Home राजनीति ‘राहुल के लिए इटेलियन सड़कें बनवा रही कांग्रेस सरकार..’, अशोक गहलोत पर...

‘राहुल के लिए इटेलियन सड़कें बनवा रही कांग्रेस सरकार..’, अशोक गहलोत पर भाजपा का वार

18
0

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में सातवें दिन में प्रवेश कर गई है, जहां यात्रा का बूंदी जिले में रविवार अंतिम दिन होगा।

वहीं राहुल की यात्रा के समानांतर सूबे में भाजपा भी जन आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इसी सिलसिले में नागौर के खींवसर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिंह ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी के लिए राजस्थान में इटेलियन सड़कें बनवा रहे हैं। सिंह ने आरोप लागते हुए कहा कि राजस्थान की जनता को कोई यह बताने वाला नहीं है कि किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया गया ?

उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत को पूरे राजस्थान की फ़िक्र करनी चाहिए और कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा शासित राज्यों में पीड़ितों से मिलने जाते हैं, मगर राजस्थान में वह किसी पीड़ित से नहीं मिले, जो उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। अरुण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को कहा कि राजस्थान की जनता 2023 में गहलोत सरकार को धक्का देने के लिए तैयार रहे और इस बार जनता ऐसा धक्का देगी कि 20-25 वर्षों तक कांग्रेस नहीं उठ सकेगी।

बता दें कि गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ के खिलाफ भाजपा सभी विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है, इस सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नागौर के खींवसर पहुंचे थे। सिंह ने इस दौरान कहा कि राजस्थान में जनता के गहलोत सरकार के विरुद्ध आक्रोश है, और सब संकल्प ले रहे हैं कि इस गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है। सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार जन विरोधी सरकार, कुशासन वाली सरकार, युवा विरोधी, महिला विरोधी सरकार है।