Home Blog Page 997

राजनांदगांव : रॉयल किड्स कॉवेन्ट एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान, डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश हेतु खासा उत्साह…

0

राजनांदगांव : रॉयल किड्स कॉवेन्ट एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान, डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश हेतु खासा उत्साह…

शहर के मध्य स्थित संस्थान रॉयल किड्स कान्वेंट में अनुभवी शिक्षकों द्वारा मई माह में विभिन्न विषयों से संबंधित डाउट क्लीयरिंग कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। ये कक्षाएं निशुल्क है, जिसमें शहर के सभी स्कूलों के बच्चे आकर अपने विषय से संबधित डाउट क्लियर कर सकते हैं। ये कक्षाएं सुबह 8 बजे से सुबह 10.30 बजे तक ली जाएगी। बच्चे अपने पालकों के साथ आएंगे इन कक्षाओं में एडीकेट्स एवं मैनर्स से सबंधित कोई समस्या होने पर भी पालक अपने पाल्य के साथ आ सकते हैं उनकी काउंसलिंग की जाएगी।

डाउट क्लियर कक्षाओं में एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल फिजिक्स, श्रीमती ममता मिश्रा बायोलॉजी, श्रीमती सुषमा शुक्ला हिंदी साहित्य, श्रीमती अपर्णा वर्मा हिंदी, गोपाल साहू जियोग्राफी, राहुल गेदाम केमिस्ट्री, अंजू राजपूत एवं पुष्प लता गणित, पॉलिटिकल साइंस हिस्ट्री सिविक्स कुलविंदर कौर गरचा सोशल स्टडी सुश्री सरिता सिह, इंदिरा धीवर, इकोनॉमिक्स आकांक्षा साहू वाणिज्य जया भारती, इंग्लिश मौली सेबेस्तियन, तृप्ति मेश्राम साइंस आदि शिक्षक शिक्षिकाएं सभी विषयों में अपनी सेवाएं देंगे। अतः पालकगणों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुअवसर का उठाएं। रॉयल किड्स कान्वेंट शहर का जाना माना नाम है यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर अपनी शाला का नाम रोशन कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि रॉयल किड्स कान्वेंट की छात्रा सोनालिका रुचंदानी ने यूपीएससी में चयनित होकर आज रेलवे प्रबंधन में उच्च पद पर आसीन है और शंकी बग्गा आईएस पद पर प्रतिष्ठित हैं वही हॉकी प्लेयर मृणाल चौबे कैग (कंट्रोल एंड जनरल) पद पर प्रतिष्ठित है। चिकित्सा के क्षेत्र में यहां की डॉ. ऋतु बजाज, डॉक्टर निधिषा श्रीवास्तव, डॉक्टर गौरव जैन, डॉक्टर रूही नाज, डॉक्टर शेख असरत, डॉक्टर शिखर चेपे डॉक्टर अनिमेष गांधी, डॉक्टर रचना जैन, डॉक्टर पर्णवी यादव, डॉक्टर निरधि बैद, डॉक्टर आदिति जैन, डॉक्टर माधुरी खंडेलवाल, डॉक्टर मीनल गांधी, डॉक्टर सेजल गांधी, डॉक्टर थानेश्वर पटिला, डॉक्टर अदनान अहमद, डॉ.दीपक पटेल, डॉ. अमीषा चौधरी डॉक्टर, महेश मोटलानी, डॉक्टर माधुरी पटेल डॉक्टर सुवर्णा सिंह अभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी परिपेक्ष में विदेश में प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे सौरभ झा, अमित झा, आशुतोष मिश्रा, डॉक्टर शिल्पी सेठिया यूएई जावेद अहमद दुबई, प्रतीक झा, सुमित टांक, जूहीता टांक हनी बेला वाला, अभियंता पद पर कार्यरत इंजीनियर पंकज पारेख, आलोक अग्रवाल एनआईटी चेन्नई, इंजीनियर राहुल गांधी, अमीषा ठक्कर, मृत्युंजय शर्मा, वैभव बैद, श्वेता बाफना (एमडी बालको) इंजीनियर सौरभ काथरानी बैंक अधिकारी वाय रवी किरण बैंक अधिकारी बेंगलुरु, भवनीत बग्गा अंकित शुक्ला बैंक अधिकारी, इंजीनियर तान्य मिश्रा बैंगलोर, इंजीनियर श्रद्धा साहू भुवनेश्वर, इंजीनियर जतिन साहू राहुल चौधरी इंजीनियर राहुल चौधरी, इंजीनियर शालीन शुक्ला, इंडस्ट्रीलिसट इंजीनियर शुभम शुक्ला प्लांट हेड (एबीस एक्सपोर्ट ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड) सभी अभियंता पद पर आसीन है। वाणिज्य क्षेत्र में सीए रमनदीप भाटिया, रंजन मिश्रा, सीए अंकित सेठिया, सीए राहुल लालवानी, सीए विकास गोलछा, भवनीत सिंह भाटिया, सीए अंकित शुक्ला हैं, आयुष्मान वर्मा (अधिवक्ता) जीएसटी इनकम टैक्स एग्जीक्यूटिव पद पर आसीन है। एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में इसी तरह बच्चे अपने बुद्धि एवं कौशल से आगे आएंगे अपनी शाला एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

