Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को...

छत्तीसगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह…

19
0

छत्तीसगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है।

राजनांदगांव। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है। सुबह से संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोटरों की लंबी लाइन देखी जा रही है। चुनावी समर में कुल 15 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच है। भाजपा व कांग्रेस की नजर महिला व युवा मतदाताओं पर है। पूरे प्रचार अभियान में इन वर्गों को फोकस में रखकर काम किया गया। कुल 18.68 लाख मतदाताओं में 9.38 लाख महिला वोटर्स हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 5.06 लाख है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। चार जिलों और आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता नौ लाख 29 हजार 679 और महिला वोटर्स महिला नौ लाख 38 हजार 334 हैं। अन्य आठ मतदाता हैं। चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा मतदाताओं की संख्या 58 568 है, जबकि 20 से 29 वर्ष वाले चार लाख 48 925 हैं। लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक हैं, जबकि पांच पर कांग्रेस को जीत मिली थी। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पंडरिया व कवर्धा को मिलाकर लगभग 65 हजार की बढ़त ली थी। तीसरी सीट राजनांदगांव है जहां 45 हजार मतों से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस तरह संसदीय क्षेत्र में भाजपा की कुल बढ़त 1.10 लाख मतों की थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में गई खैरागढ़ व डोंगरगढ़ को मिलाकर उसकी बढ़त का आंकड़ा लगभग 20 हजार का था। इसके अलावा कांग्रेस ने डोंगरगांव, खुज्जी व मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का परचम लहराया था। तीनों सीटों को मिलाकर लगभग 63 हजार मतों की बढ़त थी। संसदीय क्षेत्र के 2330 मतदान केंद्रों में आज लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोटिंग हो गई है। इसमें 430 बूथों में मतदान गतिविधियों की निगरानी करने के लिए वेबकास्टिंग की जाएगीं यहां 880 कैमरे लगाए गए हैं। राजनांदगांव जिले के 116 नक्सल प्रभावित और मोहला-मानपुर के 237 मतदान केंद्रों में से 94 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। चार जिला और आठ विधानसभा वाले इस संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 59 कंपनियां पहुंची है, जो सभी मतान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। राजनांदगांव सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व कबीरधाम जिले में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं मोहला-मानपुर जिले में मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन सहित पुलिस की टीम ने पूरी व्यवस्था दुरस्त करा ली है।

इनके बीच है मुख्य मुकाबला
संतोष पांडेय (भाजपा) आयु-56 वर्ष निवास-दैहानपारा, सहसपुर लोहारा, जिला कवर्धा मतदाता-विधानसभा क्षेत्र कवर्धा, भाग संख्या 374, क्रम संख्या 598 शिक्षा-बीए, एलएलबी. भूपेश बघेल (कांग्रेस) आयु- 63 वर्ष निवास-मानसरोवर परिसर, भिलाई-3, जिला दुर्ग मतदाता- विधानसभा क्षेत्र पाटन, भाग संख्या 57, क्रम संख्या 356 शिक्षा-एमए.

बंद बेअसर, सभी बूथों में सुरक्षित पहुंचे मतदान कर्मी
लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पहले ही फोर्स की तैनाती कर ली है। बता दें कि कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सल संगठन ने लोकसभा चुनाव के विरोध में पर्चा जारी कर 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर बंद की धमकी दी थी। इससे एक दिन पहले ही जिला पुलिस व फोर्स के जवानों ने जिले के सभी संवेदनशील सहित नगरीय क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व गश्त कर अपनी मौजूदगी तर्ज कराई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील बूथों में भी सीआरएफ, आइटीबीपी के जवान तैनात है। यही कारण है कि नक्सल संगठन द्वारा दी गई बंद की धमकी का क्षेत्र में कहीं कोई असर नहीं दिखा। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर एस जयवर्धन और पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह व वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने औंधी क्षेत्र के प्रभावित गांवों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। यहां सुरक्षा में लगे जवानों को हौसला भी बढ़ाया गया है।

इन गांवों में पहुंचे अधिकारी

चुनई तिहार से एक दिन पहले गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान की तैयारी व व्यवस्था का जायजा लिया। कलेकटर व पुलिस अधीक्षक की टीम ने औंधी क्षेत्र के ग्राम शारदा, मोरचुल व सरखेड़ा पहुंचकर यहां के मतदान केंद्र का अवलोकन किया। मतदान कर्मियों से बात कर शत-प्रतिशत मतदान के निर्देश दिए।

18 लाख 68 हजार 21 कुल मतदाता 9 लाख 29 हजार 679 पुरुष मतदाता 9 लाख 38 हजार 334 महिला मतदाता 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा मतदाता 58 हजार 568 20 से 29 वर्ष वाले मतदाता चार लाख 48 हजार 925.