CG: नवा रायपुर में एजुकेशन हब का निर्माण किया जाएगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप और कौशल विकास पर जोर। पीएम सूर्यघर योजना से मुफ्त बिजली की दिशा में प्रगति।
देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी आजादी का 78वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां राजधानी रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और शीर्ष अफसर मौजूद रहें। सीएम साय ने अपने सम्बोधन में छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के रोजगार के संबंध में बताया की उनकी सरकार स्टार्टप की दिशा में लगातार काम कर रही है। युवाओं को न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश और विदेशों में भी रोजगार हासिल हो इसके लिए उनका कौशल विकास किया जा रहा है। प्रदेश में तकनीक की दिशा में भी काम जारी है।