डॉ. जेबी सिंह सर की स्मृति में स्कॉलरशिप 

मानवीय मूल्यों के साथ उत्कृष्ट शिक्षा देने के उद्देश्य से स्थापित शाला डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रावीण्य विद्यार्थियों के प्रवेश लेने पर विशेष आकर्षक स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रदेश के किसी भी विद्यालय से कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर यहां डॉ. जेबी सिंह सर की स्मृति में पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रबंधन ने बताया कि शुन्य शिक्षण शुल्क पर इन बच्चों के प्रवेश लेने पर 11वीं व 12वीं दोनों वर्षों की पढ़ाई पुर्ण निःशुल्क रहेगी। ज्ञातव्य है कि संस्था में मॉडर्न लेबोरेटरीज, अल्ट्रा मॉडर्न कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब, विशाल प्लेग्राउंड, डाउट क्लीयरिंग कक्षाएं, साप्ताहिक व मासिक मूल्यांकन, नॉलेज गैप एनालिसिस करते हुए प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा। उत्कृष्ट दर्जे की किताबें, पाठ्य पठन सामग्रियाँ, व्यक्तित्व के चौमुखी विकास पर ध्यान देते हुये न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, लॉजिकल एप्टीट्यूड, रीड़ानग एवं कन्सेप्चुएल एप्टीट्यूड पर ध्यान देते हुए मैन एवं एटिकेट्स मोबाइल से बच्चों को विरक्त करने हेतु कार्यशालाएं, नीट और जेईई हेतु कक्षा पांचवी से ही अतिरिक्त निःशुल्क कोचिंग स्पोर्टस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शून्य.

डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश हेतु खासा उत्साह…

शिक्षण शुल्क, कम्युनिकेशन स्किल्स क्लासेस, लाइफ स्किल क्लासेस, कम्युनिकेशन इंग्लिश पर विशेष कक्षाएं, आईएएस, आईपीएस कैरियर हेतु विशेष कक्षाएं, प्रयोगों द्वारा वैज्ञानिक संकल्पनाओं का शिक्षण, जीवंत सामग्रियों के साथ बच्चों को कक्षा में दैनिक जीवन से संबंधित वस्तुओं का उपयोग करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों को समझाना, हेल्थ व हाईजीन, समय का महत्व, किशोरावस्था से संबंधित समस्याओं पर विशेष वर्कशॉप, मनोवैज्ञानिक कार्यशालाएं अद्यतन तकनीक से युक्त प्रवीण व दक्ष शैक्षणिक स्टॉफ के द्वारा सकारात्मक शिक्षण पठन कराया जाएगा, जिसमें अंत्तल के वरिष्ठ विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। यह ऑफर सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए है। अतः फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर आकर पालकगण शाला में आकर लाभ उठा सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि सोनालिका रुचंदानी यूपीएससी, शेंकी बग्गा यूपीएससी चयनित, ज्ञानेश्वरी यादव ओलंपिक चयनित, सीएजी (कैग ऑडिटर) मृणाल चौबे को पढ़ाने वाले शिक्षक एवं प्रशिक्षक यहां पर सेवा दे रहे हैं। इस वर्ष भी यहाँ कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर शाला की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रशासक संजय बहादुर सिंह, डायरेक्टर सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह. एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल (सी.आई.एस.सी.ई.बोर्ड), प्राचार्य श्रीमती एकता खंडेलवाल (सी.बी.एस.ई. बोर्ड), प्राचार्य गोपाल साहू (सी.जी. बोर्ड), बरसर आई.के. वैष्णव एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को ढेर सारी बधाई दी द्य यह संस्थान गुणवत्ता युक्त शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

