सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। सुकमा एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और मुठभेड़ के अपडेट ले रहे हैं।
मुठभेड़ के बीच जानकारी निकलकर सामने आई है कि, मारे गए तीनों नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। मरने वाले नक्सलियों में जनमिलिसिया कमांडर स्नाइपर स्पेशलिस्ट एरिया कमेटी सदस्य माड़वी देवा, CNM कमांडर पोड़ियम गंगी और किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य (इंचार्ज सचिव) सोड़ी गंगी शामिल है। तीनों ही नक्सली कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
DRG जवानों और नक्सलियों के बीच भेज्जी चिंतागुफा के बीच के इलाके में मुठभेड़ हुई है। वहीं इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार जवानों के संपर्क में हैं और पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह की घोषणा पर छत्तीसगढ़ सरकार अमल कर रही है। गृहमंत्री शाह के ऐलान के बाद से जवान सक्रीय हो गए हैं और नक्सलियों को मौत के घाट उतार रहे हैं। जवानों ने अब तक कई बड़े नक्सलियों को मौत की नींद सुला दिया है। वहीं जवानों की कार्रवाई को देखते हुए कई बड़े नक्सलियों ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।



