Home छत्तीसगढ़ Special Trains: दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर...

Special Trains: दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें… स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल…

71
0

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को अनावश्यक इंतजार और भीड़ की परेशानी से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक आरामदायक होगी। यह पहल खासकर त्योहारों पर घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

बिलासपुर–हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)

बिलासपुर से 22 अक्टूबर को चलेगी।

हडपसर (पुणे) से 23 अक्टूबर को छूटेगी।

बिलासपुर–यलहंका स्पेशल

22 फेरे के लिए संचालित।

बिलासपुर से 30 सितंबर, 07, 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 04, 11, 18 नवंबर को चलेगी।

ठहराव: भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया।

दुर्ग–सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)

12 फेरे के लिए चलाई जा रही है।

यात्रियों को 22 नवंबर तक इसकी सुविधा मिलेगी।

ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया।

दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल

05 अक्टूबर से 24 नवंबर तक संचालित।

पर्याप्त बर्थ उपलब्ध।

ठहराव: दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया।

इतवारी–शालीमार स्पेशल (08865/08866)

10 फेरे के लिए चलाई जा रही है।

27 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित।

ठहराव: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़।