छत्तीसगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में करेगी चुनावी प्रचार…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में करेगी चुनावी प्रचार…

भाजपा महिला मोर्चा मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में लगातार भाजपा की जीत के लिए चुनावी मैदान में उतर चुकी है। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी का मिशन 400 पार सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर तरह से संकल्पित है। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की टीम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की तीन टोली बनाई गई है। पहली टोली हरियाणा, दूसरी टोली बिहार और तीसरी टोली उड़ीसा के लिए रवाना हुई है। जिसका नेतृत्व स्वयं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कर रही है। इस दौरान संवाददाताओं से चर्चा करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षशालिनी राजपूत ने कहा कि हम अपनी टीमों को अच्छी तरह से भाजपा के रीती नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पूरा करने के लिए अपनी संपूर्ण ताकत लगाकर बिहार एवं हरियाणा के घर-घर जाकर महिलाओं को देश के प्रति सनातन के प्रति भारतीय जनता के पार्टी के प्रति जागरूक कर उन्हें नरेंद्र मोदी के पक्ष में कमल पर वोट देने के लिए आग्रह करेंगें। भाजपा नेत्री ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम जिस प्रकार से अपने कुशल नेतृत्व और कुशल कार्यशैली से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की ठीक उसी प्रकार से लोकसभा में भी विजय प्राप्त कर 11 में 11 सीटे जीतेगी। साथ ही साथ पूरे भारत में मोदी लहर कि सुनामी 400 पार कर एक नई क्रांति का आगाज करेगी। हमारे छत्तीसगढ़ की महिलाएं बड़ी बहादुर और होनहार है जिस प्रदेश में प्रचार करेंगी वहां पर कुछ कहने की बात नहीं रिजल्ट देखिएगा सत प्रतिशत आएगा इतना कहते हुए शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में सभी महिलाओं ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए अपनी टीम को लेकर आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रदेश कोषाद्यक हेमलता शर्मा, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, निशा चौबे, आशा दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह, स्विटी कौशिक, मोहन कुमारी साहू, किरण साहू, वैशाली रत्नपारखी, निलिमा गोश्वामी, पार्वती प्रधानी, ममता गुप्ता, रीता मंडल, दिव्या कलिहारी, उमा शर्मा, रीता मंडल ,चेतना गुप्ता, मोनिका देवांगन, सोभा शर्मा, पूनम सोलंकी, सावित्री रजक, नमिता सिन्हा, रूपेशवरी साहू, सीमा साहू, तिलेश्वरी वर्मा, माया शर्मा, संगीता जैन, अरुणा सिंह, पुनीता डहरिया एवम प्रदेश के वरिष्ठ महिला मोर्चा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवम जिला पदाधिकारी सम्मिलित है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अब गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अब गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। प्रदेश में चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से नम हवाओं का असर है। इसके प्रभाव से शाम के समय बारिश की स्थिति बन रही है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से आ रही नमी हवाओं का असर कम हो गया है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा,कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर और कांकेर में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कभी बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप। राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 39.3, बिलासपुर में 39, पेंड्रा रोड में 38.3, अंबिकापुर में 39.6, जगदलपुर में 35.8 और दुर्ग में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

0

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ज्योतिरादित्य-सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य-सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया लंबे समय से बीमार थी और वह वेंटिलेटर पर थी, उन्हे लंग्स में इन्फेक्शन की शिकायत थी। आज सुबह 9.28 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राजमाता माधवी राजे सिंधिया की निधन सामने आते ही तमाम दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में सीएम विष्णुदेव साय लिखा है कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माता माधवी राजे सिंधिया के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 लाख नगद राशि और 1 लाख दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दिए जाएंगे.

