Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट...

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल के परिणाम…

24
0

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल के परिणाम…

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुई जिसमें पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान हुए।

दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए। वही छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिनमें रायपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में साल 2024 में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव लोकसभा सीट काफी चर्चा में रही। यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव लड़ा है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार 4-5 कई सीटों पर कांटो की टक्कर मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव के मैदान में उतारा है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है।

वहीं दूसरी तरफ कोरबा लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने ज्योत्सना चरणदास महंत और वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सरोज पांडे को चुनाव के मैदान में उतारा है।

रायपुर लोकसभा सीट से बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है।

वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने तोखन साहू और कांग्रेस पार्टी ने विधायक विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा दुर्ग लोकसभा सीट की बात करें तो दुर्ग में भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल और कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा बस्तर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महेश कश्यप को मैदान में उतारा है।‌

इस बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही नए प्रयोग किए हैं जहां एक तरफ भाजपा ने नए शहरों को मौका दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर आज तक के एक्सिस माय इंडिया ने सर्वे में भाजपा को 10-11 सीटें मिल रही है। इसके साथ ही काग्रेस को 0-1 सीट मिलने की बात की जा रहे हैं। यानी की एग्जिट पोल को लेकर यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा रिकार्ड तोड़ने वाली है।

C वोटर ने छत्तीसगढ़ में दिए भाजपा को 11 सीटें

छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर सी वोटर सर्वे ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी करते हुए प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जाते हुए बता रही है। सी वोटर सर्वे ने काग्रेस को एक भी सीट नहीं दी है। यानी की इस बार सी वोटर ने भी कांग्रेस को जीरो सीट दी है। इसके अलावा वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 61 परसेंट वोट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी-CNX ने एग्जिट पोल जारी करते हुए प्रदेश की सभी 11 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 10-11 सीट, और कांग्रेस पार्टी को जीरो से एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जान की बात एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में से 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पहले में जाती हुई दिख रही है। जान की बात ने कांग्रेस पार्टी को एक भी सीटें नहीं दी है। यानी एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा के चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाली है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आ रहे एग्जिट पोल के परिणाम चौकाने वाले है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे भाजपा के खाते में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। चाणक्या ने एग्जिट पोल में बताया कि भाजपा सभी सीटने जीतने जा रही है। यानी की छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी चुनाव हार सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मे लोकसभा की 11 सीटें आती हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को दो और भारतीय जनता पार्टी को 9 सीटों पर जीत मिली थी।

1. सरगुजा लोक सभा सीट से रेणुका सिंह, बीजेपी
2. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से गुहाराम आजगले, भाजपा
3. रायगढ़ सीट से गोमती शाय, बीजेपी
4. बिलासपुर लोकसभा सीट से अरुण साव, भाजपा
5. राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडे, भाजपा
6. दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल, भाजपा
7. रायपुर लोकसभा सीट से सुनील कुमार सोनी, भाजपा
8. महासमुंद लोकसभा सीट से चुन्नी साहू, भाजपा
9. कांकेर लोकसभा सीट से मोहन मांडवी, भाजपा
10. कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस
11. बस्तर लोकसभा सीट से दीपक बैज, कांग्रेस

400 पार का लक्ष्य भी करेंगे अचीव- विष्णु देव साय,सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटें जीतने और फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया है। सीएम साय 400 पार के लक्ष्य को अचीव करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।  साय ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा छत्तीसगढ़ के अलावा और दूसरे प्रदेशों में जाना हुआ है। मैं ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश भी गया। सभी जगह भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। सभी लोग तीसरी बार आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में हम लोग सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दे रहे हैं। हमारी पार्टी और एनडीए गठबंधन का “अब की बार चार सौ पार” का जो नारा है, इसको हम निश्चित रूप से अचीव करेंगे।

इन लोकसभा में देखी गई काटे की टक्कर : छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में से चार लोकसभा सीटें ऐसी थी जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है। जिन लोकसभा सीटों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही उनमें राजनांदगांव लोकसभा सीट, कोरबा लोकसभा सीट, बिलासपुर लोकसभा सीट, महासमुंद लोकसभा सीट और बस्तर लोकसभा सीट शामिल है।

PM छत्तीसगढ़ में हुए 3 चरणों में चुनाव : छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में हुए मतदान में तीन चरणों में मतदान हुए थे। जहां पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव हुए। इसके बाद दूसरे चरण में तीन सीट पर मतदान हुए। इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में साथ लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुए हैं।

क्या कांग्रेस तोड़ पाएगी साल 2019 का रिकार्ड? छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर हुए मतदान में कुछ देर में शुरू होगें एग्जिट पोल के परिणाम। साल 2019 में 2 सीटों की जीत के आकड़े को क्या कांग्रेस आगे बढ़ पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टा 9 सीटे की जीत के आकड़े को बरकार रख पाएगी।