Home छत्तीसगढ़ ”CG: रायपुर एयरपोर्ट पर विस्तारा फ्लाइट में फंसे कांग्रेस विधायक समेत सभी...

”CG: रायपुर एयरपोर्ट पर विस्तारा फ्लाइट में फंसे कांग्रेस विधायक समेत सभी यात्री ..”

18
0

रायपुर: राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा मामला सामने आया, जब दिल्ली से रायपुर आई विस्तारा फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुल पाया। इस कारण यात्री करीब आधा घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार, विस्तारा फ्लाइट को सुबह 8:40 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी से उड़ान भरने के कारण यह करीब 10 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद गेट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यात्री बाहर नहीं निकल सके।

घटना के चलते यात्रियों में नाराज़गी देखने को मिली और प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की गई। बताया जा रहा है कि विस्तारा फ्लाइट AI-2797 के गेट में खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है।