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 लाख नगद राशि और 1 लाख दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दिए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ भवन और अन्य संनिर्माण के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं में टॉप मेरिट सूची में शामिल हुए है ऐसे श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 लाख नगद राशि और 1 लाख दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दिए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में 10 शानदार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनके परिवार वाले मजदूरी करते हैं. इन श्रमिकों ने श्रम कार्यालय में अपना पंजीयन कर रखा है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ने के लिए सहायता प्रदान की जाती है. इनमें से एक सहायता है मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना. इसी के तहत मेरिट में आए मेधावी छात्र-छात्राओं विभाग के द्वारा सभी 10 टॉपर्स को प्रोत्साहन स्वरुप दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा. यह चेक उन्हें आचार संहिता के हटते ही दिया जाएगा.

आप भी करवाए पंजीयन मिलेगा लाभ
श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों को सरकारी योजना से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाता है. खास तो यह है कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए भटकने की जरूरत नहीं है. वे श्रम विभाग के माध्यम से बच्चों की छात्रवृत्ति सहायता योजना, कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप, दुर्घटना में मृत्यु और अपंगता की स्थिति में सहायता हासिल कर सकते हैं. इन तमाम योजनाओं की जानकारी श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर शिविर आयोजित कर दी जा रही है. सभी श्रमिकों को अपना पंजीयन करवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए.

इनको मिलेगी राशि

कक्षा 10वीं में मेरिट सूची में आने वाले पंजीकृत श्रमिक के बच्चे रायगढ़ की बबीता पटेल, जांजगीर की करुणा कैवर्ट, बालोद की पदमनी, जिज्ञासा, तोषण कुमार, महासमुंद की देनीशा प्रधान, राजनांदगांव की वंशिका साहू, बलरामपुर की अंशिका गुप्ता व कक्षा 12वीं में मेरिट सूची में आने वाले धमतरी के समीर कुमार, बालोद के खोमेंद्र कुमार को राशि दी जाएगी.

लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट में मोर्चा संभालने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार चुनावी प्रचार…

0

लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट में मोर्चा संभालने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बघेल लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रायबरेली के बथुआ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन दिनों बघेल रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोगों के बीच सवांद करते हुए उन्होंने यह बड़ा दावा किया है। पूर्व सीएम बघेल ने रायबरेली के आशानंदपुर में उन्होंने कहा कि देशभर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है। मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता का आशीर्वाद सदैव हमें मिला है और लोकतंत्र को बचाने की इस अहम लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह के साथ हमारा साथ दे रही है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया…

0

त्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करने वाले 4 युवकों को पकड़ा है. इनके पास से ऑडी कार, सोने के जेवर आदि मिले हैं. इन आरोपियों ने मनी हाइस्ट वेब सीरीज से आइडिया लेकर गैंग बनाई थी, जिसका नाम इन्होंने प्रोफेसर गैंग रखा था.

तस्करों ने मनी हाइस्ट वेब सीरीज देखी और गैंग के सभी लोगों के नाम वेब सीरीज के किरदारों के नाम पर रख दिए. गैंग में गैंग लीडर को बाकी लोग प्रोफेसर के नाम से बुलाते थे. जबकि इस गैंग में शामिल युवती का नाम लूसीफर रखा गया. वहीं, तीसरे युवक का नाम बर्लिन रखा गया. ताकि कोई उनका असली नाम न जान सके.

