छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी को घोषणा कर दी गई है। इस टीम में 47 लोग शामिल हैं। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। सांसद रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
- छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी के 47 सदस्यीय टीम की घोषणा
- सांसद संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता, रूपकुमारी उपाध्यक्ष नियुक्त
रायपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की 47 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।
बता दें कि कार्यकारणी में किसी पदाधिकारी को दोबारा स्थान नहीं मिला है। इसमें दो सांसदों को भी जगह दी गई है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की कार्यकारणी में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन के साथ ही अनुभवी और नए चेहरों को विशेष ध्यान रखा गया है। संतुलित टीम बनाने की पूरी कोशिश की गई है।