Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है

27
0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार 22 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा”

लोकसभा चुनाव का वक्‍त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे छत्‍तीसगढ़ में राजनीतिक गतिव‍िधियां बढ़ती दिख रही हैं। वहीं राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं का यहां आगमन होगा।

” बता दें कि शाह छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे।

इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जगदलपुर आएंगे। विशाखापत्तनम से विशेष विमान से 22 फरवरी को सुबह 10.40 बजे यहां मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। जगदलपुर प्रवास को जारी उनके आधिकारिक दौरा कार्यक्रम में यहां से आगे कहां जाएंगे इसकी कोई जानकारी नही दी गई है।

बस्तर जिला भाजपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि राजनाथ सिंह ओड़िशा दौरे पर जाते हुए यहां विमानतल में कुछ देर रूकेंगे। बस्तर में उनके किसी अन्य कार्यक्रम की सूचना नहीं है। विमानतल में ही पार्टी के स्थानीय नेता उनका स्वागत करेंगे। केंद्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता देश भर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कलस्टर स्तरीय बैठकों के लिए प्रवास कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह का ओड़िशा प्रवास इसी संदर्भ में हो रहा है। इस बीच सोमवार को जिला प्रशासन के सत्कार विभाग की ओर से राजनाथ सिंह के बस्तर प्रवास की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक गण, पार्टी संगठन के नेताओं, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर आदि 12 लोगों को पत्र जारी कर दी गई है।