ऐसे करते थे ड्रग्स डिलीवर

मनी हाइस्ट लुटेरों की गैंग पर आधारित एक वेब सीरीज है. इसे देखने के बाद ही इन लोगों ने अपनी एक गैंग बनाई. इन तस्करों का लिंक इंटरनेशनल गैंग से है. जानकारी के मुताबिक, ये तस्कर विदेशी तस्करों से एमडीएमए और कोकीन मंगवाकर राजधानी में सप्लाई करते थे. इसे खरीदने वालों से एडवांस पेमेंट लेते और पैसे आने के बाद तस्कर उनकी बताई गई जगह पर पहुंचकर ड्रग्स की डिलीवरी देते थे.

पुलिस को इस गैंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम इन्हें पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बन गई और आरोपियों को जाल में फंसाकर बताई गई जगह पर ड्रग्स खरीदने पहुंच गई. ये तस्कर 15 हजार रुपये में एक ग्राम ड्रग्स बेचते थे, जिसमें टेबलेट, सीरप और इंजेक्शन शामिल है.

पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने उन्हें ग्राहक के तौर पर कचना के धोतरे मैरिज पैलेस पर बुलाया. वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी की और दो तस्करों कुसुम हिंदूजा और चिराग शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया है. पुलिस से पूछताछ के बाद एक होटल में भी छापा मारा गया,जहां पुलिस की टीम ने मुख्य तस्कर प्रोफेसर उर्फ आयुष अग्रवाल और महेश सिंह उर्फ नेपाली को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

छत्तीसगढ़ : सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई शोक संवेदना…

0

छत्तीसगढ़ : सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई शोक संवेदना…

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मृतात्मा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

सार्वजनिक जीवन में अंतिम संदेश ” सुशील कुमार मोदी ने 03 अप्रैल को सार्वजनिक जीवन के लिए अंतिम संदेश दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।” यह लिखने के बाद जब सुशील मोदी बिहार आए तो एयरपोर्ट पर उनकी हालत देखते ही समर्थकों को झटका लगा था। उनका शरीर अचानक गिर गया था। इसके बाद उनके आवास पर भाजपा के कई दिग्गज मिलने के लिए पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तस्वीर लेने से मना कर दिया था।

जेपी आंदोलन के त्रिमूर्ति में से एक थे सुशील मोदी ” सुशील मोदी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद जेपी आंदोलन के बाद उभरे त्रिमूर्ति के रूप में जाने जाते थे। सुशील मोदी शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। 1971 में सुशील मोदी ने छात्र राजनीति से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद युवा नेता के रूप में इनकी पहचान विश्वविद्यालय से होते हुए राज्य की राजनीति तक पहुंची। साल 1990 में सुशील ने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। इसके बाद बिहार की राजनीति में उनका कद बढ़ता ही चला गया।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

0

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह कैंप फ्री और स्वैच्छिक रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में और गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है।
समर कैंप में बच्चों की बढ़ेगी रुचि 

इसमें पालक और शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है।

अपने संसाधनों से सफल बनाना पड़ेगा कार्यक्रम
इस आयोजन के लिए कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए।

छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। PCC चीफ दीपक बैज…

0

छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। PCC चीफ दीपक बैज…

दीपक बैज ने कहा कि BJP रायपुर दक्षिण उपचुनाव । छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा।

दीपक बैज ने कहा कि BJP रायपुर दक्षिण उपचुनाव की बात कही है। जबकि छत्तीसगढ़ में 3 विधानसभा में उपचुनाव निश्चित हैं। पाटन, कोंटा और भिलाई में उप चुनाव होगा। तीनों विधानसभा के कांग्रेस विधायक सांसद बनेंगे।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर शराब कि बिक्री बढ़ाने के लिए एसी अहाते खोलने का आरोप लगाया है। साथ ही इस आहते की टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ा भ्रष्टाचार की बात कही है ।

इस मामले में सरकार की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य में शराबबंदी की बात कही थी। लेकिन पांच साल सरकार ने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया। उल्टा कांग्रेस ने घर घर शराब पहुंचाने का भी काम किया है। इस लिहाज से इस मामले में कांग्रेस को कुछ भी बोलने का हक नही है।