण बना रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में मोदी नाम की सुनामी को कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा का बनावटी वातावरण बताया है। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 4 जून को भाजपा की सरकार नहीं बन रही इसलिए भाजपा अपने पक्ष में षड्यंत्र रचकर वातावरण बना रही है। जनता जानती है कि भाजपा फर्जीवाड़ा कर नैरेटिव बनाती है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना : आज भी वातावरण इंडिया (महागठबंधन) के पक्ष में है। पूर्व विधायक साहू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम के स्तरहीन बयान उनके जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। ये दर्शाता है कि चार जून को बीजेपी की सरकार नहीं बन रही, इसीलिए अपने पक्ष में षड्यंत्र रच कर वातावरण बना रहे हैं।

एग्जिट पोल पर शाह पर कसा तंज : उन्होंने कहा, अमित शाह का बयान ही बता रहा कि वे षड्यंत्र करने पर उतर गए हैं। पहले भी देखा है कि ईवीएम और मतगणना में गड़बड़ी की जाती है। एग्जिट पोल फेल होते हैं, लेकिन अमित शाह जो बोलते हैं वो हो जाता है। ये 400 का दावा करते हैं, इससे पता चलता है कि ये धांधली कर रहे हैं।

राहुल देश के मुद्दों उठा रहे : धनेन्द्र साहू ने भाजपा के कार्टून अटैक पर बीजेपी के आरोपों को स्तरहीन बताया है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी का आरोप लगाना स्तरहीन है। राहुल देश के मुद्दों को उठा रहे हैं। राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को राष्ट्रद्रोही कह रहे, जिनका पूरा परिवार देश के लिए समर्पित रहा है। भाजपा ऐसा कह कर देश की जनता को गुमराह कर रही है।

नक्सल उन्मूलन वाले बयान का CM साय पर पलटवार : मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बयान में नक्सलवाद के खात्में में कांग्रेस को रोड़ा बताया था, जिसका पलटवार करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी का बचकाना बयान है। इतने बड़े पद में हैं, तो सोच समझकर बयान देना चाहिए। केंद्र में उनकी सरकार है, सारी मशीनरी भी उनकी है, फिर कहां कोई दिक्कत है? कहां कांग्रेस रोक रही है? उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलवाद को लेकर ये (सीएम साय) बहुत कन्फ्यूज हैं। एक ठोस रणनीति होनी चाहिए, पर इनकी कोई रणनीति नहीं है। पूरी तरह से फेलियर साबित हुई है। बीजेपी में नक्सलियों का आत्मबल बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ : राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना…

0

छत्तीसगढ़ : राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना…

छत्तीसगढ़  : राज्य में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ के कई जिलों का तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. सबसे अधिक तापमान बेमेतरा (43.3) में दर्ज किया गया. वहीं मुंगेली में 42.3, दुर्ग में 41.8 और राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही इन जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुानव के बाद कांग्रेस पार्टी के बर्खास्त नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती‌ है। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दिए हैं।

0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुानव के बाद कांग्रेस पार्टी के बर्खास्त नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती‌ है। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दिए हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में बागी नेताओं की घर वापसी के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वह नेता जिन्होंने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान या तो निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा या फिर पार्टी और पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिए गए थे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बहुत जल्द वापस कांग्रेस पार्टी में उन्हें बिना विरोध के शामिल किया जा सकता है। जिन नेताओं के पार्टी में वापसी की चर्चा चल रही है उनमें पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पार्षद अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा समेत कई चर्चित नाम जिन पर कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता की बात कहते हुए 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान कई कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अंतर्कलह के साथ बागी होने की बजह से निष्कासन, निलंबन और जवाब दो नोटिस की कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल 35 पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके अलावा 15 ऐसे नेता है जिन्हें पार्टी ने कारण बताओं नोटिस दिया था। वही कांग्रेस पार्टी ने दो नेताओं को निलंबित भी कर दिया था। इन नेताओं में अब तक कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल, रामशरण यादव और प्रेम चंद जायसी‌ की वापसी कर चुकी है। यह नेता लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार में सक्रिय भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पार्टी से बाहर चल रहे बृहस्पति सिंह, सागर सिंह बैस, गोरेलाल बर्मन, किस्मत लाल नंद, हलधर साहू, मीना साहू, अनूप नाग, कांति नाग, अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा यह‌‌ कुछ बड़े नेता हैं जो‌ अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से बाहर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक विनय जायसवाल के कांग्रेस पार्टी में वापसी के साथ ही उनके साथी बृहस्पति सिंह की भी चर्चा तेजी से हो रही है। वही रायपुर से पार्षद और पूर्व एमआईसी अध्यक्ष अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा भी वापस कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम कर साथ आ सकते हैं। बागियों की घर वापसी पर सीनियर नेता करेंगे निर्णय वही इस बीच पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज‌ ने बगिया की घर वापसी को लेकर एक बात साफ कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह कहा कि इस बात को लेकर पार्टी विचार करेगी। अभी 4 जून को नतीजे आना बाकी है। नतीजे आने के बाद हम सीनियर नेताओं और प्रदेश के प्रभारी से इस बारे में चर्चा करेंगे। उसके बाद आगे जो भी फैसला होगा वह पार्टी के सीनियर नेता लेंगे।