Home खाना-खजाना Onion Price Hike : प्याज की कीमतों में वृद्धि दोगुने हुए दाम...

Onion Price Hike : प्याज की कीमतों में वृद्धि दोगुने हुए दाम देंखें!

49
0

Onion Price Hike : प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

प्याज मार्केट में पहले आसानी से 20 से 25 किलो में उपलब्ध हो रहा था। अब उसी प्याज के दाम 50 से 60 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं। प्याज के दामों में इसी तरह बढ़ोतरी रही तो आने वाले दिनों में प्याज लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगा।

लोगों का कहना है कि रसोई का बजट पहले से ही बिगड़ा हुआ था। अब त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम बढ़ने से बजट गड़बड़ होने लगा है।

बीते कुछ महीनों से खाद्य पदार्थ, तेल, मसाले आदि के दाम वैसे ही बढ़े हुए थे। त्योहार के करीब आते ही सब्जियों के दाम में तेजी ने रसोई घर के बजट को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। नवरात्रि के दौरान प्याज के दाम में तेजी देखने को मिली है, जबकि नवरात्रों के दौरान किचन में प्रयोग नहीं होता था। ऐसे में प्याज के बढे दामों का किचन पर असर दिखने लगा है। सब्जियों के दामों के बाद अब प्याज के दाम भी बढ़ने लगे हैं। जिस तेजी के साथ प्याज के दाम बढ रहे हैं, आने वाले दिनों में प्याज के दाम आसमान छू सकते हैं। बढते प्याज के दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। हर वर्ग प्याज के दाम बढने से परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार भी प्याज की बढती कीमतों को कंट्रोल करने में असमर्थ साबित हो रही है, प्याज के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।

नया प्याज आने के बाद भाव सही हो जाएगा :

सब्जी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि पुराना प्याज अब खत्म होने लगा है। इसलिए कीमतों में इजाफा हो रहा है। नया प्याज आने के बाद ही भाव सही हो जाएगा। नया प्याज दिसंबर के अंत तक आएगा। उसके पहले त्योहार के समय में प्याज का दाम और बढ़ेगा। यहां प्याज सबसे ज्यादा प्याज महाराष्ट्र के नासिक से आता है। गाडि़यों का भाड़ा भी बढ़ा हुआ है। अब जितनी डिमांड है उतनी सप्लाई नहीं होने से प्याज के भाव बढ़े हुए हैं। भाव बढ़कर ही आ रहा है, उसी हिसाब से हम बेच रहे हैं।