Home देश मन की बात : यह मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड,...

मन की बात : यह मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड, देशवासियों को संबोधित

13
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया । यह मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने इसके पिछले संस्करण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन राज्य को 52,250 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात। वे आज देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु को भी देश को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी ने बेट द्वारका मंदिर में की पूजा, देश को दी सुदर्शन सेतु की सौगात। मन की बात में पीएम मोदी बोले, 8 मार्च को महिला दिवस बनाएंगे। नारी शक्ति के योगदान को नमन का दिन।

नारी शक्ति प्रगति की ऊंचाइयां छू रही है। किसने सोचा था महिलाएं ड्रोन उड़ाएंगी। ड्रोन दीदी कृषि को आधुनिक बनाने का माध्यम। आज गांव गांव में नमो ड्रोन दीदी की चर्चा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन, गांव के लोगों की आजीविका के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर लाने का भी एक बड़ा माध्यम बन रहा है। इस प्रयास के पीछे जयंती महापात्रा जी और उनके पति बीरेन साहू जी का एक बड़ा फैसला है। जयंती जी और बीरेन जी ने यहां एक दिलचस्प माणिकास्तु Goat Bank भी खोला है। वे सामुदायिक स्तर पर बकरी पालन को बढ़ावा दे रहे हैं।

3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है।

पीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति की सीख है – परमार्थ परमो धर्मः यानि, दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं – बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश जी। वे अपने समुदाय के सदस्यों के जरूरी डाक्यूमेंट्स बनवाने में उनके फॉर्म भरकर मदद करते हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा मेडिकल कैप लगाए।