Home समाचार पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा 6.70% का सालाना ब्याज,...

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा 6.70% का सालाना ब्याज, 100 रुपये से

7
0

अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में है और हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके बना फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. दरअसल सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस आरडी पर पहले की तरह 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है.

वहीं पोस्ट ऑफिस आरडी एक ऐसी स्कीम है, जिसमें हर महीने तय रकम जमा करके 5 साल में अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, जो खतरे से दूर रहकर सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं.

सबसे पहले समझें क्या है पोस्ट ऑफिस आरडी?

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको हर महीने एक निश्चित रकम जमा करनी होती है. यह अवधि आमतौर पर 5 साल की होती है. मैच्योरिटी पर जमा रकम के साथ ब्याज जोड़कर एक मुफ्त पैसा मिलता है. वहीं माना जाता है कि गुल्लक में पैसे रखने की बजाय यहां निवेश करने पर ब्याज का फायदा भी मिलता है. अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी में हर महीने 2000 रुपये जमा करते हैं, तो 5 साल में आपका कुल निवेश 1.20 लाख रुपये होगा. वहीं 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर यह रकम करीब 1 लाख 43 हजार हो जाती है. हर महीने 1000 निवेश करने पर 5 साल बाद लगभग 71,000 का फंड तैयार होता है.

आरडी पर मिलती है लोन की सुविधा

पोस्ट ऑफिस आरडी की एक खास से बात यह है कि इसमें जमा रकम पर लोन भी लिया जा सकता है. अगर अपने लगातार 12 महीने तक किस्त जमा कर ली है तो आप अपनी जमा राशि पर 50 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं. इसके लिए आरडी अकाउंट तोड़ने की जरूरत नहीं होती है. इस लोन पर ब्याज दर आरडी की ब्याज दर से दो प्रतिशत ज्यादा होती है. यानी मौजूदा समय में आरडी पर लोन लेने पर करीब 8.7 प्रतिशत सालाना ब्याज देना होगा जो पर्सनल लोन से काफी कम है.

पोस्ट ऑफिस आरडी के फायदे

पोस्ट ऑफिस आरडी भारत सरकार की ओर से समर्थित स्कीम है, इसलिए इसमें पैसा डूबने का कोई खतरा नहीं रहता है. वहीं हर महीने थोड़ी रकम जमा करने से नियमित बचत की आदत बनती है. इसके अलावा 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज कंपाउंडिंग के साथ मिलता है, जो सेविंग अकाउंट से बेहतर होता है. वहीं इसमें न्यूनतम 100 से निवेश शुरू किया जा सकता है और अधिकतम सीमा तय नहीं है. इसके अलावा इमरजेंसी में आरडी के खिलाफ लोन की सुविधा भी मिलती है.

कौन खोल सकता है आरडी में अकाउंट?

पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट कोई भी व्यक्ति खोल सकता है. 10 साल या उससे ज्यादा उम्र का बच्चा इसे खुद ऑपरेट कर सकता है. इसके अलावा तीन लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं. यह अकाउंट देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है. वहीं पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम निवेश 100 रुपये है और इसके बाद 10 रुपये के मल्टीपल में रकम बढ़ाई जा सकती है. वहीं इसमें अगर अकाउंट महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खोला है तो हर महीने 15 तारीख तक किस्त जमा करनी होती है, वहीं 16 तारीख के बाद अकाउंट खोलने पर महीने की आखिरी तारीख तक किस्त जमा करनी होती है.