Home देश Holi 2023: इस दिन मनाई जाएगी प्रसिद्ध होली, यहां जानें इसका महत्व

Holi 2023: इस दिन मनाई जाएगी प्रसिद्ध होली, यहां जानें इसका महत्व

238
0

Holi 2023: इस साल रंगों का उत्सव होली का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। फाल्गुन मास में पड़ने वाले इस त्यौहार की धूम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहती है। होली देखने के लिए तो सात समंदर पार से भी विदेशियों की टोली आती है। यहां रंग-गुलाल के अलावा फूल, लड्डू और लट्ठ वाली होली खेली जाती है। होली ये अनोखा तरीका हर किसी को आकर्षित कर लेता है। होली का इतंजार लोग सालभर से बड़ी बेसब्री के साथ करते हैं। होली देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस साल विश्व प्रसिद्ध होली 28 अप्रैल 2023 को खेली जाएगी। मान्यताओं के मुताबिक, द्वापरयुग में श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ होली खेलने की शुरुआत की थी। उसके बाद से ही इस परंपरा की शुरुआत हुई और तब से आज तक लोग बड़े आनंद के साथ होली खेलते हैं। होली को कृष्ण राधा के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस होली में डंडों के साथ खास रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। होली को लेकर प्रचलित धार्मिक कथा के मुताबिक, द्वापरयुग में नंदगांव से कृष्ण अपने ग्वालों की टोली के साथ बरसाने की राधा और गोपियों के साथ होली खेलने और उन्हें सताने के लिए बरसाना जाते थे। इससे परेशान होकर राधा रानी छड़ी लेकर कन्हैया और उनके ग्वालों के पीछे छड़ी मारने के लिए भागती थीं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर साल फाल्गुन महीने में बरसाने की महिलाएं और नंदगांव के पुरुष होली खेलते हैं। नंदगांव की टोलियां रंग, गुलाल लेकर महिलाओं संग होली खेलने बरसाना पहुंचते हैं। इस होली में गोपियां गुलाल से स्वागत करती हैं।